एक नई सोच, एक नई धारा

922153fed09b36ff88dcd08271f1a8030d85a705e504b6a1d8f6de8f1729e0b2.0
घाटशिला वि०स० उपचुनाव काउंटिंग जारी तीसरे राउंड की गिनती पूरी किसको कितना मिला मत देखे

जमशेदपुर:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है किस प्रत्याशी को कितना मत मिला उस पर एक नजर। शुरू से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन से आगे चल रहे हैं देखें

1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा-8569

2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 16110

3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -157

4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 60

5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-5278

6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी-60

7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-39

8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय-31

9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-106

10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 114

11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 66

12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-212

13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 306

14. NOTA- 50

5

1002011886
साकची में दो कारों में आमने-सामने टक्कर, कार क्षतिगस्त

जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक के समीप गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो कारें आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए और कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला को हल्की चोट आई है जबकि दो अन्य घायलों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य थी. तभी एक तेज रफ्तार कार जेल चौक की ओर से आई और सामने से आ रही दूसरी कार को सीधी टक्कर मार दी. जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला. तुरंत सूचना साकची थाना पुलिस को दी गयी.

1002011886

घटनास्थल पर पहुंचे कार चालक मोहित ने बताया कि वे अपने एग्रीको स्थित घर से साकची की ओर जा रहे थे. जेल चौक पार करने के बाद अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया. सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात सुचारू हुआ. पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है और घटना की जांच की जा रही है. प्राथमिक रूप से यह माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना घटी है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.

1002011895
झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त, पांच गिरफ्तार

झारखंड पुलिस ने राज्य के दो जिलों चतरा और गुमला में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 37 लाख रुपए मूल्य की अफीम और ब्राउन शुगर जब्त की है. इन मामलों में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

चतरा जिले के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थलगडा थाना क्षेत्र के बंदरचुआं स्थित संतोषी माता मंदिर के रास्ते से एक कार में अफीम की खेप लाई जा रही है. सूचना पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई. टीम ने बंदरचुआं में संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 5 किलो से अधिक अफीम बरामद हुई.

1002011895

गिरफ्तार तस्करों की पहचान विक्रम कुमार और राजन कुमार के रूप में हुई है. विक्रम पहले भी उत्तर प्रदेश के बरेली में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है. बरामद अफीम का बाजार मूल्य लगभग 27 लाख रुपए आंका गया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इसी तरह गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेटर मैदान के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में गुमला के बादल साहू और विकास कुमार बैठा, तथा लोहरदगा के सुनील प्रजापति शामिल हैं.

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि तलाशी के दौरान बादल साहू के पास से 200 पैकेट ब्राउन शुगर, 14,150 रुपए नगद और दो मोबाइल बरामद हुए, जबकि विकास बैठा के पास से 50 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल मिला.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह नशीला पदार्थ गढ़वा जिले के तिलदाग भीड़ निवासी अंकित कुमार से खरीदा था और गुमला में बेचने जा रहे थे. पुलिस ने ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल जब्त कर तीनों को जेल भेज दिया. बरामद ब्राउन शुगर का अनुमानित मूल्य लगभग 10 लाख रुपए बताया गया है.

1002012174
दिल्ली समेत पांच हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली में हाल ही में हुए बम धमाके की जांच अभी चल ही रही थी कि पांच बड़े हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई. ये धमकी मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद के हवाई अड्डों को दी गई.

यह धमकी कल दोपहर में एक ईमेल के जरिए आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत जांच शुरू कर दी गई. धमकी भरा ईमेल दावूद नाम से आया था. इसमें लिखा था कि चौबीस घंटे के अंदर भारतीय हवाई अड्डों पर हमला होगा. विशेष रूप से दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और तिरुवनंतपुरम का नाम लिया गया. ईमेल मिलते ही सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं.

1002012174

मुंबई में बम निरोधक दस्ता और मुंबई पुलिस की टीम तुरंत हवाई अड्डे पर पहुंची. पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई. घंटों की जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. अन्य हवाई अड्डों पर भी ऐसी ही जांच हुई और कहीं कोई खतरा नहीं पाया गया.

फिर भी इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है. मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कई गुना बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. यात्रियों की जांच कड़ी कर दी गई है. मुंबई पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रख रही है.

दिल्ली में हाल का बम धमाका अभी ताजा है, इसलिए ऐसी धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं. सभी हवाई अड्डों पर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हवाई अड्डा प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले पहुंचें ताकि जांच में देरी न हो.

पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. ईमेल की तकनीकी जांच चल रही है. साइबर सेल भी इस मामले में जुट गई है. अभी तक यह साफ नहीं है कि यह धमकी कोई शरारत है या वास्तविक खतरा, लेकिन कोई जोखिम नहीं लिया जा रहा.

1001918628 1
ताजपोसी की करो तैयारी आ रहा है लालटेनधारी : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की शानदार जीत होने जा रही है। 18 नवंबर को राष्ट्रीय जनता दल के नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव की ताजपोसी होगी। बिहार में भारी मतदान के बीच सामाजिक न्याय की सरकार बनेगी। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस पार्टी वामदल और वीआईपी की सरकार बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाएगी। छपरा तरैया निवासी अधिवक्ता एवं सामाजिक न्याय के चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है। कहा है कि गोदी मीडिया गलत एग्जिट पोल दिखा कर लोगों में भ्रम पैदा करना चाहती है जैसे महान कलाकार धर्मेंद्र को जीवित रहते हुए निधन का समाचार सुना दिया इससे जाहिर है कि गोदी मीडिया गलत खबर दे रही है।

1001918628 1

बिहार के करोड़ों मतदाताओं ने परिवर्तन के नाम पर भारी मतदान किया है। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नफरत फैलाने के कारण ही भाजपा की करारी हार होगी। भाजपा भविष्य में भी अपनी खुद की सरकार नहीं बन सकती है स्वयंभू विश्व स्तर की नंबर वन पार्टी नीतीश कुमार की पिछलाग्गु पार्टी बनकर रह गई है। देश सुरक्षित हाथों में नहीं है केंद्र में भी बदलाव जरूरी है उम्मीद है आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कभी भी गिर सकती है देश की जनता त्रस्त है और प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ अदानी के लिए काम कर रहे हैं। जनता अब सब कुछ समझ रही है इसलिए मोदी सरकार का पतन निकट है सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय की क्रांति का आगाज की बिगुल पूरी बीजेपी का सफाया होना तय है

1002010877
नशे में पुलिसकर्मी ने टाटानगर स्टेशन पार्किंग में मचाया उत्पात

टाटानगर स्टेशन परिसर स्थित बर्मामाइंस पार्किंग में बुधवार रात बर्मामाइंस थाना के मुंशी राजीव कुमार ने जमकर उत्पात मचाया. आरोप है कि वे नशे की हालत में थे. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के अनुसार, राजीव कुमार अपनी निजी कार से पार्किंग में दाखिल हुए और लगातार तेज आवाज में हॉर्न बजाने लगे. इसी दौरान उन्होंने वहां खड़ी एक बैरिकेड को टक्कर मार दी और पास खड़े एक युवक को कुचलने का भी प्रयास किया.

1002010877

पार्किंग कर्मी पवन ने जब उन्हें शांत करने और गाड़ी धीरे निकालने की सलाह दी, तो राजीव कुमार भड़क गए. उन्होंने पवन से गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद राजीव ने अपने थाना की पेट्रोलिंग पार्टी को मौके पर बुलाया और पवन को जबरन अपने साथ थाना ले गए. आरोप है कि थाने में भी पवन के साथ दुर्व्यवहार और पिटाई की गई.

घटना की जानकारी मिलते ही अन्य पार्किंग कर्मी और स्थानीय लोग थाने पहुंचे, जिससे वहां हंगामा मच गया. बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने बाद में पवन को छोड़ दिया. पवन ने मीडिया से कहा कि राजीव कुमार पूरी तरह नशे में थे और उन्होंने पहले पार्किंग में तोड़फोड़ की, फिर जब उन्हें केवल गाड़ी धीरे निकालने को कहा गया, तो वे आक्रामक होकर हमला करने लगे. स्थानीय लोगों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

1002011650 edited
कचहरी बाबा मंदिर में घेराबंदी को लेकर हंगामा, जुस्को पर दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप

जिला मुख्यालय से सटे ऐतिहासिक चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर (कचहरी बाबा मंदिर) में गुरुवार सुबह उस समय हंगामा मच गया जब टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई जुस्को ने मंदिर के पीछे की ओर घेराबंदी का काम शुरू कर दिया. यह हिस्सा जुबिली पार्क से सटा हुआ है.

मंदिर कमेटी का कहना है कि जुस्को की ओर से की जा रही घेराबंदी के कारण मंदिर का पिछला निकास मार्ग बंद हो जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी होगी. इसे लेकर मंदिर प्रबंधन समिति ने विरोध जताया, जिसके बाद स्थानीय हिंदूवादी संगठन और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और जुस्को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

1002011650 edited

विश्व हिंदू परिषद के नेता अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि “जुस्को बिना किसी पूर्व वार्ता या मंदिर कमेटी को भरोसे में लिए एकतरफा कार्रवाई कर रही है. यह सनातन संस्कृति पर हमला है और इस तरह के दोहरे मानदंड बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.” उन्होंने चेतावनी दी कि “हम हर स्तर पर इसका विरोध करेंगे, क्योंकि यह लोगों की आस्था और धार्मिक भावना से जुड़ा मामला है.”

