एक नई सोच, एक नई धारा

1001854223 scaled
हर नारी दुर्गा का प्रतीक – कदमा के दुर्गाष्टमी – शस्त्रपूजन में जुट रही सैकड़ो महिलायें
1000911290

जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद के जिला सहमंत्री उत्तम कुमार ने जानकारी देते बताया विहिप की महिला इकाई दुर्गावाहिनी जमशेदपुर महानगर संयोजिका सुधा जौहरी के नेतृत्व में जमशेदपुर कदमा के रामनगर, रामजन्मनगर, उलियान, विजया हेरिटेज जैसे अनेक स्थानों पर सैकडों महिलाएं व छोटे बच्चे नवरात्र पर दुर्गाष्टमी – शस्त्रपूजन कार्यक्रम में भाग ले रही है।

1001854225

जहां महिला को शस्त्र उठाने और सीखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मौजूदा चुनौतिपूर्ण समय में देश की हिंदू बेटियों के खिलाफ चल रहे लव जिहाद और धर्मांतरण का बडा षड्यंत्र चल रहा है। गलत शिक्षा नीति का परिणाम है कि हमारी बहनें शस्त्र का ज्ञान नही ले रही जबकि देश के इतिहास में हमारी महिलायें वीरांगनायें होती थी।

1001854223

छोटी बच्चियों में संस्कार का होना आवश्यक है। शहर के अन्य भागों में भी दुर्गावाहिनी शस्त्रपूजन कार्यक्रम में महिलायें बढ़ – चढ़कर भाग ले रही है। विहिप दुर्गावाहिनी का उद्देश्य ही हिंदू समाज की बहनों और माताओं की रक्षा करना और शस्त्र की शिक्षा देकर उन्हे सशक्त बनाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने मे कदमा प्रखंड से कदमा प्रखंड अध्यक्ष राजेश वर्मा, सेवा प्रमुख आकाश राज, सूरज राज का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

1001849907
बिरसानगर जोन न० 10 स्थित दुर्गा मंदिर के दुर्गा पूजा में शामिल हुए समाजसेवी शिव शंकर सिंह
1000911290
1001849907

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 10 दुर्गा पूजा के द्वारा जोन नंबर 10 में स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें आज मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री शिव शंकर सिंह और उनके साथ राजद बिरसानगर मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री शंकर कर्मकार जी उपस्थित हुए और उनका स्वागत दुर्गा पूजा कमिटी मेंबर के द्वारा किया गया। शिव शंकर सिंह एवं शंकर कर्मकार ने कमिटी के लोगों के साथ मिलकर पूजा अर्चना की एवं माता रानी से विश्व कल्याण एवं देशवासियों की कुशल कामना की।

1001849972

इस पावन मौके पर दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष कविता राय, और मुख्य रूप से कमिटी के कार्यकर्ता शेखर राव, प्रदीप राय, संजू शर्मा, राजेश, विक्टर, राहुल, लखन, राजा, आरती दास, नंदन, आसित नाग, शुभम्और अजय कुमार जी उपस्थित रहे और उनके साथ कमिटी के बाकी सदस्य भी शामिल हुए।

1001849955
1001850091
श्री श्री मां शेरावाली पूजन समिति जेम्को आजाद बस्ती द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रि चंडीपाठ में शामिल हुए विधायक सरयू राय
1000911290

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक श्री सरयू राय ने श्री श्री मां शेरावाली पूजन समिति जेम्को आजाद बस्ती द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रि चंडी पाठ में रविवार को शामिल हुए। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधायक ने मां शेरावाली की पूजा-अर्चना की और समिति के प्रयासों की सराहना की।

1001850091
1001850094

इस अवसर पर अनिल प्रकाश, गोविंद, मुन्ना देवी, करनदीप सिंह, नवीन, सुमन और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने विधायक श्री सरयू राय का स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

1001850698
दुर्गोत्सव पर प्रशासन द्वारा तय हुआ ट्रैफिक प्लान, देखें क्या है पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था
1000911290
1001850698

जमशेदपुर : दुर्गोत्सव के अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन-पूजन के लिए विभिन्न पूजा पंडालों में आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा वृहद ट्रैफिक प्लान एवं पंडालों के आसपास वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से अपील है कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें एवं सुगम यातायात व्यवस्था और विधि व्यवस्था संधारण में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

1001850684
1001850681
1001850687
1001850690
1001850725
मानगो में बुलेट सवार युवकों ने युवक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
1000911290

