एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240309 WA0025
पलामू पुलिस ने कसी कमर, चुनाव में भड़काऊ संदेश एवं बाधा पहुंचाने वाले की अब खैर नहीं
IMG 20240309 WA0025

पलामू : आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष पूर्ण और बिना व्यवधान के करने के लिए पलामू पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। निगरानी और शिकायत के लिए पलामू पुलिस ने 7070452955 मोबाइल नंबर जारी किया है। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में बताया गया है कि आगामी लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर पलामू जिला में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए एसएमएस का दुरुपयोग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी एवं शिकायत के लिए 7070452955 मोबाइल नंबर निर्धारित किया गया है।

IMG 20240309 WA0028

पलामू जिला नियंत्रण कक्ष में यह नंबर स्थापित किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में बाधा, व्यवधान उत्पन्न करने एवं भड़काने वाले ऐसे संदेश जो स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के निष्पादन में बाधक बनते हैं। इसके रोकथाम के लिए निर्धारित किए गए 7070452955 मोबाइल नंबर पर कॉल या मैसेज के माध्यम से सूचना दे सके। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान की गोपनीय रखी जाएगी।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
n590051950170997121429317b433b5bfa303db407a1677d981740e47e4f88174df8eb150db79b34e429efc
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
n590051950170997121429317b433b5bfa303db407a1677d981740e47e4f88174df8eb150db79b34e429efc

आज यानी 9 मार्च को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वह प्रदेश की राजधानी रायपुर में बड़ी किसान मोर्चा को संबोधित करेंगे। इसे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 11 सीटों का ऐलान किया है। इसे लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे जिनका स्वागत प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने किया।

IMG 20240102 WA00522

छत्तीसगढ़ सीएम समेत इन मंत्रियों ने किया स्वागत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वागत में रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर सिर्फ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ही उनका स्वागत नहीं किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, टंक राम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक किरण देव, राजेश मूणत, अनुज शर्मा, भावना बोहरा, अमर अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू भी केंद्रीय उनका आत्मीय स्वागत करने पहुंचे।

किसानों को संबोधित करेंगे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भाजपा नेताओं का कहना है कि किसान महासम्मेलन में राजनाथ सिंह को सुनने के लिए पूरे देश का किसान जुड़ने वाला है। इस किसान महासम्मेलन के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचे और किसानों से चर्चा की। इसके बाद किसान खुद ही सम्मेलन का हिस्सा बन रहे हैं। किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कर परिषद की बैठक में उन्हें यह कार्यक्रम मिला है।

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
IMG 20240301 WA0008 1
जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्र निर्गत करने में पदाधिकारियों से सहयोग करने का आग्रह
IMG 20240301 WA0008 1

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला में अनुसूचित जाति एवं जनजाति, पिछड़े वर्गो के अभ्यर्थियों का जाति एवं आवासीय, आय प्रमाणपत्र समय पर निर्गत नहीं किये जाने पर छात्र छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति योजना, नौकरी के लिए विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में समयावधि में आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं।

इस मामले को संज्ञान में लेते हुए मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने जिले के संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि एससी, एसटी, ओबीसी, एवं अन्य वर्गों के समाज के छात्र छात्राओं का जाति, आवासीय, आय प्रमाणपत्र स्थानीय जांच के आधार पर बनवाने में सहयोग प्रदान करें। जिससे वे समयावधि में आवेदन कर सकें और अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
IMG 20240309 WA0024
सीनी कल्याण गुरुकुल के 22 वॉयर वेंडर का हुआ फ्लैग ऑफ सेरेमोनी, प्रशिक्षुओं को मिला नियुक्ति पत्र
IMG 20240309 WA0024

सरायकेला : सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत सीनी स्थित कल्याण गुरुकुल के 32 वां बेच (ट्रेड – वायर वेंडर ) का फ्लैग ऑफ सेरेमोनी हुआ। इस गुरुकुल से मात्र दो महीने का आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किए कुल 22 वॉयर वेंडर प्रशिक्षुओं को सीनी ओ पी प्रभारी बिरजा कुजुर व अन्य अतिथियों के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया। प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र देते हुए सीनी ओ पी प्रभारी श्री बिरजा कुजूर जी ने सबसे पहले प्रशिक्षुओं को उनके प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी पर जाने की बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।

IMG 20240102 WA00522

उन्होंने प्रशिक्षुओं को करियर में सफलता हासिल करने के कई टिप्स दिए। उन्हें नए समय के साथ चलने के लिए प्रेरित किया। कल्याण गुरुकुल सीनी के प्रिंसिपल रुपन राय ने गुरुकुल के उदेश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि गुरुकुल झारखंड के बेरोजगार युवक युवती को प्रशिक्षण देकर रोजगारी बनाने जैसी कल्याण कार्य कर रही है। वार्षिणी हाई स्कूल 10+2 सीनी के प्राचार्य बिमला स्नेहलता ने बताया कि गुरुकुल के प्रयास से झारखंड के युवक युवतियाँ रोजगारी बन रहे है जो प्रसंशनीय कार्य हैl

IMG 20230708 WA00576

मौके पर कल्याण गुरुकुल सीनी के प्राचार्य संजीव कुमार सिंह, सरस्वती शिशु मन्दिर के प्राचार्य सतेन्द्र राम, वार्षिणी हाई स्कूल 10+2 के प्राचार्या बिमला स्नेहलता, सीनी पंचायत के मुखिया जवंत्री मुर्मू, ऊपरदुगनी के मुखिया वसुंदरा देवी, मुरूप पंचायत के समाजसेवी हेमसागर प्रधान, गुरुकुल के वरिष्ठ ट्रेनर सुरेश गोप, निर्मल विश्वकर्मा, मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, सर्वेश कुमार सिंह, मनोज कुमार पाठक, नरेश आर्या, पायल महंती, मुकेश कुमार और शिवांश कुमार, सर्वेश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230802 WA00756
IMG 20240309 WA0023
नवजोत सिंह सोहल ने किया भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का अपने आवास पर स्वागत
IMG 20240309 WA0022

जमशेदपुर : भाजयुमो झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम बार जमशेदपुर लौहनगरी की धरती पर शशांक राज का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन गोलमुरी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने अपने आवास पर अपने मित्रों के संग किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह, चंदन चौबे, महामंत्री अमरेन्द्र कुमार, राजु मिश्रा, पियूष पॉल, सोमालिया मुखर्जी, इंद्रजीत सिंह, भी उपस्थित थे।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
IMG 20240309 WA0019
उड़ीसा के राज्यपाल से मिली कटक स्टेशन से लापता हुए शिव बालक सिंह की धर्मपत्नी, ढूंढने की लगाई गुहार
IMG 20240309 WA0021

जमशेदपुर : मानगो महावीर कॉलोनी के रहने वाली नीलू देवी भाजपा नेता विकास सिंह और अपने परिवार के साथ उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से मिलकर अपने पति शिव बालक सिंह के कटक स्टेशन से लापता हो जाने की जानकारी देकर उन्हें ढूंढने की गुहार लगाई। भाजपा नेता विकास सिंह के साथ महामहिम राज्यपाल के आवास पहुंची नीलू देवी ने बताया 21 फरवरी को नीलू देवी अपने पति शिव बालक सिंह के साथ श्री जगन्नाथ धाम के दर्शन हेतु उत्कल ट्रेन से पूरी जा रही थी।

22 फरवरी को उसी बोगी में सफर कर रहे एक बच्चे की तबीयत खराब हो जाने पर बच्चे के परिजनों ने बच्चे को लेकर कटक स्टेशन में उतर गए थे एक ही बोगी में सफर करने के कारण शिव बालक सिंह के तबीयत खराब हुए बच्चे के परिजनों से मेल मिलाप बढ़ जाने के कारण शिव बालक सिंह भी कटक स्टेशन में उतर गए थे। उत्कल ट्रेन कटक स्टेशन से खुलकर जब भुवनेश्वर के लिए चली तब नीलू देवी ने देखा कि उनके पति बोगी में नहीं है।

IMG 20240102 WA00522

अगले स्टेशन में ट्रेन रुकने के बाद नीलू देवी वापस कटक आकर कटक के रेल अस्पताल में जाकर अपने पति की खोज बिन आरंभ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कटक के जीआरपी थाना में मुकदमा दर्ज कराने के साथ-साथ चारों ओर गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए गए हैं। शिव बालक सिंह के लापता हुए लगभग पंद्रह दिन बीत जाने के बाद शिव बालक सिंह का कुछ भी पता नहीं चला। कटक स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने नीलु देवी को बताया की स्टेशन के लगे कैमरे खराब है मरम्मत का कार्य चल रहा है इसीलिए कैमरे से कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही है।

महामहिम राज्यपाल ने लापता शिवबालक सिंह की धर्मपत्नी नीलू देवी की बात को गंभीरता पूर्वक सुनकर भरोसा दिलाते हुए शिव बालक सिंह की तस्वीर मांग कर अपने पास रखते हुए उड़ीसा राज्य के डीजीपी से मामले की चर्चा कर शिवबालक सिंह को खोजवाने का पुरा प्रयास करने की बात कही।
मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा नीलू देवी ने उड़ीसा के कटक में इनाम की राशि घोषित कर सभी सार्वजनिक जगह में शिव बालक सिंह की गुमशुदा की तस्वीर का पोस्टर लगवाने का काम किया है लेकिन पंद्रह दिन बीत जाने के बाद किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने से पूरा परिवार चिंतित है। महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से नीलू देवी के साथ विकास सिंह, संजय कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, राम सिंह सहित परिवार के लोग मिलने गए थे।

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
IMG 20240309 WA0017
मोटर साइकिल की जिद्द में कदमा के 25 वर्षीय पी राजु ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या
IMG 20240309 WA0015

जमशेदपुर : कदमा के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 के रहने वाले 35 वर्षीय पी राजू ने शुक्रवार शाम लगभग 3:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह किराए के मकान में रहता था। उसकी मां कल्पना टाटा स्टील में प्राइवेट कंपनी के अंदर में काम कर रही थी, बस्ती वासियों ने उन्हें खबर किया। कल्पना जब घर लौटी तो देखा कि पुलिस वाले बेटे के शव को लेकर जा रहे हैं।

कल्पना ने पुलिस के सामने कहा कि उसकी पत्नी मायके गई है, उसे आने दिया जाए लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं मानी। सीधे शव को अंत परीक्षण हेतु एमजीएम कॉलेज में ले जाकर रख दिया। बेटे के शव को ठीक से नहीं देख पाने के कारण मृतक राजू की मां कल्पना ने भाजपा नेता विकास सिंह को फोन कर मामले की जानकारी देते हुए एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में बुलाने का काम किया।

IMG 20240102 WA00522

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को करने की बात कही। कल्पना ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि उसका इकलौता बेटा राजू नई मोटरसाइकिल खरीदने के लिए जिद्द कर रहा था जिसे वह दो महीने बाद देने की बात कर रही थी। राजू की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी उसके कोई संतान नहीं है।

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
n58999169417099683162108007521e5940f829a70477f147c5ba46012e2b2bbed1d325e696318622cf1fdf
जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, टेस्ट इतिहास में ये कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज
n58999169417099683162108007521e5940f829a70477f147c5ba46012e2b2bbed1d325e696318622cf1fdf

धर्मशाला में हो रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के तीसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया है. जेम्स एंडरसन टेस्ट इतिहास में 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं.

जेम्स एंडरसन ने जैसे ही कुलदीप यादव को आउट किया, वैसे ही उन्होंने इतिहास रच दिया. पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न के बाद जेम्स एंडरनस टेस्ट क्रिकेट में 700 विकट के आंकड़े को छूने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. धर्मशाला टेस्ट की शुरुआत से पहले तक जेम्स एंडरनस को 700 विकटों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए दो विकट की जरुरत थी और सीरीज के आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने जैसे ही शुभमन गिल को आउट किया, वैसे ही टेस्ट क्रिकेट में उनके विकटों की संख्या 699 हो गई थी.

IMG 20240102 WA00522

1877 से शुरू हुए टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में एंडरसन 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं. भारत की पहली पारी में एंडरसन 16 ओवर में 3.75 की इकॉनमी रेट से 60 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहे. 2002 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले एंडरसन के नाम अब 187 टेस्ट मैचों में 700 विकेट हैं. ये 26.52 के औसत और 56.9 के स्ट्राइक रेट से आए हैं. उन्होंने 32 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है जबकि तीन बार वो एक मैच में दस विकेट लेने में सफल हुए हैं. एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 7/42 है.

IMG 20230708 WA00576

श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 800 विकेट हैं, जो टेस्ट में किसी गेंदबाज द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट हैं. उनके बाद लिस्ट में शेन वार्न हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 708 विकेट लिए हैं. भारत के महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट के साथ सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर हैं. एंडरसन ने करीब 189 टेस्ट के अलावा 194 वनडे और 19 टी20 खेले हैं. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे करने से 13 रन विकेट दूर हैं.

बात अगर मैच की करें तो तीसरे दिन भारतीय टीम अपने दूसरे दिन के स्कोर में सिर्फ चार रन ही जोड़ पाई और 477 रनों पर ऑल-आउट हो गई. भारतीय टीम के लिए पहली पारी में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक जड़ा. उनके अलावा जायसवाल, सरफराज और देवदत्त ने अर्द्धशतक जड़ा. भारत ने पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर 259 रनों की बढ़त हासिल की.

IMG 20230802 WA00756
IMG 20240309 WA0014
‘भारत के बॉयकॉट से हमारा टूरिज्म बेहाल…’, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने मांगी माफी
IMG 20240309 WA0014

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने बहिष्कार को लेकर चिंता जताई है साथ ही कहा है कि इससे देश के पर्यटन पर असर पड़ा है. मोहम्मद नशीद ने मालदीव के लोगों की ओर से भारतीयों से माफी भी मांगी और कहा कि वह चाहते हैं कि भारतीय पर्यटक उनके देश में आते रहें.

भारत और मालदीव के बीच राजनयिक विवाद जारी है. इसी बीच, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मालदीव पर भारत के बहिष्कार के आह्वान के बारे में चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि इसका उनके देश के पर्यटन क्षेत्र पर असर पड़ा है. उन्होंने मालदीव के लोगों की ओर से माफी भी मांगी. बता दें कि नशीद इस वक्त भारत में ही हैं. उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव के बारे में मीडिया से बात की और कहा कि मालदीव के लोगों को “माफ करना”.

IMG 20240102 WA00522

मीडिया बातचीत में उन्होंने कहा कि, “बहिष्कार ने मालदीव पर बहुत प्रभाव डाला है, और मैं वास्तव में इसे लेकर बहुत चिंतित हूं. मैं कहना चाहता हूं कि मुझे और मालदीव के लोगों को इसका खेद है.” समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति ने मीडिया से कहा, ”मैं अपनी छुट्टियों पर मालदीव आऊंगा और हमारे आतिथ्य में कोई बदलाव नहीं होगा.” पूर्व राष्ट्रपति ने हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और कहा, “मैं कल रात प्रधान मंत्री से मिला. पीएम मोदी ने हम सभी को शुभकामनाएं दीं. मैं पीएम नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा समर्थक हूं और मैं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देता हूं.” “

उन्होंने बहिष्कार के लिए जिम्मेदार लोगों को हटाने में वर्तमान राष्ट्रपति द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की भी सराहना की. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे लगता है कि इन मामलों को सुलझाया जाना चाहिए और हमें रास्ता बदलकर अपने सामान्य रिश्ते की ओर लौटना चाहिए.”

IMG 20230708 WA00576

ऐतिहासिक संबंधों पर भी विचार करते हुए, नशीद ने पिछली चुनौतियों के दौरान भारत के जिम्मेदार रवैये और व्यवहार को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि, “जब मालदीव के राष्ट्रपति चाहते थे कि भारतीय सैन्यकर्मी चले जाएं, तो आप जानते हैं कि भारत ने क्या किया? उन्होंने अपनी बांहें नहीं मोड़ीं. उन्होंने ताकत का प्रदर्शन नहीं किया.” लेकिन मालदीव की सरकार से बस इतना ही कहा, ‘ठीक है, आइए इस पर चर्चा करें.’

नशीद ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से डोर्नियर उड़ान और हेलीकॉप्टरों पर बातचीत बंद करने का भी आग्रह किया और कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने ये चर्चाएं कीं. मैं उन्हें फोन करूंगा कि कृपया डोर्नियर उड़ान और हेलीकॉप्टरों पर इन चर्चाओं को रोकें.” चीन समर्थक नेता के रूप में देखे जाने वाले मुइज्जू ने नवंबर में राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कहा था कि वह अपने देश से सभी भारतीय सैन्य कर्मियों को निष्कासित करने के अपने चुनावी वादे को निभाएंगे.

IMG 20230802 WA00756
IMG 20240309 081153
लोकसभा चुनाव में मोदी बनाम राहुल की गारंटी में कौन किस पर भारी?
IMG 20240309 081153

चुनाव के समय जानता से वादे करने वाली राजनीतिक पार्टियां इस बार लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को सीधे गांरटी दे रही है। केंद्र में 10 साल से सत्तारूढ़ दल भाजपा इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के साथ ‘मोदी की गारंटी’ पर चुनावी मैदान में है।

वहीं चुनाव की तारीखों के एलान से ठीक पहले राहुल गांधी ने सत्ता में आने पर पांच बड़ी गारंटी पूरा करने का दांव चल दिया है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि चुनाव में जनता किसकी गारंटी पर भरोसा करेगी।

‘मोदी की गांरटी’ क्या है?-

लोकसभा चुनाव में भाजपा जिस मोदी की गारंटी के नारे के साथ चुनावी मैदान में है,आखिर वह मोदी की गारंटी क्या है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि मोदी की गारंटी कोई चुनाव जीतने का फॉर्मूला नहीं है। यह गरीब लोगों का भरोसा है। आज हर गरीब आदमी जानता है कि मोदी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा। गरीबों का यही भरोसा मुझे आगे बढ़ने की शक्ति देता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अलग-अलग भाषों में मोदी की गारंटी का जिक्र किया है। इसमें 2047 तक विकसित भारत बनाने की गारंटी के साथ अगले पांच साल में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है।

n5899720801709952486657625874c7aa0e7063aaf03b011d9341e875dbbc180177eb388da50fc6082ea8f5
IMG 20240102 WA00522

मोदी की गारंटी पर भरोसा क्यों?-

लोकसभा चुनाव में भाजपा आखिर यह क्यों मान रही है कि मोदी की गारंटी पर देश की जनता भरोसा करेगी, तो इसके पीछे मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का तारीका और जिस तरह से मोदी सरकार ने भाजपा के हर एजेंडे को पूरा किया उससे जनता का मोदी की गारंटी पर भरोसा बढ़ा है। 2019 में दूसरी बार सत्ता में वापस आते ही मोदी सरकार ने तीन तलाक़ पर कानून, जम्मू कश्मीर से धारा 370 का हटाने के साथ आर्थिक मोर्चे पर भारत को विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के साथ नागरिकता संशोधन कानून, वन रैंक वन पेंशन, किसानों के लिए फसलों का समर्थन मूल्य और कोरोना काल में बड़े फैसलों के साथ वैक्सीन निर्माण कर लोगों का विश्वास जीतने में सफल हुई है। इसके साथ लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण कर भाजपा देश की जनता को यह विश्वास दिलाने में सफल हुई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जो कहती है वह करती है।

पिछले दिनों भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कीजिए और 400 पार का नारा सार्थक कर दीजिए। हम वादा करते हैं कि भारत माता को विश्व गुरु के आसन पर प्रतिष्ठित करेंगे और भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी इसी के लिए बनी है और हमारा जीवन इसी लक्ष्य के लिए समर्पित है। दरअसल भाजपा वोटर्स को यह समझाने में सफल हुई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से जो भी वादे किए, वह पूरे किए। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव भी भाजपा ने मोदी की गारंटी पर लड़ा था औरर चुनाव नतीजे बताते है कि जनता ने उस पर पूरा भरोसा किया है। इसलिए भाजपा दावा करती है कि मोदी की गारंटी का मतलब है कि भाजपा के हर उस वादे का पूरा होना जो उन्होंने चुनाव के समय किया था।

n5899720801709952716931bce38cdad1a9134edc6b3bca5503c717a97c07149ebbc47af33af0bf9de2f964
IMG 20230708 WA00576

अब राहुल गांधी की ‘गारंटी’-

मोदी की गारंटी के भाजपा के अक्रामक चुनावी अभियान के बाद अब राहुल गांधी ने चुनाव से ठीक पहले अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पांच बड़ी गारंटी दी है। राहुल ने युवाओं को तीन बड़ी गारंटी देते हुए पहली गारंटी में सरकारी नौकरी का भरोसा देते हुए 30 लाख सरकारी पदों पर तत्काल स्थायी नियुक्ति की गारंटी। दूसरी हर ग्रेजुएट और डिप्लोमाधारी को एक लाख रू प्रतिवर्ष स्टाइपेंड के अप्रेंटिसशिप की गारंटी। तीसरी पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून बना कर विश्वसनीय ढंग से परीक्षा के आयोजन की गारंटी। इसके साथ राहुल गांधी ने GIG इकॉनोमी की वर्क फोर्स के लिए काम की बेहतर परिस्थितियों, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी और 5000 रुपए करोड़ के राष्ट्रीय कोष से ज़िला स्तर पर युवाओं को स्टार्ट-अप फंड देकर उन्हें उद्यमी बनाने की गारंटी दी है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी देने का वादा किया गया है।

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को चुनौती देने के लिए राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर है। चुनाव की घोषणा के साथ जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा खत्म होगी तब पूरा चुनाव प्रचार चरम पर होगा, ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसकी गारंटी पर विश्वास कर अपना फैसला करती है।

IMG 20230802 WA00756
error: Content is protected !!