एक नई सोच, एक नई धारा

n58928468417100435932880de92f74dd8abcbb27fed52cc9d2d46fa3a1c222e8740b77323b3804331f2fe4
10 मार्च को होगा रेल रोको अभियान, संयुक्त किसान मोर्चा नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

किसान आंदोलन (Farmers movement) का नेतृत्व कर रहे दो प्रमुख संगठन किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने रविवार को देश भर के किसानों से बुधवार को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया था.

दोनों नेताओं ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) की कानूनी गारंटी सहित अपनी कई मांगों के समर्थन में 10 मार्च को चार घंटे के देशव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन का भी आह्वान किया है. संगठन के ऐलान को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. इस बीच बुधवार शाम मीडिया से बात करते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, मनजीत घुम्मन, अमरजीत रारा, सतनाम सिंह ने कहा कि देश के कई राज्यों से किसान दिल्ली के लिए निकल गए हैं. कुछ जगहों पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया है.

IMG 20240309 WA0028

किसान मजदूर मोर्चा ने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर से बड़ी संख्या में महिलाएं शंभू और खनौरी बॉर्डर पहुंचेंगी और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में भाग लेंगी.
ट्रेन से दिल्ली आने वाले किसानों को रोक रही है पुलिस
किसान नेताओं ने बताया कि मंडल आर्मी के किसानों का एक समूह यूपी के फिरोजाबाद से ट्रेन के जरिए दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचा है. राजस्थान के बाहरा जिले से धर्मा धाकड़ और उनके 50 साथियों को बीजेपी की राजस्थान पुलिस ने कल रात हिरासत में ले लिया और अभी भी पुलिस हिरासत में हैं. कोटा जिले से ट्रेन से दिल्ली जा रहे किसानों को सवाई माधोपुर में बीजेपी की राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दोपहर 3:30 बजे राजस्थान के दौसा जिले से किसानों का एक जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ.

IMG 20240309 WA0027

देश भर से दिल्ली आ रहे हैं किसान
किसान नेताओं ने कहा कि हाल ही में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले और दक्षिण भारत से आने वाले किसान संगठनों और नेताओं से कोई संपर्क स्थापित नहीं हो सका है, संपर्क होते ही जानकारी दी जाएगी. पश्चिम बंगाल से किसानों का एक जत्था टिकट नहीं मिलने के कारण नहीं जा सका और टिकट मिलते ही किसानों का एक जत्था पश्चिम बंगाल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा.

सरदार सरवन सिंह पंधेर ने सरकार से सवाल किया कि जो किसान ट्रेन से दिल्ली आना चाहते थे, उन्हें बीजेपी सरकार ने अनुमति क्यों नहीं दी? इससे दो बातें साफ हैं एक तो सरकार किसानों को दिल्ली नहीं आने देना चाहती और दूसरा ये कि ये किसान आंदोलन/Kisan Andolan2 सिर्फ पंजाब तक ही सीमित नहीं है बल्कि पूरे भारत में फैला हुआ है.
सरकार आम जनता को कर रही है परेशान
मोर्चा ने कहा कि जब हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि जब तक सरकार रास्ता नहीं खोलती और उन्हें दिल्ली जाने की इजाजत नहीं देती, तब तक किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैठे रहेंगे, तो फिर बीजेपी सरकार पंजाब-हरियाणा-दिल्ली हाईवे को क्यों रोक रही है? व्यापारी वर्ग और आम जनता को परेशान किया जा रहा है. सरकार की इस कार्रवाई से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है.

देश भर में चलेगा ट्रेन रोको अभियान
उन्होंने कहा कि 10 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा पंजाब समेत देशभर में ट्रेनें रोकेंगे, पंजाब के 22 जिलों में ट्रेनें रोकी जाएंगी. आज हरियाणा के रोहतक में सरब खाप पंचायत हुई, जानकारी देते हुए एडवोकेट अशोक बुलारा ने बताया कि सरब खाप पंचायत ने किसान आंदोलन 2 को पूरा समर्थन देने का फैसला किया है और पंचायत ने सरकार को जल्द से जल्द मुद्दों का समाधान न करने की चेतावनी भी दी है वे कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे.

