एक नई सोच, एक नई धारा

n5782452781706460885196010a2d3386bb2a28ca2a67a3ce7de755743ce31a3db8339768bcfb1cb91c4533
बिष्टुपुर गुरुद्वारा में वायु सेना के रिटायर्ड अफसर को दी गई श्रद्धांजलि
n5782452781706460885196010a2d3386bb2a28ca2a67a3ce7de755743ce31a3db8339768bcfb1cb91c4533

बिष्टुपुर गुरुद्वारा में वायु सेना के रिटायर्ड अफसर स्वर्गीय बलवंत सिंह का अंतिम अरदास रविवार को संपन्न हुआ. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने स्व. बलवंत सिंह के पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह, महेंद्र पाल सिंह, पुत्री जसवीर कौर को सम्मान पत्र सौंपा. सम्मान पत्र में विशेष रूप से 1962 एवं 1965 के युद्ध में भाग लेने और सिख समुदाय को गौरवान्वित करने का उल्लेख किया गया था.रामगढ़िया सभा एवं गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड कमेटी द्वारा भी परिवार को सम्मान पत्र सौपा गया. (जारी…)

AddText 01 26 10.39.52
AddText 01 26 10.45.25
AddText 01 26 10.15.19

भगवान सिंह एवं सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने-अपने संबोधन में स्वर्गीय बलवंत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि उनके द्वारा उल्लेखनीय कार्यों से जहां परिवार गौरवान्वित हुआ है. वहीं सिख समाज भी गर्व महसूस करता है. अंतिम अरदास कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. (जारी…)

AddText 01 26 10.51.27
AddText 01 26 10.19.39

इस विशेष मौके पर सरदार भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावे अमरजीत सिंह, चंचल सिंह, गुरनाम सिंह, रामगढ़िया सभा के प्रधान केपीएस बंसल, सत्येंद्र सिंह बब्बू, तजवीर कलसी, सुखदेव सिंह बिट्टू, शिंदे सिंह, बिष्टुपुर गुरुद्वारा के प्रधान प्रकाश सिंह, महासचिव त्रिलोक सिंह, गोपाल सिंह, गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह गांधी, रतन सिंह, हरदीप सिंह भाटिया, हरजीत सिंह लाडी, कमलजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, प्रताप सिंह, हरदीप सिंह चनिया, गुरजीत सिंह पिंटू, रविंद्र सिंह भाटिया समेत सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे हुए थे.

AddText 01 26 10.26.32
AddText 01 26 12.01.38
IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
IMG 20240128 WA0039
आबुवा आवास योजना की सूची में छेड़छाड़ का मामला आया प्रकाश में
Screenshot 2024 0128 220310
Screenshot 2024 0128 220353

सरायकेला : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर वार्ड में आबुवा आवास योजना के तहत सर्वे के बाद बनाए गए अनुसूचित जाति के लाभुको की सूची में से छेड़छाड़ कर नाम हटाये जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूची क्रमानुसार 3 से लाभुक सीमा कारूवा पति शांतनु कारूवा का नाम हटा दिया गया एवं क्रम संख्या 5 से पूजा मुखी पति टिंकू मुखी का नाम भी हटा कर क्रम संख्या 20 में कर दिया गया है, जबकि पूजा मुखी आवास विहिन लाभुक है, और दैनिक मजदूरी कर अपना परिवार का भरण – पोषण करती है और वर्तमान में पुराने पुलिस चौकी के क्षतिग्रस्त घर में रह कर जीवन यापन कर रही है। (जारी…)

AddText 01 26 10.39.52
AddText 01 26 10.45.25

शिकायतों द्वारा पीड़ितों ने बताया कि सूची में एक ही परिवार के दो लाभुकों का नाम है और कहीं एक परिवार के चार लाभुक का नाम है, जैसे पूर्णिमा मुखी पिता जगदीश मुखी, सुदर्शन मुखी पिता जगदीश मुखी और पिता रेलवे पेंशनर भी है।

AddText 01 26 10.15.19
AddText 01 26 10.51.27
AddText 01 26 10.19.39
AddText 01 26 10.26.32
AddText 01 26 12.01.38
IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
IMG 20240128 WA0036
बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में विहिप महानगर की बैठक संपन्न, पदभार सौंपे गए
IMG 20240128 WA0035

जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिष्टुपुर के तुलसी भवन मे जिला की बैठक संपन्न की गई। विगत 1 माह से अयोध्या से जुडे कार्यक्रम को जमशेदपुर महानगर में सफल बनाने के लिए विहिप जमशेदपुर के प्रत्येक सदस्य द्वारा किये गये कठिन परिश्रम के लिए सभी को जिला समिति की ओर से धन्यवाद दिया गया। (जारी…)

