जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित बारा फ्लैट में कॉलोनी वासी एवं हिन्दु जागरण मंच (युवा वाहिनी) के द्वारा शिव मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती को सफलता पूर्वक आयोजित करने में मुख्य रूप से स्थानीय मातृशक्ति का पूर्ण सहयोग रहा, साथ ही कॉलोनी वासियों ने भी अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन देकर इस आयोजन को भव्य बनाने का कार्य किया। इस महाआरती के आयोजन में शिव चर्चा, संध्या आरती और भारत माता की आरती की गयी एवं सभी भक्तगणों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।
नीट-यूजी एग्जाम पेपर लीक मामले में सीबीआई का एक्शन जारी है. हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है. एहसानुल हक को लेकर सीबीआई की टीम रांची रवाना हो गई है.
उन्हें सीबीआई टीम रांची से पटना लेकर जा सकती है. TV9 ने पहले ही आज शाम तक संदिग्धों की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी. बता दें कि एहसानुल हक सीबीआई के सवालों की संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. आज सुबह सीबीआई ने एहसानुल हक से पहले उनके घर और फिर उनके स्कूल में कई घंटे तक पूछताछ की थी. एहसानुल के ऑफिस से कुछ दस्तावेज भी सीबीआई सीज कर अपने साथ लेकर गई है.
सूत्रों के अनुसार, 24 जून सोमवार को आधिकारिक तौर पर जांच एजेंसी को सौंपे जाने के बाद सीबीआई की टीम ने प्रिंसिपल के आवास पर छापेमारी की थी. झारखंड पहुंची आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम पहले एसबीआई बैंक गई थी, जिसके बाद उन्होंने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और नीट परीक्षा के जिला समन्वयक डॉ. एहसानुल हक से पूछताछ की थी.
प्रिंसिपल एहसानुल हक ने कहा था कि परीक्षा के दिन 5 मई को प्रश्नपत्रों वाले एक बॉक्स पर लगा डिजिटल लॉक निर्धारित समय पर नहीं खुला था. बॉक्स को कटर से खोलना पड़ा था. एक बॉक्स मैनुअल लॉक के साथ आता है, जबकि दूसरा डिजिटल लॉक के साथ आता है. मैनुअल लॉक वाले बॉक्स के लिए एक चाबी और कटर है.
कटर से काटा गया था कि डिजिटल लॉक
डिजिटल लॉक वाला बॉक्स परीक्षा से 45 मिनट पहले अपने आप खुल जाना चाहिए. हालांकि, उस दिन यहां ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद हक ने सुझाव के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) से संपर्क किया और कथित तौर पर उन्हें बताया गया कि कटर से डिजिटल लॉक को काट दो. दूसरी ओर,हक ने दावा किया था कि उन्हें 5 मई को सुबह 1 बजे प्राप्त एक ईमेल के माध्यम से दो विशिष्ट बैंकों में रखे गए परीक्षा पत्रों वाले नौ बक्सों के बारे में पता चला. उन्होंने कहा था कि सुबह 7.30 बजे, प्रश्न पत्रों वाले एल्यूमीनियम बक्से वाले नौ कार्डबोर्ड बक्से पांच केंद्र अधीक्षकों और पांच पर्यवेक्षकों को दिए गए.
परिवहन कंपनी भी अब संदेह के घेरे में
इससे पहले हक ने लीक में अपने स्कूल को शामिल करने के दावों का खंडन करते हुए कहा था कि उनकी ओर से सभी प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया था. उन्होंने एनईईटी परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखने और किसी भी संभावित उल्लंघन को रोकने के लिए उठाए गए कठोर उपायों पर जोर दिया. इन आश्वासनों के बावजूद, परीक्षा के पेपर पहुंचाने के लिए जिम्मेदार परिवहन कंपनी अब संदेह के घेरे में है और उल्लंघन के सटीक बिंदु और तरीके का पता लगाने के लिए जांच चल रही है
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट ईटी-686 के लैंड होते ही एयर कस्टम प्रिवेंटिव के अफसर खासे अलर्ट हो गए थे. अदीस अबाबा से आई इस फ्लाइट के मुसाफिरों पर कस्टम अफसर अपनी पैनी निगाह बनाए हुए थे. इसी बीच, कस्टम अधिकारियों की निगाह इसी फ्लाइट से आए एक मुसाफिर पर टिक जाती है. इस यात्री का शरीर पसीने से लतपथ और चेहरे पर हवाइयां उड़ी हुईं थी.
