एक नई सोच, एक नई धारा

1001833502 scaled
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, विभिन्न योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
1000911290

जमशेदपुर : समहारणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में आधारभूत संरचना निर्माण, बुनियादी सुविधाएं, विकास परियोजनाओं व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि विभागीय समन्वय के अभाव में योजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं हो इसे सभी विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे । ससमय योजनाओं के धरातल पर उतारे जाने से लक्षित वर्ग को उचित लाभ मिलता है।

बैठक में सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के बैंक खाता खोले में शिथिलता बरते जाने पर उपायुक्त ने अप्रसन्नता जताई। करीब 5000 आवेदन जिला के विभिन्न बैंक शाखाओं में जमा हैं जिनपर अपेक्षित प्रगति नहीं होने की बात सामने आई। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि वैसे बैंक शाखाओं की सूची दें तथा ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई करें। संबंधित बैंक शाखाओं में सरकारी की योजनाओं हेतु खोले गए बैंक खाता को हटा लिया जाए तथा सरकारी कर्मी भी उन शाखाओं से बैंकिग सेवा नहीं लें। साथ ही एलडीएम को अपने स्तर से लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया।

1001833500

जिले में यूरिया की कालाबाजारी को लेकर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए दोनों अनुमंडल के एसडीएम को खाद दुकानों की औचक जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के लाभुकों के नॉन डीबीटी एकाउंट पर भी चर्चा हुई। साथ ही अन्य पेंशन योजनाओं के लाभुकों को ससमय पेंशन राशि भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

183 सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु अतिरिक्त क्लासरूम निर्माण, मरम्मतीकरण आदि को लेकर उपायुक्त ने ग्राम सभा कराते हुए प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश डीईओ को दिया ताकि आगामी डीएमएफटी गवर्निंग काउंसिल की बैठक में स्वीकृति दी जा सके । जिला में संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश सभी बीडीओ एवं सभी सीओ को प्रत्येक अंचल में 500 एकड़ भूमि सीएफआर जेनरेट करने का लक्ष्य दिया गया।

1001833502

बैठक में जाहेरस्थान घेराबंदी, धुमकुड़िया निर्माण, गोदाम निर्माण योजना, श्रम विभाग के विभिन्न श्रमिक हितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार- प्रसार, मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के लिए लाभुकों को जागरूक एवं लाभ लेने के लिए प्रेरित करने, कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों एवं कृषकों से ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने, सड़क सुरक्षा प्रचार-प्रसार हेतु कार्ययोजना, पथ निर्माण योजनाओं में भूमि सत्यापन प्रतिवेदन समेत अन्य विकासपरक योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय समन्वय को लेकर विमर्श किया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, डीटीओ, डीएमसी जेएनएसी, एसडीओ, डीपीआरओ, डीसीएलआर, बीडीओ, सीओ समेत अन्य सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

1001833109
जमशेदपुर में सत्यम सिंह का भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
1000911290

जमशेदपुर : करनडीह-घाघीडीह मंडल कांग्रेस के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह के नेतृत्व में प्रेमकुंज चौक स्थित माझी बागान में झारखंड यूथ आईएनटीयूसी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

स्वागत एवं अभिनंदन

सभा की शुरुआत नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित करने से हुई। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों का भी स्वागत किया गया। माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से भरा रहा।

1001833109

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांग्रेस और इंटक संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया। जिला कांग्रेस महासचिव राजा ओझा ने कहा कि “सत्यम सिंह के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा प्राप्त करेगा और युवाओं की आवाज और बुलंद होगी।”
वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने मजदूरों से 8 घंटे की जगह 12 घंटे काम करवाने की प्रथा को समाप्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा जाएगा और जरूरत पड़ने पर मजदूरों के समर्थन में आंदोलन भी किया जाएगा।

