एक नई सोच, एक नई धारा

करनडीह में बिजली विभाग के भंडार केंद्र में लगा आग… 
e6a13e2e4b609e3a2816c36ec9c1db7e5e92b547b86e8a9b9f8e159663c6e2bb.0

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह स्थित विद्युत कार्यालय के विद्युत केंद्रीय भंडार में आग लगने से पूरे कार्यालय परिसर के साथ-साथ क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इस आगजनी की घटना में लाखों के विद्युत उपकरण जलने की संभावना है, हालांकि अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की तत्परता से आगजनिक की इस घटना पर काबू पाया गया।

IMG 20240309 WA0028

घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. सुबह का वक्त होने की वजह से कार्यालय बंद था. आगजनी की इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. 2 किलोमीटर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थी, जैसे ही स्थानीय लोगों ने आग की लपटों को देखा पहले स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया और उसके बाद अग्निशमन विभाग साथ ही कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारियों को इसकी सूचना दी।

IMG 20240309 WA0027
Mi

जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया. स्थानीय और अग्निशमन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया. जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जितने भी पुराने ट्रांसफार्मर हैं और केबल है. वही आग की चपेट में आए हैं. अभी अनुमान लगाना मुश्किल है कि कितने का नुकसान हुआ है. उन्होंने आगजनी की घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट कारण बताया।

IMG 20240309 WA0026
बाहरी के मुद्दे पर शुभेंदु ने तृणमूल को घेरा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को बाहरी के मुद्दे पर राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को घेरा। शुभेंदु ने तृणमूल के तीन राज्यसभा सदस्यों और तीन लोकसभा उम्मीदवारों यानी छह नेताओं को बाहरी करार दिया।

IMG 20240309 WA0028

उन्होंने मंगलवार को एक्स हैंडल पर लिखा, ”भारत के संविधान के मुताबिक, कोई भी भारतीय नागरिक, चाहे वह किसी भी प्रांत का हो, किसी अन्य प्रांत में बाहरी व्यक्ति नहीं कहा जा सकता। हमने कभी किसी को बाहरी नहीं कहा। लेकिन तृणमूल नेतृत्व ने अखिल भारतीय स्तर के नेताओं को हमेशा अपनी सुविधा के अनुसार विभिन्न समयों पर बाहरी कहा है। आज मैं उन्हें आईना दिखा देता हूं।”

शुभेंदु अधिकारी ने यह टिप्पणी तृणमूल के तीन राज्यसभा सदस्यों दिल्ली से साकेत गोखले, असम से सुष्मिता देव और दिल्ली से सागरिका घोष सरदेसाई और तीन लोकसभा उम्मीदवारों बिहार/दिल्ली से कीर्ति आजाद, गुजरात से यूसुफ पठान और बिहार से शत्रुघ्न सिन्हा के नाम और तस्वीरों के साथ की।

IMG 20240309 WA0027

दरअसल, कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अलीपुरद्वार में एक सार्वजनिक सभा के मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा था, ”वे बाहर से लोगों को ला रहे हैं। वे लोगों का भविष्य बर्बाद करना चाहते हैं।” हालांकि, उसी दिन प्रदेश भाजपा सुकांत मजूमदार ने नड्डा के मंच से जवाबी सवाल उठाया था कि बाहरी कौन है?

उन्होंने कहा कि वह (नड्डा) बंगाल के दामाद हैं। मैं उनसे दो दिन पहले मिला और बांग्ला में बात की। वह आपके (मुख्यमंत्री के) भतीजे की पत्नी से भी अधिक बंगाली हैं!”

