एक नई सोच, एक नई धारा

बिरसानगर में सड़क पार कर रहे व्यक्ति हाइवा के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल
1001824763

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत मोहरदा ओड़िया स्कूल के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार लेडिंग कन्स्ट्रक्शन कंपनी का हाइवा ट्रक तेज़ रफ्तार से आ रहा था. इसी दौरान कृष्णा प्रधान, जो कि सड़क पार कर रहा था, हाइवा की चपेट में आ गया. टक्कर लगने से कृष्णा प्रधान ज़मीन पर गिर गया और हाइवा का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोग तत्काल घायल कृष्णा को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है. घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि थाना की मिलीभगत से इलाके में नो-एंट्री समय में भी हाइवा और भारी वाहनों का परिचालन कराया जाता है.

लोगों का कहना है कि स्कूल क्षेत्र होने के बावजूद बिना किसी रोक-टोक के तेज़ रफ्तार से भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे बच्चों और आम राहगीरों की जान हर समय खतरे में रहती है. इस लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल और आवासीय क्षेत्रों के आसपास नो-एंट्री नियम का सख्ती से पालन कराया जाए तथा पुलिस-प्रशासन भारी वाहनों के परिचालन पर तुरंत रोक लगाए. साथ ही, दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हाइवा चालक और संबंधित कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

आजाद हिंद एक्सप्रेस के सामने कूदकर रेल कर्मचारी की पत्नी ने की आत्महत्या
1001824754

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सी9/एल कैरेज कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय सौदामिनी राय ने रविवार देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर आजाद हिंद एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अचानक ट्रेन की पटरी पर कूद गयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंची और शव को तत्काल रेलवे अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान बर्मामाइंस सी9/एल कैरेज कॉलोनी निवासी सौदामिनी राय के रूप में हुई है. उनके पति अनिल राय टाटानगर में रेलकर्मी के पद पर कार्यरत हैं.

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतका के दो छोटे बच्चे भी हैं. अचानक उठाए गए इस कदम से परिवार सहित पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के पीछे कारणों की जांच की जा रही है. परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा. वहीं, रेलवे प्रशासन ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस दर्दनाक घटना से बर्मामाइंस क्षेत्र सहित पूरे शहर में मातम का माहौल है. स्थानीय लोगों ने परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम चलाने की मांग की है.

1001824762
प्रधानमंत्री ने जनता से जो वादा किए थे वह अपने भाषण में साफ कर दिए ये आलोक बाजपेई

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला कार्य समिति सदस्य सह परसुडीह मंडल प्रभारी आलोक बाजपेई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने देश की जनता से जो वादा किया था, जीएसटी के घटे दरों से आम जनता खासकर मिडिल क्लास को फायदा पहुंचेगा। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कल अपनें भाषण में सबकुछ साफ कर दिया है। नेक्स्ट जनरेशन GST के तहत भारी छूट दी गयी है, सरकार चाहती है कि हमारा देशी प्रोडक्ट सस्ता हो ताकि सेल में बृद्धि हो और समान भी सस्ता हो जाए ताकि बड़ी हुए टैरिफ का हम मुकाबला कर सके और अपनी अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव खत्म कर सके।

1001824745

आलोक बाजपेई ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने बातों में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया, उनका कहना है कि आत्मनिर्भरता से हम अपनी जरूरतें पूरी करेंगे तो देश मजबूत शक्ति बन जाएगा, इसके लिए हमें अच्छी क्वालिटी के समान बनाने पड़ेगे। मोदी ने कहा कि हम हर हाल में आत्मनिर्भरता कायम करके रहेंगे ताकि हमारा देश, विदेश पर निर्भर न रहे। अगर हमें आगे बढ़ना है तो वैश्विक चैलेंज का सामना करना पड़ेगा, हर तकनीक हमें देश में ही तैयार करना है और हम बहुत जल्द अपने लक्ष्य को पाकर रहेंगे। प्रधानमंत्री ने त्योहारों में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी सम्मान खरीदने के लिए भी लोगों से आग्रह किया।

पीएम मॉल के पास दिनदहाड़े मोटरसाइकिल हुई चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल…

शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के पीएम मॉल के पास से सोमवार को एक मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरी हुई बाइक स्प्लेंडर (जेएच 05सीयू 2177) जुगसलाई गौरी शंकर रोड निवासी मोहम्मद अमन की थी। पीड़ित ने इस संबंध में बिस्टुपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

1001824712

मोहम्मद अमन ने बताया कि वह अपनी बाइक मॉल के पास खड़ी कर एक मोबाइल दुकान में गए थे। मात्र 15 मिनट बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी बाइक गायब है। तत्काल खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