मजदूरों और स्थानीय समस्याओं पर फोकस

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि वे ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों और स्थानीय जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही, उन्होंने जल्द ही कमेटी का विस्तार करने और मजदूरों के हित में ठोस काम करने की घोषणा की।

संगठन को नई दिशा देने का भरोसा

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने सत्यम सिंह के संघर्षशील व्यक्तित्व और जुझारू नेतृत्व की सराहना की और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई दिशा और मजबूती पाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, जिला कांग्रेस महासचिव राजा ओझा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य लखन सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भवनाथ सिंह, राजकुमार सिंह, रवि चौबे, बसंत ठाकुर, सोनी सिंह, पिंकी देवी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

1001833425
सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में साकची कमेटी ने दिखाया उत्साह, घाटशिला में शहीदी यात्रा का भव्य स्वागत
1000911290

जमशेदपुर : गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची के अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में एक भव्य शहीदी यात्रा का स्वागत घाटशिला गुरद्वारा साहिब में किया गया। बुधवार को दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ घाटशिला पहुंचे सरदार निशान सिंह और उनकी कमेटी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाया।

सिखों के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी तथा उनके साथ शहीदी प्राप्त करने वाले भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दियाला जी की 350वीं शहादत स्मृति को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन (जागृति यात्रा) तख्त श्री हरमिंदर साहिब, पटना से शुरू होकर आज घाटशिला होते हुए जमशेदपुर पहुंची।

गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची के अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में दर्जनों गाड़ियों का काफिला सुबह साकची से रवाना हुआ और घाटशिला गुरद्वारा साहिब पहुंचा। काफिले में शामिल सिख समुदाय के सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे, गुरबानी कीर्तन और नारों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल बनाया। गुरद्वारा साहिब में पहुंचने पर यात्रा का स्वागत फूल-मालाओं और गुरबानी के शबदों के साथ किया गया।

1001833425

सरदार निशान सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा, “यह शहीदी यात्रा हमारे शहीदों के प्रति हमारी श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। यह हमें उनके बलिदान से प्रेरणा लेने और समाज में एकता व भाईचारे को बढ़ावा देने की शिक्षा देता है।” उन्होंने गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

गुरुद्वारा कमिटी के वरिष्ठ सदस्य परमजीत सिंह काले ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार निशान सिंह नेतृत्व में कमेटी ने कई धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का सफलतापूर्वक संचालन किया है। इस शहीदी यात्रा के आयोजन में भी उनकी सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक कौशल की सराहना की गई। स्थानीय लोगों ने उनके प्रयासों को “प्रेरणादायक” और “समुदाय को एकजुट करने वाला” बताया।

1001833429

काफिले में सरदार निशान सिंह के अलावा सतनाम सिंह सिद्धू, परमजीत सिंह काले, रणधीर सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतनाम सिंह घुम्मण, अजायब सिंह, सन्नी सिंह बरियार, अमरपाल सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू, जसबीर सिंह गाँधी, त्रिलोचन सिंह तोची, श्याम सिंह, रोहितदीप सिंह, जसविंदर सिंह मोनी, सतपाल सिंह राजू, बलबीर सिंह धंजल, दलजीत सिंह, बब्बू सिंह, जगमिंदर सिंह काके शामिल थे।

arshibharti 20250717 p 3678701123962924739 1 3678701106682232991
पुष्पा इम्पॉसिबल का हिस्सा बनकर खुश हैं अर्शी भारती शांडिल्य, कहा- ‘मजबूत भूमिका निभाना रोमांचक’
1000911290

मुंबई : तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नज़र आ चुकीं अर्शी भारती शांडिल्य, हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में नज़र आ चुकी हैं। जैसा कि हम जानते हैं, वह अंजू का किरदार निभा रही हैं, जो कैंसर से पीड़ित है और अस्पताल में भर्ती है।