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13सी स्थित तैयबा मस्जिद के पास रविवार शाम फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, दो युवक बुलेट पर सवार होकर पहुंचे और अबू स्नान उर्फ़ बब्बो पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से बब्बो घायल हो गया, जिसे तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

1001850725

घटना के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल बब्बो से पूछताछ की। बब्बो ने बताया कि गोली चलाने वालों में वसीम और रौनक नामक युवक शामिल थे, जो डिमना बस्ती के हयात नगर के रहने वाले हैं।

मानगो थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

1001849823
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्री श्री बाँधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल, दीपाटोली एवं हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के पूजा पंडाल पट का किया अनावरण, माता रानी के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया
1000911290

राँची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दीपाटोली एवं हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया। पट खुलने के उपरांत उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से राज्य की उन्नति एवं राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी को दुर्गा पूजोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी। दोनों ही पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण में माता रानी के जयकारे के बीच उन्होंने मां दुर्गा से समस्त राज्यवासियों के मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।

श्रद्धा एवं आस्था का उमड़ रहा सैलाब

1001850708
1001850702

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान हो रही लगातार बारिश के बाद भी श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी यहां के भव्य और आकर्षक पंडाल दुर्गोत्सव की शोभा बढ़ा रहे हैं । वर्षों से चली आ रही यह परंपरा हर साल और आगे बढ़े, माता रानी से यही कामना करते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री का पूजा पंडाल में आगमन पर पूजा समिति की ओर से स्वागत और अभिनन्दन किया गया।

1001850705
1001849829
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण – विजयदशमी उत्सव मे सभी नगरों मे दिखी संघ की अद्भुत शक्ति
1000911290

जमशेदपुर : रविवार 28 सितंबर को जमशेदपुर महानगर के कई नगरों व बस्तियों में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव मनाया और पथ संचलन निकाला गया। संघ के मीडिया टीम/ विहिप के जिलासहमंत्री उत्तम कुमार दास ने जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर में संघ कार्यालय से बारीडीह जी टाउन मैदान से, बिष्टुपुर में शिवाजी क्लब, गांधीनगर से बागबेड़ा में, शंकासाईं से मानगो में , प्रमथनगर से परसूडीह में व खूंटाडीह से सोनारी में पथ संचलन निकाला गया।

1001849829

जिनमें सभी बस्ती के हजारों बाल व तरुण स्वयंसेवकों की अग्रणी भूमिका रही, भव्य कार्यक्रम मे समाज ने भी सहभागिता दिखाई। पथ संचलन करते स्वयंसेवकों का कई स्थानों पर भारत माता की जयकारे उद्घोष व मातृ शक्ति के द्वारा पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया गया। संचलन के पश्चात नगरों में भिन्न भिन्न स्थानों पर शस्त्र पूजन सह विजयादशमी उत्सव मना। सभी विभिन्न कार्यक्रमों मे प्रमुख रूप से प्रांत प्रचारक गोपाल जी, विभाग प्रचार प्रमुख आलोक पाठक, सह मृत्युंजय कुमार, क्रीड़ा भारती राजीव कुमार व सेवा भारती के गुरुशरण जी आदि ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना सन 1925 में श्री विजयादशमी के दिन डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी ने नागपुर में की थी, तब से अबतक संघ अपने सतत कार्य करते हुए समाज जागरण में लगा हुआ है।

1001849826

बताया कि हिंदू समाज को सक्रिय, जागरूक और शक्ति सम्पन्न बनाने के लिए अपने देश के मनीषियों ने समाज जीवन में विशेष प्रसंग पर अनेकों एक उत्सव का सृजन किया। विजयदशमी शक्ति उपासना का उत्सव है, विजयादशमी आसुरी शक्ति के ऊपर सात्विक और दैवीय शक्ति की विजय का प्रतीक है। संघ अपने शताब्दी वर्ष में स्वयंसेवकों के माध्यम से समाज में पांच परिवर्तन का आह्वान कर रही है, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य जिसके माध्यम से सनातन समाज मे परिवर्तन संभव है।

1001849823
1001849798
विधायक मंगल कालिंदी ने किया आशियाना अन्नतारा के पूजा पंडाल को उद्घाटन
1000911290

