ताजा खबर
जमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधा•जमशेदपुर में हंसी के ठहाकों और कला का संगम: बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा करेंगे हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में 24 घंटे के भीतर बहाल हुआ डोर-टू-डोर कचरा उठाव, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर•रांची में समापन समारोह: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 अक्टूबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन•गुमला में बड़ी सफलता: पीएलएफआई का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाडी समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद•मानवाधिकार सहायता संघ: कपिल देवराज हेसा बने राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने दी बधाई•श्रद्धांजलि सभा: स्वर्गीय सुनील सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा व विधायक सरयू राय•जमशेदपुर: ठाकुर निवास और ‘सेवा ही लक्ष्य’ युवाशक्ति ने एनएमएल दुर्गा पूजा समिति को दिया सहयोग, महाअष्टमी की रात ढाकियों के लिए रखी गई विशेष भोजन व्यवस्था•लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंपजमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधा•जमशेदपुर में हंसी के ठहाकों और कला का संगम: बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा करेंगे हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में 24 घंटे के भीतर बहाल हुआ डोर-टू-डोर कचरा उठाव, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर•रांची में समापन समारोह: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 अक्टूबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन•गुमला में बड़ी सफलता: पीएलएफआई का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाडी समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद•मानवाधिकार सहायता संघ: कपिल देवराज हेसा बने राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने दी बधाई•श्रद्धांजलि सभा: स्वर्गीय सुनील सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा व विधायक सरयू राय•जमशेदपुर: ठाकुर निवास और ‘सेवा ही लक्ष्य’ युवाशक्ति ने एनएमएल दुर्गा पूजा समिति को दिया सहयोग, महाअष्टमी की रात ढाकियों के लिए रखी गई विशेष भोजन व्यवस्था•लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप

एक नई सोच, एक नई धारा

खरखाई नदी में छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या, शव बरामद नहीं, जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टोल ब्रिज से खरखाई नदी में एक 19 वर्षीय युवक गौतम साधु ने छलांग लगा कर आत्महत्या की। आत्महत्या किए जाने का कारण नहीं पता चला है और युवक का शव भी अभी तक बरामद नहीं हो सका है। मिली जानकारी के अनुसार युवक आदित्यपुर भाटिया बस्ती का रहनेवाला है। सूचना मिलते ही परिवार वाले स्तंभ हो गए है। आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव की तलाश में जुट गई है। शव अभी तक बरामद नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि युवक का मोबाइल टोल ब्रिज से बरामद किया गया है। परिवार वालों का कहना है कि शनिवार को युवक के दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था, जिसको लेकर परिजनों ने उसे डांटा था। फिलहाल पुलिस युवक को ढूंढने में जुटी है। घटना के बाद आसपास के लोगों में मायूसी छा गई है। बताया जा रहा है कि युवक बेहद ही मिलनसार किस्म का था और आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में किसी उधोग में कार्य कर रहा था। युवक अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

कार में अचानक लगी आग, लोगों के सूझ-बूझ से पाया काबू

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर्स हॉस्टल के गेट पर खड़ी एक कार में रविवार को दिन के एक बजे अचानक से आग लग गयी और वह धू-धू कर जल गयी। घटना की भनक मिलते ही आस-पड़ोस के लोग मदद के लिये आगे आये और बाल्टी- डेकची से पानी फेंककर आग को बुझाने का काम किया। लोगों की सूझ-बूझ के कारण करीब 20 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया।

भ्रष्टाचार का सागर बन गया है मानगो नगर निगम उपायुक्त से करूंगा शिकायत – विकास सिंह, जाने पूरा मामला