पुष्पा इम्पॉसिबल का यह ट्रैक पुष्पा के बेटे अश्विन के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अस्पताल में अंजू की देखभाल करता हुआ दिखाई देता है। हालाँकि, पुष्पा कैंसर की दवाओं वाला एक बिल देखती है, और हैरान हो जाती है कि अश्विन अस्पताल में क्यों है और कैंसर की दवाइयाँ क्यों खरीद रहा है।

1000911658

अर्शी ने पुष्पा इम्पॉसिबल में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे यह भूमिका निभाकर खुशी हो रही है। मुझे खुशी है कि मैं अपने शो, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाद दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में सक्षम रही हूँ। अब, पुष्पा इम्पॉसिबल में, मैं एक बहुत ही मज़बूत किरदार निभा रही हूँ, एक अंतिम चरण के कैंसर रोगी की।”

ट्रैक के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, “अंजू को अश्विन के साथ देखा गया है। इससे पुष्पा जी के मन में संदेह पैदा होता है, और उन्हें लगता है कि मेरे किरदार और अश्विन के बीच कुछ चल रहा है।” अर्शी को अभिनय-केंद्रित भूमिकाएँ मिलने की खुशी है, और वे ऐसे और भी मौकों का इंतज़ार करेंगी।

पुष्पा इम्पॉसिबल सोनी सब पर प्रसारित होने वाला एक टेलीविजन शो है, जिसका निर्माण हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस ने किया है। इस शो में करुणा पांडे वैद्य मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ जयेश बारभया, तूलिका पटेल, जगत रावत, केतकी दवे, जयेश मोरे, भक्ति राठौड़ और कई अन्य कलाकार भी हैं।

IMG 20250923 WA0034
तीन हिस्सों में बना काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र, अभय सिंह ने दी सारी जानकारी
1000911290

जमशेदपुर : आज ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा समिति 2025 के संबंध में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन काशीडीह स्थित दुर्गा पूजा मैदान के प्रांगण में किया गया। संवाददाता सम्मेलन की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक श्री अभय सिंह ने की। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि इस बार का पंडाल 3 हिस्सों में बनाया गया है। पहले हिस्से में नवरात्रि के डांडिया नृत्य का विहंगम दृश्य दर्शाया गया है। दूसरे हिस्से में श्री कृष्ण की जीवनी को जीवंत करने का प्रयास किया गया है और अंदर गर्भ गृह में मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा सुस्सजित है। साथ ही बाहर के पंडाल को राजस्थानी थीम पर बंगाल के कारीगरों द्वारा दर्शाया गया है।

1000911357

श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव एवं मेला का उद्घाटन समारोह दिनांक 25 सितंबर 2025 शाम 6 बजे राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। साथ में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरन महतो जी, झारखंड के राज्यसभा सांसद श्री आदित्य साहू जी एवं जमशेदपुर पूर्वी की लोकप्रिय विधायिका श्रीमती पूर्णिमा दास साहू जी उपस्थित रहेंगी।

1000911348

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उद्घाटन समारोह में लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसके पश्चात 5 अक्टूबर तक भव्य मेला का निरंतर आयोजन रहेगा। क्लब में कुल 200 मेंबरों को सुरक्षा परीक्षण दिया गया है। साथ ही क्लब में सिक्योरिटी के लिहाज से 50 कैमरा और 30 अग्नि शमन यंत्र रहेगा। सीसीटीवी की निगरानी लगातार 5 मेंबर करेंगे।

श्री अभय सिंह ने बताया कि पुआल, लकड़ी और frp से इस पंडाल का निर्माण 2 महीनों में किया गया है जिसमें निरंतर 70 कारीगरों का मेहनत और प्रयास रंगित है। किसी भी दर्शनार्थी को किसी भी प्रकार की कष्ट हो तो वे मैदान में उपस्थित किसी भी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं।संवाददाता सम्मेलन में श्री अभय सिंह के अलावा, श्री शशि मिश्र एवं श्री सम्राट सिंह मौजूद थे।

