जमशेदपुर : बड़बिल टाटानगर पैसेंजर ट्रेन संख्या 08124 आये दिन काफी विलम्ब से चलती है। कभी राज खरसावां, तो कभी गमहरिया स्टेशनों में बेवजह घंटों घंटों तक खड़ी कर दी जाती है जिससे यात्रियों को काफी कठिनाईयों का समाना करना पड़ता है। इस संबंध में रेलवे विभाग मौन साधे हुए हैं क्योंकि यात्री गाड़ीयों को खड़ा कर मालगाड़ी (गुड्स ट्रेन) को सिग्नल देकर पास किया जाता है।
इस यात्री सवारी गाड़ी में मरीज एवं जरूरत मंद लोग यात्रा करते हैं जो सही समय में नहीं पहुंच पाते हैं। बड़बिल से टाटानगर की दूरी तय करने में मात्र चार घंटे लगते हैं, जबकि इस ट्रैन को पंहुचने में आठ से नौ घंटे प्रतिदिन लगते हैं। यात्रीयों ने रेल प्रबंधक से मांग कि है कि इस ट्रैन को सही समय पर चलाया जाए जनहित को देखते हुए।
जमशेदपुर : निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर सिंह ने चुनाव- प्रचार खत्म होने की समय सीमा से ठीक एक दिन पहले रविवार को जनसंपर्क अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उन्होंने बजरंगी बागान, झगरू बागान, आजाद बस्ती, देबन बागान 10 नंबर बस्ती, बारीडीह मुखी बस्ती, साकची गोल चक्कर बाजार, भुइंयाडीह कल्याण नगर, नामदा बस्ती काली मंदिर, भुंडयाडीह मुंडारी बस्ती, गोलमुरी बाजार समेत मनिफिट दुर्गा पूजा मैदान, रविदास कॉलोनी बिरसानगर जोन 8, बारा फ्लैट्स आदि इलाकों में जनसंपर्क किया और लोगों से ईवीएम में क्रम संख्या 20 में गैस चूल्हा छाप पर भारी संख्या में वोट करने की अपील की.
जनसंपर्क के दौरान मीडिया से हुए संवाद के दौरान शिव शंकर सिंह ने कहा कि पहले तो डरा-धमकाकर चुनाव में बैठाने और चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास किया गया तो वहीं अब चुनाव में निश्चित हार को देखते हुए 25 सालों तक इस विधानसभा का जनप्रतिनिधित्व करने वाले अब कार्यकर्ताओं व समर्थकों को डराने- धमकाने व पोस्टर और झंडा को जबरन हटाने जैसी ओछी हरकतों को अंजाम देने लगे हैं लेकिन जमशेदपुर पूर्वी की जनता बेहद ही समझदार और उर्जावान है, वह बखूबी इन घटिया हरकतों को समझती है और 13 नवंबर को मतदान के दिन अपनी समस्याओं के निदान व परिवारवाद के खिलाफ वोट करने वाली है. जनसंपर्क के दौरान जनता का जो प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है वह कल्पना से परे है और यही विपक्षी उम्मीदवार के घबराहट का बड़ा कारण है. जनता समझ चुकी है कि कौन वोट हासिल कर अपनी राजनीति चमकाना चाहता है तो वहीं कौन लोगों के बीच में रहकर लगातार उनकी सेवा करना चाहता है.
भुइंयाडीह मुंडारी बस्ती में ग्राम देवता की पूजा अर्चना
जनसंपर्क सह पदयात्रा के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह का काफिला भुइंयाडीह मुंडारी बस्ती पहुंचा तो सबसे पहले वहां मौजूद ग्राम देवता की उन्होंने पूरी धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा अर्चना की और समस्त लोगों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अपनी जीत का भी ग्राम देवता से आशीर्वाद मांगा. वहां मौजूद पाहन ने पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ उनकी पूजा को संपन्न कराया.
निर्दलीय उम्मीदवार के मीडिया प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानी सोमवार को बड़ी बाइक रैली आयोजित होने जा रही है जिसके जरिए पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों में घूम-घूमकर शिव शंकर सिंह के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार होगा और जनता से गैस चूल्हा छाप पर वोट करने की अपील की जाएगी. इस रैली में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है. रैली को लेकर निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह ने समस्त मतदाताओं से इसमें शामिल होने की अपील की है.