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240310 WA0002
उलीडीह में पेशाब करने से मना करने पर बड़ा बवाल, जमकर हुई पत्थर बाजी, दो लोग घायल, कार और दरवाजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त
IMG 20240310 WA0003

जमशेदपुर : मानगो उलीडीह टैंक रोड में रहने वाले घनश्याम शर्मा के घर में पांच छः की संख्या में लड़कों ने जमकर पथराव किया। भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लड़कों ने तब तक पथराव किया जब तक घर के बाहर रखा हुआ कार के साथ साथ घर के दरवाजे और खिड़की पूरी तरह क्षतिग्रस्त नहीं हो गए। पथराव करने के दौरान बगल से पुलिस की गाड़ी पार हो रही थी पुलिस की गाड़ी देख लड़के कुछ सेकेंड के लिए साइड हट गए।

IMG 20240309 WA0028

पुलिस के जाते ही पुलिस के नाम से गाली और चुनौती देते हुए दोबारा जमकर पथराव किया। घनश्याम शर्मा ने मामले की जानकारी पथराव के दौरान भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय थाना को मामले की जानकारी देकर अभिलंब पहुंचने की बात कही। सूचना मिलते ही मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को घनश्याम शर्मा ने बताया कि वह कुर्सी लगाकर घर के बाहर बैठे हुए थे, उनके दरवाजे के सामने दो लड़के आकर पेशाब करने लगे थे। उन्होंने लड़कों को कहा कि आगे जाकर पेशाब कीजिए घर के आगे पेशाब करना जायज नहीं है।

IMG 20240309 WA0027

इस पर दोनों लड़कों ने घनश्याम शर्मा और उनके परिवार को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस पर घनश्याम शर्मा के परिवार के लोगों ने दोनों लड़के को मौके स्थल पर झगड़ा ना करने की बात करते हुए धक्का देते हुए भगा दिया। कुछ ही मिनट बाद पांच से छः की संख्या में आए लड़कों ने बड़े-बड़े ईट से घनश्याम शर्मा के घर में जमकर पथराव किया। घर के बाहर रखी हुई कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घनश्याम शर्मा का पूरा परिवार भयभीत है। स्थानीय थाना की पूरी टीम घनश्याम शर्मा के घर में पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है कैमरे में देखा जा रहा है कैसे लड़के कानून को चुनौती देते हुए जान करने के नियत से पथराव कर रहे हैं।

IMG 20240309 WA0026
n5901996441710041562118765df896ef966898372c94c1554579cb29087eb7bc7defa9a4337d239c812195
हाथ में त्रिशूल, माथे में तिलक, काशी में नए लुक में नजर आए पीएम मोदी
n5901996441710041562118765df896ef966898372c94c1554579cb29087eb7bc7defa9a4337d239c812195

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं. वह अलग-अलग राज्यों का दौरा करके चुनावी रणनीति को अमलीजामा पहनाने की कोशिश में जुटे हैं. इस बीच वह काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन करने भी पहुंचे.

वाराणसी उनका संसदीय क्षेत्र भी है. ऐसे में पीएम मोदी एक भक्त के रूप में काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे.

IMG 20240309 WA0028

पीएम मोदी के हाथ में त्रिशूल था. माथे पर तिलक लगा हुआ था. गले में माला थी और उनके चेहरे पर थकान के साथ खुशी भी दिख रही है. पीएम मोदी ने खुद अपनी यह तस्वीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कुल तीन फोटो शेयर किए हैं. अन्य दो फोटो में भी वह महादेव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. दूसरी फोटो में पीएम मोदी हाथ जोड़े हुए बैठे हैं और पुजारी उनके माथे पर तिलक लगा रहे हैं. वहीं, तीसरी फोटो में वह मंदिर के बाहर से भगवान को प्रणाम कर रहे हैं.

तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है. काशी में बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया. काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी मौजूद थे. मोदी मंदिर में मुख्य द्वार से ही अंदर तक हाथ जोड़े गये और इस दौरान उनके पीछे आदित्यनाथ चल रहे थे. मंदिर में पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना करायी और मोदी ने काशी विश्वनाथ का विधि विधान से पूजन किया. प्रधानमंत्री के ललाट पर पुजारी ने चंदन का लेप भी लगाया. शिवरात्रि के ठीक एक दिन बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे मोदी ने रुद्राभिषेक किया.

