एक नई सोच, एक नई धारा

1001833530
उपायुक्त के निर्देशानुसार दुर्गापूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
1000911290

जमशेदपुर : दुर्गापूजा पर्व को देखते हुए उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक कदम उठाने, अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) के सही प्रयोग तथा बचाव उपायों की जानकारी दी गई। पंडालों में अग्निशामक यंत्र, बालू एवं पानी की बाल्टियां अनिवार्य रूप से रखने की सलाह दी गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। साथ ही बिजली के तारों एवं सजावट सामग्री के सुरक्षित उपयोग, गैस सिलिंडर अथवा ज्वलनशील वस्तुओं के पंडाल परिसर में प्रयोग से परहेज करने पर विशेष बल दिया गया।

1001833530
1001833527

यह जागरूकता अभियान कदम, सोनारी, टेल्को एवं बिरसानगर क्षेत्र के कुल 13 पूजा पंडालों में चलाया गया, जहाँ आयोजकों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया । अग्निशमन विभाग द्वारा यह पहल दुर्गापूजा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

1001833604
आपकी योजनाएं- अपनी योजनाओं को जानें, झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना
1000911290

जमशेदपुर : असंगठित कर्मकार की श्रेणी में कौन आते हैं- 18 से 59 वर्ष आयु तक के स्वनियोजित कर्मकार जो ढाई एकड़ या उससे कम कृषि योग्य भूमि धारित करते हों या भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधन नहीं होने वाले नियोजनों में मजदूरी करने वाले कर्मकार जिनकी मजदूरी सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से बहुत अधिक नहीं हो।

योजना का नाम- झारखण्ड असंगठित कर्मकार मृत्यु /दुर्घटना सहायता योजना

सहायता का प्रावधान- असंगठित कर्मकार की मृत्यु होने पर उनके आश्रित को 50,000/- रूपये सामान्य मृत्यु में तथा 1,00,000/- रूपये दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में दिए जाने का प्रावधान है।

योजना का नाम- अंत्येष्टि सहायता योजना

सहायता का प्रावधान- सामान्य मृत्यु (60 वर्ष की आयु तक) में 15,000/- रूपये एवं कार्य के दौरान दुर्घटना एवं व्यवसायजन्य रोग (Occupational diseases) से मृत्यु होने पर 25,000/- देने का प्रावधान है।

निबंधन- नि:शुल्क है।

1001833604

निबंधन की प्रक्रिया- ऑनलाइन निबंधन हेतु आवेदक अपना आधार कार्ड, बैंक खाता, पासपोर्ट साईज फोटो, नॉमिनी का आधार के साथ shramadhan.jharkhand.gov.in साइट पर स्वयं या प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
विशेष जानकारी हेतु श्रम विभाग के कार्यालय, उप श्रमायुक्त, सहायक श्रमायुक्त, श्रम अधीक्षक एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।

1001833648
टाटानगर रेलवे स्टेशन प्रकरण पर अनुसूचित जनजाति आयोग तथा बाल आयोग संज्ञान लें, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे प्रशासन : सुधीर कुमार पप्पू
1000911290

जमशेदपुर : समाजवादी चिंतक एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने गलत शुक्रवार की रात टाटानगर रेलवे स्टेशन में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 16 किशोरियों एवं तीन किशोर को धर्मांतरण के आरोप में रोके जाने, बखेड़ा तथा बवाल करने वाले सामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग जिला पुलिस एवं रेल पुलिस प्रशासन से की है। सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा मामले को संज्ञान में लेने पर धन्यवाद दिया है वहीं उनके अनुसार चूंकि भुक्तभोगी अल्पवयस्क हैं तो इस मामले पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा अनुसूचित जनजाति आयोग को भी संज्ञान में लेकर अपने स्तर से जांच करनी चाहिए।