जमशेदपुर : मानगो एन.एच 33 स्थित आशियाना अनंतारा में आयोजित दुर्गा पूजा के पंडाल का उद्घाटन जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर विधिवद उद्घाटन किया। सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने मंगल कालिंदी को पगड़ी पहनाकर एवं सुरक्षा का प्रतीक तलवार देकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंगल कालिंदी ने कहा बुराई में अच्छाई की जीत का प्रतीक है दुर्गा पूजा। यह पुजा यह भी संदेश देता है कि कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा बलवान हो अगर वह गलत रास्ते में जाएगा तो उसका अंत एक न एक दिन निश्चित होगा।

1001849798

सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा की 394 फ्लैट सोसाइटी में है इसलिए 394 फूलों की माला मां दुर्गा को अर्पित कर प्रथम दिन से ही दुर्गा जी की पाठ का आयोजन सामूहिक रूप से किया जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पूरे एक सप्ताह सोसाइटी के लोग एक स्थान पर सामूहिक रूप से भोजन और प्रसाद ग्रहण करेंगे।

1001849804
1001849801

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, भगवान गुप्ता, डॉ रामकुमार, डॉ आनंद सुश्रुत, डॉ उमेश प्रसाद, राजकुमार सिंह, कप्तान मनीष, मानस पाल, ए के मैथी, रजनीश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सूरज सिंह, विजय मंडल, के.आर अशोक, रविंद्र पठानिया, शिवपूजन प्रसाद, आर.के.शरण, आर.बी मिश्रा, विजय रजक, विपुल सिंह, नागेंद्र प्रसाद, ए.के शर्मा, पूनम सिंह, गायत्री महतो, निशा सिंह पूजा सिंह ,चंचल, दीपा,अंजलि, नेहा, गीता मैथी,सहित सैकड़ो की संख्या में सोसाइटी के लोग उपस्थित थे।

1001849676
वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं स्वदेशी अपनाओ अभियान के तहत शपथ पत्र अभियान की शुरुआत
1000911290

जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई मंडल में 28 सितंबर 2025 रविवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम का अनुश्रवण किया गया, साथ ही आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी चीजों को अपनाने के लिए शपथ पत्र के माध्यम से अभियान चालू किया गया।

1001849676

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के तेज तरार मिलनसार जिला के अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी, मंडल के अध्यक्ष हन्नु जैन जी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक जटाशंकर पांडे जी, भाजपा नेता आलोक बाजपेई उपस्थित थे कार्यक्रम का आयोजन मंडल के सक्रिय सदस्य विजय विश्वकर्मा, अनूप खा द्वारा किया गया।

1001849680

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला के अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी चीजों को ज्यादा से ज्यादा कैसे अपने जीवन में उपयोग लाया जाए और उसका उत्पादन घर घर तक पहुंचे इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही हर किसी को वृक्षारोपण करना चाहिए ताकि प्रकृति का जो संतुलन है वह बना रहे।

1001849674

कार्यक्रम में प्रमोद मालाकार, रवि कांत पांडेय मनोज सिंह, विजय हेंब्रम गुरमीत सिंह भामरा सन्नी, कौशल कुमार सिंह सिंह विकास वर्मा बंटी सिंह मिट्ठू वर्णवाल, रणजीत सिंह, सौरभ यादव विक्की रजक राजेंद्र शर्मा, मोहित गुप्ता संजू सिंह अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

1001846544
बागबेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नवयुवक संघ के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन अर्जुन मुंडा द्वारा हुआ संपन्न
1000911290

जमशेदपुर : गाराबासा स्थित बीएनआर मैदान बागबेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नवयुवक संघ के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। पूजा पंडाल को भव्य टोल प्लाजा के रूप में दर्शाया गया है। इस भव्य पंडाल को बंगाल के कलाकारों के द्वारा बनाया गया है। पूजा पंडाल का फीता कटते ही भक्तों का उत्साह देखने को मिला। माता रानी अपने सभी भक्तों का जीवन खुशियों और आनंद से भर दें, यही प्रार्थना की।

1001846541
1001846566

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, समाजसेवी बीरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, कमेटी के अध्यक्ष राकेश चौबे, लाइसेंसी धर्मेंद्र सिंह उर्फ निक्कू, पूर्वी बागबेड़ा की मुखिया मायावती टुडू जी, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, संजय सिंह, नीरज सिंह, अजीत सिंह, विष्णु ठाकुर, सचिन पांडे, राज सोनी, संजय गुप्ता, रवि यादव, गोविंदा यादव, दीपक यादव, अजय कुमार, तथा अन्य अतिथि गण और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे।

1001846544
1001846547
error: Content is protected !!