IMG 20240309 WA0027

भगवान की आरती भी की

घंटियों की गूंज के साथ ही मोदी ने काशी विश्वनाथ की आरती भी उतारी और पुष्प अर्पित किया. उन्होंने काशी विश्वनाथ का श्रृंगार भी किया. पुजारियों ने मोदी को अंगवस्त्र देकर और माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया. पुजारी ने मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री मोदी को रक्षा सूत्र भी बांधे. अधिकारियों ने बताया कि मंदिर में पूजा-अर्चना और परिक्रमा कर प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण की कामना की. वापसी में मोदी ने त्रिशूल दिखाकर उत्साहित जनता का स्वागत किया. काशी विश्वनाथ मंदिर में जुटे भक्तों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए. मोदी बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. दौरे के दूसरे दिन 10 मार्च को सुबह करीब 10 बजे बरेका हेलीपैड से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे.

IMG 20240309 WA0026
n5901501721709994644271669eb435ecb6069239627c2f74cdfae396736b92700c38ae496651b4484891a2
5600 करोड़ की मालकिन हैं ‘PM’ की सास, राज्य सभा के लिए नॉमिनेट के फैसले पर क्या बोलीं सुधा मूर्ति?

जानी-मानी लेखिका और समाज सेविका सुधा मूर्ति को राज्य सभा के लिए नॉमिनेट किया गया। सुधा मूर्ति मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उनके दामाद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी भी दी।

IMG 20240309 WA0028

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्य सभा के लिए नॉमिनेट किया है। राज्य सभा में उनकी मौजूदगी नारी शक्ति का शक्तिशाली प्रमाण है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणा देने वाला रहा है। राज्य सभा में उनके नॉमिनेट होने के बाद सुधा मूर्ति ने कहा कि वह खुश हैं लेकिन उन्हें लग रहा है कि उनपर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पीएम मोदी ने पहले भी उनके काम कि तारीफ की और उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके दामाद की राजनीति उनके देश के लिए अलग है और उनका काम अलग है।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
n5901594621709994306658e809ed4d3861a9f304a379d64a8f21036f2e63da2c45ceb85e84ba162156e11f
भाजपा उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एयरपोर्ट से जाएंगे विश्वनाथ धाम

दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच चुके हैं। बीजेपी उम्मीदवार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का काशी का ये पहला दौरा है।

n5901594621709994306658e809ed4d3861a9f304a379d64a8f21036f2e63da2c45ceb85e84ba162156e11f

इससे पहले 22 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे। शनिवार की शाम करीब सात बजकर 28 मिनट पर पीएम मोदी का विशेष विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरा है। एयरपोर्ट पर मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे सड़क मार्ग के जरिए काशी विश्वनाथ धाम के लिए निकल गए। काशी पहुंचे प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत भी किया जाएगा। पीएम मोदी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद वह बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। नरेन्द्र मोदी रविवार सुबह आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। आजमगढ़ से प्रधानमंत्री मोदी वापस बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। एयरपोर्ट से वह छत्तीसगढ़ की ‘महतारी वंदन योजना’ का शुभारंभ करते हुए उसकी पहली किस्त का वर्चुअल वितरण करेंगे।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद अपराह्न सवा तीन बजे के आसपास विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगे। बतादें कि वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह 15 दिनों के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र की दूसरी यात्रा है। इस दौरान वह 15 घंटा बिताएंगे। प्रारंभिक प्रोटोकॉल के मुताबिक पीएम शाम 7.20 बजे बाबतपुर आएंगे। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंत्रीगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व सीनियर अधिकारी अगवानी करेंगे।

IMG 20240309 WA0028

25 मिनट तक काशी विश्वनाथ धाम रहेंगे पीएम

प्रधानमंत्री का विश्वनाथ धाम में 25 मिनट का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह 8.30 बजे मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर के पुजारी टेकनारायण उपाध्याय के निर्देशन में षोडशोपचार पूजन व जलाभिषेक होगा। परिसर में पीएम का मंदिर न्यास की ओर से अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय की अगुवाई में स्वागत किया जाएगा। उधर, प्रशासन की ओर से ज्ञानवापी के दक्षिणी तहखाने में भी पीएम को दर्शन कराने की तैयारी है। हालांकि यह अभी तय नहीं है। अधिकारियों ने इस संबंध में चुप्पी साध रखी है।