जमशेदपुर : डॉक्टर अजय कुमार के समर्थन में आयोजित प्लेकार्ड अभियान ने जमशेदपुर के दस प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भारी जनसमर्थन प्राप्त किया। इस अभियान का उद्देश्य व्यस्त बाजारों में सीधे मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें डॉक्टर कुमार को वोट देने के लिए प्रेरित करना था।
यह अभियान सकची के संजय मार्केट, भालुबासा चौक, बिरसानगर का संडे मार्केट, टेल्को का खरंगझर झार मार्केट, गोलमुरी मार्केट (गारबेज लाइन), बर्मामाइंस मार्केट (दत्ता मेडिकल के पास), सकची गोलचक्कर (टाटा आई हॉस्पिटल की ओर), भुयाडीह बाजार की सब्जी मार्केट, जेमको बस स्टैंड और मनीफिट मार्केट जैसे प्रमुख स्थलों पर आयोजित किया गया। इन सभी स्थानों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई, जिसने इस गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ अभियानकर्ताओं ने डॉक्टर अजय कुमार की प्रमुख उपलब्धियों और आगामी चुनावों में उन्हें वोट देने के महत्व को उजागर किया। जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ा, बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए, जिससे उनके समर्थन का संदेश और भी सशक्त रूप में सामने आया।
व्यक्तिगत अपील के साथ-साथ, अभियानकर्ताओं ने पर्चे भी बांटे, सवालों का जवाब दिया और बाजारों में उपस्थित लोगों से बातचीत की, उन्हें डॉक्टर अजय कुमार के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान में लोगों का जोश और ऊर्जा साफ झलक रही थी, जिससे यह हाल के हफ्तों में डॉक्टर कुमार के समर्थन में सबसे प्रभावी और जोशपूर्ण गतिविधियों में से एक बन गया।
इस प्लेकार्ड अभियान के माध्यम से डॉक्टर अजय कुमार के समर्थकों ने न केवल उनके प्रति जनता की लोकप्रियता को प्रदर्शित किया, बल्कि स्थानीय आबादी को भी सशक्त रूप से जागरूक किया और उनके दृष्टिकोण को सीधे लोगों तक पहुँचाया। अभियान का समापन एक सकारात्मक नोट पर हुआ, जिसमें समर्थकों ने आगामी चुनावों में एक अनुकूल परिणाम की उम्मीद जताई।
जमशेदपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने रविवार को भुईंयाडीह, सिदगोड़ा, भालूबासा, साकची, बाराद्वारी में जनसम्पर्क अभियान चलाया. कहीं हाथ जोड़े तो कहीं लोगों ने अजय को गले लगाया. डा.अजय को अपने बीच पाकर लोग उत्साहित थे. ढ़ोल नगाड़ों के साथ लगातार अजय कुमार जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. पूरा माहौल जैसे कांग्रेसमय हो गया था. जिस सादगी और बेबाकी से अजय कुमार लोगों से बात कर रहे है, उनके सवालों का जवाब दे रहे है. वो कहीं ना कहीं लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.
मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप मालिकाना हक चाहते है तो मुझे एक मौका दीजिए आपको निराश नहीं करुंगा. 25 वर्षों जिन आपने भरोसा किया उन्होंने आपको केवल ठगा है. इसलिए निर्णय आपको करना है कि आप एक बार फिर ठगा जाना पसंद करेंगे या मालिकाना हक के लिए एक ईमानदार और काम करने वाले व्यक्ति को चुनेंगे.
डा. अजय ने कहा कि बस्तियों में नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव है. 25 वर्षों से नरकीय जीवन जीने को लोग मजबूर है. जनता साथ देगी तो विस्वास दिलाता हूं कि निश्चित रुप से हालात बदल दूंगा. बस एक बार मौका दीजिए निराश नहीं करुंगा ईमानदारी से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करुंगा.
जमशेदपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से 25 वर्षों की कुशासन से लोगों को मुक्ति दिलाएंगे और जमशेदपुर को सुरक्षित एवं विकसित बनाएंगे. 2024 विधानसभा जमशेदपुर के लोगों के भविष्य तय करेगा. उन्होंने कहा कि रघुवर दास ने 25 वर्षों तक 86 वस्तियों के लोगों को मालिकाना के नाम पर ठगा, सत्ता के शिखर तर पहुंचकर भी लोगों को मालिकाना हक नहीं दिला पाया क्योंकि उनकी नियत ही नहीं थी मालिकाना दिलाने की. मुख्यमंत्री रहते एक भी पत्राचार नहीं किया रघुवर ने अगर वो चाहते तो रास्ता तो निकल सकता था. उनके परिवार के लोगों के कारनामें से पूरा जमशेदपुर अवगत है.
मालिकाना हक के समाधान के लिए आयोग का गठन होगा
डा. अजय ने कहा कि यदि जमशेदपुर की जनता ने समर्थन दिया तो विश्वास दिलाता हूं कि सरकार गठन के साथ ही पहली कैबिनेट की बैठक में मालिकाना हक के समाधान के लिए आयोग का गठन किया जाएगा. जो कानूनी विशेषज्ञों से विचार विमर्श का समयबद्ध तरीके से एक रास्ता निकालेगा. हमारी नियत साफ है. अभी तक मेरा रिकार्ड है जो मैंने कहा है वो किया है. बस्तियों में नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव है उसमें सुधार करना मेरी प्राथमिकता है. शुद्ध पेयजल सबी बस्तियों में उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है. मैंने कई बस्तियों में जुस्कों से पानी का कनेक्शन भी दिलवाया है.
