ताजा खबर
फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनातीफेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती

एक नई सोच, एक नई धारा

मेरठ पुलिस की शर्मनाक करतूत, युवक का शव उठाकर दूसरे थाना क्षेत्र में फेंक दी

मेरठ में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। नौचंदी थाना पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी से बचने के लिए एक अज्ञात युवक के शव को उठाकर आधा किलोमीटर दूर दूसरे थाना क्षेत्र में फेंक दिया।

1002099234

पुलिस की यह हरकत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके सामने आने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि गुरुवार देर रात करीब 1:40 बजे नौचंदी थाना क्षेत्र के एल ब्लॉक में पुलिस को एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। नियमानुसार पुलिस को मौके पर पंचनामा और जांच की प्रक्रिया करनी चाहिए थी, लेकिन ड्यूटी पर लगाए गए सिपाही राजेश और होमगार्ड रोहताश ने जिम्मेदारी से बचने का तरीका निकाल लिया। दोनों पुलिसकर्मियों ने शव को ई-रिक्शा में लादा और करीब 500 मीटर दूर लोहियानगर थाना क्षेत्र में पहुंचकर एक स्टेशनरी की दुकान के बाहर फेंक दिया।

दुकान के बाहर शव देखकर घबरा गए दुकानदार

सुबह जब दुकानदार रोनित बैंसला अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो बाहर पड़े शव को देखकर घबरा गए। उन्होंने तुरंत लोहियानगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। वीडियो देखकर सभी अधिकारी दंग रह गए, फुटेज में स्पष्ट दिख रहा था कि वर्दीधारी पुलिसकर्मी ही शव को वहां डालकर जा रहे थे।
सीमा विवाद में उलझे रहे दोनों थानों के प्रभारी

सबसे हैरानी की बात यह रही कि दोनों थानों के प्रभारी अधिकारी इस घटना को गंभीरता से लेने के बजाय दिनभर सीमा विवाद में उलझे रहे। न किसी ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी और न ही शव का समय से पंचनामा भरा गया। मामले की भनक जब दुकानदार ने सीधे एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को दी, तभी जाकर पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
होमगार्ड की सेवा समाप्‍त करने के लिए लिखा पत्र

एसएसपी ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए शास्त्रीनगर एल ब्लॉक चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार और बीट सिपाही राजेश को निलंबित कर दिया। इसके अलावा होमगार्ड रोहताश की सेवा समाप्त करने के लिए कमांडेंट को पत्र भेज दिया गया। साथ ही लोहियानगर और नौचंदी, दोनों थाना प्रभारियों की लापरवाही की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
डेडबॉडी पर नहीं मिला चोट का निशान

एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं मिला है। ऐसे में मौत हादसे, अत्यधिक ठंड या किसी अन्य कारण से हुई होगी, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल शव की फोटो सोशल मीडिया और पुलिस समूहों में पहचान के लिए भेजी गई है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!