जमशेदपुर : आज रौशनी के त्योहार दिवाली के मौके पर जावेद हबीब सैलून कदमा एवं दुर्गादास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से ओल्ड एज होम आशीर्वाद भवन के बुजुर्गों के संग दिवाली मनाई गई। जावेद हबीब की टीम के द्वारा सभी बुजुर्गों को मुफ्त सेवाएं दी गई जो पिछले साल भी की गई थी। (जारी…)
इस अवसर पर ओल्ड एज होम के बुजर्गों की हेयरकटिंग, शेविंग, कलरिंग, फेशियल, नेल कटिंग, की सेवाएं प्रदान की गई। 80 वर्षीय के ऊपर की वृद्ध महिलाओं ने जिंदगी में पहली बार फेसियल कराई। उन्होंने दिवाली को यादगार बनाने के लिए जावेद हबीब सैलून कदमा की टीम का धन्यवाद किया और अपना आशीर्वाद दिया। (जारी…)
दुर्गादास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। परिसर में रंगोली बनाई गई और बुजुर्गों के संग दिवाली के पटाखे जलाए गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह, सौरभ दत्ता, डॉ शाज़िया परवीन, शहज़ाद क़ुरैशी, सुनीता, प्रभा, आर्यन, आदिल, प्रिया, तक़ब्ससुम उपस्थित थे।
जमशेदपुर : रविवार को संध्या 6:00 बजे से बिष्टुपुर स्थित हिंदू पीठ प्रांगण में जमशेदपुर के सनातन हिंदू धर्म रक्षकों के सम्मान में एक सम्मान समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया एंव विशेष आरती गणपति जी की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिंभूम विभाग संघ चालक अभय सामंत उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए जमशेदपुर के हिंदू हृदय सम्राट के नाम से विख्यात भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म के संवर्धन, संरक्षण एवं मान बिंदुओं की रक्षा के लिए एक बार क्या हम सब अनेकों बार जेल जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की हिंदू विरोधी नीतियां हिंदू समाज को अपमानित एवं कमजोर करने का प्रयास एवं षड्यंत्र प्रशासन के माध्यम से किया जा रहा है। आज आवश्यकता है कि हम सब सक्रिय लोग हिंदू समाज का नेतृत्व करें एवं हिंदू समाज को संगठित कर अपने खिलाफ हो रहे षडयंत्रों का मुंहतोड़ जवाब दें। (जारी…)
कार्यक्रम का संचालन हिंदू पीठ के संस्थापक अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन हिंदू पीठ के कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, बजरंग दल के विभाग संयोजक जनार्दन पांडे, वनवासी कल्याण केंद्र के रामनाथ सिंह, विश्व हिंदू परिषद के भगवान सिंह, देवेंद्र, गोपी राव, भीम यादव एवं चंदन चौबे शामिल थे।
जमशेदपुर : आसनसोल के ग्यारहवें सिख एजुकेशन एंड एक्सेलेंस अवार्ड समारोह में हैरतअंगेज करतब दिखने और कार्यक्रम की शान बढाने के लिए धर्म प्रचार कमिटी (डीपीसी), जमशेदपुर की गतका टीम को सम्मानित किया गया। रविवार को गुरु रामदास जी के 498वें जन्म दिहाड़े पर सिख वेलफेयर सोसाइटी, आसनसोल द्वारा रविंद्र भवन में आयोजित ग्यारहवें सिख एजुकेशन एंड एक्सेलेंस अवार्ड समारोह में जमशेदपुर की गतका टीम ने हैरतअंगेज युद्ध करतब दिखाकर समां बांध दिया। जसवंत सिंह जस्सू के नेतृत्व में गतका (सिख मार्शल आर्ट) की टीम के हर सदस्य ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। (जारी…)
आयोजन समिति ने गतका टीम के हर एक सदस्य जसवंत सिंह जस्सू, हरप्रीत कौर, तरणप्रीत कौर, सिमरप्रीत कौर, इश्लीन कौर, गगनदीप सिंह, मनिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, करणवीर सिंह, जसविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, अनमोल सिंह, जशन सिंह और लवप्रीत सिंह को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।
जमशेदपुर : सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने 1984 के सिख विरोधी नरसंहार की कानूनी लड़ाई लड़ने वाले चर्चित वकील हरविंदर सिंह फुल्का को झारखण्ड आने का न्योता दिया जिसे फुल्का के स्वीकार करते हुए जल्द झारखण्ड आकर 84 कत्लेआम के पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। (जारी…)
रविवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में आमत्रित हरविंदर सिंह फुल्का से अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करने गए सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने अन्य कई मुद्दों पर फुल्का से बातचीत की। फुल्का ने भगवान सिंह को झारखण्ड में 84 कत्लेआम के पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग करने आश्वासन भी दिया। (जारी…)
