एक नई सोच, एक नई धारा

1001825215
पलामू में राजद नेता की हत्या, खेत में मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस

पलामू : झारखंड के पलामू के रहने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता जयशंकर ठाकुर का शव सोमवार दोपहर उनके गांव में एक खेत में मिला. परिजनों ने उनकी हत्या कर शव को एसिड से जलाने का आरोप लगाया है.

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 52 वर्षीय जयशंकर पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत उताकी गांव के रहने वाले थे और वह राजद के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष थे. सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह रोज की तरह अपने गांव में खेत की तरफ घूमने गए थे, लेकिन कई घंटों के बाद भी घर नहीं लौटे.

1001825215

इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की. गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक खेत में उनका शव पड़ा मिला. शव पर जलने के निशान पाए गए. सूचना पाकर पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की, हालांकि किसी तरह का स्पष्ट सुराग नहीं मिला.

थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला वज्रपात से मौत का प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस की आशंका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सोमवार को मौसम बिल्कुल साफ था और कहीं भी वज्रपात नहीं हुआ.

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है. मृतक के तीन बेटे हैं, जिनमें से एक बाहर रहता है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तहकीकात जारी है. झारखंड राजद के कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने जयशंकर की मृत्यु को संदिग्ध बताते हुए गहराई से जांच कराने की मांग की है.

1001825163
विधायक सरयू राय के प्रयास से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के दोनों पंप हुए चालू

जमशेदपुर : पश्चिमी के विधायक सरयू राय का प्रयास रंग लाया। नवरात्र के प्रथम दिन, सोमवार को जवाहर नगर, रोड नंबर 15, मानगो स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का 150 हॉर्स पावर का पंप चालू हो गया। 150 एचपी का एक पंप पहले ही चालू हो गया था। दूसरा पंप आज से चालू हो गया। अब दोनों पंप निर्बाध गति से चल रहे हैं। इन दोनों मोटर पंपों के चालू हो जाने से मानगो क्षेत्र के निवासियों को सुचारू जलापूर्ति हो सकेगी।

1001825163

सोमवार को उलीडीह मंडल के जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत ने नारियल फोड़ा। इसके ठीक बाद मोटर पंप को चालू किया गया। उन्होंने बताया कि मानगो में पेयजल संकट को दूर करने के लिए विधायक सरयू राय ने काफी मेहनत की है। वह स्थानीय अधिकारियों से लेकर प्रमुख सचिव तक से मिले। विधानसभा में भी वह लगातार सवाल उठाते रहे। अब दोनों मोटर चालू अवस्था में हैं। इससे मानगों में सुचारू जलापूर्ति होगी, ऐसा उनका विश्वास है।

1001825332

उन्होंने बताया कि इंटकवेल में 350 एचपी का मोटर पंप फिट किया जा रहा है। बहुत जल्द वह भी चालू हो जाएगा। इस मौके पर पेयजल स्वच्छता विभाग के कर्मचारी प्रह्लाद मिश्रा, अर्जुन साही, टुनटुन सिंह, बाबू खान आदि मौजूद रहे।

1001824799
जीएसटी दरों की कटौती ऐतिहासिक, सभी वर्ग को मिलेगा लाभ : बाबूलाल मरांडी

झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जीएसटी दरों में की गई कटौती की तारीफ की. उन्होंने इसे मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि इससे आम जनता को बहुत राहत मिलेगी.

1001824799

बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “जीवनरक्षक दवाओं पर जीएसटी की दरों को शून्‍य कर दिया गया है. इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा. पहले कई स्‍लैब में जीएसटी की दरें थीं, जिनको घटाकर दो स्‍लैब में कर दिया गया है. यह देशवासियों के लिए खुशी की बात है. इससे घरेलू सामान के साथ कई वस्तुओं के दाम में कमी आई है. किसी ने सोचा नहीं था कि 12 लाख रुपए तक की आय को करमुक्त कर दिया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी देश के सभी तबके के लोगों की चिंता करते हैं.”

बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी 11 वर्षों से सत्ता से बाहर है, जिसके कारण वो पीएम मोदी को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. यह स्वाभाविक है कि नेहरू-गांधी परिवार के पेट में दर्द होगा. राहुल गांधी चाहते हैं कि अगर हम पीएम मोदी को हटा देंगे तो वो खुद देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे.”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस अब कुछ ही राज्यों तक सिमट कर रह गई है, यह अतीत हो चुकी है. आगे आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी.”

विपक्ष के वोट चोरी आरोप पर मरांडी ने कहा, “उनके पास कुछ नहीं बचा है, इसलिए अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं. देश के लोग उन्हें पूरी तरह समझ चुके हैं.”

इसके अलावा, भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मण सावजी ने जीएसटी दरों में कटौती के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने जनता को राहत देने का काम किया है. आने वाले समय में वे जनता के लिए और भी अच्छे फैसले लेंगे.”

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आम लोगों के लिए जीएसटी घटाकर बड़ा फैसला लिया है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. पीएम मोदी ने जब से देश की कमान संभाली है, तब से उनका हर दिन, हर प्रयास गरीबों के कल्‍याण के लिए रहा है. उनके प्रयासों से पहली बार 60 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को बैंक के साथ जोड़ा गया है. इसका आर्थिक विकास के मामले में समाज परिवर्तन में बड़ा फायदा हुआ है.

भाजपा नेता ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से गुड गवर्नेंस और सुशासन का प्रदर्शन पीएम मोदी और जीएसटी परिषद ने जनता के सामने किया है. नई जीएसटी दरें लागू हो गई हैं, इस दर से सामान्य परिवारों द्वारा उपयोग की जाने वाली दैनिक उपयोग की वस्‍तुओं में कमी आई है.

1001824862
दुर्गापूजा से ठीक 2 दिन पहले प्रदूषण विभाग ने स्लैग पर लगाई रोक, अभय सिंह ने उपायुक्त से भावनात्मक पहल करते हुए निदान निकालने की अपील की
1001824862

जमशेदपुर : दुर्गापूजा से ठीक 2 दिन पहले स्लैग के उपयोग पर प्रदूषण विभाग द्वारा रोक लगा देने के मामले पर ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के संरक्षक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भारी वर्षा के कारण दुर्गापूजा में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमने जमशेदपुर में माननीय उपायुक्त को पूरे मैदान में जलजमाव के उपाय के लिए स्लैग उपलब्ध कराने के लिए संदेश दिया हूं, लेकिन टाटा स्टील के अधिकारियों का कहना है प्रदूषण विभाग ने इसमें दो दिनों पहले पूरी तरह रोक लगा दिया है, तो क्या यह सड़क बनाने के लिए दुर्गापूजा के बाद प्रदूषण विभाग noc प्रदान कर देगी या हमेशा के लिए सड़कों में लगाने के लिए प्रतिबंध रहेगा ?
क्या कोई त्रासदी या बाढ़, सुखाड़ या महामारी पहले से बोल के आता है ?
जब स्लैग इतना ही प्रदूषित है तो केवल दुर्गापूजा के ठीक 2 दिन पहले ही इस पर प्रदूषण विभाग की रोक ?
पिछले दिनों गालूडीह के डंपिंग यार्ड के ठीक 100 फिट में ही एक आम पब्लिक का तालाब है जबकि कुछ दिनों पहले भारी वर्षा में यार्ड का स्लैग उस तालाब में घुस गया और पूरे गांव के लोगों ने बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया था उस समय प्रदूषण विभाग के लोग कहां थे ?