98a7f98eb5852881aa6541f439dec73c263a5a7676c1753ddca8cc31cbc8c814.0
पार्किंग को रेलवे बना रहा है मुनाफाखोरी का धंधा : सरयू राय
1000911290

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन मेन पार्किंग में महीनों बाद भी कुछ व्यवस्था बहाल करने में रेल और जिला प्रशासन नाकाम हो रही है. अभी भी यहां रेल पार्किंग क्षेत्र के बाहर गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है. दुकानों को बंद करवा दिया जा रहा है. इससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल हो रहे हैं. पार्किंग क्षेत्र के बाहर जिला पुलिस का क्षेत्र है. ठेकेदार की इस नीति से जिला प्रशासन को आने वाले समय कई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. तभी तो जमशेदपुर के विधायक को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा और उनकी मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने दोबारा रेल प्रशासन को आड़े हाथ ले लिया.

दरअसल, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा विगत दिनों पांच घंटे पार्किंग के एवज में 5310 रुपये का जुर्माना ठोंकने संबंधित घटना के संबंध में 29 अगस्त को लिखे पत्र का रेलवे के सहाय़क वाणिज्य प्रबंधक, चक्रधरपुर ने जवाब दिया है। रेलवे की तरफ से लिखे पत्र में कहा गया है कि पार्किंग की ठेकेदारी ई-नीलामी के माध्यम से होती है। इसमें रेलवे की कोई भूमिका नहीं होती। इस पर विधायक सरयू राय ने कहा कि रेलवे को यह पता है कि जमशेदपुर रेलवे स्टेशन पर कितनी गाड़ियां आती-जाती हैं, पैसेंजर कितने आते-जाते हैं। ऐसी स्थिति में रेलवे की पार्किंग बहुत ऊंची दरों पर दी जाती है और रेलवे मौन रहता है।

ऐसे में यह क्यों न माना जाए कि रेलवे पार्किंग को मुनाफाखोरी का धंधा बना रहा है। इस पत्र में रेल प्रबंधन ने जो तर्क दिये हैं, वो विश्वसनीय नहीं है। रेलवे की पहली जिम्मेदारी है यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना, यात्रियों को छोड़ने-ले आने वाले मित्रों-सगे-संबंधियों की सुविधा को प्राथमिकता में रखना। कोई व्यक्ति या संस्था अगर ऊंची दर पर पार्किंग का ठेका लेगी तो निश्चित तौर पर वह अनुचित कार्य करेगी ताकि वह इससे ज्यादा मुनाफा कमा सके। रेलवे को इस पर विचार करना चाहिए।

सरयू राय ने कहा कि रेलवे को यह बताना चाहिए कि पार्किंग को लेकर झगड़ा-झंझट जमशेदपुर में ही क्यों होता है? इसका मतलब है कि रेलवे प्रबंधन की मॉनीटरिंग सही नहीं है। जो रेट रेलवे ने तय किया, उसका पालन हो रहा है या नहीं, यह देखना रेलवे का ही तो काम है। केवल पैसेंजर या उनके दोस्तों-सगे-संबंधियों को दोषी ठहराना ठीक नहीं। रेलवे को मीमांसा करनी चाहिए कि जिन लोगों को रेलवे ने ऊंची दरों पर पार्किंग दी है, उनका व्यवहार कैसा है और वे किस तरीके से पार्किंग का संचालन कर रहे हैं? उन्होंने जब यह विषय उठाया था तो इसका अर्थ रेलवे की नीयत पर शक करना नहीं था। कुछ तो ऐसा है, जिससे आम तौर पर ऐसी घटनाएं घटती हैं। किसी का सिर फटता है, किसी की बांह टूटती है। रेलवे को बताना चाहिए कि ऐसा क्यों होता है? रेलवे यह भी बताए कि दोषियों पर उसने क्या कार्रवाई की।