कल दोपहर बाद लौटेंगे आजमगढ़ से

अतिथिगृह में रात्रि विश्राम के बाद पीएम रविवार सुबह 10.45 बजे बरेका हेलीपैड से आजमगढ़ रवाना होंगे। वहां से वह दोपहर दो बजे लौटेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट से 10 मार्च को छत्तीसगढ़ में ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत योजनागत राशि की पहली किस्त का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वितरण करेंगे। साथ ही, यहीं से जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का यहां लगभग एक घंटे का कार्यक्रम है। अपराह्न सवा तीन बजे वह नई दिल्ली चले जाएंगे।

IMG 20240309 WA0027

भाजपा ने चुनावी माहौल बनाने की तैयारी की

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनने के बाद आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत की भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। तैयारियां ऐसी हैं जिनसे माहौल पूरी तरह चुनावी लगे। वहीं, पीएम का काफिला भी शहरी क्षेत्र में धीमी गति से गुजरेगा। उनकी फ्लीट बाबतपुर एयरपोर्ट से गिलट बाजार चौराहा, भोजूबीर, सर्किट हाउस, पुलिस लाइन, हुकुलगंज तिराहा, चौकाघाट, जगतगंज, लहुराबीर, मैदागिन होते हुए मंदिर पहुंचेगी। फिर उसी मार्ग से चौकाघाट आएगी। चौकाघाट फ्लाईओवर से पीएम का काफिला लहरतारा, मंडुवाडीह व ककरमत्ता होते हुए बरेका परिसर जाएगा।

स्वागत के लिए बने 38 प्वाइंट

भाजपा ने प्रत्याशी घोषणा के बाद पहली बार आ रहे नरेन्द्र मोदी के अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी की है। भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि बाबतपुर से मंदिर तक स्वागत व पुष्प वर्षा के लिए 38 प्वाइंट बने हैं। हर स्थान पर पार्टी के विधायक व कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे।

IMG 20240309 WA0026
bb596566662723c3c3eeb64afd9879c9a6b0f921fb2949cd2e3819d3ae95d5ab.0
मानगो में इलेक्ट्रीशियन को मारी गोली… हालत गंभीर… टीएमएच में इलाजरत
bb596566662723c3c3eeb64afd9879c9a6b0f921fb2949cd2e3819d3ae95d5ab.0

जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत मुर्दा मैदान में शनिवार शाम अपराधियों ने निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मो शाहिद पर फायरिंग कर दी. गोली शाहिद के सिर पर लगी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. शाहिद को टीएमएच रेफर करने को तैयारी चल रही है. सहकर्मियों ने बताया कि हसन को बिल्डिंग में वायरिंग का काम कर रहे थे. शाहिद बेसमेंट में एमसीबी गिराने गया था. इसी बाइक किसी ने उसे गोली मार दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
amit shah 0 1695133020787
अमित शाह की राजद को चेतावनी – ‘गरीबों की जमीन छीनने वाले भू-माफ़ियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे’
amit shah 0 1695133020787

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार (9 मार्च) को बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ी जनसभा की है. पिछड़ा-अति पिछड़ा महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने एक साथ कांग्रेस और आरजेडी पर हमला बोला.

उन्होंने खासतौर पर आरजेडी पर हमला बोलते हुए पिछड़ा और अति पिछड़ा समुदाय की जमीन हड़पने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि बीजेपी सरकार भू माफियाओं के खिलाफ जांच के लिए कमेटी गठित करेगी.

‘चेताने आया हूं, फिर से डबल इंजन की सरकार बन गई है’

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि ओबीसी आरक्षण का विरोध करने वाली कांग्रेस की गोद में आज आरजेडी बैठी हुई है. शाह ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार एक कमिटी का गठन करेगी और जिन लोगों ने गरीबों की जमीन पर कब्जा किया है, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी.

