बांग्लादेश में शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई गई है। उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी पाया गया है। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में सुनवाई के दौरान उन्हें दोषी पाया गया।
अभी उनके खिलाफ सजा सुनाए जो का इंतजार है। शेख हसीना की गैरमौजूदगी में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है। यह मुकदमा पिछले साल छात्र नेतृत्व वाले आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के लिए है। इस आंदोलन के चलते शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। वहीं, उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ा था। वहीं, सजा की सुनवाई के दौरान बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क उठी है। इसके चलते यूनुस सरकार अलर्ट पर है।
रांची के धुर्वा डैम में हुए कार हादसे में डूबे चौथे व्यक्ति पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह का शव आखिरकार सोमवार की सुबह बरामद कर लिया गया. इससे पहले, इसी घटना में मारे गए दो अंगरक्षक और एक चालक के शव पानी से निकाले जा चुके थे, यह घटना उस समय हुई जब जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) की सुरक्षा टीम के चार पुलिसकर्मी वाहन से यात्रा कर रहे थे.
4 नवंबर की रात उनकी कार अनियंत्रित होकर धुर्वा डैम के पानी में जा गिरी थी. घटना के वक्त एक और व्यक्ति के डूबने की आशंका जताई गई थी. घटनास्थल से हथियार और एक कार भी बरामद किया गया था. इसके बाद दो दिनों से एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम को लगाया गया था.
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। एनडीए को बहुमत मिला है। तेज प्रताप यादव की पार्टी जेजेडी ने भी बड़ा एलान किया है। तेज प्रताप ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य को पार्टी में शामिल करने का प्रस्ताव भी रखा है।
ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से बिहार की राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत प्राप्त किया है।
इस चुनाव में महागठबंधन को बिहार की जनता ने नकार दिया। इस चुनाव में राजद से निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाया और उसी पार्टी से चुनाव लड़े।
हालांकि, उनकी पार्टी भी चुनाव में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और वह भी महुआ से चुनाव हार गए। वहीं, चुनाव परिणाम के बाद लालू प्रसाद के परिवार में पुत्र बनाम पुत्री का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।
दूसरी ओर लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप ने नया एलान कर परिवार की परेशानी और बढ़ा दी है। जनशक्ति जनता दल बनाकर बिहार विधानसभा चुनाव में कूदने वाले तेज प्रताप यादव ने अब एलान कर दिया है कि उनकी पार्टी जेजेडी एनडीए सरकार को नैतिक समर्थन देगी।
जेजेडी ने यह निर्णय पार्टी की अहम बैठक में लिया गया, जिसकी जानकारी पार्टी के प्रवक्ता प्रेम यादव ने दी। प्रेम यादव के अनुसार बैठक में पार्टी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की रणनीति पर भी चर्चा की।
इसी क्रम में तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन और राजद नेता रोहिणी आचार्य को जेजेडी का राष्ट्रीय संरक्षक बनने का प्रस्ताव देने की बात भी कही है।
जमशेदपुर : आधार कार्ड सुधार या अपडेट कराना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। साकची में लगे बाल मेला परिसर, बौद्ध मंदिर मैदान, गरमनाला, साकची में आधार सुधार के लिए शिविर लगाया गया है। यह शिविर 20 नवंबर, 2025 तक लगेगा। जहां प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से संध्या 06.00 बजे तक आधार कार्ड सुधार का कार्य चलेगा।
कोई भी व्यक्ति जिनके आधार कार्ड में किसी भी तरह की कोई सुधार या अपडेट कराने की जरूरत है वह इस शिविर में जा कर करा सकते हैं। इस शिविर में आकर अपना आधार में बायोमैट्रिक/फोटो अपडेशन, पता में परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेशन सहित आधार से संबंधित अन्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर इलाके में जमानत पर बाहर आए कुछ अपराधियों ने एक बार फिर आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं. धनबाद के कुख्यात अपराधी फहीम खान से कथित संपर्क के बाद इस गैंग ने सोशल मीडिया पर अपना पेज खोलकर बड़ी वारदात करने की धमकी भी दी है. गैंग का विवाद जवाहरनगर रोड नंबर 13 स्थित तैयबा मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक से चल रहा है. इसी को आधार बनाकर गिरोह ने खुलेआम डराने–धमकाने की कोशिश की. मामला को संज्ञान में आते ही जिला पुलिस हरकत में आई, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. गैंग की सक्रियता से उलीडीह और हयातनगर इलाके में दहशत का माहौल है. महबूब और नेयाज अपने साथियों के साथ डिमना बस्ती क्षेत्र में हथियार दिखाकर रंगदारी वसूलने में जुटे हैं. स्थानीय दुकानदारों में भय इतना है कि वे खुलकर विरोध भी नहीं कर पा रहे. लगभग चार दिन पहले गिरोह के सदस्यों ने हयातनगर स्थित औराम बच्चा के घर में पिस्टल के बल पर घुसकर मारपीट और लूटपाट की.