उधर जुस्को सूत्रों के अनुसार, यह घेराबंदी जुबिली पार्क की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण योजना के तहत की जा रही है. हालांकि, बढ़ते तनाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है ताकि किसी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके.

फिलहाल प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में है, मगर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तनाव और असंतोष का माहौल बना हुआ है.

1002010171
दिल्ली कार ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा! कश्मीर का डॉक्टर उमर ही निकला मास्टरमाइंड, डीएनए रिपोर्ट ने खोले राज

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए जबरदस्त कार विस्फोट के पीछे का रहस्य आखिरकार डीएनए जांच के बाद सामने आ गया है. जांच एजेंसियों ने पुष्टि की है कि इस धमाके को अंजाम देने वाला व्यक्ति कश्मीर का रहने वाला मेडिकल प्रोफेशनल डॉ. उमर उन नबी था, जिसकी मौत धमाके में ही हो गई थी.

1002010171

यह धमाका सोमवार शाम पुरानी दिल्ली क्षेत्र में स्थित सड़क पर हुआ था, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए. विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास की दुकानों के शीशे चकनाचूर हो गए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

डीएनए टेस्ट से हुई पहचान

शुरुआती जांच में शक डॉ. उमर पर ही था, क्योंकि उसने धमाके में इस्तेमाल की गई सफेद हुंडई i20 कार घटना से 10 दिन पहले खरीदी थी. विस्फोट के बाद उसके शरीर के अवशेष कार के पास से बरामद किए गए थे, लेकिन पहचान संभव नहीं हो पाई थी. अब पुलवामा स्थित उसके परिवार से लिए गए सैंपल से डीएनए टेस्ट के बाद पुष्टि हो गई कि वही हमलावर था.

डॉक्टर मॉड्यूल का खुलासा

जांच में सामने आया है कि उमर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक लॉजिस्टिक मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था, जो फरीदाबाद, लखनऊ और दक्षिण कश्मीर के बीच सक्रिय था. यह मॉड्यूल करीब 9 से 10 सदस्यों का था, जिनमें 5 से 6 डॉक्टर शामिल थे. इन डॉक्टरों ने अपनी पेशेवर पहचान का उपयोग करते हुए रासायनिक पदार्थों और विस्फोटक सामग्री को हासिल किया.

फरीदाबाद से मिली 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट

धमाके से ठीक एक दिन पहले 9 नवंबर को फरीदाबाद के एक गोदाम से पुलिस ने 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया था. इसी के बाद डॉ. उमर लापता हो गया था. वह आखिरी बार धौज गांव के पास देखा गया था. बताया जा रहा है कि उसने अपने 5 मोबाइल फोन बंद कर दिए थे और 30 अक्टूबर से यूनिवर्सिटी की ड्यूटी पर नहीं गया था.,

कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया

इस आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. डॉ. शाहीन शाहिद, फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई, जो कथित रूप से भारत में जैश-ए-मोहम्मद की महिला इकाई जमात-उल-मोमिनीन की प्रमुख थी. डॉ. मुजम्मिल अहमद और डॉ. तजमुल अहमद मलिक से भी पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियों ने दक्षिण कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है, खासकर मौलवी इरफान की गिरफ्तारी के बाद, जिन पर तीनों डॉक्टरों को कट्टरपंथ की ओर झुकाने का आरोप है.

तुर्की से जुड़े थे हैंडलर

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उमर और डॉ. मुजम्मिल दोनों तुर्की गए थे, जहां से उनके हैंडलर उन्हें निर्देश देते थे. इन दोनों के पासपोर्ट में तुर्की यात्रा के प्रमाण मिले हैं, जो उन्होंने कुछ टेलीग्राम ग्रुप्स में शामिल होने के तुरंत बाद की थी. इन हैंडलरों ने डॉक्टर मॉड्यूल को भारत के अलग-अलग हिस्सों में फैलने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने के निर्देश दिए थे.

दिवाली के दौरान बड़ा हमला टला

अधिकारियों के अनुसार, यह मॉड्यूल दिवाली के दौरान बड़े पैमाने पर हमला करने की योजना बना रहा था, लेकिन समय पर कार्रवाई से वह असफल हो गया. जांच में पता चला है कि इन डॉक्टरों का कट्टरपंथीकरण (radicalisation) दो टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए हुआ, जिनमें से एक पाकिस्तान स्थित जैश हैंडलर उमर संचालित करता था. अधिकारियों का मानना है कि इनका उद्देश्य 2008 मुंबई हमलों जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था.