इस यात्री को देखने के बाद कस्टम अफसरों को इस बात का पूरा यकीन हो गया था कि इसके साथ कुछ न कुछ गड़बड़ है. कस्टम अफसरों ने पहले इस यात्री को ग्रीन चैनल से गुजरने तक इंतजार किया, इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने उससे पूछा कि क्या उसके पास कुछ ऐसा है, जिसको डिक्लेयर किया जाना चाहिए था. जिसके जवाब में इस यात्री ने स्वेच्छा से स्वीकार कर लिया कि उसने प्रतिबंधित ड्रग्स गटक रखे हैं. जिसके बाद, इस यात्री को सफरदजंग हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.
कस्टम के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए इस यात्री की पहचान साइमन अल्फ्रेड नगोंग के रूप में की गई है. वह मूल रूप से कैमरून गणराज्य का नागरिक है. उन्होंने बताया कि सफदरजंग हॉस्पिटल में सात दिन चली लंबी कवायद के बाद इस शख्स के पेट से करीब 73 कैप्सूल बरामद किए, जिसमें सफेद पाउडर भरा हुआ था, जिसका भार करीब 1096 ग्राम है. जांच में पता चला कि कैप्सूल में भरा सफेद पाउडर कोकीन है.
कस्टम के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आरोपी यात्री के कब्जे से बरामद की गई कोकीन की कीमत करीब 10.90 करोड़ रुपए आंकी गई है. कस्टम ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 43(ए) के तहत कोकीन को जब्त कर साइमन अल्फ्रेड न्गोंग को गिरफ्तार कर लिया हैं. मामले की जांच अभी जारी है.
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक खास तकनीक विकसित की है। इस तकनीक के तहत डीआरडीओ ने भारतीय नौसेना के लिए खास रॉकेट बनाए हैं। ये रॉकेट न केवल दुश्मन के रडार संकेतों को अस्पष्ट कर देते हैं, बल्कि प्लेटफॉर्म और एसेट्स के चारों तरफ एक खास माइक्रोवेव शील्ड बना देते हैं, जिससे जहाज रडार की पकड़ में आने से बच जाता है।
इन खास मध्यम दूरी के माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट (एमआर-एमओसीआर) को डीआरडीओ की रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर ने बनाया है। इन्हें एक समारोह में भारतीय नौसेना को सौंपा गया है। इनमें एक खास प्रकार फाइबर्स का इस्तेमाल किया गया है। जब रॉकेट को दागा जाता है तो वह अपने आसपास कुछ समय के लिए माइक्रोवेव्स का एक बादल (माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट क्लाउड) बना देता है, जिससे रेडियो फ्रीक्वेंसी बाधित हो जाती हैं, और एक शील्ड बन जाती है।
एमआर-एमओसीआर के पहले चरण के परीक्षणों को भारतीय नौसेना के जहाजों पर सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। इस दौरान माइक्रोवेव्स का एक बादल लगातार बना रहा है। वहीं, दूसरे चरण के परीक्षणों में, रडार क्रॉस सेक्शन (आरसीएस) ने हवाई एरियल टारगेट को 90 फीसदी तक कम कर दिया। जिसके बाद भारतीय नौसेना की ओर से इसे मंजूरी दे दी गई औऱ अब इसे भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एमआर-एमओसीआर की सफलता पर डीआरडीओ और भारतीय नौसेना की सराहना की है। उन्होंने एमओसी तकनीक को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम बताया। नौसेना आयुध निरीक्षण महानिदेशक ने भी कम समय में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस तकनीक को स्वदेशी रूप से विकसित करने के लिए डीआरडीओ के प्रयासों की सराहना की है।
जमशेदपुर. बीते रविवार को माननीय विधायक सरयू राय ने जेम्को आजाद बस्ती का दौरा किया था। जिसमे समाज के गण्मान्य लोगो उपस्थित थे और उन्होंने माननीय विधायक सरयू राय से जुस्को बिजली कनेक्शन क्षेत्र मे देने का आग्रह किया था। जिसमे विधायक सरयू राय जी के पहल पर आज बुधवार को जुस्को की बिजली टीम का भ्रमण जेम्को आजाद बस्ती स्थित बेल गढ्ढा मैदान मे पहला सब स्टेशन के लिए स्थान चयनित किया गया।
जुस्को बिजली टीम ने जगह स्थल का मुआयना किया और दौ जगह स्थान चिन्हित किया गया सब स्टेशन निर्माण के लिए। पहला स्थान – आजाद बस्ती बेल गढ्ढा में किया गया। दूसरा स्थान – मिश्रा बगान के तरफ जेएमएम ऑफिस के पास।