पीड़ित ने उलीडीह थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक किसी आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ रही है. गौरतलब है कि वर्ष 2019 में डिमना बस्ती और हयातनगर में राज मिस्त्री जुल्फेकार की रंगदारी न देने पर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में महबूब और नेयाज को जेल भेजा गया था। जेल में ही उनका संबंध धनबाद गैंग के सदस्य फहीम खान से हुआ. एक साल पहले जमानत पर बाहर आने के बाद दोनों ने फिर इलाके में अपना आतंक फैलाना शुरू कर दिया है और इलाके में भय का वातावरण बना हुआ है.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो दाईगुट्टू कावेरी रोड निवासी और टीआरएफ के कर्मचारी 35 वर्षीय संजीत कुमार उपाध्याय की जहरीला शराब पिलाकर मार डालने का मामला सामने आया है. इस मामले में एक एफआइआर दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि संजीत कुमार उपाध्याय शनिवार की रात को अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गए थे. वहां दोस्तों ने उनको शराब पिलाई. इस दौरान ही उनकी तबीयत ख़राब हो गयी. उसके बाद उनके बड़े भाई को दोस्तों ने फ़ोन किया. उसके बाद बड़े भाई लेकर आये. घर पर संजीत कुमार उपाध्याय को उनके कमरे में सुलाया गया. पत्नी प्रियंका कुमारी अपने मायके गयी थी. इसके बाद सुबह वे नहीं उठे. फिर परिवार के लोग उनको टाटा मुख्य अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सको ने उनको मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी और परिवार के लोग सदमा में चले गए.
इस मामले में बात सामने आयी है कि संजीत उपाध्याय के साथी राहुल तिवारी, रमेश, तेज प्रताप सिंह और तेजू, मोहन सिंह, विजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह और आकाश समेत अन्य युवकों के साथ बर्थडे पार्टी में गए थे. वही उनको नशीला शराब परोसा गया. इससे ही उनकी मौत हो गयी. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह सामने आई है कि यह सारे युवक बर्थडे पार्टी करने के बाद से फरार है. वे लोग मानवीय दृष्टिकोण से मिलने तक नहीं आये. परिजनों ने साफ साफ कहा है कि इस पूरी घटना में मृतक संजीत उपाध्याय के दोस्तों का हाथ है.
जमशेदपुर में अचानक ठंड ने जोर पकड़ लिया है। न्यूनतम तापमान तेजी से गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जिससे शहर में कड़ाके की सर्दी का अहसास बढ़ गया है। देर रात कई इलाकों में हल्का कोहरा छाने से दृश्यता भी प्रभावित हुई। शहरवासियों ने रजाई-कंबल निकाल लिए हैं और बढ़ती ठिठुरन ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है।
बेघर और यात्रियों के लिए फ्री होम शेल्टर की व्यवस्था
ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और मानगो नगर निगम ने बेघर, आश्रयविहीन या बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए बिल्कुल मुफ्त शेल्टर होम उपलब्ध कराए हैं। इन शेल्टर होम में कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड दिखाकर रह सकता है।
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र – कुल 6 शेल्टर होम
साकची छायानगर (पुरुष) – 16 क्षमता
साकची किशोरी नगर (महिला) – 16 क्षमता
जेपी सेतु बस स्टैंड (पुरुष) – 50 क्षमता
कदमा (पुरुष) – 50 क्षमता
बारीडीह (फैमिली) – 16 क्षमता
बर्मामाइंस (फैमिली) – 16 क्षमता
📍 मानगो नगर निगम – कुल 2 शेल्टर होम
दाईगुटू (महिलाएं) – 15 क्षमता
कुमरूम बस्ती (पुरुष) – 50 क्षमता
शेल्टर होम में उपलब्ध मुफ्त सुविधाएँ
इन शेल्टर होम में रहने वाले लोगों के लिए व्यवस्था की गई हैं: ✔️ बेड, कंबल, तकिया ✔️ मच्छरदानी ✔️ बिजली और RO पानी ✔️ कुछ जगहों पर हीटर ✔️ साफ-सफाई, सुरक्षा एवं नियमित निगरानी
खुले में सोने वालों को रेस्क्यू करने का आदेश
उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार (JNAC सह मानगो नगर निगम) ने अधिकारियों को रात में निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। अगर कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ मिलता है, तो उसे तुरंत रेस्क्यू कर शेल्टर होम पहुँचाया जाएगा।
बस स्टैंड, बाजार, चौक-चौराहों पर इन शेल्टर होम की जानकारी प्रचारित करने को भी कहा गया है।
अधिकारी का बयान
“ठंड को देखते हुए निर्देश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति खुले स्थानों में न सोये। बेघर मिले लोगों को तुरंत शेल्टर होम भेजा जाए। प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी। आम नागरिक भी ऐसे लोगों को आश्रय गृह तक पहुँचाने में मदद करें।” — कृष्ण कुमार, उप नगर आयुक्त (जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र सह मानगो नगर निगम)
