एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20241103 WA0043 scaled
महिला सुरक्षा के लिए बनाएंगे जिला प्रशासन से जुड़ा डिजिटल सिस्टम, विधायक दफ्तर में होगा कंट्रोल रूम : निर्दलीय उम्मीदवार सौरभ विष्णु
IMG 20241103 WA0051

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के उम्मीदवार सौरभ विष्णु महिला सुरक्षा पर भी जोर दे रहे हैं। उनका कहना है कि जमशेदपुर पूर्वी के इलाके में महिला की सुरक्षा के लिए वह पूरी तरह एक डिजिटल सिस्टम बनाएंगे। यह डिजिटल सिस्टम जिला प्रशासन से जुड़ा होगा। इसका कंट्रोल रूम उनके विधायक कार्यालय में होगा। कोई भी महिला अगर कहीं मुसीबत में होगी तो वह टोल फ्री नंबर पर फोन करेगी। सौरभ विष्णु के कार्यालय में मौजूद लोग इसको रिसीव करेंगे। प्रशासन को सूचना देंगे और प्रशासन के अधिकारी और विधायक कार्यालय के लोग मौके पर पहुंचकर महिला को मुसीबत से छुटकारा दिलाएंगे।

IMG 20240309 WA0028

जमशेदपुर पूर्वी के उम्मीदवार सौरभ विष्णु को गुजराती समुदाय समेत सभी समुदायों का समर्थन मिल रहा है वह जमशेदपुर पूर्वी इलाके में रहने वाले गुजराती समुदाय के बीच गए। वहां उनका हाल-चाल जाना। उनकी समस्या जानी। सौरभ विष्णु ने आश्वासन दिया कि विधायक बनने के बाद वह सभी समस्याओं का निराकरण करेंगे। सौरभ विष्णु ने बताया कि गुजराती समुदाय के लोग काफी अच्छे हैं। उन्होंने उन्हें समर्थन का वादा किया है।

IMG 20240309 WA00271

सौरभ विष्णु ने लोगों से अपील की कि 13 नवंबर को अधिक से अधिक तादाद में निकलकर वोट डाले। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में अच्छे लोग वोट डालेंगे तो अच्छा जनप्रतिनिधि निकल कर सामने आएगा। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सौरभ विष्णु ने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। कभी किसी विधायक ने समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बाल्टी में लोग ताकत भरें। अपना आशीर्वाद डालें। ताकि वह एक बेहतर जनप्रतिनिधि साबित हो सकें।

IMG 20241103 WA0055

उन्होंने कहा कि वह पांच मुद्दों पर जमशेदपुर का विकास करके दिखाएंगे। सौरभ विष्णु ने कहा कि युवा उनके साथ हैं। इसका उन्हें फायदा मिलेगा। उन्होंने महिला सुरक्षा की बात उठाई। सौरभ विष्णु ने कहा कि उनके जीतने के बाद उनका दफ्तर एक टोल फ्री नंबर जारी करेगा। यह टोल फ्री नंबर जिला प्रशासन से भी जुड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को वह विधानसभा में पास कराएंगे। इसके बाद प्रशासन की कानूनी बाध्यता हो जाएगी कि टोल फ्री नंबर पर जितनी भी कॉल आए। उसमें वह लोगों की मदद करें और इस तरह वह महिला की सुरक्षा की गारंटी देते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग झूठा वादा करते हैं। लेकिन सौरभ विष्णु झूठा वादा नहीं करता। वह सारे वादे निभाएगा। उन्होंने कहा कि सौरभ विष्णु इसीलिए चुनावी मैदान में आए हैं। ताकि झूठ बोलने वाले नेताओं को पीछे हटा कर जनता को अच्छा नेतृत्व को दे सकें।

IMG 20241103 WA0025
जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता ने घोषणा पत्र किया जारी, माईक चुनाव चिन्ह मिलने पर जताया हर्ष

जमशेदपुर : शिक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक सुविधाओं और रोजगार के पैमाने पर जमशेदपुर पश्चिम के हालात छुपे नहीं हैं. जाम की समस्या अलग है जो अंतहीन समस्या बन चुकी है, लेकिन इन सबके लिए किसी एक व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. जमशेदपुर शहर ने दो-दो मुख्यमंत्री, कई मंत्री, विधायक और बड़े- बड़े नेता दिए हैं, फिर भी आज इंदौर और भुवनेश्वर इससे आगे है.