जमशेदपुर : मानगो के संकोसाई के रोड नंबर एक के संजीवनी पथ में विधायक निधि से बनी नाली एक माह के अंदर भरभरा कर टूटने लगी है। स्थानीय लोग आक्रोशित होकर जमकर इसका विरोध किया और भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर यथास्थिति से अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि कुछ दिन पहले मानगो नगर निगम के द्वारा नाली का निर्माण कराया गया। आरंभ से ही नाली का घटिया निर्माण कराया जा रहा था बस्ती वासियों ने जब इसका विरोध किया तो मौके में मौजूद संवेदक ने कहा कि मैं मंत्री का आदमी हूं, जैसा मन करेगा वेसा काम करूंगा, जहां शिकायत करना है कर दीजिए। तब बस्ती वासियों ने कार्यस्थल में पहुंचे कनीय अभियंता नंदू प्रसाद को मामले की जानकारी दिया तो मौके में पहुंचे नंदू प्रसाद ने कहा कि काम का विरोध करोगे तो काम पूरी तरह बंद करवा देंगे।

कनीय अभियंता और संवेदक की बात से स्थानीय लोग डर गए। जैसे मन चाहा वैसे संवेदक ने काम किया जब मात्र एक महीने के अंदर नाली भरभरा कर टूटने लगा तब स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर स्थिति से अवगत कराया। विकास सिंह ने कहा कि मानगो नगर निगम भ्रष्टाचार का सागर बन गया है नाली लोगों की सुविधा के लिए बनना था लेकिन यहां मामला पूरी तरह उल्टा हो गया है। जगह-जगह नाली का स्लैब और क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों को कहना है बहुत कम मात्रा में सरिया देकर नाली का निर्माण कराया गया है। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि सारे मामले की जानकारी उपायुक्त महोदया के साथ-साथ नगर विकास के सचिव को दूंगा और भ्रष्टाचार में विराम लगाने के लिए लगातार संघर्ष जारी रखेंगे।

मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा नाली को तोड़कर दोबारा नहीं बनाया गया तो कार्यस्थल में स्थानीय लोगों के साथ धरना प्रदर्शन का भी काम किया जाएगा, कमीशन खोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह के साथ अजीत प्रजापति, दीनानाथ शर्मा, शंकर कालिंदी, रीता देवी, विमला देवी, कौशल्या देवी, सुशांतो रूहीदास, दीपाली कालिंदी, छोटू कालिंदी, सीता देवी, सुशीला शर्मा, सावित्री भारती, नगीना देवी, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

दुःखद खबर : शादी में आई बच्ची की तालाब में डूब कर मौत

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी तालाब में स्नान करने के दौरान डूब जाने से 6 साल की जया बेहरा की मौत शनिवार को हो गयी। जया भिलाई पहाड़ी में अपने मामा के घर शादी समारोह में आयी हुई थी। इस बीच ही वह घर के बच्चों के साथ तालाब में स्नान करने के लिये गयी हुई थी। वह गहरे पानी में चली गयी थी। परिवार के लोगों ने तालाब से बाहर निकालने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के क्रम मृत घोषित कर दिया।

गुवा की रहनेवाली थी जया बेहरा

मासूम बच्ची जया बेहरा के बारे में बताया जा रहा है कि वह गुवा की रहनेवाली थी। परिवार के लोगों के साथ मामा के घर पर आयी हुई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह 11 बजे वह स्नान करने के लिये गयी थी। उसके डूब जाने की जानकारी तालाब में स्नान करने पहुंचे अन्य बच्चों ने मामा के घर पर जाकर दी थी। इसके बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे और किसी तरह से बच्ची को खोजकर तालाब से बाहर निकाला था।

स्थानीय नर्सिंग होम से किया एमजीएम रेफर

घटना के बाद परिवार के लोग जया को लेकर स्थानीय नर्सिंग होम में पहुंचे हुये थे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद जया को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एमजीएम पुलिस अस्पताल पहुंची थी और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

सरायकेला : भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बाबूलाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने किया धरना- प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

