जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची आमबगान मस्जिद के पास स्थित कैंपस अड्डा नामक रेस्टोरेंट में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग लगने की सूचना राज्य अग्निशमन विभाग को भी दी गयी, किन्तु अग्निशमन विभाग की दमकल पहुंचने से पूर्व ही रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने वहां मौजूद अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया. (जारी…)
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को साकची आम बगान के पास स्थित रेस्टोरेंट कैंपस अड्डा के कर्मचारी किचन में गैस का सिलेंडर लगा रहे थे, किन्तु सिलेंडर का सेफ्टी कैप खुलते ही तेजी से गैस निकलने लगी. पास में जल रहे चूल्हे के कारण गैस में आग लग गई. इस हादसे से वहां अफरातफरी मच गयी. कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दे दी। (जारी…)
हालांकि कर्मचारियों ने भी रेस्टोरेंट में मौजूद अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाना शुरू कर दिया एवं अग्निशमन विभाग की दमकल पहुंचने के पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया. अग्निकांड में कोई जख्मी नहीं हुआ है, हालांकि इस दौरान रेस्टोरेंट के कई सामान जल गये हैं. होटल के मालिक सैयद आसिफ ने बताया कि गैस सिलेंडर बदलते समय आग लग गई, लेकिन रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने दमकल पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी क्षति होने से बच गयी.
जमशेदपुर : कीताडीह सिख नौजवान सभा के बैनर तले दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित शहीदों के सरताज श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहीदी दिवस को समर्पित दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार का रविवार को समापन हो गया. इसमें एसएसपी किशोर कौशल समेत सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, चंचल सिंह, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सुखदेव सिंह बिट्टू केंद्रीय नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, गोल पहाड़ी के प्रधान लखविंदर सिंह, परसुडीह के प्रधान रणजीत सिंह माथारू समेत कई लोग शामिल हुए. (जारी…)
इस मौके पर सिख नौजवान सभा के प्रधान त्रिलोचन सिंह ने समारोह में शामिल सभी को गुरु महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया. एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि सिख कौम से शिक्षा लेने की जरूरत है कि बड़े-बड़े समारोह और समागम करते हैं और जिला प्रशासन को पता तक नहीं चलता है. इतनी शालीनता और अनुशासन के साथ सारे कार्यक्रम संपन्न हो जाते हैं इसके लिए पूरा समाज बधाई का पात्र हैं.
प्रधान भगवान सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के बताए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी तभी कामयाब है जब हम उनके उपदेशों का अनुसरण करें. चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरत है कि समाज की तरक्की व उन्नति के लिए गुरु महाराज के उपदेशों का पालन करें और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करें. इस मौके पर भाई साहब भाई अमृतपाल सिंह जी बागा पुराना वाले पंजाब, बेबी मनजीत कौर भाई साहब भाई संदीप सिंह जवदी, ताड़ी हजुरी जत्था श्री मिशन शाहिद तरना दल, बाबा बकाला साहिब ज्ञान जितेंद्र पाल सिंह जोत पंजाबवाले के द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत दिवस पर प्रकाश डाला, जिससे संगत निहाल निहाल हो गई. (जारी…)
कार्यक्रम का संचालन किताडीह गुरुद्वारा के प्रधान जगजीत सिंह गांधी ने किया. इस मौके पर 14 दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ रखा गया था, जिसका 16 दिसंबर को समापन हुआ. दो दिन तक धार्मिक समागम चला जिसमे हजारों की संख्या में संगत ने शिरकत कर गुरु की गोद में गुरबाणी का आनंद लिया. सभा के प्रधान त्रिलोचन सिंह ने उन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और समूह साथ संगत का आभार प्रकट किया जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में तन मन धन से सेवा की है. साथ ही सिख स्त्री सभा कीताडीह का भी आभार प्रकट किया. (जारी…)
कार्यक्रम को सफल बनाने में सिख नौजवान सभा के तमाम पदाधिकारी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा. खास तौर पर दिलप्रीत सिंह, शरण सिंह, हरदेव सिंह, सोनू गोलू का सहयोग रहा. अंत में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी किशन सिंह ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास की. उसके बाद गुरु का अटूट लंगर संगत के बीच बरताया गया जिसमें सैंकड़ों की संख्या में सिख संगत ने हिस्सा लिया.