जिसमे विधायक निजी सचिव सुधीर कुमार ,नवीन कुमार, राममूर्ती , जसबीर सिंह, पिन्टू , रमेश कुमार, बबलू एवं बस्ती वासी मौजूद थे।
जमशेदपुर:- जमशेदपुर स्थित परिसदन में श्री अमर कुमार बाउरी, विधायक सह प्रतिपक्ष के नेता एवं भारत स्काउट एंड गाइड के झारखंड राज्य के अध्यक्ष से भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में श्री चंद्रमणि मोदी जिला सचिव,श्री नरेश कुमार ,जिला संगठन आयुक्त ,श्री राजकुमार सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष,श्री शिवजी सिंह जिला हेड क्वार्टर आयुक्त डॉ प्रियंका झा संयुक्त सचिव, डॉ मिथिलेश कुमार, श्री मानस रंजन पात्रा ,श्री उदित नारायण ,श्री मनोज कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड ,झारखंड शामिल रहें।
इस मुलाकात में प्रमुख निम्न बातों पर चर्चा हुई जो इस प्रकार है। 1.जिले के प्रत्येक विद्यालयों को स्काउट एंड गाइड में पंजीकृत करना।
2.प्रत्येक विद्यालय के नोडल शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करना।
3.ग्रामीण विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रतिभा को स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण के माध्यम से निखर कर राज्य स्तर पर राज्यपाल पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु तैयार करना।
4.भारत स्काउट एंड गाइड साकची केंद्र में मूलभूत आवश्यकता को पूर्ण करना।
5.जिला एवं राज्य स्तर पर संगठन को पुनर्गठन कर सशक्त बनाना ।
चाईबासा : नगर परिषद् प्रशासक महोदया के निर्देशानुसार आज दिनांक 24 जून 2024 को नगर परिषद के सूचना पट पर पथ विक्रेताओं की मतदाता सूची एवं आदर्श आरक्षण रोस्टर प्रकाशित किया गया। विदित है कि चाईबासा नगर परिषद् द्वारा टाउन वेंडिंग कमिटी के 12 पथ विक्रेताओं को सदस्यों के रूप में चयन हेतु पूर्ण रूप से पारदर्शी चुनाव आयोजित की जा रही है।
NULM समुह की दीदीयों ने सेल्फी स्टैंड लगाकर दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
प्रशासक महोदया के निर्देशानुसार आज दिनांक 24 जून 2024 को नगर परिषद के द्वारा नशा मुक्त शहर के संकल्प को पूरा करने के लिए चाईबासा जूबली पार्क के कैफेटेरिया स्थल पर नशामुक्ति सेल्फी स्टैंड लगाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में DAY-NULM की SHG/ALF की महिलाओं द्वारा सेल्फी लेकर नशा मुक्त चाईबासा बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में नगर मिशन प्रबधक राकेश आनन्द, सामुदायिक संगठनकर्ता, सभी सामुदायिक संसाधन सेविकाये, नगर परिषद् के कर्मी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, नगर परिषद के सफाई कर्मी एवं महिला सदस्य शामिल हुए।
चाईबासा : टोन्टो प्रखंड के टोन्टो पंचायत भवन अपने 5 वर्ष समाप्त होने को है,अपने कार्यकाल में 5 दिन भी नियमित रूप से नहीं खुल सका। मुखिया दीपिका लागुरी के चाईबासा में रहने के कारण आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। पंचायत भवन के रख रखाव और एक रात्रि गार्ड तक नहीं है । पंचायत भवन में कचड़ा का अंबार है। जबकि सरकार की ओर से संसाधन समेत राशि दी जाती है। यह बातें झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। श्री लागुरी ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित कुमार भगत के आज के निरीक्षण को देखते हुए मुखिया ने थोड़ी बहुत साफ सफाई करवा दी।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने पंचायत भवन की दुर्दशा देख दंग रह गए। पंचायत भवन में पानी, साफ सफाई समेत अन्य जरूरी समान की घोर अभाव है। इस संबंध में बीडीओ श्री भगत ने मुखिया श्रीमती दीपिका लागुरी से जानना चाहा तो इन सभी सवालों का जवाब पूर्व मुखिया बाबूराम लागुरी ने गोल मटोल जवाब दे रहे थे। श्री लागुरी ने कहा कि आज पंचायत भवन के सामने बीडीओ द्वारा रात्रि गार्ड के बारे में पूछे जाने पर मुखिया ने सामने खड़े एक व्यक्ति घनश्याम लागुरी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये ही नाइट गार्ड है, जबकि यह झूठ है। जबकि ग्राम सभा की ओर से किसी भी व्यक्ति को नाइट गार्ड के रूप में नियुक्त नहीं किया गया है।