AddText 01 26 10.39.52
AddText 01 26 10.45.25
AddText 01 26 10.15.19

जिस कारण एक वृहत केंद्रीय योजना जमशेदपुर में शांतिपूर्ण तरीके से सफल हुआ और शहर के प्रत्येक मंदिर, संगठन, पूजा समिति तथा स्थानीय जनमानस ने प्रभू श्रीराम के प्रति 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के दिन भक्ति भाव से विभिन्न स्तर पर पूजा अनुष्ठान व कार्यक्रम कर शहर को अयोध्यामय बनाया। बैठक में राजेश कुमार को कदमा प्रखंड का नया अध्यक्ष और राजीव तिवारी को कदमा धर्म प्रसार प्रमुख, अमित कुमार को सोनारी प्रखंड सहमंत्री बनाया गया। (जारी…)

AddText 01 26 10.51.27
AddText 01 26 10.19.39
AddText 01 26 10.26.32

बैठक में धर्म प्रसार प्रांत प्रमुख संजय चौरसिया जी, जिला के मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री भोला लोहार, उपाध्यक्ष गोपी राव, बजरंगदल संयोजक मुन्ना दूबे, प्रचार प्रसार प्रमुख उत्तम कुमार दास, सेवा प्रमुख जीतेंद्र प्रमाणिक, सामाजिक समरसता चंदन दास, दुर्गावाहिनी संयोजिका पूनम रेड्डी, सत्संग प्रमुख रविंद्र पांडेय, सुरक्षा प्रमुख कन्हैया पांडेय, कार्यलय प्रमुख संजय सिंह व प्रखंड के सदस्यगण उपस्थित रहे।

AddText 01 26 12.01.38
IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
IMG 20240128 WA0030 scaled
राजू झा एवं देवेश सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी कंचन नगर टीम
IMG 20240128 WA0031

जमशेदपुर : राजू झा एवं देवेश सिंह मेमोरियल तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यू केबल टाउन सेंट्रल पार्क में किया गया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें कंचन नगर एवं शीशम बॉयज क्लब के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें शीशम बॉयज क्लब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 रन का लक्ष्य 8 ओवर में कंचन नगर के लिए निर्धारित किया। जिसे कंचन नगर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सात ओवरों में ही 9 विकेट से यह मैच को जीतकर अपने नाम कर लिया। (जारी…)

AddText 01 26 10.39.52
AddText 01 26 10.45.25
AddText 01 26 10.15.19

मैन ऑफ़ द सीरीज सुमित को दिया गया एवं मैन ऑफ द मैच पांडे जी को दिया गया। विजेता टीम को 11000 का चेक एवं ट्रॉफी एवं उपविजेता को ₹7000 का चेक एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह, अनिल कुमार विपिन झा, झामुम नेता पप्पू यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवाशीष झा के द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन सुमित सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अभिषेक कुमार, शुभाशीष झा, गौतम कुणाल, शैलेश कुमार, विवेक कुमार, आदि के द्वारा किया गया।

AddText 01 26 10.51.27
AddText 01 26 10.19.39
AddText 01 26 10.26.32
AddText 01 26 12.01.38
IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
IMG 20240128 WA0034
विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत महानंद बस्ती में हुई सामुहिक बैठक, समस्याओं के हल पर हुई बात
IMG 20240128 WA0033

जमशेदपुर : आज दिनांक 28.01.2024 को महानंद बस्ती के मंडल बस्ती में स्थित आज एक सामूहिक बैठक रखी गई थी। जिसमें लक्ष्मीनगर मंडल से लोग उपस्थित थे। बैठक में समाज के हित में रोड, चापानला, स्ट्रीट लाइट, नाले को लेकर चर्चा हुई जिसमें बस्ती के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। (जारी…)

AddText 01 26 10.39.52
AddText 01 26 10.45.25

भाजमो जिला मंत्री नवीन कुमार ने बताया की एक से दो दिन के अंदर सभी समस्या का हल जल्द से जल्द करवाया जाएगा। पूरे बस्ती में घूम-घूम कर भ्रमण किया गया और देखा गया की किस जगह में किस-किस चीज की उपलब्धि नहीं है और उसको जल्द से जल्द करवाने का निर्देश दिया और मौके पर उपस्थित करनदीप सिंह, समारू, राजू, मुन्नी देवी, सुमन, उपस्थित थे।

AddText 01 26 10.15.19
AddText 01 26 10.51.27
AddText 01 26 10.19.39
AddText 01 26 10.26.32
AddText 01 26 12.01.38
IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
n57819816417064424654240a163de337c7de636a9d46d1756659bd3844a4b4f428219b33f3601de91aa6fa
नीतीश कुमार नौंवीं बार बने मुख्यमंत्री, BJP के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उपमुख्यमंत्री

बिहार में एक बार फिर पाला बदलते हुए नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. नीतीश कुमार रिकॉर्ड नौंवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं. उनके अलावा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं.

आज के इस शपथ ग्रहण में नीतीश के साथ कुल 8 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और चिराग पासवान भी शामिल हुए. शपथ से पहले जय श्रीराम के नारे भी लगे.

मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री के अलावा सुमित सिंह, श्रवण कुमार, संतोष सुमन, विजय चौधरी और प्रेम कुमार को मंत्री बनाए जाने की संभावना है. इससे पहले नीतीश कुमार ने आज रविवार सुबह राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस्तीफा दिए जाने को लेकर नीतीश ने कहा, “अपनी पार्टी के लोगों से मिली राय के अनुसार मैंने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.”

सम्राट चौधरी बीजेपी विधायक दल के नेता

दूसरी ओर, बिहार में फिर से बने नए राजनीतिक समीकरण के बाद सम्राट चौधरी को राज्य में बीजेपी विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया. सम्राट चौधरी बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं. राज्य में फिर से एनडीए की सरकार बनने पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है.

जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार में बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि रविवार सुबह हुई विधायक दल की बैठक में बीजेपी विधायकों ने जेडीयू के समर्थन से एनडीए सरकार बनाने के प्रस्ताव पर अपनी रजामंदी दे दी. सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता तो विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया.

n5780826601706441884063db584f7becaa55a1f659af6dfcc045b114eb9d97a8de12fe20a7823281dac3a2
“जिनकी ‘मोहब्बत की दुकान’ में नफरत दिखी, उन्हें बिखरना पड़ा”, अनुराग ठाकुर ने इंडिया गठबंधन में पड़ी ‘फूट’ को लेकर राहुल गांधी पर कसा तंज

साल 2024 के आम चुनाव का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, विपक्षी गठबंधन इंडिया में ‘टूट’ के गहरे संकट दिखाई दे रहे हैं। इसी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीधे राहुल गांधी पर निशाना साधा और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर तीखा तंज किया।

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने बीते शनिवार को कहा कि इंडिया गठबंधन में बिखराव का सीधा मतलब है कि कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ न्याय करने में विफल रही है।

उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा, “जो लोग अपने गठबंधन दलों के साथ न्याय नहीं कर सके, जिनकी ‘मोहब्बत की दुकान’ में अधिक नफरत दिखी, उन्हें बिखरना पड़ा। जो दूसरों को सम्मान नहीं दे सके, वे कैसे न्याय देंगे। देखें आगे क्या होता है।”

दरअसल केंद्रीय मंत्री ठाकुर का यह बयान उन खबरों के संबंध में आया है, जिनमें दावा किया ज रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जेडीयू को ‘महागठबंधन’ से रिश्ता तोड़कर एक बार फिर पाला बदल सकते हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान की घोषणा कि वह आगामी लोकसभा चुनावों में अपने राज्यों में कांग्रेस के साथ कोई भी गठबंधन नहीं करेंगे।

बिहार के सियासी उठापटक की बात करें तो बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में राजद के पास 79 विधायक हैं। उसके बाद भाजपा के 78, जदयू के 45, कांग्रेस के 19, सीपीआई (एम-एल) के 12, सीपीएम और सीपीआई की दो-दो, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के चार और एआईएमआईएम के एक विधायक के साथ एक निर्दलीय विधायक भी है।

मौजूदा घटनाक्रम में जैसा की अटकलों का बाजार गर्म है, अगर नीतीश कुमार पाला बदलते हैं तो यह चौथी बार होगा जब वो ऐसा करेंगे।

नीतीश कुमार पहली बाद साल 2000 में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ‘जंगल राज’ के खिलाफ अभियान चलाने के बाद पहली बार सीएम बने थे। अब तक वह कुल आठ बार बिहार के सीएम रह चुके हैं।

IMG 20240128 WA0026
कड़ाके के ठंड को देखते हुए पदाधिकारियों ने दलित गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया
IMG 20240128 WA0026

सीनी : बढ़ती ठंड के बीच मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर वार्ड में गरीबों को कंबल वितरण किया गया। श्री विजय कुमार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कविताजंली टोपो सी जे एम सरायकेला, पारूल सिंह अनुमंडल पदाधिकारी, अनामिका किस्कू डालसा सचिव, मनोज चौधरी, मानवाधिकार सहायता संघ के जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ के श्रीमती सुमन कारूवा, सहायक रंजन कारूवा, ओपी थाना प्रभारी बिरजा कुजूर, पंचू मुखी, रविशंकर मुखी, गोंविदा मुखी सहित ग्रामीण उपस्थित थे। (जारी…)

AddText 01 26 10.39.52
AddText 01 26 10.45.25
AddText 01 26 10.15.19

गरीबों को पदाधिकारीयों द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी की मांग की जिसपर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा बहुत जल्द आंगन बाड़ी स्वर्णपुर वार्ड में बनाई जायेगी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा किसी भी समस्या होने पर डालसा सचिव से भेंट करें निशुल्क समस्या का समाधान की जायेगी।

AddText 01 26 10.51.27
AddText 01 26 10.19.39
AddText 01 26 10.26.32
AddText 01 26 12.01.38
IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
n5781482021706441414069dcfc5a66ca5a7f00d680a8b36edc79ea30828337cf4c532de9a2616f80e09d32
नीतीश कुमार के साथ आज ये 8 मंत्री भी लेंगे शपथ, सामने आई लिस्ट

नीतीश कुमार नवीं बार बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर एनडीए की सरकार बनाने दावा पेश कर दिया है. बताया जा रहा है कि कुल 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा गया है.

आज शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस बीच नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है. बिहार में कुल 9 लोगों के शपथ लेने की संभावना है जिनके संभावित नाम नीचे दिए गए हैं.

बताया जा रहा है कि कुल 9 लोग शपथ लेंगे. इनके संभावित नाम नीचे दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि इसमें जदयू के तीन और भाजपा के तीन मंत्री होंगे. वहीं एक निर्दलीय और एक जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के एक मंत्री शपथ ले सकते हैं. संभावित सूची निम्नलिखित है.

नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)
सम्राट चौधरी (भाजपा)
विजय सिन्हा (भाजपा)
डॉ प्रेम कुमार (भाजपा)
विजय कुमार चौधरी (जेडीयू)
विजेन्द्र प्रसाद यादव (जेडीयू)
श्रवण कुमार (जेडीयू)
संतोष कुमार सुमन (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा)
सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)

बता दें कि नीतीश कुमार ने अपने साथ 128 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है. नीतीश के दावों पर भरोसा जताते हुए राज्यपाल ने उन्हें आज शाम शपथ लेने का न्योता दिया है. नीतीश के साथ जो पार्टियां हैं उनमें सबसे ज्यादा विधायक बीजेपी के पास है. बीजेपी के 78 विधायक हैं. वहीं जेडीयू के पास 45 विधायक हैं.

वहीं, जीतन राम मांझी की पार्टी हम के 4 विधायकों का समर्थन नीतीश कुमार के पास है. इन सबके अलावा एक निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह का भी समर्थन नीतीश कुमार के पास है. इन सबों को मिलाकर संख्या 128 पहुंच जाती है.

IMG 20240128 WA0023
सरायकेला : आंगनबाड़ी बनाए जाने वाले जमीन पर जबरन घर बनाने का किया जा रहा प्रयास
IMG 20240128 WA0023

सरायकेला : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर वार्ड में आंगनबाड़ी बनाए जाने वाले जमीन पर जबरन घर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वर्णपुर स्थित आंगनबाड़ी बनाए जाने वाले चिह्नित किए गए गैरमजरूवा जमीन पर पुनः रंजन झा द्वारा मुरूम भरा जा रहा है। (जारी…)

AddText 01 26 10.39.52
AddText 01 26 10.45.25

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से मुरूम डाल कर भरा जा रहा है। गौरतलब हो कि स्वर्णपुर में बहुत जल्द आंगनबाड़ी बनाए जाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वयं दिंनाक 24/01/2024 को आश्वासन दी थी। उन्होंने बहुत जल्द ग्रामीणों द्वारा मांग को पूर्ण किये जाने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि इसी बात से घबराकर आनन फानन में गैरकानूनी रूप से जनहित के विरुद्ध कार्य करते हुए जमीन को भरने का कार्य किया जा रहा है। (जारी…)

AddText 01 26 10.15.19
AddText 01 26 10.51.27

ग्रामीणों ने थाना और अनुमंडल पदाधिकारी से आग्रह करते हुए माँग की है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें और स्वर्णपुर वार्ड के लोगों को उचित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक पहल करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

AddText 01 26 10.19.39
AddText 01 26 10.26.32
AddText 01 26 12.01.38
IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
error: Content is protected !!