1001833648


सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार संस्था समेकित जन विकास केंद्र सुंदरनगर अपने स्थापना कल वर्ष 1970 से केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं एवं कौशल विकास पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा कार्यशाला आयोजित करता रहा है। उसका ट्रैक रिकॉर्ड सराहनीय रहा है और धर्मांतरण जैसा कभी भी आरोप नहीं लगा है? क्योंकि उक्त संस्था को मिशनरी संचालित करती है इस कारण से बिना तथ्य के धर्मांतरण का आरोप लगाना इस सभ्य समाज में शर्मनाक है।
अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने दक्षिण बिहार ट्रेन के टीटीई की संदिग्ध भूमिका तथा कॉल डिटेल रिपोर्ट की जांच करने की जरूरत पर बल दिया है। क्यों उसने उपद्रवियों को फोन पर भ्रामक जानकारी दी। इस अधिवक्ता के अनुसार इसकी जांच बाल मित्र पुलिस पदाधिकारी द्वारा होनी चाहिए थी और किशोर किशोरियों को अलग से स्टेशन में उचित तथा शांत माहौल दिया जाना चाहिए था।
जिस तरह से किशोर किशोरियों को न्यूज़ एवं फेसबुक में वायरल कर समाज में हीरो बनने की कोशिश की है। वह जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के प्रावधान का खुल्लमखुला उल्लंघन है, ऐसे में उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई जरूरी है। जिससे आने वाले समय में अन्य लोगों को भी सबक मिले।

1001833637 scaled
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र, टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा बैठक

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी विभाग अपने सालाना लक्ष्य से पीछे न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आंतरिक संसाधनों से राजस्व बढ़ाने पर बल दिया । राज्य कर विभाग के चारों सर्किल (अर्बन, जमशेदपुर, सिंहभूम और आदित्यपुर) की समीक्षा में सालाना लक्ष्य के विरूद्ध औसतन 32% राजस्व की वसूली की गई है। उपायुक्त ने जीएसटी चोरी पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि करदाताओं का ऑडिट, फील्ड इंस्पेक्शन, बकायेदारों पर कार्रवाई और डेटा एनालिटिक्स के जरिए धोखाधड़ी की पहचान जरूरी है ताकि सही राजस्व मिल सके।

1001833637
1000911290

पंजीयन कार्यालयों की समीक्षा में जमशेदपुर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में सालाना लक्ष्य के विरूद्ध 43% तथा घाटशिला में करीब 23% राजस्व संग्रहण है। उपायुक्त ने कहा कि अवैध रजिस्ट्री पर पूरी तरह रोक लगे और सरकारी ज़मीनों की रजिस्ट्री में कोई गड़बड़ी न हो। परिवहन विभाग ने अब तक 44% और मोटरयान निरीक्षक (MVI) ने 18% राजस्व वसूली की है। वहीं जेएनएसी ने 38%, मानगो नगर निगम ने 50% और जुगसलाई व चाकुलिया नगर परिषदों ने लगभग 48% राजस्व जमा किया है। बिजली विभाग के तीनों प्रमंडलों ने सालाना लक्ष्य के विरूद्ध औसतन 55% राजस्व वसूली की है । वहीं अगस्त माह में बिजली, परिवहन, कृषि, मत्स्य विभाग और जेएनएसी को छोड़कर अन्य तीन नगर निकायों ने 100% से अधिक लक्ष्य प्राप्त किया है।

1001833639

नीलाम पत्र की समीक्षा में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि लंबित मामलों में नोटिस जारी करें, कुर्की, वारंट और नीलामी जैसा तरीका भी अपनाएं ताकि बकाया राजस्व की वसूली हो सके । भू-अर्जन की समीक्षा में राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्ग परियोजनाओं में अर्जित भूमि एवं रैयतों के मुआवजा भुगतान पर चर्चा की गई । बैठक में ड्रेन एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग, वनभूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र, अंचलाधिकारी स्तर से सत्यापन प्रतिवेदन, संयुक्त रूप से स्थल का भौतिक निरीक्षण आदि को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । वहीं टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा में उपायुक्त ने टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि अतिक्रमण के मामलों को प्रारंभिक चरण में ही रिपोर्ट करें ताकि ससमय अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा सके । शहरी क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले सड़कों से अतिक्रमण हटाने एवं वेंडिग जोन चिन्हित करने पर भी चर्चा की गई।

1001833615 scaled
बोर्ड परीक्षा में बच्चों का प्रदर्शन सुधारने की जिला प्रशासन की पहल
1000911278

जमशेदपुर : उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में जिले में ‘सिकुई-दिकुई अभियान’ की शुरुआत की गई। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा प्रदान करना, उनके बौद्धिक, शैक्षणिक और नेतृत्व कौशल को विकसित करना तथा बोर्ड परीक्षाओं में जिले के बच्चों के प्रदर्शन में सुधार लाना है । अभियान के सफल संचालन एवं रूपरेखा के बारे में समाहरणालय सभागार में आहूत बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि पदाधिकारियों स्वेच्छा से आगे बढ़कर इस अभियान में भागीदारी निभाएं ।