पंचायत भवन के रख रखाव और नाइट गार्ड के लिए सरकार की ओर से प्रति माह 15000 रूपये भेजे जाते हैं। सरकार द्वारा पंचायत कार्यालय को सुचारू रूप से संचालन के लिए टेबल, कुर्सी, पंखा, कम्प्यूटर, प्रिटिंग मशीन समेत अन्य जरूरी समान भी वितरित किया गया है, वो सभी नदारत है। ऐसे में पंचायत कार्यालय का संचालन कैसे होगा ये अपने आप में गम्भीर विषय है। सरकार द्वारा भेजे जा रहे सभी पैसों का कथित रूप से बंदरबांट कर लिया जा रहा है, जिसकी जॉच की जानी जरूरी है।
वहीं पंचायत स्तर पर आमजनों के लिए सरकार द्वारा दिया गया पानी के टैंकर को कथित रूप से भाड़ा में लगा रखा है, जिसके कारण जनता को किसी सामाजिक कार्यक्रम में पानी को तरसना पड़ता है। पंचायत भवन के कमरों को भी बिना ग्राम सभा से पारित भाड़ा में लगा रखा है, जिसकी जॉच की आवश्यकता है। श्री लागुरी ने कहा कि टोन्टो पंचायत में सोलर जलमिनार के निर्माण में भी भारी घोटाला होने का अंदेशा है, जो जांच का विषय है। क्योंकि एक ही सोलर जलमीनार के योजना को मुखिया और पंचायत समिति के दो दो मद से निर्माण कार्य किया गया है।
श्री लागुरी ने कहा कि मुखिया के चाईबासा में रहने के कारण टोन्टो पंचायत के ग्राम टोन्टो, लिसिमोती, कुदामसादा, टोपाबेड़ा, बांदाबेड़ा, टेंसरा और उदालकम की जनता अपनी समस्याओं को मुखिया के समक्ष नहीं रख पाते हैं। जिसके कारण आम जनता की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। श्री लागुरी ने कहा कि टोन्टो पंचायत के सभी सात गांव के लोग पानी, बिजली, स्वस्थ समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। पंचायत कार्यालय के नहीं खुलने के कारण पंचायत सेवक, रोजगार सेवक समेत अन्य कर्मचारी भी नदारत रहते हैं। इस मामले को लेकर जल्द ही उपायुक्त और मंत्री श्री दीपक बिरुआ से जनता मुलाकात कर एक एक समस्या से अवगत कराएगी।
जमशेदपुर : सामाजिक कार्यकर्ता चंचल भाटिया ने आज एसडीएसएम ट्रस्ट द्वारा सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्व. एस. डी. सिंह जी की पुण्य स्मृति में एसडीएसएम स्कूल परिसर सिदगोड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित हो रक्त दान किया और रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने भी संयुक्त रूप से रक्त दान किया ।
दिवाकर सिंह जी ने चंचल भाटिया का धन्यवाद एवं आभार किया कि वो लगातार जरूरत मंद मरीज़ों के लिये प्लेटलेट्स एवं रक्तदान करते रहते है जो कि निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मौसम बदलाव के कारण जरूरतमंद की कतार बढ़ती जा रही है। इस दौरान हौंसला अफजाई के लिये मुख्य रूप से दिवाकर सिंह, बिनोद सिंह, गुरुदयाल सिंह, जोगा सिंह, सुखदेव सिंह, सुखपाल सिंह, जसबीर सिंह उपस्थित रहे।
बर्मामाइंस गुरुद्वारा में सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा किया गया शबाद कीर्तन और बाबा इक़बाल सिंह ने छठे गुरु श्री गुरु हरगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पर गुरु जी के जीवनी पर प्रकाश डाला और संगत को कथा सुनिए इसके बाद ग्रंथी बाबा इकबाल सिंह ने अरदास की और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया. जिस मे मिसी रोटी,लस्सी और आचार बाटा गया
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवनिर्वाचित प्रधान सविंदर सिंह, चेयरमैन गुरदयाल सिंह, जोगा सिंह, हरबजन सिंह, सुखपाल सिंह, सतबीर सिंह सोमू, सुखदेव सिंह, रवींद्र सिंह, जसबीर सिंह, गुरदर्शन सिंह, लख़बीर सिंह, सरबजीत सिंह, चंचल भाटिया,जसपाल सिंह, सुखविंदर सिंह ,परमजीत सिंह,मनदीप सिंह,परविंदर कौर, सुरजीत कौर , राजवंत कौर, प्रकाश कौर, हरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, हरजीत कौर,सुखविंदर कौर,परमजीत कौर,कवलजीत कौर आदि का सहयोग रहा.