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 17 दिसंबर (रविवार), 18 और 19 दिसंबर को कंपनी में कामकाज नहीं होगा. कंपनी 20 दिसंबर बुधवार को खुलेगी. मेटेरियल की कमी से उत्पादन कम होने से कंपनी ने ब्लॉक क्लोजर लिया है. इस संबंध में कंपनी के प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी के आदेश से शनिवार को सर्कुलर जारी किया गया है. 17 दिसंबर रविवार को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश है, जबकि 18 व 19 को ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. ब्लॉक-क्लोजर के दौरान कंपनी का 50 प्रतिशत व कर्मचारियों के लीव का 50 प्रतिशत कटता है. जिन कर्मचारियों का पीएल या सीएल समाप्त है. उनके वेतन से क्लोजर का पैसा समायोजित होगा. क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों या अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया जायेगा. उन्हें काम पर आना होगा. अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों या अधिकारियों का पूरे दिन का वेतन कटेगा. वह दिन कर्मचारियों के अवकाश में चला जायेगा, जबकि बाइ सिक्स कर्मचारियों को ब्लॉक क्लोजर अवधि में कोई वेतन नहीं मिलता है.
टाटा स्टील में पुराने वेज वाले कर्मचारियों को राहत, मार्च तक बगैर एग्जाम मिलेगा प्रमोशन
टाटा स्टील के स्टील ग्रेड (पुराना वेज स्ट्रक्चर) के कर्मचारियों को टाटा वर्कर्स यूनियन के आग्रह पर राहत दी गयी है. कर्मचारियों को 1 सितंबर 2023 से लेकर 1 मार्च 2024 तक होने वाली सभी प्रमोशन और अपग्रेडेशन के लिए छह माह के लिए तय शर्त के आधार पर प्रमोशन बिना इसीबीएस 2.0 परीक्षा पास हुए ही दे दी जायेगी. इसमें यह शर्त रखी गयी है कि जिनको प्रमोशन मिलेगा, उसको इसीबीएस 2.0 की परीक्षा को छह माह के भीतर पास करना होगा. दरअसल, सितंबर माह में टाटा स्टील मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच कॉमन ग्रेड स्ट्रक्चर का समझौता हुआ था. पुराने ग्रेड को हर चार साल में होने वाले प्रमोशन या फिर वेकेंसी के आधार पर होने वाले प्रमोशन को पाने के लिए हर हाल में इसीबीएस 2.0 की परीक्षा पास होनी होगी. कर्मचारियों को कम से कम इस परीक्षा में 75 फीसदी अंक हासिल होना जरूरी होगा. यह नियम पहले से ही एनएस ग्रेड में लागू था. लेकिन इसको स्टील ग्रेड में भी लागू कर दिया गया है. इससे कई कर्मचारी मुश्किलों में थे.
टाटा स्टील एच ब्लास्ट फर्नेस को मिला राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार
टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस को नयी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर टाटा स्टील के चीफ ऑफ ब्लॉस्ट फर्नेस (सीओबीएफ) पद्मपाल ने लिया. इस दौरान उनके साथ चीफ एच ब्लास्ट फर्नेस शंभूनाथ, हेड एच ब्लास्ट फनेर्स राधेरमण और सुमित दुबे भी मौजूद थे. इस पुरस्कार के लिए उद्योग जगत से कुल 187 आवेदन 4 सेक्टर से आए थे. श्री पद्मपाल के नेतृत्व मे एच ब्लास्ट फर्नेस ने कोक ड्राइंग सिस्टम के इस्तेमाल नामक प्रोजेक्ट लिया था. विभागीय चीफ शंभूनाथ ने इसका श्रेय एच ब्लास्ट फर्नेस के प्रत्येक कर्मचारियों को दिया. यह पुरस्कार ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त किया जाता है.
