ताजा खबर
लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईलोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

एक नई सोच, एक नई धारा

प्रधानमंत्री मोदी भूटान दौरे पर रवाना, द्विपक्षीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से करेंगे चर्चा

n5937335301711078463856497607d3314b345b23dac41902db8db58dc03792e73956dbb035b624db80b869

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए भूटान में तैयारियां चल रही हैं। भूटान के लोग एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत में रंगोली बनाते नजर आए। पीएम मोदी का विमान भूटान के पारो एयरपोर्ट पर लैंड करेगा, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

शनिवार को वह वापस दिल्ली लौटेंगे. उनकी यह यात्रा भारत सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ पर जोर देने का हिस्सा है. बता दें कि पीएम मोदी का पहले गुरुवार को भटान जाने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनकी यात्रा स्थगित कर दी गई थी.

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “भूटान के रास्ते में, जहां मैं भारत-भूटान साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा. मैं भूटान के महामहिम राजा, महामहिम चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हूं.

IMG 20240309 WA0028 1

22 मार्च- पीएम नरेंद्र मोदी के पहले दिन का कार्यक्रम

  • पीएम मोदी सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर भूटान पहुंचेंगे.
  • 9 बजकर 30 मिनट पर हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा.
  • 9 बजकर 45 मिनट पर थिम्पू के लिए रवाना होंगे.
  • 11 बजे पीएम मोदी थिम्पू पहुंचेंगे.
  • 1 बजे एमओयू का आदान-प्रदान होगा.
  • 1 बजकर 10 मिनट पर पीएम मोदी भूटान के पीएम संग द्विपक्षीय बैठक करेंगे.
  • 2 बजकर 40 मिनट पर पीएम मोदी का ताशीचूडज़ोंग में औपचारिक स्वागत होगा.
  • 3 बजे पीएम मोदी भूटान के राजा से मिलेंगे.
  • 4 बजे पीएम के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा.
  • 5 बजकर 45 मिनट पर चौथे ड्रुक ग्यालपो से मिलेंगे.
  • 7 बजे पीएम के स्वागत में भूटान के राजा का भोज आयोजन
  • 9 बजकर 30 मिनट पर पीएम मोदी की पेमाको होटल में विदेश सचिव संग प्रेस वार्ता
IMG 20240309 WA0027 1

23 मार्च-पीएम मोदी के दूसरे दिन का कार्यक्रम

  • सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर पीएम मोदी एमसीएच अस्पताल का करेंगे उद्घाटन.
  • सुबह 9 बजकर 45 ममिनट पर पारो से नई दिल्ली के लिए होंगे रवाना.

भूटान नरेश से मिलेंगे पीएम मोदी

पीएमओ ने कहा कि यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम की नीति’ पर जोर देने की कवायद के अनुरूप है. इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी भूटान के अपने समकक्ष शेरिंग टोबगे के साथ भी बातचीत करेंगे. पीएमओ ने कहा कि भारत और भूटान के बीच आपसी विश्वास, समझ एवं सद्भावना पर आधारित एक अनूठी व स्थायी साझेदारी है. उन्होंने कहा, “हमारी साझी आध्यात्मिक विरासत और दोनों देशों के लोगों के बीच मधुर संबंध हमारे असाधारण संबंधों में घनिष्ठता एवं जीवंतता का समावेश करते हैं.”

IMG 20240309 WA0026 1
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!