IMG 20240309 WA0026
‘ 83 साल का हूं, कांग्रेस कार्यकर्ता कहेंगे तो चुनाव लड़ सकता हूं’, चुनाव लड़ने से इनकार की खबरों पर बोले खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के कई सीनियर नेताओं के लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करने संबंधी खबरों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि अगर कार्यकर्ता बोलेंगे, तो वह भी चुनाव लड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ये गलत है कि हम (चुनाव लड़ने से) पीछे हट रहे हैं। मेरी उम्र 83 साल है, आपको (पत्रकार) तो 65 में सेवानिवृत्त कर देते हैं। मैं 83 साल का हूं। अगर आप मौका दिए, सब (कार्यकर्ता) बोलेंगे, तो जरूर लडूंगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक सीट पर टिकट के 10 दावेदार हैं।

IMG 20240309 WA0028

हालांकि, उन्होंने 83 वर्ष की आयु होने का जिक्र करते हुए इस बात का संकेत दिया कि संभवत: वह चुनाव नहीं लड़ें। यह पूछे जाने पर कि सोनिया गांधी, वह और कई अन्य वरिष्ठ नेता चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, तो इस पर खरगे ने कहा, ” नहीं, ये गलत है कि हम (चुनाव लड़ने से) पीछे हट रहे हैं। मेरी उम्र 83 साल है, आपको (पत्रकार) तो 65 में सेवानिवृत्त कर देते हैं। मैं 83 साल का हूं।

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ के नाम शामिल हैं। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। उसने गत शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम भी शामिल था। राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जहां का वह वर्तमान में प्रतिनिधित्व करते हैं।

IMG 20240309 WA0027

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में असम से 12, गुजरात से सात, मध्य प्रदेश से 10, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से तीन और दमन एवं दीव से एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 10 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से हैं जबकि 33 प्रत्याशी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पांच राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लिए सोमवार को 60 से अधिक उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की थी जिनमें 43 पर मुहर लगाई थी।

वैभव गहलोत को राजस्थान के जालोर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। राजस्थान किक्रेट संघ के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत पिछले लोकसभा चुनाव में जोधपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार थे, हालांकि उन्हें केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत से हार का सामना करना पड़ा था। नकुल नाथ को मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है। वह 2019 में इसी सीट से पहली बार निर्वाचित हुए थे। उनके पिता कमलनाथ नौ बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के थे।

IMG 20240309 WA0026
जैसलमेर सैन्य युद्ध अभ्यास का गवाह बने पीएम मोदी

राजस्थान में यहां मंगलवार को ‘भारत शक्ति’ अभ्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पोखरण भारत की ”आत्मनिर्भरता, विश्वास और आत्म-गौरव” का गवाह बन गया है।

IMG 20240309 WA0028

सेना के तीनों अंगों का समन्वित अभ्यास पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में करीब 50 मिनट तक हुआ, जहां भारत ने अपने स्वदेशी रक्षा उपकरणों की उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने आसमान में गर्जना की और अत्याधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर एमके-4 ने उड़ान भरी, जबकि मुख्य लड़ाकू टैंक अर्जुन और के-9 वज्र, धनुष तथा सारंग तोपखाना प्रणालियों ने जमीन पर गोलाबारी की। पिनाक उपग्रह प्रणाली जैसे प्लेटफॉर्म और कई ड्रोन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘भारत शक्ति अभ्यास के दौरान आसमान में विमान की गर्जना और जमीन पर प्रदर्शित किया गया पराक्रम नये भारत का आह्वान है।” उन्होंने याद किया कि यह पोखरण ही था, जहां अतीत में भारत का परमाणु परीक्षण किया गया।

IMG 20240309 WA0027

मोदी ने कहा, ‘‘पोखरण भारत की आत्मनिर्भरता, विश्वास और आत्म-गौरव का गवाह बन गया है।” यह अभ्यास जैसलमेर शहर से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर किया गया, जिस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे। रक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा कि इतने व्यापक स्तर पर किया गया अपनी तरह का यह पहला अभ्यास है जो किसी (उत्तरी या पश्चिमी सीमा की) दिशा या किसी विरोधी के प्रति निर्देशित नहीं था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को कहा था, ‘‘यह स्वदेश में तैयार किये गए समाधानों के जरिये समकालिक और भविष्य की चुनौतियों का मुकाबला करने एवं उनसे निपटने की भारत की तैयारियों का एक स्पष्ट संकेत देते है। साथ ही, ‘भारत शक्ति’ वैश्विक स्तर पर देश की रक्षा क्षमताओं की मजबूती और इसमें नवाचार को प्रदर्शित करता है।”