जमशेदपुर : पंजाब यूपी हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन पुन चलती रहेगी। कुहासे के कारण इसका परिचालन बंद कर दिया गया था।इस आशय का आदेश शुक्रवार 15 दिसंबर को दक्षिणी पूर्वी रेलवे, गार्डन रीच कोलकाता के असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजर कौशिक मुखर्जी ने जारी कर दिया है।इसकी प्रति सम्बन्धित डीआरएम, असिस्टेंट डीआरएम, कमर्शियल कंट्रोल मैनेजर एवं अन्य को भेज दी गई है। (जारी…)
रेलवे विभाग ने कुहासा का उल्लेख करते हुए 18103 टाटा अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन 4 दिसंबर 2023 से लेकर 28 फरवरी 2024 और 18104 अमृतसर टाटा जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2023 से लेकर 1 मार्च 2024 तक बंद करने का फैसला लिया था। रेलवे विभाग के फैसले के खिलाफ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कैबिनेट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी एवं जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत वरण महतो को ट्रेन को नही बंद करने के लिए एक मांग पत्र सौंपा था। रेलवे मंत्री जी ने कहा था कि मैं इस पर जरूर विचार करूगा और ट्रेन को दोबारा फिर चलाएंगे। (जारी…)
ट्रेन को फिर से परिचालन करने की अनुमति देने के लिए रेलवे मंत्री, जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो, रेलवे बोर्ड के चेयरपर्सन, रेलवे विभाग के संबंध पदाधिकारी के प्रति भारतीय जनता युवा मोर्चा गोलमुरी मण्डल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने आभार व्यक्त किया। जलियांवाला बाग ट्रेन का परिचालन पुन शुरू करने से जमशेदपुर के कई यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा एवम फायदेमंद रहेगी रहेगी।
जमशेदपुर : मानगो में शुक्रवार को अपराधियों को पकड़ने के दौरान गोली लगने से शहीद टाइगर मोबाइल के जवान रामदेव महतो का पार्थिव शरीर शनिवार को गोलमुरी पुलिस लाइन लाया गया। सुबह उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा, जमशेदपुर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, एसडीओ पीयूष सिन्हा, जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी मुकेश लुणायत, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, चाईबासा एसपी, सरायकेला एसपी समेत कोल्हान के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। (जारी…)
गोलमुरी पुलिस लाइन में रामदेव के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सभी की आंखें नम थीं। बलिदानी रामदेव का पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मनोहरपुर स्थित उनके पैतृक गांव में होगा। अंतिम यात्रा में आसपास के गांव के लोग भी पहुंचेंगे।
पुलिस ने एक जांबाज़ साथी खोया है – अजय लिंडा
गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पहुंचे कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने कहा कि पुलिस ने एक जांबाज साथी खोया है। रामदेव के बलिदान की क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती। जिस तरह उसने अपराधियों से लोहा लेने काम किया था वह पुलिस विभाग कभी नहीं भूल सकता। वहीं मौके पर एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए रामदेव महतो के परिजनों को जल्द से जल्द सरकारी प्रावधान के तहत लाभ दिलाने का काम किया जायेगा। अपराधियों को भी जल्द पकड़ लिया जायेगा। रामदेव का बलिदान खाली नहीं जायेगा। (जारी…)
गार्ड ऑफ ऑनर में पहुंचे झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ हमेशा ही सख्त रुख अपनाती आ रही है। यह जो घटना हुई है उसके अपराधियों को पुलिस एनकाउंटर कर दे, ताकि अपराधियों को भी पुलिस की कार्रवाई का डर हो। (जारी…)
गौरतलब हो कि शुक्रवार को अपराधी सज्जाद उर्फ टांडा की हत्या करने पहुंचे थे। अपराधी टांडा को सड़क पर दौड़ाकर गोली मार रहे थे। सूचना पर रामदेव पहुंचे और अपराधियों को पकड़ लिया। इसी बीच अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी। उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़दिया।