दिनदहाड़े और भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की चोरी से वाहन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान हो सके। फिलहाल बाइक और चोरों का कोई पता नहीं चला है। इस घटना के बाद लोगों में वाहन सुरक्षा को लेकर चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है।

टाटा कमिंस कर्मी के घर से लाखों की चोरी, शहर में चोरों का आतंक बरकार

टेल्को थाना अंतर्गत कॉलोनी रोड नंबर-8, क्वार्टर नंबर के2/34 में देर रात चोरों ने टाटा कमिंस के कर्मचारी चैतन्य मुर्मू के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब चैतन्य मुर्मू ड्यूटी पर थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि ग्रिल कटा हुआ है और भीतर की अलमारियां खुली पड़ी हैं।

चैतन्य मुर्मू ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय है और उसी के लिए जेवर व कपड़े खरीदे गए थे। चोरों ने बेटी की अलमारी से करीब 20 हजार रुपये के कपड़े समेत जेवरात चुरा लिए। घटना के समय उनका परिवार घाटशिला स्थित गांव गया हुआ था। घर पर केवल वे ही रह रहे थे।

1001824709

पड़ोस की एक छात्रा ने जानकारी दी कि रात 1 से 1.30 बजे के बीच कुछ संदिग्ध आवाजें सुनी थीं, लेकिन सुबह चोरी की खबर मिलने पर ही उसे शक हुआ। बताया जा रहा है कि डेढ़ माह पूर्व भी पड़ोसी विनय कुमार झा की स्पलेंडर बाइक चोरी हुई थी। आरोपी को पुरूलिया से गिरफ्तार किया गया था, मगर पुलिस ने अब तक उसे रिमांड पर नहीं लिया है।

चोरी की इस ताजा घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस चेकिंग के नाम पर केवल वसूली करती है जबकि अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों के भीतर दहशत और गुस्सा दोनों पैदा कर दिया है।

सिख नौजवान सभा ने टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में ज्योति सिंह माथारु और रविंदर सिंह को किया सम्मानित

जमशेदपुर : टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में आज झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारु और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू को सिख नौजवान सभा ने शॉल देकर सम्मानित किया और समाज के प्रति उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। जसबीर सिंह गिल ने गुरुद्वारा की सारी विधि व्यवस्था उन्हें दिखाई।

1001821107

इस दौरान ज्योति सिंह माथारु ने सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाए जा रहे कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोन, शिक्षा सहित कई सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जो अल्पसंख्यकों के लिए सरकार ने लागू किया है। उन्होंने पूरे गुरुद्वारे परिसर का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही वहां पेपर ब्लॉक बनाने की बात कही और सरकार द्वारा हर तरीके से सहयोग करने की बात कही।

इस दौरान रविंदर सिंह रिंकू ने ज्योति सिंह माथारु की तारीफ करते हुए कहा कि आज हमदोनों अलग अलग राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं लेकिन ज्योति सिंह माथारु एक ऐसे नेता हैं जो दलों की नहीं दिलों की राजनीति करते हैं और सबको एक सामान दृष्टि से देखते हैं। वह समाज और अल्पसंख्यकों के लिए हर समय उपस्थित रहते हैं और हर तरह का उन्हें सहयोग करते हैं। रविंदर सिंह ने कहा कि मैं अल्पसंख्यकों के मुद्दे को लेकर और जरूरतों को लेकर कई बार श्री माथारु से मिला हूं और इन्होंने ने हर बार बातों को ध्यान पूर्वक सुन कर अपना उचित कार्रवाई की है। हमारा दल अलग हो सकता है लेकिन मकसद बस यही है कि अपने लोगों तक सरकारी सुविधाओं को पहुंचाना और यथा संभव लोगों का सहयोग एवं सेवा करना।

1001821104

इस मौके पर सिख नौजवान सभा के चेयरमैन जसबीर सिंह गिल, प्रधान – रंजीत सिंह, मीत प्रधान – जोरावर सिंह, सोनी सिंह, सेक्रेट्री – सतवंत सिंह, कोषाध्यक्ष – चरणजीत सिंह, साहिब सिंह, हरमन गिल, आकाश सिंह, अवतार सिंह, गुरदयाल सिंह, सन्नी सिंह इत्यादि कई लोग उपस्थित थे।

भारतीय रेलवे ने चादरें चोरी करती फैमिली को रंगे हाथ पकड़ा, बैग खुलवाते ही उड़ गए होश

इंडियन रेलवे : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी कोच में यात्रा कर रहे एक परिवार पर चादर और तौलिये चोरी करने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे की संपत्ति के दुरुपयोग और उनकी चोरी को लेकर विस्तृत बहस छिड़ गई है। बता दें कि, ये ट्रेन ओडिशा के पुरी और नई दिल्ली के बीच चलती है और पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से होकर गुजरती है।