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मेरी प्राथमिकताएं है.
डा. अजय ने कहा कि बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और परिजनों की जेब भी हल्की ना हो इसके लिए सीबीएससीई आधारित सीएम मॉडल स्कूल खुलवाएंगे, साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी. रोजगार के लिए सबसे बड़ी समस्या स्किल मैन पावर की अत्यंत कमी है. जिसको देखते हुए हमारा प्रयास स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है. इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ एक योजना बनाकर काम किया जाएगा. वहीं स्वास्थ्य के लिए लगातार मेडिकल कैंप के साथ ही मोहल्ला क्लीनिक शुरू की जाएगी. ताकि लोगों की जामच निःशुल्क हो सके और छोटी मोटी बीमारियों का ईलाज मोहल्ला क्लीनिक में हो जाए. रिम्स की तरह ही एमजीएम में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. और बड़ा कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ मिलकर जमशेदपुर में रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे. ताकि लोगों रोजगार के लिए हो रहे पलायन को रोका जा सके.
जमशेदपुर : सौरभ विष्णु निर्दलीय प्रत्याशी पूर्वी सिंहभूम ने निर्मल नगर होम पाइप मे एक जन सभा को सम्बोधित किया। निर्मल नगर मे कई लोग कांग्रेस और दूसरे दलो को छोड़कर सौरभ विष्णु पर भरोसा करके उनका हाथ थाम लिया। निर्मल नगर के लोगो ने कहा की कांग्रेस और भाजपा दोनो ने आम जनता को ठगने और बरग़लाने का कार्ये किया है।
डॉ अजय और शिव शंकर सिंह दोनो मेरे उठाये हुए जनता के मुद्दा को चुराने मे लगे हुए है, उन दोनो का कोई अपना सोच और समझ बचा है ही नही। डॉ अजय सिर्फ झूठ की राजनीति कर रहे है , जब वो खुद टाटा स्टील के कई पदो पर जॉब कर चुके है तो वो किस तरह टाटा स्टील पर दबाओ बनाएंगे किसी भी काम के लिए जो जनता से जुड़ा हुआ हो।
शिव शंकर सिंह मेरे लिए आदरणीय है एक प्रत्याशी के तोर पर उनका सम्मना करता हूँ, लेकिन आज जिस तरह से शिव शंकर जी के पास मेरे मुद्दा को चुराने के सिवा कोई दूसरा मुद्दा नही बचा है, ये दर्शाता है की कही ना कही वो मुद्दा विहीन कार्य कर रहे थे।
सौरभ विष्णु ने कहा इस बार पूर्वी विधानसभा की जनता ने परिवारवाद , धोखेबाज़ , झूठे , मक्कर , भगोड़ा , पलटू लोगो से तंग आगयी है, इसलिए वो अब एक नये सोच , दूरदर्शी एवं जनते के सेवक को चुनने का मन बना चुकी है। इस बार पूर्वी विधानसभा सिर्फ परिवर्तन के लिए वोट करने जा रही है।
निर्मल नगर होम पाइप के लोगो ने जिस तरह सौरभ विष्णु को अपना जन समर्थन दिया है वो कही ना कही ये दर्शाता है की एक नये सूर्य का उदय हो चुका है। निर्मल नगर मे दीपक मिश्रा, आशीष मिश्रा, विवेक जायसवाल, अरविन्द राय, विनय शुक्ला , सुनील पाण्डेय , अमर चौधरी , जय पाण्डेय , निखिल मिश्रा , दीपेश मिश्रा , गुलसन कुमार आदि कई पार्टी छोड़कर आये लोगो ने सौरभ विष्णु जी का हाथ थमा और जी जान से इस चुनाव मे उनका समर्थन का वादा किया ।
जमशेदपुर : एन डी ए के पूर्वी और पश्चिमी विधानसभा सभा के प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा साहू जी एवं श्री सरयू राय जी के समर्थन में आज एक रोड शो जुबली पार्क से आरंभ हुआ जो कि बाराद्वारी तक रहा। रोड शो में जहां विभिन्न समाज के लोगों ने केंद्रीय गृह मंत्री जी का स्वागत किया, वहीं सिख समाज की ओर से युवा भाजपा सिख नेता सतवीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, जोगिंदर सिंह जोगी, रॉकी सिंह, रविन्द्र सिंह रिंकू, सतिंदर सिंह रोमी, गुरविंदर सिंह बंटी, अवतार सिंह पिंटू, आकाश सिंह, विनय खुराना, हरप्रीत सिंह, दलजीत सिंह, पिंटू सैनी सहित कई सिख युवाओं ने साकची में पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। वहीं सतवीर सिंह सोमू ने कहा कि जनता का साथ भाजपा के साथ है, राज्य में भाजपा की सरकार का बनना तय है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी में रोजगार के लिए कई कौशल केंद्र की स्थापना कराई जाएगी। इन कौशल विकास केन्द्रों में बेरोजगार युवाओं को विभिन्न ट्रेड की ट्रेनिंग दी जाएगी। विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित करने के बाद युवाओं को कई