एक नई सोच, एक नई धारा

1001849823
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्री श्री बाँधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल, दीपाटोली एवं हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के पूजा पंडाल पट का किया अनावरण, माता रानी के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया
1000911290

राँची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दीपाटोली एवं हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया। पट खुलने के उपरांत उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से राज्य की उन्नति एवं राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी को दुर्गा पूजोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी। दोनों ही पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण में माता रानी के जयकारे के बीच उन्होंने मां दुर्गा से समस्त राज्यवासियों के मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।

श्रद्धा एवं आस्था का उमड़ रहा सैलाब

1001850708
1001850702

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान हो रही लगातार बारिश के बाद भी श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी यहां के भव्य और आकर्षक पंडाल दुर्गोत्सव की शोभा बढ़ा रहे हैं । वर्षों से चली आ रही यह परंपरा हर साल और आगे बढ़े, माता रानी से यही कामना करते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री का पूजा पंडाल में आगमन पर पूजा समिति की ओर से स्वागत और अभिनन्दन किया गया।

1001850705
1001849829
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण – विजयदशमी उत्सव मे सभी नगरों मे दिखी संघ की अद्भुत शक्ति
1000911290

जमशेदपुर : रविवार 28 सितंबर को जमशेदपुर महानगर के कई नगरों व बस्तियों में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव मनाया और पथ संचलन निकाला गया। संघ के मीडिया टीम/ विहिप के जिलासहमंत्री उत्तम कुमार दास ने जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर में संघ कार्यालय से बारीडीह जी टाउन मैदान से, बिष्टुपुर में शिवाजी क्लब, गांधीनगर से बागबेड़ा में, शंकासाईं से मानगो में , प्रमथनगर से परसूडीह में व खूंटाडीह से सोनारी में पथ संचलन निकाला गया।

1001849829

जिनमें सभी बस्ती के हजारों बाल व तरुण स्वयंसेवकों की अग्रणी भूमिका रही, भव्य कार्यक्रम मे समाज ने भी सहभागिता दिखाई। पथ संचलन करते स्वयंसेवकों का कई स्थानों पर भारत माता की जयकारे उद्घोष व मातृ शक्ति के द्वारा पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया गया। संचलन के पश्चात नगरों में भिन्न भिन्न स्थानों पर शस्त्र पूजन सह विजयादशमी उत्सव मना। सभी विभिन्न कार्यक्रमों मे प्रमुख रूप से प्रांत प्रचारक गोपाल जी, विभाग प्रचार प्रमुख आलोक पाठक, सह मृत्युंजय कुमार, क्रीड़ा भारती राजीव कुमार व सेवा भारती के गुरुशरण जी आदि ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना सन 1925 में श्री विजयादशमी के दिन डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी ने नागपुर में की थी, तब से अबतक संघ अपने सतत कार्य करते हुए समाज जागरण में लगा हुआ है।

1001849826

बताया कि हिंदू समाज को सक्रिय, जागरूक और शक्ति सम्पन्न बनाने के लिए अपने देश के मनीषियों ने समाज जीवन में विशेष प्रसंग पर अनेकों एक उत्सव का सृजन किया। विजयदशमी शक्ति उपासना का उत्सव है, विजयादशमी आसुरी शक्ति के ऊपर सात्विक और दैवीय शक्ति की विजय का प्रतीक है। संघ अपने शताब्दी वर्ष में स्वयंसेवकों के माध्यम से समाज में पांच परिवर्तन का आह्वान कर रही है, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य जिसके माध्यम से सनातन समाज मे परिवर्तन संभव है।

1001849823
1001849798
विधायक मंगल कालिंदी ने किया आशियाना अन्नतारा के पूजा पंडाल को उद्घाटन
1000911290

जमशेदपुर : मानगो एन.एच 33 स्थित आशियाना अनंतारा में आयोजित दुर्गा पूजा के पंडाल का उद्घाटन जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर विधिवद उद्घाटन किया। सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने मंगल कालिंदी को पगड़ी पहनाकर एवं सुरक्षा का प्रतीक तलवार देकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंगल कालिंदी ने कहा बुराई में अच्छाई की जीत का प्रतीक है दुर्गा पूजा। यह पुजा यह भी संदेश देता है कि कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा बलवान हो अगर वह गलत रास्ते में जाएगा तो उसका अंत एक न एक दिन निश्चित होगा।

1001849798

सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा की 394 फ्लैट सोसाइटी में है इसलिए 394 फूलों की माला मां दुर्गा को अर्पित कर प्रथम दिन से ही दुर्गा जी की पाठ का आयोजन सामूहिक रूप से किया जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पूरे एक सप्ताह सोसाइटी के लोग एक स्थान पर सामूहिक रूप से भोजन और प्रसाद ग्रहण करेंगे।