जमशेदपुर : विगत दिनों कदमा प्रकरण में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सरायकेला में आयोजित धरना- प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला है। आपको बता दें कि शुक्रवार को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय के समीप दुर्गा पूजा मैदान में जमशेदपुर के हिंदूवादी संगठन एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर एक विशाल धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी की ओर से आयोजित धरना- प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर में गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता अभय सिंह सहित अन्य लोगों को मुक्त करने की मांग की और पूरे प्रकरण की सीबीआई के जरिए या फिर उच्च न्यायालय के जज के माध्यम से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभी तक तो सिर्फ जमशेदपुर में आंदोलन हो रहा था, लेकिन अब हमने कमर कस लिया है, पहले चरण में कोल्हान के गांव- गांव तक इस आंदोलन को ले जाएंगे और फिर भी हेमंत सरकार और सरकारी पदाधिकारी नहीं संभले तो पूरे झारखंड में आंदोलन होगा। अन्याय के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूब गई है। सरकार अपराधी एवं इससे जुड़े लोगों को बढ़ावा दे रही है। साथ ही निर्दोष लोगों को तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए जेल भेज रही है। हेमंत सोरेन की सरकार में हिंदुओं का पर्व रामनवमी, दुर्गा पूजा, होली यहां तक कि सरस्वती पूजा में भी बंदिश लगाया जा रहा है। भाजपा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बजरंग दल और बजरंगबली को लेकर छिड़े विवाद पर बोलते हुए कहा कि हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ होगा तो झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस को लोकसभा और विधानसभा में खाता खोलने का भी मौका नहीं मिलेगा। जमशेदपुर प्रकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों के साथ अन्याय हुआ है उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दमन से नहीं घबराती है। हमारे लोगों की भावनाएं राष्ट्रवाद और हिंदुत्व से जुड़ी हुई हैं, हम और आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा यह सरकार वोट बैंक की राजनीति कर विशेष धर्म के लोगों को बढ़ावा दे रही है। मंदिर में पूजा करने वाले लोगों को जेल भेज रही है और इसका विरोध करने वाले को प्रोत्साहन दे रही है। धरना प्रदर्शन को सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, जेबी तुबिद, रमेश हांसदा, उदय सिंह देव, मनोज कुमार चौधरी, आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय महतो, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बिल्डिंग कोड के उलंघन मामले में सरकारी पदाधिकारी भी दोषी है उनपर कब होगी कारवाई : आजसू

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जिला समिति ने जमशेदपुर अक्षेस को ज्ञापन दिया, जिसमें आजसू ने निम्नलिखित मांग रखी और सुधार करने की बात कही। आजसू ने अपने ज्ञापन में मुख्यतः इन बातों को उठाया है कि किसके सह पर बनी ये इमारतें, कैसे पार्किंग में बाजार खुल गई और गोदाम बन गया इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। शहर के प्रतिष्ठित पी एम मॉल के पार्किंग में भी दुकानें चल रही हैं और उसके नक्शा विचलन में कई तरह की त्रुटियां दिखाई पड़ रही हैं। जांच होने पर और कई मामले उजागर होंगे, इसलिए पी एम मॉल के प्रबंधन पर जल्द से जल्द जाँच कर कार्रवाई की जाए।

जमशेदपुर में फ्लैट हेतु G+2 का नक्शा पास होता है फिर किसकी मिलीभगत से 5 तल्ला बिल्डिंग बन कर तैयार हो जाते हैं? इस मामले में संलिप्त पदाधिकारी पर भी कार्रवाई किया जाए। शहर में पार्किंग एक बहुत बड़ी समस्या हो गई है और लोग सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अपने कार्य में लग जाते हैं और सड़क पर एक लम्बा जाम लगा रहता है जिससे एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है। शहर में पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। शहर के कई फ्लैट में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, अगर है तो कोई बाहरी व्यक्ति मिलने आता है तो सड़क पर ही गाड़ी पार्क करना पड़ता है, ऐसे सभी फ्लैट के निर्माताओं पर कार्रवाई की जाए।

जमशेदपुर अक्षेस एक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, जिसमें क्रमशः सभी अधिकारी शामिल है। जिस पदाधिकारी के कार्यकाल में नक्शा विचलन किया गया है या बिल्डिंग कोड का उलंघन हुआ है उस पदाधिकारियों पर भी कारवाई करना सुनिश्चित करें। एक हफ्ते में अगर ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो आजसू चरण बद्ध आंदोलन करेगी।
ज्ञापन देने में मुख्य रूप से कन्हैया सिंह, कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, संतोष सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय, मनोज सिंह यादव, संतोष सिंह, अरूप मल्लिक, प्रवीन प्रसाद, मनोज मुखी, राहुल प्रसाद, समेत अन्य मौजूद रहे।

करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुआ रांची में टाटा कैंसर हॉस्पिटल, सीएम सोरेन करेंगे उद्घाटन

झारखंड के कैंसर के मरीजों को बड़ी सहुलियत मिलने वाली है। उन्हें अब कैंसर के इलाज के लिए दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों का रुख करने की जरूरत नहीं होगी। कांके में बने टाटा के कैंसर अस्पताल में ही उनका इलाज हो जायेगा। 400 करोड़ की लागत से बनकर इस अस्पताल का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।

कांके में राज्य सरकार की मानसिक आरोग्यशाला रिनपास की जमीन पर कैंसर अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास वर्ष 2018 में हुआ था। इसकी आधारशिला टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रखी थी।
इस मौके पर रतन टाटा ने कहा था कि कैंसर के कारण हर साल लाखों लोग मरते हैं। इसका इलाज इतना महंगा है कि लोग इस रोग से लड़ने की हिम्मत ही खो बैठते हैं। मैं झारखंड सरकार की सराहना करता हूं। यह अस्पताल कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभायेगा।

इस अस्पताल में ओपीडी का संचालन एक साल पहले से किया जा रहा है। 12 मई के बाद यहां इनडोर कैंसर पेशेंट का भी इलाज शुरू हो जाएगा। अस्पताल में फिलहाल 82 बेड हैं, जिनमें से 50 फीसदी यानि 41 बेड स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित हैं। अस्पताल में 14 ऑपरेशन थिएटर और 28 बेड का आइसीयू भी होगा। इसके अलावा यहां आवासीय परिसर भी बनाया जायेगा। अस्पताल का निर्माण टाटा ट्रस्ट ने किया है। इस अस्पताल की खासियत ये है कि इसमें इलाज के साथ कैंसर पर रिसर्च भी होगा। अस्पताल को मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर के समान विकसित किया जाना है।

आंध्र प्रदेश में सिख ग्रंथीयों को सरकारी अनुदान की घोषणा एक सकारात्मक पहल: भगवान सिंह

झारखंड में भी आंध्र प्रदेश की तर्ज पर लागू हो ग्रंथीयों के लिए अनुदान प्रणाली

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन रेड्डी द्वारा सिख ग्रंथीयों के लिए सरकारी अनुदान की घोषणा का स्वागत और हर्ष जताते हुए सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने झारखंड में भी इस प्रणाली को लागु करने की माँग झारखंड सरकार से की है।
बुधवार को सीजीपीसी कार्यालय में बयान जारी करते हुए भगवान सिंह ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन रेड्डी की जितनी तारीफ़ की जाये कम है श्री रेड्डी ने ग्रंथीयों को अनुदान नहीं उचित सम्मान देने की घोषणा की है जिसका सीजीपीसी स्वागत और प्रशंसा करती है। सरदार भगवान सिंह ने कहा कि वे एक प्रतिनिधिमण्डल के साथ बहुत जल्द झारखंड के मुख्यमंत्री से मिलकर इसे झारखंड में भी लागू करने का निवेदन करेंगे।
भगवान सिंह ने कहा की आन्ध्र प्रदेश सरकार ने
सिख धार्मिक संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स से भी छूट देने की घोषणा कर सिख समुदाय को सम्मान दिया है।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन रेड्डी द्वारा आंध्र प्रदेश में पुरोहित पादरी एवं मौलवियों को अनुदान मिलता रहा है और अब उसमें गुरुद्वारों के ग्रंथीयों को भी जोड़ा जा रहा है।
साथ ही साथ सिख धार्मिक संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स से भी छूट देने की घोषणा आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री ने की है और इसके साथ ही वहां गुरमुखी को लेकर भी निगम गठन पर हामी भरी गयी है।

जेएनएसी ने होटल सेंटर प्वाईंट सहित 26 भवन मालिकों को दिया नोटिस, जाने क्या है मामला