कंपनियों में रोजगार दिलाया जाएगा। जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार सौरभ विष्णु ने युवाओं को रोजगार दिलाने का पूरा खाका तैयार कर लिया है। सौरभ विष्णु ने कहा कि अगर जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया और वह विधानसभा पहुंचे तो विधानसभा में रोजगार का मुद्दा उठाएंगे और क्षेत्र में कौशल विकास केंद्र के अलावा रोजगार के अन्य उपाय पर भी चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी के सभी इलाकों में कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे। ताकि बस्तियों के लोगों को भी प्रशिक्षित किया जा सके। सौरभ विष्णु ने छठ पूजा के मौके पर छत व्रतियों को छठ पूजा की बधाई दी। उन्होंने जमशेदपुर वासियों को छठ पूजा की बधाई देते हुए झारखंड और विशेष तौर से जमशेदपुर की सुख समृद्धि की कामना की। सौरभ विष्णु ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में बस्तियों की हालत बेहद खराब है। यहां नागरिक सुविधा नहीं है। वह इन इलाकों में नागरिक सुविधाओं की स्थिति भी ठीक करेंगे।
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के प्रति कार्यकर्ताओं की नाराजगी खत्म होने की नाम ही नहीं ले रही है। सुधांशु ओझा ने जब अपनी कमेटी का गठन किया था तब भी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली थी। उन पर उस समय यह आरोप भी लगा था कि वह पैसे लेकर पद बांट रहे हैं।
अभी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के प्रति नाराजगी इस हद तक बढ़ गई कि उनका पुतला दहन भी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया और उन पर या आप लगाया गया कि वह जमशेदपुर पूर्वी में निर्दलीय और पश्चिम में कांग्रेस को बूथ की जानकारी पैसे लेकर बेच रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से जिला अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने एक बिगुल बजाया है जिसमें सुधांशु ओझा को हटाओ जमशेदपुर भाजपा को बचाव का नारा दिया जा रहा है।
यहां तक भी सोशल मीडिया माध्यम से कहा जा रहा है की सुधांशु ओझा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का कार्य कर रहे हैं और भाजपा पार्टी को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अमित शाह के जमशेदपुर में हुए रोड शो में भी पास को लेकर कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष से नाराज़ दिख रहे है। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यालय में पास मांगने गए कार्यकर्ता को यह कहा गया कि जिला अध्यक्ष के बिना बोले पास नहीं दिया जाएगा और जब जिला अध्यक्ष को फोन किया गया तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। नाराज कार्यकर्ताओं का यह कहना है कि जिला अध्यक्ष के इस रवैया के वजह से कहीं ऐसा ना हो कि भाजपा को एक और खामियाजा भुगतना पड़ जाए, क्योंकि यदि कार्यकर्ताओं को इज्जत नहीं मिलेगी तो कार्यकर्ता अपना कार्य करेंगे ही नहीं।
बकौल कार्यकर्ता यह बात तो स्पष्ट हो गई है कि भाजपा जिला अध्यक्ष की कार्यशैली से कार्यकर्ताओं में नाराजगी काफी हद तक बढ़ी हुई है और कहीं इस सब का भुगतान भाजपा को हार के रूप में ना करना पड़ जाए। अब देखना यह है कि जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में अपनी पार्टी का कितना साथ देती है और भाजपा के आलाकमान अपने कार्यकर्ताओं को कितना सम्मान देती है।
जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है । उत्पाद विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण के विरुद्ध पोटका विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंदूरगौरी, थाना जादूगोड़ा एवं घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेड़गा, थाना जादूगोड़ा के दुर्गम पहाड़ी जंगलों में छापेमारी अभियान चलाया गया।
छापेमारी में कुल पांच अवैध महुआ चुलाई शराब भट्ठियों को पूर्णतया ध्वस्त किया गया । इन अवैध शराब भट्ठियों से कुल 130 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा शराब बनाने हेतु जावा महुआ कुल 2000 किलोग्राम बरामद किया गया। अवैध चुलाई शराब विनिर्माण में सलिप्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।