1001849804
1001849801

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, भगवान गुप्ता, डॉ रामकुमार, डॉ आनंद सुश्रुत, डॉ उमेश प्रसाद, राजकुमार सिंह, कप्तान मनीष, मानस पाल, ए के मैथी, रजनीश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सूरज सिंह, विजय मंडल, के.आर अशोक, रविंद्र पठानिया, शिवपूजन प्रसाद, आर.के.शरण, आर.बी मिश्रा, विजय रजक, विपुल सिंह, नागेंद्र प्रसाद, ए.के शर्मा, पूनम सिंह, गायत्री महतो, निशा सिंह पूजा सिंह ,चंचल, दीपा,अंजलि, नेहा, गीता मैथी,सहित सैकड़ो की संख्या में सोसाइटी के लोग उपस्थित थे।

1001849676
वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं स्वदेशी अपनाओ अभियान के तहत शपथ पत्र अभियान की शुरुआत
1000911290

जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई मंडल में 28 सितंबर 2025 रविवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम का अनुश्रवण किया गया, साथ ही आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी चीजों को अपनाने के लिए शपथ पत्र के माध्यम से अभियान चालू किया गया।

1001849676

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के तेज तरार मिलनसार जिला के अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी, मंडल के अध्यक्ष हन्नु जैन जी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक जटाशंकर पांडे जी, भाजपा नेता आलोक बाजपेई उपस्थित थे कार्यक्रम का आयोजन मंडल के सक्रिय सदस्य विजय विश्वकर्मा, अनूप खा द्वारा किया गया।

1001849680

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला के अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी चीजों को ज्यादा से ज्यादा कैसे अपने जीवन में उपयोग लाया जाए और उसका उत्पादन घर घर तक पहुंचे इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही हर किसी को वृक्षारोपण करना चाहिए ताकि प्रकृति का जो संतुलन है वह बना रहे।

1001849674

कार्यक्रम में प्रमोद मालाकार, रवि कांत पांडेय मनोज सिंह, विजय हेंब्रम गुरमीत सिंह भामरा सन्नी, कौशल कुमार सिंह सिंह विकास वर्मा बंटी सिंह मिट्ठू वर्णवाल, रणजीत सिंह, सौरभ यादव विक्की रजक राजेंद्र शर्मा, मोहित गुप्ता संजू सिंह अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

1001846544
बागबेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नवयुवक संघ के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन अर्जुन मुंडा द्वारा हुआ संपन्न
1000911290

जमशेदपुर : गाराबासा स्थित बीएनआर मैदान बागबेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नवयुवक संघ के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। पूजा पंडाल को भव्य टोल प्लाजा के रूप में दर्शाया गया है। इस भव्य पंडाल को बंगाल के कलाकारों के द्वारा बनाया गया है। पूजा पंडाल का फीता कटते ही भक्तों का उत्साह देखने को मिला। माता रानी अपने सभी भक्तों का जीवन खुशियों और आनंद से भर दें, यही प्रार्थना की।

1001846541
1001846566

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, समाजसेवी बीरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, कमेटी के अध्यक्ष राकेश चौबे, लाइसेंसी धर्मेंद्र सिंह उर्फ निक्कू, पूर्वी बागबेड़ा की मुखिया मायावती टुडू जी, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, संजय सिंह, नीरज सिंह, अजीत सिंह, विष्णु ठाकुर, सचिन पांडे, राज सोनी, संजय गुप्ता, रवि यादव, गोविंदा यादव, दीपक यादव, अजय कुमार, तथा अन्य अतिथि गण और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे।

1001846544
1001846547
IMG 20250928 WA0004
एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का हुआ भव्य उद्घाटन, कलाकृतियों की हुई तारीफ
1000911290

जमशेदपुर : एग्रिको पूजा कमेटी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन आज हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री रघुबर दास जी तथा जमशेदपुर के सांसद माननीय श्री विद्युत वरन महतो जी उपस्थित रहे।

1000930349

माननीय श्री रघुबर दास जी ने अपने संबोधन में एग्रिको पूजा पंडाल की कलाकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने माता की प्रतिमा को “अद्भुत कलाकृति” की उपाधि देते हुए कलाकारों की प्रतिभा एवं समर्पण की सराहना की। वहीं, सांसद माननीय श्री विद्युत वरन महतो जी ने स्वदेशी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार की कलाकृतियाँ न केवल भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं, बल्कि स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित कर स्वदेशी को बढ़ावा देने का कार्य भी करती हैं।

1000930352

उद्घाटन समारोह में श्री चंद्रगुप्त सिंह, श्री गुंजन यादव, श्री दिनेश कुमार, श्री योगेश मल्होत्रा, श्री विजय खान, श्री कन्हैया सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रकाश झा, श्री विकास सिंह, श्री आशुतोष सिंह, श्री लालचंद सिंह, श्री चिंटू सिंह, श्री चंदशेखर मिश्र, श्री धर्मेंद्र प्रसाद, श्री राजन सिंह, श्री कंचन सिंह, श्री कमलेश सिंह, श्री सुशांतो पांडा, श्री अप्पू तिवारी, श्री मनीष सिंह, श्री संजीव कुमार, श्री मंजीत सिंह, श्री दिनेश गुप्ता, श्री संतोष ठाकुर, श्री गौतम प्रसाद, श्री राकेश कुमार सिंह, श्री जीवन साहू, श्री कंचन दत्ता, श्री अभिषेक कुमार, श्री युवराज सिंह, श्री नन्दलाल सिंह, श्री ओमप्रकाश उपाध्याय, श्री अशोक सिंह, श्री शैलेश गुप्ता तथा श्री पवन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर एग्रिको पूजा कमेटी के अध्यक्ष श्री वाई. पी. सिंह, महामंत्री श्री भूपेंदर सिंह सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