जमशेदपुर : एकलव्य संस्था ने एक गरीब परिवार को श्राद्धकर्म हेतु सूखा राशन देकर सहयोग की। इस संबंध में संस्था के संस्थापक सदस्य राजेश गुप्ता ने बताया कि उनके मित्र के माध्यम से जानकारी मिली थी कि सोनारी मैरिन ड्राइव के रहने वाले सुब्रतो महतो का निधन हुआ है, परिवार की हालत ठीक नहीं होने के कारण श्राद्धकर्म में दिक्कत हो रही है। इसके बाद संस्था पदाधिकारी कुमार विकाश, राजेश गुप्ता व कन्हैया प्रसाद सोनारी पहुंचकर मृतक के पुत्र लालटू महतो से मिलकर सूखा राशन देकर श्राद्धकर्म हेतु सहयोग किया।
जमशेदपुर : 03 दिसंबर 2023 को “मिशन मोदी अगेन पीएम” झारखंड की जमशेदपुर इकाई द्वारा लगातार 8वीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहर के बिस्टूपुर स्थित “ब्लड बैंक” में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर से जुड़े कई नामचीन हस्तियों यथा श्री कुणाल सारंगी जी, श्री अभय सिंह जी, श्री राजकुमार सिंह जी, श्री दिनेश कुमार जी, श्री विमल बैठा जी, श्री धनुर्धर त्रिपाठी जी सहित भाजपा और इस संगठन से जुड़े अनेकों गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मिशन मोदी अगेन पीएम टीम के झारखंड प्रदेश और जमशेदपुर महानगर के महिला और पुरुष सदस्यों का अतुलनीय योगदान रहा।
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह (धनबाद प्रभारी) के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में भारी बंपर जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं के साथ साकची गोल चक्कर में संध्या 4:30 बजे लड्डू वितरण किया गया। लोगों में उमंग जोश उत्साह का संचार था। भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने आम नागरिकों एवम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज सारे अनुमान ध्वस्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एवं माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व को इन तीनों क्षेत्र के राज्यों में जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ अपना जनादेश दिया। (जारी…)
यह जनादेश बताता है मोदी के अलावा देश में कोई विकल्प नहीं है। जनता मोदी जी के सुशासन को स्वीकार करती है और जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी देश में राष्ट्रीय सांस्कृतिक वाद पर चुनाव लड़ी है उसे तीनों राज्यों के जनता ने स्वीकार किया। जनता के मत से यह सिद्ध हो गया की मोदी जी के 9 वर्ष के केंद्र सरकार के नीति सिद्धांत को आम जनमानस ने स्वीकार किया है। (जारी…)
कांग्रेस पार्टी जो कल तक तीनों राज्यों में भाजपा की सफाई की बात करती थी, आज वह EVM का रोना शुरू कर दिया। आगामी लोकसभा में यह संकेत हो गया की 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र भाई मोदी जी की बहुमत की सरकार बनेगी, साथ ही झारखंड में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। (जारी…)
आज भारत में नरेंद्र भाई मोदी का कोई विकल्प नहीं है। 140 करोड़ जनता ही नहीं बल्कि विश्व के नेता के रूप में नरेंद्र भाई मोदी आज स्वीकृत अधिनायक बनकर भारत को विश्व के अग्रणी देश में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। जब से मोदी जी के सरकार बनी है तब से प्रत्येक राज्यों में दिन दूनी रात चौगुनी विकास हो रहा है। कांग्रेस ने 70 वर्षों में भारत को धूल धुरसित किया। छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,राजस्थान की जीत केवल यह भाजपा की जीत नही बल्कि यह आम जनमानस की जीत है। जीत की खुशी में आतिशबाजी,पटाखे के साथ जश्न मनाया गया। (जारी…)