यह दुर्गापूजा हिंदुओं के आस्था का बहुत बड़ा विषय है लाखों लोग भारी बारिश में भी निकलेंगे।
बालू का रेट आसामान में है जो बालू 2000 रुपए में मिलता था आज एक गाड़ी की कीमत कालाबाजारी करके 80000 (अस्सी हजार) रुपए ट्रिप है।
जबकि एक एक पूजा पंडाल को अपने प्लेस को ठीक करने में 10 ट्रिप की आवश्यकता है।
आज भी धड़ल्ले से सड़कों पर इसका इस्तेमाल हो रहा है।
अभय सिंह ने कहा कि मैं जिला प्रशासन माननीय उपायुक्त महोदय से निवेदन करता हूं कि इस पर भावनात्मक पहल करके समस्या का निदान करवाएं।

1001824800
पूर्व मंत्री दुलाल भूइयां का सरकारी अंगरक्षक वापस लेना गलत : रंजन
1001824800

सरायकेला : अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक रंजन कारूवा ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से पूर्व मंत्री दुलाल भूइयां को सरकारी अंगरक्षक देने की मांग की है। श्री रंजन ने कहा कि दुलाल भूइयां जुगसलाई विधानसभा से तीन बार विधायक दो बार झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं, आंदोलनकारी नेता रहे हैं, वे अखिल भारतीय भुइयां समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनका विभिन्न राज्यों में आना जाना है, ऐसे नेता का अंगरक्षक वापस लेना गलत है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन व राज्य सरकार को उन्हें शीघ्र सरकारी अंगरक्षक प्रदान करनी चाहिए।

1001824763
बिरसानगर में सड़क पार कर रहे व्यक्ति हाइवा के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल
1001824763

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत मोहरदा ओड़िया स्कूल के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार लेडिंग कन्स्ट्रक्शन कंपनी का हाइवा ट्रक तेज़ रफ्तार से आ रहा था. इसी दौरान कृष्णा प्रधान, जो कि सड़क पार कर रहा था, हाइवा की चपेट में आ गया. टक्कर लगने से कृष्णा प्रधान ज़मीन पर गिर गया और हाइवा का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोग तत्काल घायल कृष्णा को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है. घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि थाना की मिलीभगत से इलाके में नो-एंट्री समय में भी हाइवा और भारी वाहनों का परिचालन कराया जाता है.

लोगों का कहना है कि स्कूल क्षेत्र होने के बावजूद बिना किसी रोक-टोक के तेज़ रफ्तार से भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे बच्चों और आम राहगीरों की जान हर समय खतरे में रहती है. इस लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल और आवासीय क्षेत्रों के आसपास नो-एंट्री नियम का सख्ती से पालन कराया जाए तथा पुलिस-प्रशासन भारी वाहनों के परिचालन पर तुरंत रोक लगाए. साथ ही, दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हाइवा चालक और संबंधित कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

tatanagar
आजाद हिंद एक्सप्रेस के सामने कूदकर रेल कर्मचारी की पत्नी ने की आत्महत्या
1001824754

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सी9/एल कैरेज कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय सौदामिनी राय ने रविवार देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर आजाद हिंद एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अचानक ट्रेन की पटरी पर कूद गयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंची और शव को तत्काल रेलवे अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान बर्मामाइंस सी9/एल कैरेज कॉलोनी निवासी सौदामिनी राय के रूप में हुई है. उनके पति अनिल राय टाटानगर में रेलकर्मी के पद पर कार्यरत हैं.

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतका के दो छोटे बच्चे भी हैं. अचानक उठाए गए इस कदम से परिवार सहित पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के पीछे कारणों की जांच की जा रही है. परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा. वहीं, रेलवे प्रशासन ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस दर्दनाक घटना से बर्मामाइंस क्षेत्र सहित पूरे शहर में मातम का माहौल है. स्थानीय लोगों ने परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम चलाने की मांग की है.