1001833615

इस अभियान का उद्देश्य न केवल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है बल्कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने के साथ-साथ विद्यालयी तंत्र को भी मजबूत बनाना है । अभियान के अंतर्गत शिक्षण-पद्धति (पेडागॉजी) को और प्रभावी बनाने, आई.सी.टी एवं पुस्तकालय का समुचित उपयोग, नियमित पी.टी.एम बैठकें आयोजित करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला के विभागीय पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस अभियान के तहत प्रत्येक गुरुवार को जिला प्रशासन के पदाधिकारी स्वेच्छा से विद्यालयों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे न केवल शिक्षण स्तर का मूल्यांकन करेंगे बल्कि शिक्षकों, विद्यार्थियों और समुदाय को शिक्षा के प्रति प्रेरित भी करेंगे। इस अभियान का लक्ष्य आगामी 6 माह में जिले के 30% विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना है। इसके अतिरिक्त, सभी विद्यालयों में नियमित पी.टी.एम (Parent-Teacher Meeting) आयोजित कर अभिभावकों की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा, जिससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और समस्याओं का सामूहिक समाधान संभव हो सके। शैक्षणिक वातावरण को और सशक्त बनाने हेतु विद्यालयों में बाल संसद का सुचारू संचालन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की प्रक्रिया, संवाद कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। ‘सिकुई-दिकुई अभियान’ शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के भविष्य और जिले के समग्र शैक्षणिक विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

1001833502 scaled
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, विभिन्न योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
1000911290

जमशेदपुर : समहारणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में आधारभूत संरचना निर्माण, बुनियादी सुविधाएं, विकास परियोजनाओं व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि विभागीय समन्वय के अभाव में योजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं हो इसे सभी विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे । ससमय योजनाओं के धरातल पर उतारे जाने से लक्षित वर्ग को उचित लाभ मिलता है।

बैठक में सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के बैंक खाता खोले में शिथिलता बरते जाने पर उपायुक्त ने अप्रसन्नता जताई। करीब 5000 आवेदन जिला के विभिन्न बैंक शाखाओं में जमा हैं जिनपर अपेक्षित प्रगति नहीं होने की बात सामने आई। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि वैसे बैंक शाखाओं की सूची दें तथा ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई करें। संबंधित बैंक शाखाओं में सरकारी की योजनाओं हेतु खोले गए बैंक खाता को हटा लिया जाए तथा सरकारी कर्मी भी उन शाखाओं से बैंकिग सेवा नहीं लें। साथ ही एलडीएम को अपने स्तर से लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया।

1001833500

जिले में यूरिया की कालाबाजारी को लेकर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए दोनों अनुमंडल के एसडीएम को खाद दुकानों की औचक जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के लाभुकों के नॉन डीबीटी एकाउंट पर भी चर्चा हुई। साथ ही अन्य पेंशन योजनाओं के लाभुकों को ससमय पेंशन राशि भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

183 सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु अतिरिक्त क्लासरूम निर्माण, मरम्मतीकरण आदि को लेकर उपायुक्त ने ग्राम सभा कराते हुए प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश डीईओ को दिया ताकि आगामी डीएमएफटी गवर्निंग काउंसिल की बैठक में स्वीकृति दी जा सके । जिला में संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश सभी बीडीओ एवं सभी सीओ को प्रत्येक अंचल में 500 एकड़ भूमि सीएफआर जेनरेट करने का लक्ष्य दिया गया।

1001833502

बैठक में जाहेरस्थान घेराबंदी, धुमकुड़िया निर्माण, गोदाम निर्माण योजना, श्रम विभाग के विभिन्न श्रमिक हितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार- प्रसार, मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के लिए लाभुकों को जागरूक एवं लाभ लेने के लिए प्रेरित करने, कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों एवं कृषकों से ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने, सड़क सुरक्षा प्रचार-प्रसार हेतु कार्ययोजना, पथ निर्माण योजनाओं में भूमि सत्यापन प्रतिवेदन समेत अन्य विकासपरक योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय समन्वय को लेकर विमर्श किया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, डीटीओ, डीएमसी जेएनएसी, एसडीओ, डीपीआरओ, डीसीएलआर, बीडीओ, सीओ समेत अन्य सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