गौरतलब है कि टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में किसी यात्री से 5 घंटा वाहन खड़ा करने के एवज में 5310 रु. का जुर्माना ठोका गया था। रेलवे का कहना है कि इस संबंध में 5310 नहीं, मात्र 1000 रुपये की बतौर जुर्माना वसूला गया। सरय़ू राय ने ज्ञापन में लिखा था कि रेलवे पार्किंग में आए दिन किसी न किसी विवाद का समाचार भी प्रकाशित होता रहता है।

इससे आम जन और यात्रियों में पार्किंग शुल्क को लेकर असमंजस की स्थिति तो बनी ही हुई है साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर टाटानगर रेलवे स्टेशन की छवि को भी क्षति पहुँच रही है। यह मामला अत्यंत गंभीर एवं आम नागरिकों से जुड़ा हुआ है। इसलिए इसमें तत्काल सुधार करवाने तथा दोषियों पर कारवाई करने की आवश्यकता है।

IMG 20250923 WA0042 scaled
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आजीविका संवर्धन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
1000911290

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आजीविका संवर्धन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में महिला स्वयं सहायता समूहों एवं किसानों द्वारा संचालित प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगे के लिए ठोस दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी से चल रहे प्रोजेक्ट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि इन योजनाओं के माध्यम से परिवारों की आय में वृद्धि हो और महिलाएं आत्मनिर्भर बनें।

समीक्षा के क्रम में बोड़ाम हनी प्रोजेक्ट को लेकर बताया गया कि 27 दीदियों को मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग दी गई है। उद्यान विभाग द्वारा ‘बी बॉक्स’ उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल प्रतिदिन 20-25 लीटर हनी का प्रसंस्करण हो रहा है। उपायुक्त ने उत्पादन और विपणन क्षमता बढ़ाने के लिए ठोस योजना बनाने का निर्देश दिया।

1000910684

डुमरिया के माइक्रो इकोनॉमिक जोन में सीएम स्मार्ट योजना के तहत क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं पर संवेदक की शिथिलता को लेकर उपायुक्त ने अप्रसन्नता जताई । उन्होने सख्त निर्देश दिया कि कार्य करने में रूचि नहीं दिखाने वाले संवेदक को हटायें, परियोजना में अनावश्यक विलंब से स्थानीय लोगों के हितों का नुकसान नहीं होनी चाहिए । गुड़ाबांदा बकरी पालन प्रोजेक्ट में लाभुकों ने बताया कि शेड निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रशासन की ओर से महिलाओं अन्य आवश्यक सहयोग हेतु आश्वस्त किया गया।

डुमरिया के लखाईडीह में सरसो तेल प्रोसेसिंग सेंटर स्थापना को लेकर मशीनों की खरीद का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उपकरण बिजली के साथ-साथ सौर ऊर्जा से भी संचालित हों ताकि किसानों, स्थानीय लोगों को पूरे वर्ष आय सृजन का स्रोत मिल सके।

मानुषमुड़िया में बंबू प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की गई । शुरूआत में छोटे लागत एवं दैनिक उपयोग में आने वाले वस्तुओं के निर्माण पर फोकस करने का निर्णय लिया गया तथा बाद में इसके विस्तार की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। वहीं, गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड की महिलाओं द्वारा मशरूम उत्पादन के कार्यों की समीक्षा में जगह उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बहरागोड़ा में काजू प्रोसेसिंग यूनिट को लेकर एफपीओ सदस्यों को क्योंझर में काजू प्रोसेसिंग प्लांट का एक्सपोजर विजिट कराने का निर्णय लिया गया।

उपरोक्त के अलावे मुसाबनी प्रखंड में सिल्क प्रोजेक्ट और डोकरा आर्ट, धालभूमगढ़ के पैटकर पेंटिंग, पोटका में पॉटरी प्रोजेक्ट, घाटशिला में वुड कार्विंग प्रोजेक्ट आदि पर भी विमर्श किया गया । उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि आजीविका से जुड़े कार्यों का लाभ जल्द से जल्द ग्रामीणों और महिलाओं को मिल सके। बैठक में जिला स्तर के विभागीय पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20250923 WA0032 scaled
उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित
1000911290