IMG 20240309 WA0026
सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर, SBI ने चुनाव आयोग को सौंपा इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा

सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने सोमवार शाम भारत के चुनाव आयोग के पास चुनावी बॉन्ड के बारे में डेटा जमा कर दिया. बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने अदालत के आदेश के अनुपालन की पुष्टि करते हुए एक हलफनामा भी पेश किया, जैसा कि अदालत ने आदेश दिया था, डेटा शुक्रवार शाम 5 बजे तक पोल पैनल द्वारा एकत्रित और जारी किया जाएगा.

IMG 20240309 WA0028

इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को चुनावी बॉन्ड के विवरण 12 मार्च तक निर्वाचन आयोग को देने का आदेश दिया था और एसबीआई को चेतावनी दी थी कि इसके निर्देशों एवं समय सीमा का पालन करने में यदि वो नाकाम रहता है तो ”जानबूझ कर अवज्ञा” करने को लेकर अदालत उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है.

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने विवरण का खुलासा करने के लिए समय सीमा 30 जून तक बढ़ाने संबंधी एसबीआई की अर्जी खारिज कर दी थी. शीर्ष अदालत ने निर्वाचन आयोग को भी एसबीआई द्वारा साझा की गई जानकारी 15 मार्च को शाम पांच बजे तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्देश दिया है.

पीठ में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल थे.

IMG 20240309 WA0027

इसी पीठ ने 15 फरवरी को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए केंद्र की चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया था और इसे ”असंवैधानिक” करार देते हुए निर्वाचन आयोग को चंदा देने वालों, चंदे के रूप में दी गई राशि और चंदा प्राप्तकर्ताओं का 13 मार्च तक खुलासा करने का आदेश दिया था.

लोकसभा चुनाव से पहले आए इस फैसले में न्यायालय ने चुनावी बॉण्ड योजना को तत्काल बंद करने तथा इस योजना के लिए अधिकृत वित्तीय संस्थान (एसबीआई) को 12 अप्रैल, 2019 से अब तक खरीदे गए चुनावी बॉण्ड का विस्तृत ब्योरा छह मार्च तक निर्वाचन आयोग को सौंपने का निर्देश दिया था.

विपक्षी नेताओं ने सोमवार को पारित शीर्ष अदालत के आदेश की सराहना की और कहा कि देश जल्द ही जान जाएगा कि किसने किस पार्टी को चुनावी बॉन्ड के जरिए कितना चंदा दिया है.

IMG 20240309 WA0026
कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद के घर ED का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार सुबह झारखंड में कांग्रेस पार्टी की विधायक के घर छापा मारा है. ED ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के घर पर छापेमारी की है.

रांची वाले घर पर ईडी के 4 अधिकारी भी

ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास की जांच की जा रही है. उनके घर पर ईडी की टीम के साथ चार अधिकारी मौजूद हैं. इसके अलावा भी रांची के तीन अलग-अलग लोकेशनों पर ईडी की छापेमारी की सूचना है.

IMG 20240309 WA0028

मंगलवार को अचानक पहुंची टीम

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के घर सहित उनके अन्य रिश्तेदारों के घर पर भी ईडी की टीम ने छापा मारा है. मंगलवार अचानक ईडी की रेड से अफरातफरी मच गई. ईडी की टीम को अभी और सबूतों का इंतजार है.