1001833109
जमशेदपुर में सत्यम सिंह का भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
1000911290

जमशेदपुर : करनडीह-घाघीडीह मंडल कांग्रेस के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह के नेतृत्व में प्रेमकुंज चौक स्थित माझी बागान में झारखंड यूथ आईएनटीयूसी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

स्वागत एवं अभिनंदन

सभा की शुरुआत नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित करने से हुई। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों का भी स्वागत किया गया। माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से भरा रहा।

1001833109

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांग्रेस और इंटक संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया। जिला कांग्रेस महासचिव राजा ओझा ने कहा कि “सत्यम सिंह के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा प्राप्त करेगा और युवाओं की आवाज और बुलंद होगी।”
वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने मजदूरों से 8 घंटे की जगह 12 घंटे काम करवाने की प्रथा को समाप्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा जाएगा और जरूरत पड़ने पर मजदूरों के समर्थन में आंदोलन भी किया जाएगा।

मजदूरों और स्थानीय समस्याओं पर फोकस

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि वे ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों और स्थानीय जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही, उन्होंने जल्द ही कमेटी का विस्तार करने और मजदूरों के हित में ठोस काम करने की घोषणा की।

संगठन को नई दिशा देने का भरोसा

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने सत्यम सिंह के संघर्षशील व्यक्तित्व और जुझारू नेतृत्व की सराहना की और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई दिशा और मजबूती पाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, जिला कांग्रेस महासचिव राजा ओझा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य लखन सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भवनाथ सिंह, राजकुमार सिंह, रवि चौबे, बसंत ठाकुर, सोनी सिंह, पिंकी देवी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

1001833425
सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में साकची कमेटी ने दिखाया उत्साह, घाटशिला में शहीदी यात्रा का भव्य स्वागत
1000911290

जमशेदपुर : गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची के अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में एक भव्य शहीदी यात्रा का स्वागत घाटशिला गुरद्वारा साहिब में किया गया। बुधवार को दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ घाटशिला पहुंचे सरदार निशान सिंह और उनकी कमेटी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाया।

सिखों के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी तथा उनके साथ शहीदी प्राप्त करने वाले भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दियाला जी की 350वीं शहादत स्मृति को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन (जागृति यात्रा) तख्त श्री हरमिंदर साहिब, पटना से शुरू होकर आज घाटशिला होते हुए जमशेदपुर पहुंची।

गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची के अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में दर्जनों गाड़ियों का काफिला सुबह साकची से रवाना हुआ और घाटशिला गुरद्वारा साहिब पहुंचा। काफिले में शामिल सिख समुदाय के सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे, गुरबानी कीर्तन और नारों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल बनाया। गुरद्वारा साहिब में पहुंचने पर यात्रा का स्वागत फूल-मालाओं और गुरबानी के शबदों के साथ किया गया।

1001833425

सरदार निशान सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा, “यह शहीदी यात्रा हमारे शहीदों के प्रति हमारी श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। यह हमें उनके बलिदान से प्रेरणा लेने और समाज में एकता व भाईचारे को बढ़ावा देने की शिक्षा देता है।” उन्होंने गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

गुरुद्वारा कमिटी के वरिष्ठ सदस्य परमजीत सिंह काले ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार निशान सिंह नेतृत्व में कमेटी ने कई धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का सफलतापूर्वक संचालन किया है। इस शहीदी यात्रा के आयोजन में भी उनकी सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक कौशल की सराहना की गई। स्थानीय लोगों ने उनके प्रयासों को “प्रेरणादायक” और “समुदाय को एकजुट करने वाला” बताया।

1001833429

काफिले में सरदार निशान सिंह के अलावा सतनाम सिंह सिद्धू, परमजीत सिंह काले, रणधीर सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतनाम सिंह घुम्मण, अजायब सिंह, सन्नी सिंह बरियार, अमरपाल सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू, जसबीर सिंह गाँधी, त्रिलोचन सिंह तोची, श्याम सिंह, रोहितदीप सिंह, जसविंदर सिंह मोनी, सतपाल सिंह राजू, बलबीर सिंह धंजल, दलजीत सिंह, बब्बू सिंह, जगमिंदर सिंह काके शामिल थे।

arshibharti 20250717 p 3678701123962924739 1 3678701106682232991
पुष्पा इम्पॉसिबल का हिस्सा बनकर खुश हैं अर्शी भारती शांडिल्य, कहा- ‘मजबूत भूमिका निभाना रोमांचक’
1000911290