उन्होंने अंतिम साँस तक सिखों के हित के लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ते रहने की बात कही। आसनसोल में ग्यारहवें सिख एजुकेशन एंड एक्सेलेंस अवार्ड में दोनों सिख आगुओं ने मिल बैठकर सिखों के शैक्षणिक विकास को बढ़ाने पर भी गंभीरता से बात की। इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा प्रधान भगवान सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह को सम्मानित भी किया गया। (जारी…)
आसनसोल में सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह सहित महासचिव अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंदर सिंह छिन्दे और अर्जुन सिंह वालिया भी ग्यारहवें सिख एजुकेशन एंड एक्सेलेंस अवार्ड समारोह में शामिल हुए।
राँची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 का संकल्प दिलाया है। जेपी नड्डा के भाषण के साथ ही भाजपा की ओर से झारखंड में आयोजित संकल्प यात्रा का समापन हो गया। संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राज्य के हर विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया गया। (जारी…)
भाजपा की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में पहुंचें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोगो ने संकल्प ले लिया है, यहां कमल खिलाना तय है। बीजेपी की सरकार बनानी है। आदिवासी समाज की चर्चा बहुतों ने की लेकिन जनजातीय गौरव दिवस देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। झारखंड को लेकर बीजेपी और अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा याद किए जायेगें। सरकार पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने ट्राइबल के नाम पर वोट मांगा और आज सब से ज़्यादा नुकसान हेमंत सोरेन आदिवासी समाज का ही कर रहे हैं। (जारी….)
नड्डा ने कहा कि वोट बैंक की खातिर धर्ममान्तरण को खुली छूट दे दी गई है। सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इन्होनें राज्य को जंगल राज बना रखा है। राज्य में नक्सलियों का आतंक बढ़ा है। बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। सरकार सिर्फ तुष्टीकरण के लिए काम कर रही है। इस दौरान उन्होनें बाबूलाल मरांडी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होनें संकल्प यात्रा के जरिए लोगों को जागरुक किया है। कार्यक्रम में बीजेपी के कई शीर्ष नेता भी मौजूद थे।
जमशेदपुर : महिला सशक्तिकरण बढ़ावा देने तथा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से तीन-दिवसीय ‘सिख विरसा प्रदर्शनी’ में मातृ शक्ति ने अपनी कला के हुनर का प्रदर्शन कर हस्तनिर्मित वस्तुओं के कद्र्दानो को खूब लुभाया। शुक्रवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने किया। (जारी…)
सिख विरसा प्रदर्शनी के पहले दिन कार्यक्रम की सफलता की अरदास के बाद निशान सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए निशान सिंह ने महिला समूह की खूब सराहना की, उन्होंने संदीप कौर और चरणजीत कौर द्वारा की गयी पहल को सकारात्मक सोच का नतीजा बताया। महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा कि प्रदर्शनी को महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने और जीविका के लिए कारगर साबित होगी। (जारी…)
मुख्य आयोजनकर्ता संदीप कौर और चरणजीत कौर का कहना है कि महिलाओं को अपने कला का प्रदर्शन करने तथा उनके द्वारा बनाये गयी हस्तनिर्मित वस्तुओं को प्रदर्शनी सह विक्रय का लाभ मिल सके। महिलाओं को इस प्रदर्शनी के माध्यम से शिक्षित करना भी उनका उद्देश्य है, ताकि वे घरेलु कार्यों के अलावा भी वस्तुएं बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। प्रदर्शनी का समापन रविवार 29 अक्टूबर को होगा। (जारी…)
उद्घाटन मौके पर प्रदर्शनी में अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, ट्रस्टी सरदार सतनाम सिंह सिद्धू , महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी, वरीय उपाध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह घुम्मन, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह छिटे, मनोहर सिंह मित्ते, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची समेत साकची सिख नौजवान सभा के चेयरमैन सरदार प्रितपाल सिंह, जसप्रीत कौर, गोल्डी सिंह, संजू सिंह और गौरी बांगड़े उपस्थित थे।
जमशेदपुर : सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाशपर्व के मौके पर बिस्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा से नगरकीर्तन निकाला जायेगा। सीजीपीसी की अन्य सभी गुरुद्वारा प्रतिनिधियों संग की गयी आम बैठक में निर्णय लिया गया। शुक्रवार को सर्वसम्मति से एक और अहम फैंसले में सेंट्रल सिख नौजवान सभा को भंग करते हुए टेल्को नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह तो नौजवान सभा का अंतरिम प्रधान बनाया गया। (जारी…)