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस दौरान 60 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर सुनवाई की गई तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

1000910480

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्राप्त आवेदनों में विविध प्रकार की समस्याएं सामने आईं। इनमें बिल्डर के विरुद्ध शिकायत, टेंडर में अनियमितता, मंइयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई, ऑनलाइन फ्रॉड से संबंधित मामले, घर खाली कराने का विवाद, निजी विद्यालय की फीस माफी, जमीन विवाद, इंटर्नशिप, अनुकंपा नियुक्ति, राशन कार्ड संबंधी समस्या, आर्म्स लाइसेंस निर्गमन, पारिवारिक विवाद, दुकान आवंटन, सड़क मरम्मती, तथा अवैध रूप से जमीन का अतिक्रमण आदि शामिल थे, वहीं जनहित के मुद्दों पर ज्ञापन भी प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे तौर पर सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी वरीय पदाधिकारियों एवं विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से सार्वजनिक योजनाओं का लाभ और विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और न्यायपूर्ण ढंग से होना चाहिए।

IMG 20250923 WA0024
उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
1000911290

जमशेदपुर : दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, भीड़ प्रबंधन तथा आपदा नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया गया । इस दौरान जिला के वरीय पदाधिकारियों ने कागलनगर, रंकिनी मंदिर, रानी कुदर, आम बगान, काशीडीह, टोयलाडुंगरी, गोलमुरी, एग्रिको मैदान, सिदगोड़ा, बारीडीह, सबुज कल्याण टेल्को, बर्मामाइंस, मानगो, जुगसलाई आदि क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया एवं पूजा समितियों तथा आयोजकों से संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पंडालों में विद्युत तारों का सुरक्षित प्रबंधन, फायर फाइटिंग उपकरण, बालू एवं पानी की व्यवस्था जरूर रहे। भीड़ प्रबंधन हेतु पर्याप्त वालंटियर, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार पर स्पष्ट व्यवस्था रहे। सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा प्राथमिक चिकित्सा किट की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। पार्किंग स्थल चिन्हित कर लें ताकि यातायात व्यवस्था में बाधा न उत्पन्न हो । पंडालों में जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए पंपिंग मशीन एवं निकासी व्यवस्था पहले से दुरुस्त रखी जाए।

1000910135

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता का पर्व है, अतः प्रत्येक समिति प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित माहौल बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाए ।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती, गश्ती दल एवं यातायात नियंत्रण की जानकारी दी और आयोजकों से अपील किया कि वे विधि व्यवस्था संधारण में पुलिस प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, ट्रैफिक डीएसपी श्री नीरज समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।

1001811065
89,441सरकारी स्कूल बंद हुए पुनः खोलने की योजना बनाई जाय : सुमन

सरायकेला : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भारत में सरकारी स्कूलों की संख्या (2014 – 2015) में 11,07,101 थी जो वर्तमान में (2023 – 2024) में 10,17,660 है, 89,441 स्कूल बंद कर दी गई। सबसे ज्यादा विद्यालय उत्तर प्रदेश में 25,126, मध्य प्रदेश में 29,410, जबकि इस अवधि में निजी स्कूलों की संख्या 2,88,164 से 3,31,108 हो गई निजी स्कूलों की संख्या में 42,944 वृद्धि हुई है। श्रीमती कारूवा ने बंद हुए 89,441 सरकारी विद्यालय पुनः खोलने की मांग की है। जिससे समाज के गरीब, पिछड़े, शोषित पीड़ित वर्ग के दलित बच्चे शिक्षा से वंचित न हो। शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत उन्हें हर हाल में शिक्षा प्राप्त हो।

error: Content is protected !!