1001824762
1001824745
प्रधानमंत्री ने जनता से जो वादा किए थे वह अपने भाषण में साफ कर दिए ये आलोक बाजपेई

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला कार्य समिति सदस्य सह परसुडीह मंडल प्रभारी आलोक बाजपेई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने देश की जनता से जो वादा किया था, जीएसटी के घटे दरों से आम जनता खासकर मिडिल क्लास को फायदा पहुंचेगा। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कल अपनें भाषण में सबकुछ साफ कर दिया है। नेक्स्ट जनरेशन GST के तहत भारी छूट दी गयी है, सरकार चाहती है कि हमारा देशी प्रोडक्ट सस्ता हो ताकि सेल में बृद्धि हो और समान भी सस्ता हो जाए ताकि बड़ी हुए टैरिफ का हम मुकाबला कर सके और अपनी अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव खत्म कर सके।

1001824745

आलोक बाजपेई ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने बातों में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया, उनका कहना है कि आत्मनिर्भरता से हम अपनी जरूरतें पूरी करेंगे तो देश मजबूत शक्ति बन जाएगा, इसके लिए हमें अच्छी क्वालिटी के समान बनाने पड़ेगे। मोदी ने कहा कि हम हर हाल में आत्मनिर्भरता कायम करके रहेंगे ताकि हमारा देश, विदेश पर निर्भर न रहे। अगर हमें आगे बढ़ना है तो वैश्विक चैलेंज का सामना करना पड़ेगा, हर तकनीक हमें देश में ही तैयार करना है और हम बहुत जल्द अपने लक्ष्य को पाकर रहेंगे। प्रधानमंत्री ने त्योहारों में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी सम्मान खरीदने के लिए भी लोगों से आग्रह किया।

1001824712
पीएम मॉल के पास दिनदहाड़े मोटरसाइकिल हुई चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल…

शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के पीएम मॉल के पास से सोमवार को एक मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरी हुई बाइक स्प्लेंडर (जेएच 05सीयू 2177) जुगसलाई गौरी शंकर रोड निवासी मोहम्मद अमन की थी। पीड़ित ने इस संबंध में बिस्टुपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

1001824712

मोहम्मद अमन ने बताया कि वह अपनी बाइक मॉल के पास खड़ी कर एक मोबाइल दुकान में गए थे। मात्र 15 मिनट बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी बाइक गायब है। तत्काल खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

दिनदहाड़े और भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की चोरी से वाहन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान हो सके। फिलहाल बाइक और चोरों का कोई पता नहीं चला है। इस घटना के बाद लोगों में वाहन सुरक्षा को लेकर चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है।

1001824709
टाटा कमिंस कर्मी के घर से लाखों की चोरी, शहर में चोरों का आतंक बरकार

टेल्को थाना अंतर्गत कॉलोनी रोड नंबर-8, क्वार्टर नंबर के2/34 में देर रात चोरों ने टाटा कमिंस के कर्मचारी चैतन्य मुर्मू के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब चैतन्य मुर्मू ड्यूटी पर थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि ग्रिल कटा हुआ है और भीतर की अलमारियां खुली पड़ी हैं।

चैतन्य मुर्मू ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय है और उसी के लिए जेवर व कपड़े खरीदे गए थे। चोरों ने बेटी की अलमारी से करीब 20 हजार रुपये के कपड़े समेत जेवरात चुरा लिए। घटना के समय उनका परिवार घाटशिला स्थित गांव गया हुआ था। घर पर केवल वे ही रह रहे थे।

1001824709

पड़ोस की एक छात्रा ने जानकारी दी कि रात 1 से 1.30 बजे के बीच कुछ संदिग्ध आवाजें सुनी थीं, लेकिन सुबह चोरी की खबर मिलने पर ही उसे शक हुआ। बताया जा रहा है कि डेढ़ माह पूर्व भी पड़ोसी विनय कुमार झा की स्पलेंडर बाइक चोरी हुई थी। आरोपी को पुरूलिया से गिरफ्तार किया गया था, मगर पुलिस ने अब तक उसे रिमांड पर नहीं लिया है।

चोरी की इस ताजा घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस चेकिंग के नाम पर केवल वसूली करती है जबकि अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों के भीतर दहशत और गुस्सा दोनों पैदा कर दिया है।

error: Content is protected !!