IMG 20240309 WA0028

अमित शाह ने कहा, “जिन्होंने पूरा जीवन पिछड़ों और अति पिछड़ों का विरोध किया है, उस कांग्रेस पार्टी की गोदी में बैठे हुए लालू प्रसाद जी आपका भला कर सकते हैं? वो एक ही काम कर सकते हैं- पिछड़ों अति पिछड़ों और गरीब की भूमि हथियाने का काम. मगर आज इस मंच से मैं लालू प्रसाद जी की पार्टी को चेताने आया हूं कि बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बन गई है.”

उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे’

अमित शाह ने इशारे इशारे में आरजेडी पर हमला बोलते हुए आगे कहा, “भू-माफियाओं को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी. हमारी डबल इंजन सरकार एक कमिटी गठन करेगी, जिन्होंने गरीबों की भूमि कब्जाई है, इसके लिये कमिटी कठोर कार्रवाई करेगी और जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम करेगी.”

IMG 20240309 WA0027

अमित शाह ने कहा कि लालू जी आप कुछ भी कर लो, लेकिन इस बिहार जैसे प्रदेश के पिछड़ों-अति पिछड़ों को बरगला नहीं सकते हैं.

लोगों के विशाल समूह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित करने के लिये आपका वोट मांग रहे हैं, लेकिन विपक्षी गठबंधन अपने कुनबे के विकास के लिये आपका वोट मांग रहे हैं. इस दौरान अमित शाह ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी का मकसद अपने बेटे (राहुल गांधी) को प्रधानमंत्री बनाना और लालू यादव का मकसद अपने बेटे (तेजस्वी यादव) को मुख्यमंत्री बनना है. ये परिवारवादी लोग हैं.

IMG 20240309 WA0026
n59005732817099728779159b034f22f44355dd47d238450f4b3723d46f7366d351037aeac6d218d359c146
अमेठी से भाग रहे राहुल, ललकार रही भाजपा

कांग्रेस की पहली सूची में ही राहुल गांधी को वायनाड से टिकट मिल गया, लेकिन नेहरू गांधी परिवार की पारिवारिक सीट रायबरेली और अमेठी पर उम्मीदवार की घोषणा न होना, कांग्रेस नेताओं के बीच चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है।

उधर भाजपा नेता बार-बार उन्हें अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए चुनौती दे रहे हैं।

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ना नहीं चाहते,जबकि उप्र कांग्रेस बार-बार उन्हें यहां लाने का प्रयास कर रही है। उनके यहां न लड़ने का कारण है कि जब बसपा और सपा के समर्थन के बावजूद पिछली बार स्मृति ईरानी से हार गये तो इस बार तो बसपा अपना प्रत्याशी भी लड़ा सकती है। ऐसे में उन्हें जीतना मुश्किल होगा।

IMG 20240309 WA0028

उल्लेखनीय है कि अमेठी के 1966 में लोकसभा क्षेत्र बनने के बाद ही यह नेहरु-गांधी परिवार का ही संसदीय क्षेत्र रहा है। यहां अब तक हुए 16 लोकसभा चुनावों और दो उपचुनाव में कांग्रेस ने 16 बार जीत दर्ज की है। इस लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत चार तहसील और पांच विधान सभा क्षेत्र आते हैं। राहुल गांधी के सासंद बनने के बाद से वे स्वयं चुनाव तो जीतते थे, लेकिन विधानसभाओं में वे अधिकांश अपने उम्मीदवारों को जीताने में असफल रहे। पिछले चुनाव में स्मृति ईरानी ने उन्हें भी हरा दिया। इसके बाद से उनका दौरा भी अमेठी में न के बराबर रहा।

2019 में अमेठी के लोकसभा चुनाव पर गौर करें तो वहां 27 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन राहुल गांधी के समर्थन में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने समर्थन किया था। इसके बावजूद स्मृति ईरानी ने 55,120 वोट से राहुल गांधी को हरा दिया, लेकिन इन दोनों के अलावा निर्दलीय अथवा छोटे दलों को मिलाकर 60540 वोट मिले थे। इसमें सात प्रत्याशी तो एक हजार से भी कम मत पाये थे, जिनका कुला मिलाकर 5183 मत मिले थे। उसमें नोट पर भी 3940 मतदाताओं ने बटन दबाया था। अर्थात ये मतदाता राहुल, स्मृति अथवा किसी अन्य को पसंद नहीं करते रहे। उस चुनाव में स्मृति को 4,68,514 वोट मिले थे। वहीं राहुल गांधी को 4,13,394 मत मिले थे। कुल पड़े वोट का स्मृति ईरानी का वोट शेयर 49.71 प्रतिशत था। वहीं राहुल गांधी का 43.86 प्रतिशत वोट मिले थे।

