एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240915 WA0004
जमशेदपुर पहुंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गोपाल मैदान में उमड़ी भीड़, पीएम मोदी ने सबको किया “जोहार”
IMG 20240915 WA0004

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर पहुंच गये है. वे सड़क मार्ग से कांदरबेड़ा होते हुए डोबा से होकर सोनारी फिर बिष्टुपुर गोपाल मैदान पहुंच गये. गोपाल मैदान में उनका कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश के बीच गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

IMG 20240309 WA00281 1

इस दौरान लोगों में काफी जोश देखा गया. सभी ने खड़े होकर उनके साहस को सलाम किया कि प्रधानमंत्री होते हुए भी वे सड़क मार्ग से भारी बारिश के बीच जमशेदपुर आ गये है. वे यहां आते ही स्टेज को संभाले और सबको जोहार किया. इसके बाद उनका सारे बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत तमाम दिग्गज मौजूद थे.

IMG 20240309 WA00271 1

इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी. उनका यहां जोरदार अभिनंदन किया गया. इस दौरान सारे लोग भारी बारिश के बीच गोपाल मैदान में जुटे हुए थे. अपेक्षाकृत काफी भीड़ जुटी हुई थी. लोगों ने अपने प्रधानमंत्री का इस्तकबाल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आते ही स्टेज पर संबोधित करना शुरू कर दिया. उनका मोबाइल का टार्च जलाकर सबका अभिवादन कर दिया.

IMG 20240309 WA00261 1
Screenshot 2024 0915 133532
वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन में नहीं पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन
n630990518172638745539590c2c9f2653ff4ea1713c6a9d5b589c1629dc1bfc2a22f72456c1631f8276118

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची एयरपोर्ट से वर्चुअली छह ‘वंदे भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखायी. वंदे भारत ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शामिल नहीं हुए.झारखंड में पीएम का यही एक मात्र सरकारी कार्यक्रम था. रेलवे अफसरों से इस कार्यक्रम के लिए सीएम को आमंत्रित किया था.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर की जनसभा विशुद्ध रूप से भाजपा का अपना कार्यक्रम है, इसलिए सीएम हेमंत सोरेन जमशेदपुर भी नहीं गये. बता दें कि जमशेदपुर में भारी बारिश और लो विजिबिलिटी की वजह से रांची एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे रांची एयरपोर्ट से ही वर्चुअली छह ‘वंदे भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखायी. इसके बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गये.

IMG 20240309 WA00261 1
Screenshot 2024 0915 131744
जमशेदपुर को 3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा, जानें क्‍या है क‍िराया और रूट
Screenshot 2024 0915 131744 1

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे से चलने वाली तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय कर दिया गया है। इसमें एक्जीक्यूटिव क्लास में टाटा से ब्रह्मपुर के लिए 2815 जबकि टाटा से पटना के लिए 2130 रुपये यात्रियों को चुकाने होंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे में तीन नए वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात रविवार 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड की जनता को देंगे। इसमें टाटानगर से पटना, राउरकेला से टाटानगर होते हुए हावड़ा और टाटानगर से ब्रह्मपुर शामिल है।

IMG 20240309 WA00281 1

रेलवे बोर्ड ने तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस में एक्जीक्यूटिव क्लास से लेकर एसी चेयर कार की व्यवस्था यात्रियों के लिए की है। साथ ही तीनों ट्रेनों के अलग-अलग स्टेशनों का किराया तय कर उसे रेलवे के सेंटर फॉर रेलवे इंर्फोमेशन सिस्टम्स (क्रिस) में अपलोड कर दिया गया है।

IMG 20240309 WA00271 1

कब से शुरू होगी बुकिंग

इन ट्रेनों की बुकिंग कब से शुरू होगी, इसकी घोषणा अब तक नहीं की गई है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री द्वारा 15 सितंबर को हरी झंडी दिखाने के साथ ही इन तीनों ट्रेनों की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। मालूम हो कि राउरकेला से हावड़ा और ब्रह्मपुर से टाटानगर की वंदे भारत एक्सप्रेस 18 सितंबर से जबकि टाटानगर से पटना के लिए 22 सितंबर से नियमित ट्रेनों का परिचालन होगा।

IMG 20240309 WA00261 1

किस ट्रेन का किस स्टेशन तक कितना किराया

टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (Tata-Patna Vande Bharat Express)