तार कंपनी गुरुद्वारा, इंदिरानगर के प्रतिनिधियों ने भी वहां से नगरकीर्तन निकालने की इच्छा व्यक्त की थी परन्तु बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समर्थन में उनके द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद अमरजीत सिंह भामरा के प्रस्ताव पर बिष्टुपुर गुरुद्वारा से नगरकीर्तन निकालने का निर्णय लिया गया। एक अहम फैंसले में सेंट्रल सिख नौजवान सभा को भंग कर दिया गया जहाँ सुरजीत सिंह खुशीपुर के प्रस्ताव पर टेल्को गुरुद्वारा के अमरीक सिंह को सभा का अंतरिम प्रधान घोषित करते हुए उन्हें सरोपा सम्मान दिया गया। (जारी…)
बैठक में अन्य कई फैंसले लिए गए जिनमे मुख्य रूप से जमशेदपुर में सिख जनगणना कराये जाने पर सभी सदस्यों ने एक स्वर में परवानगी दी। इसके अलावा एक कैलेंडर वर्ष में दो सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने के फैंसले पर भी हाउस ने सहमति की मुहर लगायी। एक और निर्णय लेते हुए घोषणा की गयी कि गुरुद्वारों में ग्रंथी की नियुक्ति के पूर्व उनके ज्ञान को परखने के लिए एक साक्षात्कार लिया जायेगा उपरांत उर्तीण हुए ग्रंथी को प्रशस्ति पत्र देकर ही उनकी नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। साक्षात्कार प्रक्रिया निष्पादन की जिम्मदारी अकाली दल जमशेदपुर की होगी। (जारी…)
आम बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि नगरकीर्तन में शामिल होने ने स्कूल और स्री सत्संग सभा की यूनिट को भी लॉटरी के आधार पर सूचि संख्या दे दी गयी है। चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी गुरुद्वारों में गुरमत रहत मर्यादा को लागु कराने के लिए जरुरी कदम उठाये जाएंगे। तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के सिख नगरकीर्तन में शामिल होकर प्रकाशपर्व को अप्रत्याशित रूप से सफल बनायें। (जारी…)
महासचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि नगरकीर्तन में अन्य संस्थाओं को दी जाने वाली सेवा की भी घोषणा जल्द की जायेगी। सरदार भगवान सिंह ने सभी गुरुद्वारा कमिटियों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि सभी प्रतिनिधि गुरु साहब के जन्मदिहाड़े के मद्देनजर अपने-अपने सम्बंधित यूनिट को अभी से जिम्मदारी निभाने के लिए निर्देश लागु कर दें। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन सरदार इंदरजीत सिंह ने किया। (जारी…)
बैठक में प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह, पटना साहिब कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, रामकृष्ण सिंह, ट्रस्टी रणजीत सिंह, रविंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह, चंचल सिंह, कुलदीप सिंह शेरगिल, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, बिष्टुपुर प्रधान प्रकाश सिंह, त्रिलोक सिंह, सुखदेव सिंह पनेसर, प्रधान महेंद्रपाल सिंह भाटिया, प्रधान सुजीत सिंह खुशीपुर, प्रधान हरजिंदर सिंह, महासचिव अविनाश सिंह, महासचिव कश्मीर सिंह चिरे, प्रधान दलबीर सिंह, प्रधान बलविंदर सिंह, गुरुशरण सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, प्रधान जगजीत सिंह गांधी, इंद्रजीत सिंह, हरविंदर सिंह, गम्हरिया के प्रधान इंद्रजीत सिंह, हरविंदर सिंह गुल्लू, गुरमीत सिंह, प्रधान लखविंदर सिंह, प्रधान रविंद्र सिंह, प्रधान रणजीत सिंह माथारू, प्रधान बलदेव सिंह, चेयरपर्सन गुरदयाल सिंह, जोगा सिंह, हरभजन सिंह, अमरजीत सिंह भामरा, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवंत सिंह जस्सू, हरदीप सिंह दीप, अमरीक सिंह, परविंदर सिंह सोहल, बारीडीह गुरुद्वारा के कार्यवाहक प्रधान ज्ञानी कुलदीप सिंह, चेयरमैंन करतार सिंह, बलविंदर सिंह, संयुक्त सचिव जसवंत सिंह, प्रधान अमरजीत सिंह गांधी, महासचिव हरदीप सिंह चनिया, सुरजीत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह, विकी हरि शरण सिंह, रणजीत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह रोशन, जोगिंदर सिंह ज्ञानी, कुलदीप सिंह, करतार सिंह, बलविंदर सिंह, जसवंत सिंह, जसपाल सिंह, दर्शन सिंह काले, परमजीत सिंह रोशन, हरकीरत सिंह, जोगिंदर सिंह, सेंट्रल स्त्री सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरपर्सन कमलजीत कौर, सुखजीत कौर, महासचिव परमजीत कौर आदि कई लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर : गोलमुरी लोहार लाइन स्थित बेदी सत्संग सभा श्री राम मंदिर परिसर में 49 वें शरद पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर हवन, भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का धार्मिक आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने पूजा अर्चना किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेवी शिव शंकर सिंह, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतीश गाँधी, सचिव सह अधिवक्ता सूरज प्रकाश, कृष्णा मूर्ति, पवन कपूर, रवि, सागर मूर्ति, एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।
जमशेदपुर : जैसे जैसे चुनाव का मौसम करीब आ रहा है वैसे वैसे चुनावी किताबों में काफी उलट फेर हो रहा है और झारखण्ड के जमशेदपुर महानगर में यह काफी देखने को मिल रहा है। पूर्वी सिंहभूम के सबसे बड़े दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को उड़ीसा के राज्यपाल बनाने के बाद यह चर्चा आम हो गयी कि पूर्वी सिंहभूम से भाजपा के प्रत्याशी आखिर कौन होगा ? (जारी…)
भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान 2019 के चुनावों में खोई अपने सीटों को इस बार फिर से हासिल करने के लिए जी तोड़ कोशिश में लगी है। इसके लिए भाजपा से रूठे और अलग हुए सदस्यों को फिर से वापसी करने की तैयारी पूरे गर्मजोशी से चल रही है। जहाँ पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय, मधु कोड़ा, गीता कोड़ा, मलखान सिंह इत्यादि की वापसी की बात पूरे शोर ओ गुल के साथ राजनीति गलियारे में हो रही है। वहीं पूर्वी सिंहभूम के विधायक के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले का नाम सामने आ रहा है। (जारी…)
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भाजपा अमरप्रीत सिंह काले की वापसी कराकर उन्हें पूर्वी सिंहभूम की टिकट देगी। वैसे अमरप्रीत सिंह काले ने हाल के दिनों में दिए अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि वो खुद को भाजपा से निष्कासित नहीं मानते हैं, सिर्फ एक व्यक्ति ही उन्हें भाजपा से निष्कासित मानता है। उसी साक्षात्कार में उन्होंने यह भी कहा था कि यदि उन्हें लगेगा की अब चुनाव लड़ना चाहिए तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे। राजनीति सूत्र बताते हैं कि यह प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही थी और जल्द ही यह सबके सामने आ भी जाएगा। दबी जुबान से चुनाव लड़ने पर अपनी सहमति अमरप्रीत सिंह काले ने भी की ही है, इसलिए शत प्रतिशत यह माना जा रहा है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी के रूप में काले ही खड़े होंगे। (जारी…)
वैसे यह कहना भी गलत नहीं होगा कि राजनीति के क्षेत्र में कब कौन सा पासा कहाँ फेंका जाएगा इसकी जानकारी सिर्फ पासा फेंकने वालों के पास ही होगी, लेकिन जिस तरह से समीकरण तैयार हो रहा है उसमें से सच कहीं न कहीं किसी रूप में सर उठाता हुआ दिख ही जाता है। अब देखना यह है कि जिस राजनीति चिंगारी का धुआं खबरों के जरिये हवा में फैल रही है उस चिंगारी को भाजपा कब उजागर करती है और जनता एवं कार्यकर्ता उसका किस तरह से स्वागत करती है।
जमशेदपुर : बिप्टुपुर बेली बोधन वाला घाट पर दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बीते दिनों दुखद घटना पर समाजसेवी बंटी सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। गोविंदपुर निवासी बंटी सिंह ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को 25-25 हजार आर्थिक सहयोग की राशि देने की घोषणा की है, साथ ही हादसे में घायल हुए सभी लोगों को 15-15 हजार सहयोग करने की बात कही है। गुरुवार को बंटी सिंह मृतक के परिजनों और घायलों को सहयोग राशि देंगे। (जारी…)
बंटी सिंह टाटा मोटर्स के बाई सिक्स कर्मचारी थे। टाटा मोटर्स से सस्पेंड होने के बाद में सामाजिक कार्यों में सक्रिय हुए। कोरोना संक्रमण काल के दौरान उन्होंने कई स्कूली बच्चों की फीस जमा की, यह सिलसिला अभी तक जारी है। हर माह स्कूली बच्चों की फीस भरना, खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग करना, ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चो को साइकिल देना, महिलाओ को सिलाई मशीन देना, दिव्यांग को व्हील चेयर, ट्राई साइकिल एवं वॉकर देना, मंदिरों के सौंदर्यकरण के लिए सहयोग करना और गरीब असहाय लोगों के ईलाज में मदद करने के कार्य करते हुए समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभा रहे हैं।