उमर के परिवार ने क्या कहा?

कश्मीर के पुलवामा के कोईल गांव में उमर के परिजन सदमे में हैं. एक रिश्तेदार ने कहा, ‘वह बहुत शांत और अंतर्मुखी था. ज़्यादातर वक्त किताबें पढ़ता रहता था, किसी से ज़्यादा मेलजोल नहीं रखता था..’ हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में उसका व्यवहार बदल गया था. वह अक्सर फरीदाबाद और दिल्ली के बीच यात्रा करता था और रामलीला मैदान और सुनेहरी मस्जिद के पास स्थित मस्जिदों में देखा जाता था.

सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि विस्फोट से पहले दोपहर 3 बजे उसने अपनी कार मस्जिद के पास पार्क की और फिर शाम के समय लाल क़िले की ओर रवाना हुआ.

जांच एजेंसियां सतर्क

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और उत्तर प्रदेश एटीएस सहित कई एजेंसियां फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी और अन्य बड़े शहरों में हाई अलर्ट जारी किया है.

1002009598
अल-कायदा साजिश में बांग्लादेशी लिंक, NIA ने की पांच राज्यों में छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पांच राज्यों में अल-कायदा गुजरात आतंकी साजिश मामले में बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और उनके आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ की गई। एजेंसी ने पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में कुल दस जगहों पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों की जांच की गई। एनआईए ने बताया कि इस छापेमारी में कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि आतंकवादी नेटवर्क और उनके धन प्रवाह की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके।

1002009598

यह मामला मूल रूप से जून 2023 में एनआईए द्वारा गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। जाँच में सामने आया कि चार बांग्लादेशी नागरिक – मोहम्मद सोजिबमियान, मुन्ना खालिद अंसारी उर्फ मुन्ना खान, अजरुल इस्लाम उर्फ जहाँगीर उर्फ आकाश खान और अब्दुल लतीफ उर्फ मोमिनुल अंसारी – जाली भारतीय पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर आए थे। एनआईए ने बयान में कहा कि ये व्यक्ति प्रतिबंधित अल-कायदा आतंकवादी संगठन से जुड़े पाए गए। एजेंसी ने यह भी कहा कि ये लोग बांग्लादेश में अल-कायदा के लिए धन इकट्ठा करने और उसे हस्तांतरित करने में शामिल थे और मुस्लिम युवाओं को सक्रिय रूप से उकसाने की कोशिश कर रहे थे।

एनआईए ने 10 नवंबर 2023 को अहमदाबाद स्थित अपनी विशेष अदालत में इस मामले के पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। एजेंसी ने बताया कि भारत और सीमा पार सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क की गतिविधियों, उनके संबंधों और वित्तीय चैनलों का पता लगाने के लिए जाँच जारी है। एनआईए का कहना है कि यह कार्रवाई देश में आतंकवाद-रोधी प्रयासों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है और ऐसे नेटवर्क को वित्तीय और भौगोलिक स्तर पर सक्रिय होने से रोकने में मदद करेगी। एजेंसी लगातार संदिग्धों और उनके सहयोगियों पर नजर बनाए हुए है और किसी भी समय नए खुलासे हो सकते हैं।

1002009562
गिरिराज सेना द्वारा हिन्दू हृदय सम्राट कमलदेव गिरी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

गिरिराज सेना द्वारा चक्रधरपुर के शेर, हिंदू हृदय सम्राट वीर कमलदेव गिरी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जमशेदपुर टाइगर क्लब के अध्यक्ष आजाद गिरी ने कमलदेव गिरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

1002009562

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष आजाद गिरी ने कहा —
“कमलदेव गिरी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार और आंदोलन हैं। उन्होंने समाज, धर्म और जनसेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। जब तक सूरज चांद रहेगा, कमलदेव गिरी का नाम अमर रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि कमलदेव गिरी ने युवाओं को समाजसेवा और धर्म रक्षा के लिए हमेशा प्रेरित किया। उनके आदर्श और संघर्ष की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।

1002009439

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गिरिराज सेना प्रमुख उमा शंकर गिरी, कमलदेव गिरी की बहन पूजा गिरी, सिक्कू सिंह, विकी प्रसाद, अभिषेक कुमार, प्रीतम सिंह सहित तमाम गिरिराज सेना के सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि वीर कमलदेव गिरी के आदर्श और त्याग को समाज तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

👉 तीसरी धारा — अंकित सिन्हा की रिपोर्ट, जमशेदपुर।

error: Content is protected !!