मुंबई : तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नज़र आ चुकीं अर्शी भारती शांडिल्य, हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में नज़र आ चुकी हैं। जैसा कि हम जानते हैं, वह अंजू का किरदार निभा रही हैं, जो कैंसर से पीड़ित है और अस्पताल में भर्ती है।

पुष्पा इम्पॉसिबल का यह ट्रैक पुष्पा के बेटे अश्विन के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अस्पताल में अंजू की देखभाल करता हुआ दिखाई देता है। हालाँकि, पुष्पा कैंसर की दवाओं वाला एक बिल देखती है, और हैरान हो जाती है कि अश्विन अस्पताल में क्यों है और कैंसर की दवाइयाँ क्यों खरीद रहा है।

1000911658

अर्शी ने पुष्पा इम्पॉसिबल में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे यह भूमिका निभाकर खुशी हो रही है। मुझे खुशी है कि मैं अपने शो, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाद दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में सक्षम रही हूँ। अब, पुष्पा इम्पॉसिबल में, मैं एक बहुत ही मज़बूत किरदार निभा रही हूँ, एक अंतिम चरण के कैंसर रोगी की।”

ट्रैक के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, “अंजू को अश्विन के साथ देखा गया है। इससे पुष्पा जी के मन में संदेह पैदा होता है, और उन्हें लगता है कि मेरे किरदार और अश्विन के बीच कुछ चल रहा है।” अर्शी को अभिनय-केंद्रित भूमिकाएँ मिलने की खुशी है, और वे ऐसे और भी मौकों का इंतज़ार करेंगी।

पुष्पा इम्पॉसिबल सोनी सब पर प्रसारित होने वाला एक टेलीविजन शो है, जिसका निर्माण हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस ने किया है। इस शो में करुणा पांडे वैद्य मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ जयेश बारभया, तूलिका पटेल, जगत रावत, केतकी दवे, जयेश मोरे, भक्ति राठौड़ और कई अन्य कलाकार भी हैं।

IMG 20250923 WA0034
तीन हिस्सों में बना काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र, अभय सिंह ने दी सारी जानकारी
1000911290

जमशेदपुर : आज ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा समिति 2025 के संबंध में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन काशीडीह स्थित दुर्गा पूजा मैदान के प्रांगण में किया गया। संवाददाता सम्मेलन की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक श्री अभय सिंह ने की। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि इस बार का पंडाल 3 हिस्सों में बनाया गया है। पहले हिस्से में नवरात्रि के डांडिया नृत्य का विहंगम दृश्य दर्शाया गया है। दूसरे हिस्से में श्री कृष्ण की जीवनी को जीवंत करने का प्रयास किया गया है और अंदर गर्भ गृह में मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा सुस्सजित है। साथ ही बाहर के पंडाल को राजस्थानी थीम पर बंगाल के कारीगरों द्वारा दर्शाया गया है।

1000911357

श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव एवं मेला का उद्घाटन समारोह दिनांक 25 सितंबर 2025 शाम 6 बजे राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। साथ में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरन महतो जी, झारखंड के राज्यसभा सांसद श्री आदित्य साहू जी एवं जमशेदपुर पूर्वी की लोकप्रिय विधायिका श्रीमती पूर्णिमा दास साहू जी उपस्थित रहेंगी।

1000911348

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उद्घाटन समारोह में लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसके पश्चात 5 अक्टूबर तक भव्य मेला का निरंतर आयोजन रहेगा। क्लब में कुल 200 मेंबरों को सुरक्षा परीक्षण दिया गया है। साथ ही क्लब में सिक्योरिटी के लिहाज से 50 कैमरा और 30 अग्नि शमन यंत्र रहेगा। सीसीटीवी की निगरानी लगातार 5 मेंबर करेंगे।

श्री अभय सिंह ने बताया कि पुआल, लकड़ी और frp से इस पंडाल का निर्माण 2 महीनों में किया गया है जिसमें निरंतर 70 कारीगरों का मेहनत और प्रयास रंगित है। किसी भी दर्शनार्थी को किसी भी प्रकार की कष्ट हो तो वे मैदान में उपस्थित किसी भी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं।संवाददाता सम्मेलन में श्री अभय सिंह के अलावा, श्री शशि मिश्र एवं श्री सम्राट सिंह मौजूद थे।

error: Content is protected !!