वायरल हो रहे वीडियो को एक्स हैंडल @TweetViku से शेयर किया गया है। वीडियो में, एक महिला समेत तीन लोगों के परिवार को यात्रा टिकट परीक्षकों (टीटीई) और रेलवे कर्मचारियों ने घेर लिया है और उनसे उनके सामान में चादरें डालने के आरोप पर बहस कर रहे हैं। महिला बैग से चादरें निकालती हुई दिखाई दे रही है, जबकि उसके साथ मौजूद दो पुरुष टालमटोल कर रहे हैं। वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ‘पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में यात्रा करना अपने आप में गर्व की बात है। लेकिन फिर भी, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यात्रा के दौरान अतिरिक्त आराम के लिए दी गई चादरों को चुराकर घर ले जाने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाते।’

1001820014

इस वीडियो को एक्स पर अब तक 1 लाख से अधिक बार देखा गया है और इस पर कई टिप्पणियां आई हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘रेलवे को लोगों पर ट्रेन का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर देना चाहिए।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘फर्स्ट एसी में यात्रा करना एक विशेषाधिकार है, लेकिन चादरें चुराना सम्मान और ईमानदारी की कमी दर्शाता है। आइए सार्वजनिक संसाधनों की कद्र करें और शिष्टाचार बनाए रखें।’ वहीं, अन्य कई यूजर्स ने ऐसे लोगों को ‘बेशर्म’ कहा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। तीसरी धारा किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

IMG 20250920 151419 1 scaled
साकची कालीमाटी रोड में गिरा पेड़, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
1001816842

जमशेदपुर : साकची के कालीमाटी रोड पर एक पेड़ गिरा, जिसकी वजह से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना उस समय की है जब आज दोपहर अचानक से तेज हवा और बारिश शुरू हुई, जिसके बाद साकची कालीमाटी रोड पर स्थित अरुण ऑटो मोबाइल के बाहर एक विशालकाय पेड़ अपनी जड़ से उखड़ कर गिर गया। जिसके सामने सफेद रंग की हुंडई कंपनी की कार i10 जिसका न० JH 05BV 7849 खड़ी थी वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कालीमाटी रोड भी पूरी तरह से जाम हो गया और आवाजाही ठप हो गई। इस बाबत लोगों द्वारा इसकी खबर प्रशासन और जुस्को को दी गई। जिसके बाद मौके पर जुस्को और थाना के अधिकारी पहुंचे।

1001816862
जिला अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सरायकेला खरसावां : आगामी दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन अलर्ट है और बन रहे पुजा पंडालों का भी निरीक्षण किया। जानकारी अनुसार स्वयं उपायुक्त नितिन कुमार सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बन रहे विभिन्न पुजा पंडालों का अवलोकन किया। मौके पर संबंधित पदाधिकारियों एवं समिति पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नगर निगम क्षेत्र में नियमित संपूर्ण साफ सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुजा पंडालों एवं आस पास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की बात कही।

1001814904 1

इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम आयुक्त रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारूल सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, यातायात निरीक्षक अजय तिवारी, केन्द्रीय पुजा समिति के उपाध्यक्ष जगदीश नारायण चौबे, विभिन्न पुजा पंडाल समिति के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने राजनगर में लाको बोदरा की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

राजनगर : वारंगक्षिति हो भाषा लिपि के जनक ओत गुरु लाको बोदरा की 106वीं जयंती के अवसर पर राजनगर प्रखंड के समरसाई में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राजनगर में लाको बोदरा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर उमड़ी जनसैलाब यह बता रहा है कि लोग भाषा के प्रति जागरूक है,आने वाले समय मे भव्य आयोजन किया जाएगा।

1001815198

मौके पर विशिष्ट अतिथि सोनाराम बोदरा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सहयोग से लाको बोदरा की आदमकद प्रतिमा बना। उन्होंने कहा सरायकेला के बड़बिल में भी श्री सोरेन के सहयोग से लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहयोग की थी, जनजातिय कला भवन भाषा संस्कृति के उत्थान में सदैव योगदान देते रहे हैं। आदीवासी हो समाज के सावन सोय ने मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का स्वागत किया।

1001815201

समारोह में विशिष्ट अतिथि सोनाराम बोदरा सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाषी कलाकारों ने नृत्य गीत संगीत के जरिए देर रात तक दर्शकों का संमा बांधे रखा। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मालती देवगम , डोबरो देवगम, पूर्व मुखिया सह हो महासभा सरायकेला के अध्यक्ष गणेश गागराई, पंचायत के मुखियागण, ग्राम प्रधान के अलावे हो समाज के गण्यमान्य अतिथि असंख्य ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित थे। लाको बोदरा प्रतिमा अनावरण के साथ ही हो भाषी लोगों में फैली खुशी की लहर।

1001815204
error: Content is protected !!