IMG 20240309 WA0027

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो किसी लोकसभा चुनाव में 55,120 मतों से हार कोई मायने नहीं रखता, लेकिन उसके बाद राहुल गांधी ने अमेठी में आना ही छोड़ दिया। वे सिर्फ भारत जोड़ों यात्रा को मिलाकर पांच साल में तीन बार अमेठी आये हैं, जबकि स्मृति ईरानी लगभग हर माह वहां आती रही हैं। अमेठी में उन्होंने अपना आवास भी ले लिया है। ऐसे में राहुल गांधी वहां की जनता के साथ कैसे स्वयं को जोड़ पाएंगे। स्मृति इरानी के जवाब में वे कैसे मुखर हो पाएंगे।

राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन सिंह की मानें तो उन्हें भय भी सता रहा है कि पिछली बार तो समाजवादी पार्टी और बसपा दोनों ने रायबरेली और अमेठी की सीट से अपना प्रत्याशी सोनिया और राहुल के समर्थन में नहीं उतारा। इस तरह राहुल तीन दलों के संयुक्त उम्मीदवार थे,लेकिन इस बार बसपा वहां से प्रत्याशी उतार सकती है,क्योंकि मायावती के किसी के साथ समझौता नहीं है। इस स्थिति में अमेठी से राहुल गांधी को हार का पुन: सामना करना पड़ सकता है।

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240309 WA0030
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बनने पर नौशाद खान का गोलमुरी में किया गया स्वागत
IMG 20240309 WA0030

जमशेदपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष बनाएं जाने पर नौशाद खान को चाय पे चर्चा ग्रुप के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया. नौशाद खान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करने में अल्पसंख्यक समुदाय का भी भरपूर योगदान रहेगा तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष मो. निसार अहमद एवं भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने जो मुझ पर विश्वास जताते हुए नई जिम्मेवारी सौंपी है।

उसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, कुमार अभिषेक, अशोक सामंत, पप्पू उपाध्याय, विजय गोंड, उपेंद्र बानरा, पंकज शर्मा, नरेंद्र सिंह पिंटू, दीपक सिंह, कुमार आशुतोष, ऋषभ ऋषभ, सूरज, अनिकेत रॉय, जसवंत सिंह, विकास कुमार, राहुल यादव, संजीत चौरसिया, जोलेश मुखी, सज्जाद खान, मुमताज अली आदि उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
IMG 20240309 WA0029
जिंदा रहकर भी हो सकता है समस्या का हल.. फिर क्यों लगा रहे हो मौत को गले आज कल : रवि जायसवाल
IMG 20240309 WA0029

जमशेदपुर : समाजसेवी रवि जायसवाल ने शहर में बढ़ती आत्महत्या पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि आज कल लोग बात बात में मौत को गले लगा रहें है. जो काफी चिंतनीय व पीड़ादायक है. इस आत्महत्या की कड़ी की रोकथाम के लिए एकजुट होकर समाज में मुहिम चलाने की सख्त आवश्यकता है. इस मुहिम में सामाजिक लोगों को और समाज के प्रबुद्ध लोगों को आगे आना होगा.

श्री जायसवाल ने कहा कि इसके लिए में हमेशा मदद के लिए तैयार हूं. उन्होंने कहा कि अगर मेरे इस पहल से अगर किसी की भी जान बच जाए और किसी का घर न उजड़े ये मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात होगी।
श्री जायसवाल ने कहा कि दुनिया भर में हर साल सात लाख से अधिक लोग विभिन्न हालात में आत्महत्या कर लेते हैं, जो बेहद सोचनीय है।

ऐसे कदम उठाने से बचाने के लिए हमें एक दूसरे को सामाजिक तौर पर मदद करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें अपनी आलोचना सुनने की भी आदत होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि तीन मूल मंत्रों आस्क, केयर और एस्कॉर्ट को अपनाकर हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए, जिससे मानसिक स्वास्थ्य ठीक रह सके और आत्महत्या से बचा जा सके।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
error: Content is protected !!