जमशेदपुर : अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी श्री संजय कुमार के नेतृत्व में आज विभिन्न क्षेत्रों में भवनों की जांच की गई जहां बेसमेंट एवं पार्किंग स्थल का प्रयोग व्यवसायिक रूप से किया जा रहा है। विशेष पदाधिकारी के द्वारा जांच करने के दौरान कई जगहों पर बैंक्वेट हॉल, बाइक सर्विस सेंटर, दुकान चलाते हुए पाया गया जिनको कड़ी चेतावनी देते हुए 1 सप्ताह के अंदर व्यवसायिक गतिविधियां बंद करते हुए पार्किंग में तब्दील करने हेतु निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही कुल 6 दल का गठन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसायिक गतिविधियां करने वाले भवन मालिकों को नोटिस जारी करते हुए नोटिस चस्पा भी किया गया। इन्हें 1 सप्ताह का समय देते हुए निर्देश दिया गया कि पार्किंग एरिया में की जा रही व्यवसायिक गतिविधियों से संबंधित स्ट्रक्चर खुद तोडकर उसे पार्किंग स्थल बनाना सुनिश्चित करें।
1 सप्ताह के बाद अगर भवन मालिकों के द्वारा बेसमेंट को पार्किंग स्थल के रुप में उपयोग सुनिश्चित नहीं किया गया तो प्रशासनिक स्तर पर उक्त स्थल को खाली कराते हुए संरचनाओं को तोड़ने का भी काम किया जाएगा। इसमें लगने वाला खर्च भवन मालिक से वसूल किया जाएगा।

जांच दल में कार्यालय के परीक्ष्यमान विशेष पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू, नगर प्रबंधक रवि भारती, सोनल सिंह चौहान, अनय राज, जॉय गुड़िया सहाय अभियंता संजय कुमार, महेश प्रभाकर, अमित आनंद , अजय यादव कनीय अभियंता , मानस सतपथी, संतोष कुमार मुंडा, प्रणव कुमार ठाकुर , प्रभारी कर दारोगा एम के एल दास, क्षेत्रीय राजस्व कर्मी प्रकाश भगत, विनोद तिवारी, गणेश राम, कृष्णा राम एवं दिलीप बारिक मौजूद थे।

भवन एवं भवन मालिकों की सूची :

1.होटल सेंटर प्वाइंट होल्डिंग संख्या 0, आई सी रोड बिस्टुपुर।
2.पंचरेनू अपार्टमेंट बिस्टुपुर
होल्डिंग संख्या शून्य बुलवर्ड शॉप एरिया सचदेवा सैमसंग शोरूम बिष्टुपुर।
3.होल्डिंग संख्या शून्य एस बी शॉप एरिया अस्था ट्रेड सेंटर बिस्टुपुर।
4.श्री कृष्णा सिन्हा संस्थान होल्डिंग संख्या शून्य एसबी शॉप एरिया बिस्टुपुर।
5.प्लॉट नंबर 1038 खाता संख्या 50 उलियान कदमा उपहार अपार्टमेंट।
6.होल्डिंग संख्या 16 कदमा शॉप एरिया भाटिया, कदमा, मंगल टावर।
7.होल्डिंग संख्या 03 सूरा भवन एरिया बिस्टुपुर मिलेनियम टावर।
8.होल्डिंग संख्या शून्य बुलवर्ड शॉप एरिया बिस्टुपुर हीरो शोरूम।
9.प्लॉट नंबर 1290 खाता संख्या 31 भाटिया कदमा कौशल कंचन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड।
10.अनूप कुमार चटर्जी होल्डिंग संख्या 104 एसएनपी एरिया साकची।
11.मनोजित सेनगुप्ता एवं अन्य होल्डिंग संख्या 105 एसएनपी एरिया साकची।
12.रितेश चंद्र राय होल्डिंग संख्या 107 एसएनपी एरिया साकची।
13.रंजीत सिंह एवं श्रीमती शेफाली सिंह होल्डिंग संख्या 109 एवं 110 एसएनपी एरिया साकची।
14.श्रीमती मीरा सिन्हा पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर सुचित सिंह एवं अन्य होल्डिंग संख्या 111 एसएनपी एरिया साकची।
15.एस सी बासु, श्री एस के खेमका, होल्डिंग संख्या 112 एसएनपी एरिया साकची।
16.श्रीमती कहकशा नाहिद होल्डिंग संख्या 102 ठाकुर बाड़ी रोड एसएनपी एरिया साकची।
17.गिरीश कुमार तिवारी एवं अन्य शिवराज उत्तराधिकारी होल्डिंग संख्या 53 एसएनपी एरिया साकची।
18.बी एन चौधरी एवं अन्य अनूप कुमार चटर्जी होल्डिंग संख्या 01 एसएनपी एरिया साकची।
19.आर पी ठाकुर एवं अन्य होल्डिंग संख्या 54 एसएनपी एरिया साकची
20.अनूप कुमार चटर्जी एक्स होल्डिंग संख्या 104 एसएनपी एरिया साकची
21.रितेश चंद्र राय होल्डिंग संख्या 107 एसएनपी एरिया साकची
22.पुष्पा देवी श्री संतोष अग्रवाल एवं अन्य होल्डिंग संख्या 58B एसएनपी एरिया साकची
23.भुनेश्वर शुक्ला एवं अन्य होल्डिंग संख्या 52 एसएनपी एरिया साकची