टाटा से पटना

एसी चेयर कार: ₹1150
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹2130

टाटा से गया

एसी चेयर कार: ₹985
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1855

टाटा से कोडरमा

एसी चेयर कार: ₹865
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1620

टाटा से पारसनाथ

एसी चेयर कार: ₹740
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1370

टाटा से गोमो

एसी चेयर कार: ₹705
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1300

टाटा से बोकारो

एसी चेयर कार: ₹655
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1195

टाटा से मुरी

एसी चेयर कार: ₹565
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1015

टाटा से चांडिल

एसी चेयर कार: ₹485
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹845

  1. राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत (Rourkela-Howrah Vande Bharat Express)

राउरकेला से चक्रधरपुर

एसी चेयर कार: ₹665
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1105

राउरकेला से टाटानगर

एसी चेयर कार: ₹765
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1305

राउरकेला से खड़गपुर

एसी चेयर कार: ₹1055
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1865

राउरकेला से हावड़ा

एसी चेयर कार: ₹1240
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹2240

टाटा से हावड़ा

एसी चेयर कार: ₹750
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1460

  1. टाटा-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Tata-Brahmapur Vande Bharat Express)

टाटा से ब्रह्मपुर

एसी चेयर कार: ₹1520
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹2815

टाटा से खुरदा रोड

एसी चेयर कार: ₹1280
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹2325

टाटा से भुवनेश्वर

एसी चेयर कार: ₹1250
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹2270

टाटा से कटक

एसी चेयर कार: ₹1210
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹2170

टाटा से चाईबासा

एसी चेयर कार: ₹485
एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹910

n6309389401726341092045a216fa720467b543bcfaaf7d6f3f6802ba62efd5d6b502ce7db6436261208847
सरयू राय का स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर पलटवार, लगाए ये गंभीर आरोप
n6309389401726341092045a216fa720467b543bcfaaf7d6f3f6802ba62efd5d6b502ce7db6436261208847

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी तपिश तेज हो गई है. जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से विधायक सरयू राय ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर कथित भ्रष्टाचार में शामिल होने और अधिकारियों पर दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

पूर्व मंत्री सरयू राय ने इस दौरान जमशेदपुर पुलिस को बिना दबाव में आए काम करने की नसीहत दे डाली. उन्होंने 12 बिंदुओं पर आधारित आरोप पत्र के जरिये स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधा. जिसमें सरयू राय ने दर्ज कई मामलों का जिक्र किया है.

बन्ना गुप्ता पर सरयू राय ने लगाए ये आरोप

IMG 20240309 WA00281 1


1. सरयू राय के मुताबिक, “जमशेदपुर के कदमा थाना में 7 सितंबर 2024 को ब्रजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के विरूद्ध अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम में दर्ज हुई. पुलिस ने उन्हें 11 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट से उन्हें पीआर बांड पर जमानत मिल गई. जमानत रहने के बावजूद अगले दिन पुलिस ने उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया.”

पूर्व जमशेदपुर से विधायक राय के मुताबिक, “इस बार प्राथमिकी में नई धाराएं भी जोड़ दी गई. कोर्ट ने फिर उन्हें छोड़ दिया. इसके बाद पुलिस ने उनके घर जाकर उनका लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिया. अभी तक न तो हथियार लौटाया है और न ही जब्ती की सूची दी है. उन्होंने कहा कि पता चला है कि पुलिस ने पीड़ित का धारा 164 में बयान ले लिया है.”

IMG 20240309 WA00271 1

2. पुलिस एक्शन पर सवाल खड़ा करते हुए सरयू राय ने ए और मामले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि “इस मामले में पुलिस की अति सक्रियता सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है. इसकी वजह है कि उन्हीं लोगों ने कदमा थाना में ही एक प्राथमिकी 29 जून 2024 दर्ज कराया है. इसमें भी वही धाराएं लगाई गई हैं, जो मुन्ना सिंह पर लगाई गई हैं.”

सरयू राय ने कहा, “दोनों प्राथमिकियां एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर पर लिखी गई हैं यानी कोई है जो एसी एसटी एक्ट में प्राथमिकी करा रहा है, लेकिन पुलिस ने आज तक इस प्राथमिकी में कोई गिरफ्तारी नहीं की है. मामले ठंडे बस्ते में डाल दिया है. दूसरी ओर पुलिस मुन्ना सिंह को जेल भेजने पर उतारू है.”

उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा, “आखिर किसके दबाव में और किसे संतुष्ट करने के लिए पुलिस ऐसा कर रही है?” राय ने कहा, “राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मुन्ना सिंह को पसंद नहीं करते हैं और उनके साथ अदावत रखते हैं.”

IMG 20240309 WA00261 1

3. विधायक सरयू राय ने कहा, “एक ओर पुलिस ने मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया, दूसरी ओर जेएनएसी ने उनके घर पर नोटिस चिपका दिया और कहा है कि उनके घर के पार्किंग में दुकान चल रही है. उसे वे हटा दें नहीं तो उसे तोड़ दिया जाएगा.”

4. निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बताया, “कदमा में एक पुष्पांजलि सामुदायिक भवन है. जिस पर जेएनएसी ने नोटिस चिपका दिया है. जबकि स्वास्थ्य मंत्री के घर के सामने जिला योजना की निधि से बने एक मंजिला सामुदायिक भवन पर दो मंजिल का अवैध निर्माण है. यह किसके पैसे से हुआ है, इस पर जेएनएसी या जिला प्रशासन मौन है.”

5. सरयू राय ने दावा किया कि “जमशेदपुर में दो महत्वपूर्ण भवन बनाने की नींव उस समय रखी गई, जब मैं जमशेदपुर पश्चिम से विधायक था. एक भवन डीएन लाईब्रेरी की है और दूसरी फूड प्लाजा के जमीन पर बना कन्वेंशन सेंटर है. फूड प्लाजा की जमीन पर स्वास्थ्य मंत्री का अवैध कब्जा था, जिसे हटाकर सरकार ने कन्वेंशन सेंटर बनाया. आज तक इन भवनों का उद्घाटन नहीं हो सका और ये जर्जर हो रहे हैं. आखिर क्यों और किसके दबाव में ऐसा हो रहा है?”

6. पूर्व मंत्री सरयू राय ने आरोप लगाया कि “स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के दबाव में कदमा की दो सड़कें बंद कर दी गई हैं. संजीव आचार्या ने यह मामला उठाया तो स्वास्थ्य मंत्री के नजदीक रहने वाले एक व्यक्ति ने उनपर एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया.”

7. सरयू राय ने कहा, “स्वास्थ्य मंत्री ने अपने होटल के नजदीक सार्वजनिक सड़क पर बड़ा सा शेड खड़ा कर दिया है, लेकिन यह अवैध काम जेएनएसी या जिला प्रशासन की नजर में नहीं आ रहा है.

8. एक और मामले का जिक्र करते हुए सरयू राय ने कहा, “जिला पर्यटन पदाधिकारी ने 2022 में एक नामजद प्राथमिकी 19 जनवरी 2022 में सिदगोड़ा थाने में दर्ज किया. इसकी जांच एक कदम आगे नहीं बढ़ी है. विधानसभा में मैंने चार बार अलग- अलग प्रश्न किया.”

उन्होंने कहा, “पर्यटन और राजस्व विभाग ने सभा में उत्तर दिया कि इस मामले में सिदगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज है, लेकिन अनुसंधान शिथिल. जरुरी बात यह है कि विधानसभा के सवालों का जवाब जिला प्रशासन के यहां से बनकर जाता है.”

9. सरयू राय ने कहा, “जिला प्रशासन ही नहीं सरकार भी स्वास्थ्य मंत्री के उत्पात पर मौन है. एफआईआर कराना इनकी आदत में शुमार है. मुझ पर इन्होंने दो एफआईआर और एक मानहानि का मुकदमा किया है, जिसमें वह तारीख पर गवाही देने नहीं जाते हैं.”

10. सरयू राय ने कहा, “विभाग की फाइल पर इन्होंने मुझ पर दो बार एफआईआर करने का आदेश दिया है, नहीं हुआ तो अपने एक प्यादा से एफआईआर करा दिया है.”

11. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर आरोप लगाते हुए सरयू राय ने कहा, “एक एफआईआर इन्होंने खुद बिस्टुपुर थाना में किसी महिला के साथ अश्लील बात करते वीडियो वायरल होने के बारे में किया है, लेकिन दो साल हो गए हैं और जांच शिथिल है.”

12. बन्ना गुप्ता पर कथित भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाते हुए सरयू राय ने कहा, “रांची में अपने आवंटित आवास के अलावा मुख्य सचिव के आवास पर अवैध कब्जा कर लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री चांपई सोरेन से लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक ने न तो इस पर कार्रवाई की है और न ही इसका आवंटन किया है.”

कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर तंज कसते हुए सरयू राय ने कहा कि “जमशेदपुर में पुलिस प्रशासन इनकी अवैध गतिविधियों का साझेदार बन गया है और रांची में भी सरकार मौन साधे हुई है.” इससे पहले हालिया दिनों बन्ना गुप्ता ने उन पर दर्ज मामलों को सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी.

n630935448172634060301272cfb949972edaa79fbdca53dd1df9d405a36bced614a5400c5d54985e1025d6
एमजीएम में तीन दिन से बेड के अभाव में बरामदे पड़ी रही गर्भवती महिला, विकास सिंह ने दिलाई बेड
n630935448172634060301272cfb949972edaa79fbdca53dd1df9d405a36bced614a5400c5d54985e1025d6

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था इन दिनों चरमरा गई है. आए जिन मरीजों की देखभाल नहीं करने, बेड उपलब्ध नहीं होने की खबरें प्रकाश में आती हैं. इसी तरह का एक मामला शनिवार को एक गर्भवती महिला के साथ हुआ. बिस्तर के अभाव में गर्भवती महिला को बरामदे में रहना पड़ रहा है, महिला तीन दिनों से बिस्तर के अभाव में गायनिक वार्ड के बाहर बरामदे में अपने घर से लाई हुई चादर में सोकर रात गुजार रही है. महिला बिरसानगर की रहने वाली हैं.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

गुड़िया देवी नामक महिला के ऊपर मुसीबत का पहाड़ उस वक्त टूट पड़ा जब देर रात जोर से बारिश आरंभ हो गई. जहां गुड़िया लेटी हुई थी वहां सीधे तेज रफ्तार से बारिश का पानी आने पर गुड़िया की परेशानी बढ़ गई रात अधिक होने के कारण गुड़िया समझ नहीं पा रही थी की पानी से अपने आपको और गर्भ में पल रहे बच्चे को कैसे बचाएं. धीरे-धीरे वह अस्पताल के दूसरे ब्लॉक में जाकर बरामदे में शरण ली.

IMG 20240309 WA00261 1

दूसरी ओर गुड़िया से मिलने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र कुमार से बात की तथा अविलंब बेड दिलाने की बात कही. विकास सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह क्षेत्र के अस्पताल का यह हाल है तो अन्य जिलों का क्या हाल हो रहा होगा.

n63091399717263402925873fc66612b9774ef557b69ff92d622e97c269e33ebef548af569aa83c923d0ac2
मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा, 10 से अधिक लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
n63091399717263402925873fc66612b9774ef557b69ff92d622e97c269e33ebef548af569aa83c923d0ac2

उत्तर प्रदेश : मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एक तीन मंजिला मकान गिर गया है और 10 से अधिक लोग और पशु मलबे में दब गए हैं. इस हादसे के बाद राहत और बचाव का काम जारी है, जो मकान गिरा है उसके मालिक का नाम नफ्फो अलाउद्दीन है और इस मकान के नीचे डेयरी चल रही थी. एडीजी मेरठ जोन डी.के.ठाकुर ने कहा एक महिला साइमा को मलबे से बाहर निकला गया, एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है, अबतक कुल 4 निकाले गए है.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

वहीं एडीजी मेरठ ध्रुव कांत ठाकुर का कहना है इस हादसे की सूचना मिली थी कि 3 मंजिला इमारत गिर गई है. इसके बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया और 4 लोग अभी भी फंसे हुए हैं और बचाव अभियान जारी है. यह हादसा मेरठ की जाकिर कॉलोनी गली नंबर 8 का है. इस हादसे के बाद मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे गए हैं. राहत और बचाव के काम के लिए आस-पास के लोग भी पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में हुए हादसे का संज्ञान लिया, मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत-बचाव की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के लिए और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.