IMG 20241103 WA0023

जमशेदपुर के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं और दूसरी तरफ भुवनेश्वर शिक्षा का हब बन चुका है. जब कोई शिक्षा का हब बनता है तो वहां रोजगार के नए अवसर खुल जाते हैं, पर जमशेदपुर और खासकर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में यह नहीं हो सका. जनता को चाहिए कि वह घुम फिरकर उन्हीं पुराने लोगों को विधायक न चुनकर नए को मौका दे. पुराने चेहरे को चुनने की कोई मजबूरी नहीं है. वोट के चोट से संपूर्ण बदलाव करें. जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर घोषणा पत्र और चुनाव चिन्ह जारी करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं.

उन्होंने चुनाव चिन्ह के रुप में ‘माईक’ मिलने पर प्रतिक्रियास्वरूप कहा कि एक पत्रकार के लिए इससे अच्छा चुनाव चिन्ह और क्या हो सकता है. प्रेस वार्ता में अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, अशोक सिंह, जवाहरलाल शर्मा, आशीष सिंह और काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे.

IMG 20240309 WA0028

अन्नी ने कहा कि कटघरे में सिर्फ एक व्यक्ति को खड़ा करना और व्यक्तिगत आक्षेप करना गलत है.व्यक्तिगत आरोप से परे क्षेत्र के मुद्दों पर बात होनी चाहिए. कटघरे में वे सब नेता हैं जो इस क्षेत्र की राजनीति में वर्चस्व रखते हैं. जनता मुद्दों पर सवाल करे और जांचे कि उपरोक्त पैमाने पर जमशेदपुर पश्चिम कहां है? जनता पूछे कि इस्टर्न वेस्टर्न काॅरीडोर परियोजना पूरी क्यों नहीं हुई? पूरी हो जाती तो मानगो क्या, पूरा शहर जाम मुक्त हो जाता.जनता पूछे कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले दो दशकों में क्या उल्लेखनीय कार्य हुए? क्यों लोगों को एमजीएम से रिम्स रेफर करने की नौबत है? अक्सर रांची जाते जाते मरीज दम तोड़ देता है. जमशेदपुर में नगर निगम का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. सरकार ने इंडस्ट्रीयल टाउन बनाने का फैसला कर लिया लेकिन उसके प्रारुप को लेकर मतभेद है. इस लटकी हुई परिस्थिति का खामियाजा जनता भुगत रही है. टिस्को गैर टिस्को क्षेत्र का भेदभाव पूरी तरह दूर होना चाहिए और सरकारी दर पर सबको समान नागरिक सुविधा मिलनी चाहिए. यही टाटा लीज समझौते में भी है जहां पूरे जमशेदपुर का जिक्र है न कि टिस्को या गैर टिस्को क्षेत्र की कोई बात है.

अन्नी अमृता ने अपने घोषणा पत्र में मानसिक स्वास्थ्य, इस्टर्न वेस्टर्न काॅरीडोर, रोजगार, महिला सुरक्षा, महिला रोजगार, नागरिक सुविधाओं और उच्च शिक्षा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुख स्थान दिया है.

घोषणा पत्र निम्नलिखित है :
अन्नी अमृता, निर्दलीय प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह–माईक
चुनावी घोषणा पत्र —2024 झारखंड चुनाव, 49 — जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा

IMG 20240309 WA00271
  1. महिला सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण और वरीयता में सबसे पहले रखते हुए गंभीर पहल होगी.
  2. ठंडे बस्ते में जा चुकी इस्टर्न वेस्टर्न परियोजना को धरातल पर लाया जाएगा जो शहर के ट्रैफिक जाम और बड़े वाहनों से होनेवाली दुर्घटनाओं पर लगाम डालेगा.
  3. महिलाओं के लिए मानगो और अन्य क्षेत्र में महिला कालेज खुलेंगे.
  4. जमशेदपुर पश्चिम में स्वास्थ्य सुविधाओं का अकाल है.टीएमएच आम आदमी जा न सका और एमजीएम में वह सुविधा पा न सका……इस हालात को बदला जाएगा.
  5. स्वच्छता अभियान व कचरा प्रबंधन को बनाया जाएगा जरूरी अभियान.बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले व्यक्ति/संस्थान पुरस्कृत होंगे और गंदगी फैलाने वाले दंडित.शहर स्वच्छ रहेगा तो आधी बीमारियां वैसे ही गायब हो जाएंगी.
  6. मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बड़े जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे जो शहर में बढ़ती आत्महत्या रोकने में सफल होंगे.
  7. मानगो और जमशेदपुर पश्चिम के कई गैर टिस्को इलाकों में 24 घंटे टाटा की बिजली दिलाई जाएगी.टिस्को और गैर टिस्को इलाके का फर्क मिटेगा.
  8. मानगो में जलापूर्ति योजना के बावजूद आज भी लोगों को 24 घंटा पानी उपलब्ध नहीं है. इस हालात को बदलना है.
  9. 12वीं के बाद यहां से छात्रों का पलायन हो जाता है. उच्च शिक्षा का हब बनने की यहां पूरी संभावना है जिस पर गंभीरता से काम होगा.
  10. बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, मानगो और अन्य क्षेत्र के मार्केट के संपूर्ण विकास और सौंदर्यीकरण पर काम होगा.
  11. औद्योगिक राजधानी कहे जानेवाले शहर में साजिशन एयरपोर्ट नहीं बनने दिया गया जबकि इसके बनने से निवेश और रोजगार बढ़ेगा.बतौर जनप्रतिनिधि एयरपोर्ट की आवाज बुलंद होगी.
  12. गोलगप्पा और डोसा से क्षेत्र का आर्थिक परिदृश्य बदला जाएगा…स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बेहतर प्लानिंग(बड़े पैमाने पर वेंडर्स जोन) शहर की आर्थिक दिशा और दशा बदलेगी.रोजगार के नए मापदंड स्थापित होंगे.
  13. मिडिल क्लास महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजना और उद्यमी महिलाओं के लिए मदद का माहौल बनाया जाएगा.
  14. पत्रकार हित के लिए कार्य होगा.
  15. ट्रांसजेंडर समुदाय हित के लिए कार्य होगा.
  16. ध्वनि औऱ वायु प्रदूषण कई बीमारियों की जड़ है जिसकी रोकथाम के लिए गंभीर पहल होगी.
  17. नशामुक्ति अभियान और दबिश के लिए गंभीर पहल होगी.
  18. धतकीडीह और अन्य क्षेत्र की हरिजन बस्तियों की नारकीय हालत किसी से छुपी नहीं है.क्षेत्र की सूरत और सीरत बदलेगी. सफाई कर्मचारियों की स्थाई नौकरी औऱ स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे पर काम होगा
IMG 20241103 WA0021
एमजीएम अस्पताल का छत गिरने से डॉक्टर बाल बाल बचे, सौरभ विष्णु मौके पर पहुंच हालात जाना
IMG 20241103 WA0022

जमशेदपुर : आज शाम करीब 7 बजे एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में उस वक़्त जूनियर डॉक्टरों, नर्स और वहाँ मौजूद अस्पताल कर्मचारियों मे अफरा तफरी मच गया जब वहाँ का छज्जा का कुछ हिस्सा टूट कर निचे गिरा। मलबा गिरने से वहाँ कार्यरत अस्पताल कर्मचारियों ने सख्त नाराज़गी जताया।
अस्पताल कर्मचारियों ने बताया की भगवान का आशीर्वाद है की छत का मलबा गिरने के बाद भी कोई बड़ा हादसा नही हुआ, वरना किसी की जान भी जा सकती थी।

IMG 20240309 WA0028

इस दौरान पूर्वी सिंहभूम के निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु अपने चुनाव प्रचार में थे, जब उनको एमजीएम अस्पताल की घटना का पता चला, वह तुरंत अपना प्रचार प्रसार बीच मे छोड़ कर एमजीएम अस्पताल पहुँचे।
सौरभ विष्णु ने एमजीएम अस्पताल पहुंच कर वहाँ के सीनियर कर्मचारियों से बात किया और उनको इस तरह की घटना ना घटे इस बात से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि अगर आप सभी साथ दे, तो मैं उन सभी अफसरों को चाहे वो जहा भी हो चाहे रांची या दिल्ली हो मै उन सभी को मज़बूर कर दूंगा यहाँ एमजीएम आकर अपने कार्य ईमानदारी से करने के लिए।

