ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

बर्मामाइंस पुलिस की बड़ी उपलब्धि, गुम हुए 15 लाख के सामान को किया बरामद

1000911290

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए बिरसानगर निवासी गुरुचरण गोराई का खोया हुआ करीब 15
लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद कर लिया। यह सफलता बर्मा माइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हासिल की है।

1001854497

गुरुचरण गोराई 26 सितंबर को टाटानगर स्टेशन से ऑटो द्वारा अपने घर बिरसानगर लौट रहे थे। रास्ते में, ट्यूब कंपनी गेट के
पास उनका बैग ऑटो से गिर गया। बैग में सोने हीरे के कीमती
जेवर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने बर्मामाइंस थाना में आवेदन देकर पूरी जानकारी दी।

आवेदन मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने लगातार तीन दिनों तक
खोजबीन की और हर पहलू की बारीकी से जांच की। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और पूरा सामान सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

1001854495

पुलिस द्वारा बरामद सामान में शामिल हैं-
• एचपी कंपनी का लैपटॉप – 01
• निकोन कंपनी का कैमरा – 01
• सोने का हार – 01
• हीरे की अंगूठी – 02
• सोने की अंगूठी – 05
• सोने का कान का झुमका – 04 पीस
• सोने का कान का बटन – 01 पीस
• हीरे का कान का रिंग – 02
• सोने का लॉकेट – 01
• घरेलू कागजात और बैंक पासबुक
इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
दुर्गा पूजा जैसे व्यस्त समय में, जब पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है, तब भी बर्मा माइंस थाना टीम ने यह सामान ढूंढ निकालकर सराहनीय मिसाल पेश की है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के साथ उपनिरीक्षक कृष्ण महतो और विनय कुमार पांडेय ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!