IMG 20240309 WA00261 1

इस हादसे पर मेरठ संभाग की कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने कहा, “ज़ाकिर कॉलोनी में एक इमारत गिर गई है. इसके नीचे 8-10 लोग फंसे हुए हैं. बचाव अभियान जारी है. पुलिस और दमकल अधिकारी बचाव अभियान चला रहे हैं, सेना, NDRF, SDRF को सूचित कर दिया गया है.” इसके साथ ही एडीजी डीके ठाकुर ने कहा कि 8 लोगों के दबे होने की आशंका है. अमरोहा और सहारनपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई हैं, मुख्यमंत्री खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और राहत और बचाव का काम जारी है.

n63090021117263399480405304257458443ed1201a11e67060d700fe31037d39043871b988d407c577c52c
सोनारी एयरपोर्ट पर पहुंचा एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर, विमानों की लैंडिंग बंद
n63090021117263399480405304257458443ed1201a11e67060d700fe31037d39043871b988d407c577c52c

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर को जमशेदपुर दौरे को लेकर सोनारी एयरपोर्ट पर सेना और एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर में सैन्य अधिकारियों के दल ने व्यवस्था का जायजा लिया.

वहां पीएम के हेलीकॉप्टर की कैसे लैंडिंग होनी है, इस बारे में निरीक्षण किया. 15 सितंबर को पीएम के आगमन से लेकर प्रस्थान तक कोई फ्लाइट सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भरेगी.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

इसके अलावा पीएम मोदी के प्रयोग किए जाने वाले रूट लाइन पर नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है, इस संबंध में अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश में लिखा है कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से सोनारी एयरपोर्ट से 200 मीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इस नियम का उल्लंघन करने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी.

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240915 WA0000
मोदी जी के जमशेदपुर आगमन को लेकर भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने की जनसंपर्क बैठक
IMG 20240915 WA0000

जमशेदपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने आनंद नगर के श्री श्री शिव पार्वती मंदिर में आयोजित जनसंपर्क बैठक को संबोधित किया और स्थानीय लोगों से आगामी 15 सितंबर को बिष्टुपुर के रीगल मैदान में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

शिव शंकर सिंह ने कहा मोदी जी जमशेदपुर से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और कई जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात जनता को देंगे। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है। पूरे जमशेदपुरवासी बड़ी उत्साह और उल्लासपूर्वक नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करें और उनके संबोधन को सुनें।

इस अवसर पर बच्चा सिंह, ममता कपूर, चंद्रकांता सिंह, संजय सिंह, नथुनी सिंह, विजेंद्र सिंह और अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240913 WA0027 scaled
मोदी जी के जमशेदपुर आगमन को लेकर भाजयुमो बारीडीह मंडल ने की बैठक
IMG 20240913 WA0021

जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिनांक 15 तारीख को जमशेदपुर आगमन होने जा रहा है। इसी के तैयारी हेतु भाजयुमो बारीडीह मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता के अध्यक्षता में बारीडीह बस्ती बजरंग चौक में एक बैठक संपन्न हुआ। जिसमें बैठक के उपरांत आम जनमानस को इस जनसभा में आने के लिए आमंत्रित किया गया।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240913 WA0029

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष जीवन लाल, भाजपा नेता अश्वनी सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष पिंटू सिंह, गुड्डू सिंह एवं मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
dba8fdc2a7f8410ab5af2cef56873d05ac1914791ab0de3f05621ada4907ce98.0
जम्मूतवी ट्रेन में बोगी के शौचालय से मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी रेल पुलिस

जम्मुतवी से चलकर टाटानगर आने वाली ट्रेन नंबर 18102 के जनरल बोगी के शौचालय से एक शव बरामद किया गया। ट्रेन के सफाई कर्मियों ने शव देख इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। रेल पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेल पुलिस ने इस संबंध में आस्वभाविक मौत की प्राथमिकी भी दर्ज की है।

IMG 20240309 WA00281 1

जानकारी देते हुए रेल थाना प्रभारी राम प्यारे राम ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार सुबह 10.30 बजे तक स्टेशन पहुंच गई थी। सारे यात्री ट्रेन से उतर गए थे। इसी बीच सफाई कर्मी ट्रेन पर चढ़े। शौचालय से बदबू आ रही थी। सफाई कर्मियों ने जब शौचालय का दरवाजा खोला तो पाया कि अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव देखकर प्रतित हो रहा है कि वह दो-तीन दिन पुराना है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
error: Content is protected !!