साकची गोलचक्कर में अभय सिंह के अलावा, प्रदेश मंत्री श्रीमती रीता मिश्रा, सत्येंद्र पासवान, लोकनाथ त्रिपाठी, कमलेश सिंह, शंकर सिंह, नवल पासवान, राजू मिश्रा, विजय गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, सरदार जोगी सिंह, रविंदर सिंह रिंकू, मनीष शर्मा, राहुल प्रताप सिंह, अंकेश श्रीवास्तव, देव भंडारी, किशोर ओझा, श्री हलधार नाराणन साह, पप्पू सिंह, राहुल सिंह, सुमित श्रीवास्तव, किशोर ओझा, कन्हैया पुष्टि, गंगा प्रसाद साहू, श्रीमती उषा सिंह, घनश्याम पांडे, रीना चौधरी, नरेश अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी, कमलेश सिंह, भूषण दीक्षित सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता थे।
जमशेदपुर : अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती पर उस समय मानगो चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर हंगामा खड़ा हो गया जब उनकी जयंती के अवसर पर उन्हें माल्यार्पण करने छात्रों का कुछ समूह पहुंचा। अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा के चारों ओर गंदगी का अंबार पड़ा हुआ था। उनकी प्रतिमा धूल, धक्कड़ के कारण ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी। छात्रों ने माल्यार्पण रोककर मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह अपने साथियों के साथ मानगो के मुख्य गोल चक्कर जहां अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा लगी हुई है, जाकर देखा कि चारों ओर गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है। प्रतिमा स्थल देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कई वर्षों से मानगो नगर निगम ने प्रतिमा स्थल की साफ सफाई नहीं की है। (जारी…)
मौके में अपने साथियों के साथ पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने सभी साथियों के साथ श्रमदान करके प्रतिमा स्थल की सफाई किया पूरे स्थल को पानी से धोकर गंदगी को दूर करने का काम किया। अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा को दूध, दही, शहद एवं गंगाजल से शाही स्नान कराकर सभी ने माल्यार्पण कर खुदीराम बोस अमर रहे का उद्घोष किया।
17 वर्ष की उम्र में वतन के लिए मर मिटने वाले का अपमान किया है मानगो नगर निगम – विकास सिंह
मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा अमर शहीद खुदीराम बोस आजादी के लिए मात्र 17 वर्ष की उम्र में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगाया था। ऐसे महानायक का अपमान करने का काम मानगो नगर निगम के द्वारा किया गया है। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, मनोज सिंह, दुर्गा चरण दत्ता, छोटेलाल सिंह, मनोज ओझा, विक्की सिंह, रेणु शर्मा, राणा प्रताप सिंह, अरविंद कुमार सिंह, संदीप शर्मा, विनय कुमार, सुशील शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित थे।
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के मुख्य लोको निरीक्षक एसपी दत्ता को रेलवे ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया। काम में लापरवाही बरतने पर गाज गिरी है। उन्हें कांड्रा में निरीक्षण के लिए जाना था, पर वे गए नहीं और बताया कि वे गए थे। बर्खास्तगी की रिपोर्ट में अन्य आरोपों के साथ कहा गया कि आप कर्तव्य के प्रति पूर्ण समर्पण बनाए रखने में विफल रहे और इस तरह से काम किया, जो किसी भी रेलवे कर्मचारी के लिए अशोभनीय है। (जारी…)
कार्रवाई में नियम 3.1 (ii) और (iii) के उल्लंघन का हवाला देकर कहा गया कि यह कदाचार के समान है। इसे रेलवे सेवा (आचरण) नियम 1966 और समय-समय पर संशोधित आरएस (डी एंड ए) नियम 1968 के संदर्भ में अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए खुद को उत्तरदायी बनाना बताया गया। (जारी…)
रिपोर्ट में कहा गया कि 24 जनवरी 2023 को उन्हें कांड्रा स्टेशन के लिए निरीक्षण पर जाना था, लेकिन वे नहीं गए। इसके लिए टीम बनाई गई थी। टीम में एलपी और एएलपी थे। टीम ने चक्रधरपुर से कांड्रा तक फुटप्लेट प्रदर्शन नहीं किया। इस प्रकार गलत फुटप्लेट विवरण देकर रेलवे प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया।