एक नई सोच, एक नई धारा

1002043987
‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के दूसरे दिन 15 पंचायत और 1 नगर निकाय में शिविर का किया आयोजन

पंचायत स्तरीय शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण हो रहे शामिल, अबतक 5908 आवेदन प्राप्त हुए, उपायुक्त ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

1002043987

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत आज पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 15 पंचायत एवं 1 नगर निकाय क्षेत्र में शिविर आयोजित किया गया । जमशेदपुर सदर प्रखंड के उत्तर छोटागोविंदपुर, उत्तर पूर्वी गदड़ा एवं खाकड़ीपाड़ा पंचायत भवन, पोटका प्रखंड के जानमडीह पंचायत, पटमदा प्रखंड के पटमदा एवं लावा पंचायत, बोड़ाम के गौरडीह, मुसाबनी प्रखंड के दक्षिण इचड़ा, माटीगोड़ा एवं मुर्गाघूटू पंचायत भवन, डुमरिया के बड़ाकांजिया, बहरागोड़ा के छोटा पारूलिया पंचायत भवन, चाकुलिया में श्यामसुंदरपुर और चंदनपुर, गुड़ांबादा प्रखंड में गुड़ाबांदा पंचायत में शिविर आयोजित किया गया । वहीं शहरी क्षेत्र में मानगो नगर निगम अंतर्गत वार्ड नं- 8 में शिविर लगाकर आमजनों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें लाभ देने हेतु आवेदन जमा लिए गए । अबतक कुल 5908 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 247 का निष्पादन किया गया है। उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी तथा बीडीओ -सीओ को लंबित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया है।    

नगर निकाय एवं पंचायतों में आयोजित शिविरों के माध्यम से SHG/क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड वितरण, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 से संबंधित अन्य सेवाएँ—जैसे दाखिल-खारिज, नया राशन कार्ड, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए जा रहे हैं। 21 से 28 नवंबर तक संचालित ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में बड़ी संख्या में जिलेवासियों की भागीदारी देखी जा रही है ।

1002043902
अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर कुड़मी समाज ने राज्यपाल से की मांग

आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज महतो टिडुआर के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विशेषकर कुड़मी समाज द्वारा विभिन्न संवैधानिक मुद्दों, अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध करने, कुड़मालि भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने एवं सारना धर्म कोड की मान्यता आदि की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से किए जा रहे आंदोलन में अनुसूचित जनजाति के एक विशेष वर्ग द्वारा आये दिन सभा, रैली एवं सोशल मीडिया में कुड़मी समुदाय के प्रति अभद्र टिप्पणी, गाली-गलौज, एवं भड़काऊ भाषण देते हुए कुड़मी शहीदों पर अभद्र टिप्पणी एवं माननीयों को धमकी दी जा रही है। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से राज्यपाल को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया एवं आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया गया है। मांगें इस प्रकार हैं :

1002043902

1. राज्य एवं केंद्र स्तर पर आदेश जारी कर यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी समाज, जनजाति, भाषा, संस्कृति या समुदाय के विरुद्ध अभद्र भाषा, अपमानजनक टिप्पणी या गाली-गलौज करने वालों पर तत्काल रोक लगे।

2. सोशल मीडिया (यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप) पर किसी भी समुदाय के विरुद्ध नफ़रत फैलाने, उकसाने या झूठे प्रचार से संबंधित वीडियो/पोस्ट डालने वालों की पहचान कर आईटी एक्ट, आईपीसी एवं संबंधित धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

3. मंच, सभा, रैली, राजनैतिक या सामाजिक कार्यक्रमों में समुदाय विशेष को नीचा दिखाने या अपमानित करने वाले वक्ताओं पर तत्काल प्रतिबंध/एफआईआर दर्ज की जाए।

4. सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को सामुदायिक तनाव से संबंधित प्रत्येक घटना पर तत्काल संज्ञान लेने एवं आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया जाए।

5. कुड़मी समाज सहित सभी आदिवासी एवं मूलवासी समुदायों के ऐतिहासिक शहीदों, आंदोलनकारियों और सामाजिक नायकों का अपमान करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

6. दोनों समाजों के बीच भाईचारा, संवाद एवं शांति स्थापित करने के लिए राज्य स्तर पर सौहार्द समिति का गठन किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या उत्तेजक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।


प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष निरंजन बंसरिआर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशु बानुआर, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार महतो, रामगढ़ जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण महतो शामिल हुए।

1002043319
रांची में होने वाली भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका मैच की ऑनलाइन टिकट 3 घंटे में खत्म, जाने कब से मिलेगा ऑफलाइन टिकट

टिकट को लेकर रांची में जोश चरम पर है। JSCA स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले रोमांचक मुकाबले के लिए टिकट बिक्री ने पहले ही दिन रिकॉर्ड बना दिया। शुक्रवार सुबह बुकिंग पोर्टल खुलते ही सभी ऑनलाइन टिकटें तेजी से बिकनी शुरू हुईं और लगभग तीन घंटे के भीतर पूरी तरह “Sold Out” हो गईं। इससे फैन्स अब टिकटों की दूसरी लॉट का इंतजार कर रहे हैं।

1002043319

पहले दिन जिन टिकटों की सबसे ज्यादा मांग रही, उनमें ईस्ट और वेस्ट हिल स्टैंड (₹1200) सबसे ऊपर रहा। यहां की सीटें कुछ ही मिनटों में बिक गईं। इसके बाद विंग A और विंग C के अपर टीयर (₹1300) टिकटों ने भी तेजी से मार्केट से जगह खाली कर दी। बाद में अन्य कैटेगरी की टिकटें भी पूरी तरह समाप्त हो गईं।

जिन दर्शकों को ऑनलाइन टिकट नहीं मिल सकी, उनके लिए JSCA ने 25 नवंबर से ऑफलाइन टिकट बिक्री की व्यवस्था की है। स्टेडियम परिसर में कुल छह काउंटर बनाए गए हैं—दो काउंटर ऑनलाइन बुकिंग वालों के टिकट कलेक्शन के लिए, एक काउंटर महिलाओं के लिए और तीन काउंटर आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री हेतु। उम्मीद है कि ऑफलाइन टिकट के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही लगनी शुरू हो जाएगी।

यदि शनिवार को ticketgenie.in पर दूसरी लॉट उपलब्ध होती है, तो दर्शक आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच टैब चुनना होगा, निर्देश पढ़कर आगे बढ़ना होगा, सीट कैटेगरी चुननी होगी और पेमेंट पूरा करना होगा।

1002043296
अतिक्रमण को लेकर साकची में प्रशासन ने की कार्रवाई, फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटाया, वाहनों पर भी हुई कार्रवाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची में जाम से मुक्ति के लिए शनिवार को अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया. अभियान साकची गोलचक्कर से आम बगान चौक चलाया गया. इस वृहत अभियान में काफी संख्या में ठेला खोमचा, दुकान के बाहर लगी गाड़ियां तथा फुटपॉथी दुकानदारों को हटाया गया. इससे साकची गोलचक्कर से आम बगान तक अभियान के दौरान अफरा-तफरी मच गयी. अभियान का नेतृत्व करते हुए जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी टीम द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है. जो आगे भी जारी रहेगा.

1002043296

इस दौरान ठेला, खोमचा हटाये गये थे, लेकिन अभियान के खत्म होते ही वापस से रोड पर सजने लगते है, जिन्हें फिर से हिदायत देकर हटाया गया. साथ ही सड़क के किनारे खड़े चार पहिया वाहन चालकों से वाहनों को हटाने का अनुरोध किया गया. बार-बार अनुरोध किये जाने पर चालकों ने वाहनों को नहीं हटाया, तो पुलिस ने हवा खोलनी शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने अनलॉक बाइकों की भी हवा खोली.

1002043037
दिल्ली धमाका अपडेट : जसीर वानी ने एनआईए कोर्ट में दाखिल की अर्जी, वकीलों से मिलने की मांगी इजाजत

दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर मुहम्मद के साथी जसीर बिलाल वानी ने एनआईए कोर्ट में एक अर्जी देकर एजेंसी हेडक्वार्टर में अपने वकीलों से मिलने की इजाजत मांगी है. सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

1002043037

पटियाला हाउस एनआईए कोर्ट शनिवार को वानी की अर्जी पर सुनवाई करेगी. एनआईए ने जसीर बिलाल वानी को आतंकवादी डॉ. उमर का एक्टिव को-कॉन्स्पिरेटर बताया है. उसे 17 नवंबर को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया था.

पटियाला हाउस कोर्ट ने 18 नवंबर को जसीर बिलाल वानी को 10 दिन की एनआईए कस्टडी में भेज दिया था. एनआईए ने वानी को दिल्ली ब्लास्ट के सिलसिले में कोर्ट में पेश किया, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी.

एजेंसी के मुताबिक, जांच में पता चला है कि उसने कथित तौर पर आतंकवादी हमले करने के लिए टेक्निकल मदद दी थी. खबर है कि वह जानलेवा कार बम ब्लास्ट से पहले ड्रोन को मॉडिफाई करने और रॉकेट बनाने की कोशिश में शामिल था.

आरोपी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंड का रहने वाला है और उसने आतंकवादी डॉ. उमर मुहम्मद नबी के साथ मिलकर आतंकवादी हमले की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया था.

एनआईए बम धमाके के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए कई एंगल से जांच कर रही है. एंटी-टेरर एजेंसी की कई टीमें अलग-अलग सुरागों का पीछा कर रही हैं और हमले में शामिल हर व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश में कई राज्यों में तलाशी ले रही हैं.

इस बीच, पुलिस 10 नवंबर को दिल्ली के मशहूर लाल किले के पास हुए धमाके में जैश-ए-मोहम्मद का लिंक जोड़ने में कामयाब रही है. पुलिस को पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद के एक ऑपरेटिव ने ही आरोपियों को बम बनाने का तरीका बताया था.

एक और बड़ा खुलासा यह हुआ है कि आरोपी 200 बम तैयार करने की तैयारी में थे, जिन्हें दिल्ली और उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों में एक साथ फोड़ना था. प्लान उत्तर भारत के राज्यों में बम धमाके करने का था, और इसके लिए आईएसआई ने फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा रहे आरोपियों को ट्रेनिंग देने के लिए जैश-ए-मोहम्मद के एक ऑपरेटिव को चुना था. अधिकारियों ने टेरर मॉड्यूल की जांच तेज कर दी है.

1002043036
चाईबासा : कॉलेज बस और डंपर की हुई भिड़ंत, चालक सहित कई छात्र घायल

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जैंतगढ़-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह 7.30 बजे एक हादसा हो गया। नोवामुंडी में कॉलेज बस और डंपर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें चालक समेत बस पर सवार कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए चंपुआ (ओडिशा) स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

1002043036

यह हादसा नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर मानिकपुर में तीखे मोड़ पर हुआ है, जहां हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई छात्रों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

1002042582
राजनगर : टोटो पर पलटा फ्लाईएश लदा हाइवा, दो लोगों की दबकर मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जिले के राजनगर थाना अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुजू बांकसाई और 5 नंबर गेट के बीच शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक भयावह सड़क हादसा हो गया. पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर सिंदरी गांव से पूजा के लिए राजनगर आ रहे पाँच लोग टोटो में सवार थे. इसी दौरान फ्लाएश से लदा एक हाईवा अनियंत्रित होकर सीधे टोटो पर पलट गया.

1002042582

हाईवा के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दो घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. दोनों को चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला सहित दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो में एक पांच लोग सवार थे. हादसे से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध दर्ज कराया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ, प्रशिक्षु डीएसपी और राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था.

1002042555
टाटानगर रेलवे स्टेशन में खड़ी कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर शनिवार सुबह करीब 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक होंडा जैज़ कार (जेएच 05 बीएन 5846) अचानक आग की लपटों में घिर गई। सुबह के समय स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है, ऐसे में कार से उठते धुएं और तेज लपटों ने वहां मौजूद लोगों को दहशत में डाल दिया। कार गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, श्रीनिवास अपनी पत्नी के साथ बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में बैठाने स्टेशन पहुंचे थे। तीनों भीतर गए हुए थे और जब वापस लौटे, तो कार को धू-धू कर जलते हुए देखकर हैरान रह गए। सौभाग्य से कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

1002042555

घटना की खबर मिलते ही रेल पुलिस, स्थानीय थाना की टीम और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। आग तेजी से फैल रही थी, जिसे नियंत्रित करने के लिए दमकल की एक गाड़ी लगाई गई। लपटों की तीव्रता को देखते हुए एक जेसीबी मशीन भी मंगाई गई, जिसकी मदद से आग बुझाने की प्रक्रिया को तेज किया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, जबकि कुछ देर के लिए स्टेशन मुख्य गेट के बाहर यातायात भी बाधित रहा।

पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे तकनीकी खराबी का मामला मान रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। आग लगते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने हटाकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की। समय रहते दमकल की तत्पर कार्रवाई से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय तक हड़कंप का माहौल कायम रहा।

1002039381
बागबेड़ा पंचायत में आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार का आयोजन

आज 21 नवंबर 2025 को बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए और अपनी विभिन्न समस्याओं तथा आवश्यकताओं को लेकर आवेदन जमा किया।

1002039381

यह आयोजन पंचायत भवन के सामने मैदान, नियर राजेंद्र मध्य विद्यालय, में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला।

लोगों ने सरकारी योजनाओं से जुड़े कई मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे और मौके पर ही समाधान एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इन मुद्दों पर आवेदन लिए गए:

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना

हरा राशन कार्ड

1002039390

विधवा, वृद्धा एवं सर्वजन पेंशन योजना

आवासीय, आय एवं जाति प्रमाण पत्र

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड

आयुष्मान कार्ड

दिव्यांगता प्रमाण पत्र

1002039387

सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

बिजली बिल संबंधी शिकायत

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र

आधार एवं राशन कार्ड में संशोधन

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से योजनाओं का लाभ लेने में काफी सुविधा मिलती है।

बागबेड़ा से रिपोर्ट अंकित कुमार द्वारा

1002039270 scaled
उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’

उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा- सभी नागरिकों को झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा

1002039270

पूर्वी सिंहभूम जिला में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत 21 से 28 नवम्बर तक ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । ये वाहन पूरे जिले में भ्रमण कर नागरिकों को झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 के प्रावधानों, उपलब्ध सेवाओं तथा उनके लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगे ।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” रखा गया है । पंचायत स्तरीय शिविरों के माध्यन से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिनियम के अंतर्गत चिन्हित सभी सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन हो तथा प्रत्येक पात्र नागरिक को उसका वांछित लाभ मिले। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में आने वाले आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें । उपायुक्त ने कहा कि ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों, सेवाओं की समय-सीमा तथा शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जागरूक करना है, ताकि प्रत्येक नागरिक बिना किसी बाधा के सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

1002039273

*कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिकता से स्वीकार किए जाने वाले प्रमुख सेवा प्रक्षेत्र(सर्विस फोकस एरिया)*

जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल–खारिज मामलों का निष्पादन, भूमि की मापी (Measurement of Land), भूमि धारण प्रमाण पत्र,

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती शिविरों में अवश्य पहुँचे और निर्धारित सेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से प्राप्त करें।

error: Content is protected !!