IMG 20240309 WA00271

सौरभ विष्णु ने यह भी कहा कि एमजीएम अस्पताल का हॉल बहुत बुरा है, यहाँ का पिलर बहुत बुरी तरह छतिग्रस्त हो चुका है, कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
सौरभ विष्णु ने लोगो से अपील किया की आम जनता कुछ भी कर सकती है, वो सरकार बनाती है, वो सांसद और विधायक बनाती है। अगर जनता मुझे अपना आशीर्वाद देती है तो मैं इस तरह की घटना को घटित होने से रोकने का कार्य करवाऊंगा, जिले का हर अस्पताल चाहे वो प्राइवेट हो या सरकारी सभी की गहन जांच करवाऊंगा और उनकी मरम्मत करवाऊंगा।

IMG 20241103 WA0014
कल्पना एवं पप्पू यादव के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं का उत्साह रहा बरकरार
IMG 20241103 WA0015

जमशेदपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के लिए रविवार को कल्पना सोरेन औऱ पप्पू यादव ने बिरसानगर संडे मार्केट से बारीडीह चौक तक रोड शो किया. इस दौरान कल्पना सोरने को एक झलक देखने और उनकी बातों को सुनने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा.
सबसे पहले कल्पना सोरेन, पप्पू यादव और डा.अजय कुमार ने संडे मार्केट पहुंच कर धरती आबा बिरसा मुंडा का माल्यार्पण किया. उसके बाद मीडिया से बात की. इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था, रोड शो में सैकड़ों की संख्या में बाईक सवार आगे आगे चल रहे थे. वहीं ढ़ोल नगाड़ों से कार्यकर्ताओं को जोश दोगुना हो गया था. पूरे रोड शो में कल्पना सोरेन जिंदाबाद,पप्पू यादव जिंदाबाद डा. अजय कुमार जिंदाबाद के नारे लग रहे थे. बीच बीच में कांग्रेस पार्टी, जेएमएम औऱ राजद पार्टी के जिंदाबाद के नारे भी लग रहे थे. इस रोड शो में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल जिसमें आप पार्टी,सीपीएम सहित अन्य दल के नेता औऱ कार्यकर्ता सहित आम लोग भी शामिल हुए.

गरीबों को उनका हक दिलाएंगे, जमशेदपुर को खूबसुरत बनाएंगे – कल्पना

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

रोड शो के दौरान मीडिया से बात करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि गरीबों को उनका हक दिलाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. बिरसा नगर सहित जमशेदपुर की अन्य बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक दिलाएंगे साथ बस्तियों में बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है. बच्चों के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बहनों की सुरक्षा के लिए हमारी सरकार काम करेगी. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंडिया गठबंधन सरकार लगातार प्रयास कर रही है. प्रदेश की 40 लाख से ज्यादा महिलाओं को मईंया सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है. आपने समर्थन दिया तो और बेहतर काम करेगें. कल्पना सोरेन ने लोगों से डा. अजय कमार को भारी मतों से जीत दिलाने का आह्वाहन किया.

यह स्वाभिमान की लड़ाई है, यह जल जंगल और जमीन की लड़ाई है – पप्पू यादव

IMG 20241103 WA0017

पूर्णिया के सासद पप्पू यादव ने कहा कि यह झारखंड की स्वभिमान एवं जल,जंगल औऱ जमीन की लड़ाई है. 25 वर्षों से जमशेदपुर को लुटने वाले के खिलाफ यह उलगुलान है. जनता को निर्णय लेना होगा कि उनको डा. अजय कुमार जैसा ईमानदार, बेदाग, शिक्षित औऱ सर्वसुलभ जनप्रतिनिधि चाहिए या 25 वर्षों से लुटने वाले परिवार को चुनना है. भाजपा के पास झारखंड के विकास की कोई योजनाएं नहीं है. वो झारखंड की जल, जंगल औऱ जमीन को लुटना चाहती है. 24 वर्षों में 17 वर्ष तो झारखंड में भाजपा का ही शासन रहा लेकिन कोई विकास नहीं हुआ महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए कोई योजना शुरु नहीं की गई. लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने जब मईंया सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रुप से सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही है तो बीजेपी वालों को तकलीफ हो रही है. पप्पू यादव ने लोगों से डा. अजय कुमार को जीताने की अपील की.