1001846406
कदमा में महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर की आत्महत्या, पति पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
1000911290

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र फार्म एरिया में दुखद घटना सामने आई है जहां क्वार्टर संख्या 16/19 में 28 वर्षीय मालती देवी इंटरनेट मीडिया पर लाइव हुई और पंखे में चुन्नी के सहारे फंदे से लटक गई। जानकारी पर स्वजन उसे टीएमएच ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

1001846406

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्वजनों से जानकारी मिली कि महिला घर पर अकेली थी। उसका पति सहदेव यादव, जो टाटा स्टील में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत है, वह ड्यूटी पर गया था। दोनों बच्चे स्कूल गए थे, तभी महिला ने ऐसा कदम उठाया।
लाइव वीडियो में महिला ने इस कदम के लिए अपने पति को दोषी ठहराया है। घटना मोबाइल में कैद हुई है। लाइव में वह बयां कर रही है कि सात दिन पहले पति से उसका विवाद था, जिसके कारण वह फांसी लगा रही है।

वीडियो में महिला ने बताया कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। वहीं महिला के मायके वाले घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे। मृतका के फुफेरे भाई मनोहर कुमार ने पुलिस को बताया कि बहन की शादी 2013 में सहदेव यादव से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।
मायका गिरिडीह जिले के सरिया थाना के खैराबाद ग्राम और ससुराल कोडरमा में है। वह कदमा में अपनी पति और बच्चों के साथ रहती थी। बहन ने विवाद की जानकारी नहीं दी थी।

मौत के लाइव वीडियो के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस को पति ने बताया कि वह डयूटी से वापस लौटा तो पत्नी को फंदे से लटका देखा। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक मामले में मायके पक्ष की ओर से लिखित शिकायत पति के विरुद्ध नहीं दी गई है।

1001845206
बिरसानगर जोन न०. 10 दुर्गा मंदिर में हुआ दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ
1000911290

जमशेदपुर : बारीडीह स्थित मर्सी चैप्पल के सामने बिरसानगर जोन न० 10 के दुर्गा मंदिर में दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जहां मंदिर समिति द्वारा भूपिंदर सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। मंदिर प्रांगण में मंत्रोच्चारण, शंखनाद एवं दीप प्रज्वलित कर दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस उपलक्ष्य पर माँ दुर्गा की आराधना की गई एवं देश और देशवासियों के लिए खुशहाली एवं कुशलता की कामना की गई।

1001845236
1001845206
1001845170
1001846404
भगवान सिंह को कार्यालय से बाहर करें प्रधान : कुलबिंदर
1000911290

जमशेदपुर : क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने शहर के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान से आग्रह किया है कि वे पंथ दोषी अहंकारी भगवान सिंह को कार्यालय से बाहर करें l प्रधान खुद तय करें कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, गुरु का पंथ और कौम उनके लिए पहले है अथवा सरमाएदार भगवान सिंह?

कुलविंदर सिंह के अनुसार सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंदर भगवान सिंह केंद्रीय गुंडा प्रोटेक्शन कमेटी चला रहे हैं, यह उनके खिलाफ पुलिस में दी गई शिकायत से साबित होता है।
मुझ पर अपने कार्यालय में दो बार हमला करवाया, अवतार सिंह भाटिया के घर में गुंडे भेजे और फिर उसने गुरुवार को गुरु के पंथ एवं शहीद बाबा दीप सिंह की हस्तलिखित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान किया। जब बिना अरदास, बिना पांच प्यारों की पवित्र उपस्थिति के पालकी साहब वाली गाड़ी में जूते पहनकर स्टेरिंग पर बैठ गया।

1001846404

शहर के प्रधान, स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा के पदाधिकारी अच्छी तरह जानते हैं कि उनके खिलाफ एक स्त्री ने दुष्कर्म का आरोप लगा रखा है। यदि गुरमुख सिंह के मामले में वह स्त्री सच्ची थी तो अभी झूठी कैसे हो गई है? आखिरकार कब तक भगवान सिंह का पाप ढोएंगे और उसकी गुंडागर्दी सहेंगे। भगवान सिंह ने अति कर दी है। अब उसे कार्यालय में बैठने देना मतलब पूरे सिख क़ौम की बदनामी है। ऐसा गंदा बंदा हमारा नुमाइंदा नहीं हो सकता है।

1001845873
जादूगोड़ा सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक युवक की हालत गंभीर
1000911290
1001845792

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा–हाता मुख्य मार्ग पर शनिवार को कालिकापुर काली मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से जा टकराई, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

1001845873

घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज हेंब्रम और स्थानीय मुखिया विदेन सरदार मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला है, लेकिन उसकी पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह हाता से पुरुलिया लौट रहा था, तभी कालिकापुर में यह दुर्घटना हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

error: Content is protected !!