❄️ ठंड से बचाव के उपयोगी उपाय
🔹 हल्का गुनगुना पानी पिएँ 🔹 सुबह-शाम ठंड से विशेष बचें 🔹 गरम भोजन लें, ठंडी चीजों से दूरी बनाएँ 🔹 पैर, हाथ और कान ढककर रखें 🔹 आयरन व विटामिन B-12 युक्त आहार लें
📢 प्रशासन की अपील
अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति खुले में ठंड में सोता दिखे, तो तुरंत नजदीकी शेल्टर होम की जानकारी दें या नगर निगम से संपर्क कर रेस्क्यू में मदद करें।
जमशेदपुर में बढ़ती ठंड के बीच प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ ‘नाइट शेल्टर’ को सक्रिय कर दिया है — ताकि कोई भी नागरिक ठंड का शिकार न बने।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन की गतिविधियाँ तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। रविवार, 16 नवंबर को पटना में पूरे दिन बैठकों का सिलसिला चलता रहा। इसी दौरान निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सभी 243 विजेता विधायकों की सूची औपचारिक तौर पर सौंप दी।
इधर, नई सरकार को लेकर सरगर्मियाँ और बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार, 17 नवंबर को कैबिनेट की अहम बैठक बुलायी है, जिसमें सरकार गठन की प्रक्रिया और विभागों के बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है।
उधर प्रशासन ने भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पटना के डीएम ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया है कि 17 नवंबर से 20 नवंबर तक गांधी मैदान आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
बिहार की राजनीतिक हलचल के बीच अब नज़रें नई कैबिनेट और संभावित मंत्रियों की सूची पर टिकी हैं।
दिल्ली को दहलाने वाले ब्लास्ट केस में एन आई ए ने बड़ी सफलता हासिल की है। जांच के दबाव और सबूतों की कड़ी जोड़ते हुए एजेंसी ने उमर के दोस्त अमीर राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पूरे मामले में अहम मोड़ मानी जा रही है।
जांच में सामने आया है कि ब्लास्ट में जिस i-20 कार का इस्तेमाल हुआ, वह अमीर राशिद के नाम पर रजिस्टर्ड थी। कार की डिटेल्स, लोकेशन ट्रैसिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एन आई ए की टीम काफी समय से इस पर काम कर रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
एन आई ए सूत्रों के अनुसार, अमीर राशिद की गतिविधियों पर पिछले कई दिनों से कड़ी नजर रखी जा रही थी। ब्लास्ट से पहले और बाद में उसकी मूवमेंट भी संदिग्ध पाई गई। इसके अलावा उमर से उसकी लगातार बातचीत और कॉल रिकॉर्ड्स ने एजेंसी का शक और गहरा कर दिया था।
🔍 जांच में यह भी सामने आया—
i-20 कार ब्लास्ट में सीधे-सीधे इस्तेमाल की गई थी
कार की नंबर प्लेट और रजिस्ट्रेशन दोनों अमीर राशिद से जुड़े
उमर और अमीर दोनों की लोकेशन कई बार एक जैसी मिली
धमाके से पहले कार कई संदिग्ध जगहों पर देखी गई
इस गिरफ्तारी के बाद अब एन आई ए की टीम और गहराई से नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। यह भी माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। लाल किले के पास हुआ यह ब्लास्ट दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा था, जिसके चलते केंद्र सरकार भी लगातार अपडेट ले रही है।
दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और एन आई ए संयुक्त रूप से इस केस पर काम कर रही हैं।
दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर—प्रधानमंत्री आवास पर बिहार की नई सरकार को लेकर एक अहम और गोपनीय बैठक हुई है। सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग में बिहार में सरकार गठन की रणनीति, विभागों का बंटवारा और सहयोगियों के बीच तालमेल को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और शीर्ष संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। नीतीश कुमार और एनडीए की नई सरकार को लेकर अंतिम खाका तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि सीट शेयरिंग से लेकर मंत्रालयों के वितरण तक कई बड़े फैसले इसी बैठक में लिए गए।
🔍 बैठक से निकलती प्रमुख बातें—
बिहार में सरकार गठन के अंतिम चरण पर मुहर
मंत्रालयों के बंटवारे पर व्यापक चर्चा
एनडीए नेताओं के बीच सहमति का प्रारूप तैयार
शपथ ग्रहण की तारीख पर भी बातचीत
सूत्रों के मुताबिक, बिहार में जल्द ही राजनीतिक हलचल और तेज़ होगी और अगले कुछ दिनों में बड़े ऐलान हो सकते हैं। PM आवास पर हुई ये बैठक बिहार की नई सरकार के लिए बेहद निर्णायक मानी जा रही है।