ताजा खबर
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापनजमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

एक नई सोच, एक नई धारा

सीजीपीसी ने सच बोलने और आईना दिखाने की सजा दी ग्रुप से बाहर निकालकर

Screenshot 2024 0719 164040

जमशेदपुर : सीजीपीसी के व्हाट्सएप ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य सरदार परमजीत सिंह चन्नी को सिर्फ इसलिए व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया गया क्योंकि वो सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गलत कार्यों को लेकर उन्हें आइना दिखाने की कोशिश कर रहे थे। उक्त बातें सीतारामडेरा निवासी सरदार परमजीत सिंह चन्नी ने कही।

Screenshot 2024 0719 164040

उन्होंने बताया कि सीजीपीसी को सच्चाई का सामना करने की हिम्मत नहीं है। अब उनके क्रिया कलापों से शहर की इस सर्वोच्च संस्थान जिसे हमारे ही बुजुर्गों ने किसी अच्छी सोच के तहत बनाया था, आज उस संस्था की साख निरंतर गिरती जा रही है। बहुत ही दुखी मन से उन्होंने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि आज मुझे परमजीत सिंह को सीजीपीसी ग्रुप द्वारा सचाई लिखने के जवाब में सीजीपीसी ग्रुप से हटा दिया गया।

IMG 20240309 WA00281

उन्होंने कहा कि मुझे कोल्हान की सिख संगत को बताना है कि क्या सच लिखना और बोलना कोई गुनाह है। मैं एक लाईन में बोलना चाहूंगा कि सच्चाई सुनने की हिम्मत खत्म होने के चलते यह कदम उठाया गया, जबकि सिख समाज के लिए दास ने अनेकों काम निस्वार्थ भाव से किये हैं। जिसका गवाह वाहेगुरु जी हैं। जैसे सीता राम डेरा गुरु घर का सोसाइटी एक्ट में रेजिस्ट्रेशन, सीजीपीसी के पूर्व प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह जी के कार्यकाल में तन, मन, धन से सहयोग करते आये हैं।

IMG 20240309 WA00271

वर्तमान में भी सीजीपीसी द्वारा सेवा की मांग पर दास ने गुरु घर के नेक काम सेवा दे कर सहयोग किया, जिसमें दास का कभी भी कोई निजी स्वार्थ नहीं रहा। अगर सच बोलना कोई गुनाह है तो दास सच्चाई के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है।

IMG 20240309 WA00261

चन्नी ने सीजीपीसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीजीपीसी द्वारा कौम को सच्चाई का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए, जिसमें सीजीपीसी सक्षम नहीं है।
साथ ही उन्होंने सीता राम डेरा गुरुद्वारा साहिब जी शहीद बाबा सिंह गुरुद्वारा साहिब कमेटी का जिक्र करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब में जो चल रहा है, उसके सारे सबूत हैं। समय आने पर उसका जवाब दिया जायेगा।
गुरु घर किसी की निजी सम्पति नहीं है और ना जागीर, प्रबंधक कमेटी को सिर्फ और सिर्फ प्रबंध देखना है और अगर वह मनमानी करते हैं तो संगत को पूरा पूरा अधिकार है कि हस्तक्षेप करे। क्योंकि संगत सर्वोपरि है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!