  1. महेंद्र कौर एवं अन्य होल्डिंग संख्या 1B , कसीडीह
  2. कुंती देवी, कसीडिह, बस्ती कालीमाटी रोड, साकची
  3. होल्डिंग संख्या 171, गंगा रीजेंसी, साकची।
खालसा फतेह मार्च के आपार सफलता का श्रेय जमशेदपुर की संगत को: भगवान सिंह

सीजीपीसी ने विभिन्न जत्थेबंदियों, जिला प्रशासन और टिनप्लेट व साकची कमिटी का आभार प्रकट किया

सिख जरनैल जस्सा सिंह रामगढ़िया की 300वीं शताब्दी एवं अकाली फूला सिंह की 200वीं शताब्दी पर निकाले गए खालसा फ़तेह मार्च की आपार सफलता का श्रेय आयोजनकर्ता सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने जमशेदपुर की संगत को दिया है।
साथ ही साथ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने उन तमाम जत्थेबंदियों का भी धन्यवाद ज्ञापन व आभार प्रकट किया जिनके प्रयास और सक्रिय सहभागिता के कारण फतेह मार्च सफल हो पाया।
मंगलवार को सरदार भगवान सिंह ने सीजीपीसी कार्यालय से बयान जारी करते हुए कहा सिख समाज की एकजुटता देखकर वे अभिभूत हो गए। उन्होंने सक्रीय भूमिका निभाने के लिए टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी सहित सीजीपीसी के सभी सदस्यों विशेषकर लंगर सेवा में लगे सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया। जल्द सीजीपीसी एक बैठक आयोजित करेगी जहां सम्मान समारोह कर समाज हित में अन्य कार्य शुरू करने की सलाह और मंजूरी ली जाएगी।
उन्होंने गतका पार्टी, घुड़सवार, दस्तार सिखलाई, गुरमुखी सिखलाई, मोटरसाइकिल (राइडर), निहंग सिंह जत्थेबंदी, सीजीपीसी सदस्य, पुष्पवर्षा के सदस्य, श्री पालकी साहिब की सेवा में योगदान देने वाले अकाली दल, स्त्री सत्संग सभा, कीर्तनी जत्थे, मोटरसाइकिल (संगत) व कार (संगत), सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सदस्य जिन्होंने ट्रैफिक ड्यूटी को बखूबी निभाया, सबका का आभार प्रकट किया।

IMG 20230430 WA0012 1


उन्होंने जिला प्रशासन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं धालभूमगढ़ अनुमंडलाधिकारी पियूष सिन्हा सहित तख़्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, टेल्को यूनियन के गुरमीत सिंह तोते, झारखण्ड गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार शैलेंदर सिंह, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह, कीताडीह के प्रधान जगजीत सिंह गाँधी, सीजीपीसी ने चेयरमैन गुरदीप सिंह पप्पू, महासचिव अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, सतबीर सिंह सोमू, सुरेंदर सिंह छिंदे और अन्य का भी आभार मार्गदर्शन करने के लिए किया।

error: Content is protected !!