IMG 20241102 WA0046
महिलाओं ने दिया चुनाव लड़ने के लिए सहयोग राशि, भावुक हुए डा.अजय कुमार
IMG 20241102 WA0046

जमशेदपुर : बिरसानगर में जनसम्पर्क अभियान के दौरान शनिवार को मजदूरी करने वाली महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार को चुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद के साथ चुनाव लड़ने के लिए सहयोग राशि प्रदान की. महिलाओं के प्रेम एवं समर्पण के समझ डा. अजय नतमस्तक हो गए. उनकी आंखे भर आई गला रुंध गया. कुछ देर के लिए वातावरण में पूरी तरह सन्नाटा छा गया.

IMG 20240309 WA0028

इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि इसबार डा. अजय कुमार की जीत पक्की है. कोई ताकत डा. अजय को पराजित नहीं कर सकता यह मातृशक्ति का आशीर्वाद है.
वहीं मौके पर डा. अजय ने कहा कि मां बहनों से इतना प्यार पाकर मैं अभिभूत हूं. इस प्यार स्नेह को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है. मैं आज इन माताओं बहनों का ऋणी हो गया है. यदि मातृशक्ति का आशीर्वाद मेरे साथ है तो इससे बढ़ कर और क्या हो सकता है.

IMG 20240309 WA00271

उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे समर्थन दिया तो विश्वास दिलाता हूं कि महिला सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करुंगा यह मेरी प्राथमिकता है. महिलाओं को हर प्रकार से सशक्त करना मेरा लक्ष्य है. यदि घर की एक महिला आर्थिक एवं सामाजिक रुप से सशक्त होगी तो पूरा परिवार मजबूत होगा. एक सवाल के जवाब में डा. अजय ने कहा कि महिलाओं ने जो सहयोग राशि दिया है वह मेरे लिए भगवान का आशीर्वाद है. उस राशि को मैं अपने भगवान के चरणों में समर्पित कर ईश्वर से जमशेदपुर की जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना करुंगा. यह क्षण मेरे लिए जीवन के कुछ महत्वपूर्ण क्षणों में एक यादगार पल है जिसे मैं कभी भुला नहीं सकता हूं.

IMG 20241102 WA0045
कल्पना सोरेन एवं पप्पू यादव डॉ अजय कुमार के चुनाव प्रचार के लिए कल करेंगे रोड शो
IMG 20241102 WA0045

जमशेदपुर : पूर्वी से कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी डा. अजय कुमार के पक्ष में प्रचार के लिए जेएमएम पार्टी की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन एवं बिहार के फायर ब्रांड नेता सह पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव रविवार को रोड शो करेंगे. कल्पना सोरेन एवं पप्पू यादव संडे मार्केट बिरसानगर से दोपहर 3 बजे रोड शो की शुरुआत करेंगे जो बारीडीह चौक पर आकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो जाएगा. इस दौरान कांग्रेस और जेएमएम के हजारों कार्यकर्ता रोड शो में शामिल होंगे.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271
IMG 20241102 WA0043 scaled
रघुवर ने की जनता के साथ वादा खिलाफी, मजदूरों का नहीं दिया साथ – आनंद बिहारी दुबे

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर की जनता के साथ वादा खिलाफी की है. 25 वर्षों तक पूर्वी की जनता को मालिकाना हक दिलाने का वादा किया. लेकिन जनता ने जब अपने सर आंखों पर बिठा कर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया तो रघुवर दास अपने बयान से पलट गए और कहा कि मालिकाना हक दिलाना तो कभी मेरा मुद्दा था ही नहीं. यह मैं नहीं कह रहा हूं भाई यह तो आप लोगों ने ही अपने अखबारों में छापा था.

IMG 20241102 WA0044

इतना ही नहीं अतिक्रमण के नाम पर रघुवर ने लोगों को बेधर किया था. कैसे कोई जनप्रतिनिधि संवैधानिक पद पर पहुंच कर अहंकारी हो जाता है और जनता से किए अपने वादे को भूला देता है. इसका उदाहरण तो सामने है. यही भाजपा का चरित्र है. प्रधानमंत्री ने भी लोगों को 15 लाख रुपये खाते में भेजने का वादा देश की जनता से किया था लेकिन बाद में बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री के बयान को जुमला करार दिया यह तो आप सब जानते ही है. इसलिए मैंने कहा कि यही भाजपा का चरित्र है.

IMG 20240309 WA0028

रघुवर दास अपने को मजदूर कहते नहीं थकते थे लेकिन आप देख लिजिए की रघुवर दास ने 25 वर्षों में मजदूरों के लिए कुछ नहीं किया. कोई नई कंपनी तो नहीं खुलवाए हां उनके कार्यकाल में कई कंपनी बंद जरुर हो गई. केबुल कंपनी बंद हो गई उसको खुलवाने के लिए रघुवर दास ने कोई प्रयास ही नहीं किया. टाटा हिताची को खड़गपुर जाने से भी नहीं रोक पाए जबकि वो मुख्यमंत्री थे. टाटा हिताची को जमशेदपुर से खड़गपुर जाने से रोकने के लिए मैंने कई बार आंदोलन किया लेकिन रघुवर दास के तरफ से कोई पहल नहीं की गई.

IMG 20240309 WA00271

आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मईंया सम्मान योजना से भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है. हेमंत सोरेन प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मईंया सम्मान योजना की शुरुआत की जिसके तहत महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1000 रुपया का सहयोग राशि भेजी जा रही है जो दिसंबर माह से 2500 रुपया हो जाएगा. इससे महिलाओं को बहुत लाभ हुआ है. वहीं मईंया सम्मान योजना पर रोक लगाने के लिए बीजेपी ने रांची हाईकोर्ट में एक अपने चहेते से जनहित याचिका दायर करवा दिया.

दरअसल बीजेपी महिलाओं का भला नहीं चाहती है.
हेमंत सोरेन ने असंगठित मजदूरों का मानदेय 350 रुपया से बढ़ाकर 700 रुपया कर दिया. प्रदेश की इंडिया गठबंधन की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं की शुरआत की जिसमें सर्वजन पेंशन योजना है. जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है. इसबार जनता प्रदेश में भारी बहुमत इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाने जा रही है. इस अवसर पर मुख्य रुप से जेएमएम, राजद, आप, जेपीसीसी एवं सीपीएम और सीपीआई के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

IMG 20241102 WA0042 scaled
डॉ.अजय ने गोलमुरी, भूईंयाडीह तार कंपनी में चलाया जनसम्पर्क अभियान, सीटू तालाब छठ घाट में की बिलिचिंग पाउडर का छिड़काव
IMG 20241102 WA0040

जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी के जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी डॉ.अजय कुमार ने शनिवार को गोलमुरी, बजरंग नगर, भुईंयाडीह एवं तारकंपनी क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान चलाया. क्षेत्र के लोगों ने डॉ. अजय को अपना समर्थन देने का वादा किया. मौके पर अजय कुमार ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है. वह 25 वर्षों की शासन से परेशान है. जमशेदपुर को विकसित बनाना मेरी प्रतिबद्धता है. लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करुंगा. जमशेदपुर को अपराध मुक्त बनाना है.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

उन्होंने कहा कि प्रदेश कि इंडिया गठबंधन सरकार लगातार गरीब एवं आम लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया है. जिसमें मईंया सम्मान योजना का लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है. वहीं सर्वजन पेंशन का लाभ भी सभी वर्ग के लोगों के मिल रहा है.
डॉ. अजय ने कहा कि यदि जनता ने समर्थन किया तो विश्वास दिलाता हूं कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराऊंगा ताकि लोगों को आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल सके वहीं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए नियमित रुप से मेडिकल कैंप का आयोजन एवं रोजगार के लिए बंद कंपनियों को चालू करने के लिए बड़े कॉर्पोरेट कंपनियों से संपर्क किया जाएगा. महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रकार के रोजगार के प्रशिक्षण दिया जाएगा. ताकि महिलाएं अपना व्यवसाय शुरु कर अपने पैरों पर खड़ा हो सके. उन्होंने कहा कि जनता को निर्णय लेना होगा कि उन्हें कैसा जमशेदपुर चाहिए.

सीटू तालाब का जीर्णोद्धार कराएंगे डॉ. अजय

IMG 20241102 WA0041

आज जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगों ने तारकंपनी क्षेत्र के सीटू तालाब छठ घाट की बदहाली के बारे में डा. अजय के संबंध बताया तब डा. अजय ने त्वरित अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि मिलजुल कर सीटू तालाब की सफाई कराएं ताकि छठ वर्तियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. अजय ने आज बिलिचिंग पाउडर का छिड़काव कर छट घाट की सफाई की शुरुआत की.

IMG 20241102 WA0023 scaled
निर्दलीय उम्मीदवार सौरव विष्णु ने काशीडीह में चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा 5 साल में जमशेदपुर पूर्वी का नक्शा बदल देंगे
IMG 20241102 WA0031

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार सौरभ विष्णु ने काशीडीह में जनसंपर्क अभियान चलाया। वह काशीडीह की गलियों में बाल्टी लेकर घूमे। इस दौरान काशीडीह की जनता ने सौरभ विष्णु को हाथों हाथ लिया। सौरभ विष्णु एक महिला के पास गए तो महिला भावुक हो गई और उसने कहा कि वह सौरभ विष्णु जैसा ही योग्य उम्मीदवार चाहती है। जमशेदपुर पूर्वी में जितने भी उम्मीदवार हैं उनमें सौरभ विष्णु सबसे अधिक पढ़े लिखे हैं। सौरभ विष्णु को युवाओं और बुजुर्गों का भी साथ मिला।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

सौरव विष्णु ने काशीडीह के लोगों को बताया कि उनका प्रमुख मुद्दा जमशेदपुर पूर्वी में रोजगार के साथ ही महिलाओं को सम्मान दिलाना है। वह चाहते हैं कि महिला जब इलाज कराने अस्पताल में जाए तो उनका ट्रीटमेंट महिला डॉक्टर ही करे या फिर उनके साथ एक फीमेल अटेंडेंट साथ रहे। सौरभ विष्णु ने कहा कि वह शिक्षा और स्वास्थ्य को भी मुख्य मुद्दा बना रहे हैं।

IMG 20241102 WA0025

उनका कहना है कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता सिक्के को बदले। सिक्का उछाला जाता है तो कभी हेड आता है कभी टेल आता है। यानी एक बार कांग्रेस और भाजपा से ऊपर उठकर जनता देखे। जनता नए चेहरे को सामने लाए। युवा चेहरा रहेगा तो क्षेत्र का विकास होगा। सौरभ विष्णु ने कहा कि विकास को काफी जटिल शब्द बना दिया गया है। लगता है कि विकास कोई बड़ी उड़ती चिड़िया का नाम है। उनका दावा है कि वह 5 साल के अंदर जमशेदपुर पूर्वी का नक्शा बदल देंगे।

IMG 20241102 WA0010
जावेद हबीब सैलून कदमा की टीम ने ओल्ड एज होम में बुजुर्गों संग मनाई दीवाली
IMG 20241102 WA0009

जमशेदपुर : जावेद हबीब सैलून कदमा एवं दुर्गादास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हर साल की भांति इस वर्ष भी दीवाली के अवसर पर आशीर्वाद भवन साकची में बुजुर्गों को मुफ्त हेयरकट, सेविंग, कलरिंग, फेशियल, नेलकटिंग की सेवाएं दी गई।
हर साल दिवाली के दिन को खास बनाने के लिए सभी बुज़ुर्गों ने जावेद हबीब सैलून एवं दुर्गादास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया और अपनी शुभकामनाएं दी।

IMG 20240309 WA0028

ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा के इन बुज़ुर्गों के चेहरे पर जो मुस्कान हमारे छोटे से प्रयास से आता है ये हमारे लिए दीवाली का तोहफ़ा है। जावेद हबीब की निदेशक डॉ शाज़िया परवीन ने कहा के हमारा इन बुज़ुर्गों के साथ गहरा नाता बन गया है ये हमारा दीवाली में इंतज़ार करते हैं इनके बिना हमारी दीवाली फिकी है। कार्यक्रम में शहज़ाद कुरैशी, सुजल, प्रिया कुमारी, सुनीता दास, प्रिया प्रामाणिक, राजीव कुमार उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00271
error: Content is protected !!