हेमंत सोरेन के खिलाफ CJM की अदालत से समन जारी

इससे पहले सोमवार (11 मार्च) को समन की अवहेलना में दायर शिकायत पर सीजेएम की अदालत ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ जारी किया और उन्हें अपना पक्ष रखने को कहा. अब हेमंत सोरेन पर इस मामले में मुकदमा चलेगा. सीजेएम कोर्ट ने आईपीसी की धारा-174 के तहत इस पर संज्ञान लिया है. जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए 10 समन जारी किए थे, लेकिन ईडी की टीम सीएम आवास जाकर सिर्फ दो बार ही उनसे पूछताछ कर सकी थी. फिलहाल हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में रांची की होटवार जेल में बंद हैं.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
पत्रकार पर मामला दर्ज मामले में जमशेदपुर के पत्रकारों ने उपायुक्त और एसएसपी से मिलकर निष्पक्ष जाँच का किया मांग
IMG 20240312 WA0013

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी के द्वारा पत्रकार बीरेंद्र कुमार सिंह पर पोटका थाना में मामला दर्ज कराये जाने को लेकर। आज प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पत्रकारों ने उपायुक्त और एसएसपी से मिलें और उचित और निष्पक्ष जाँच की मांग किया।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल ने कहा कि पत्रकार के ऊपर मामला दर्ज कराना गलत है, इस मामले को लेकर आज हमलोगो ने उपायुक्त और एसएसपी से मुलकात किया और निष्पक्ष जाँच के मांग किया। वहीं उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा की मामले का उचित और निष्पक्ष जाँच किया जायेगा।
एसएसपी कौशल किशोर ने पत्रकारों को विश्वास दिलाया और कहा कि निष्पक्ष और उचित जाँच किया जायेगा।

IMG 20240309 WA0026
सुधीर पप्पू ने फोटो युक्त प्रत्याशी सूची एवं मतपत्र की मांग की
IMG 20240312 WA0011

जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता एवं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुधीर कुमार पप्पू ने प्रत्याशी के फोटो युक्त उम्मीदवार की अंतिम सूची एवं मतपत्र का प्रावधान चुनाव में करने की मांग की है। उन्होंने इस आशय का एक मांग पत्र जमशेदपुर बार एसोसिएशन चुनाव समिति 2024 के वरीय सदस्य अधिवक्ता अर्जुन सिंह एवं अधिवक्ता एनवी सिंहदेव के सुपुर्द किया है और इसकी प्रतिलिपि झारखंड बार काउंसिल कार्यकारिणी सदस्य एवं जमशेदपुर बार एसोसिएशन प्रभारी व वरीय अधिवक्ता राम सुभग सिंह को प्रेषित की है।

IMG 20240309 WA0028

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार 1500 से ज्यादा आजीवन सदस्य मताधिकार का उपयोग करेंगे और इनमें से कईयों के नाम में समानता है। प्रत्याशी की अंतिम सूची का प्रकाशन प्रत्याशी के फोटो युक्त होना चाहिए। जिससे मतदाता में भ्रम की स्थिति नहीं रहे और इसी तरह बैलट पेपर में भी प्रत्याशी का तस्वीर होना चाहिए।

IMG 20240309 WA0027

मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पूर्ण होनी चाहिए और यह उसकी मौलिक एवं वैधानिक शर्त है।
इधर सुधीर कुमार पप्पू की इस मांग से आजीवन सदस्यों का बड़ा तबका सहमत है और उन्होंने भी इस प्रावधान को शुमार करने की जरूरत पर बल दिया है। वरीय सदस्य एवं पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता पीएन गोप के अनुसार यह सराहनीय कदम है और इसका पालन अवश्य होना चाहिए।

IMG 20240309 WA0026
खट्टर सहित पूरे कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, आज ही होगा शपथ ग्रहण समारोह, अर्जुन मुंडा पहुँचे
n5908228401710230478342678912faf2b12ceca5c17e2b71a8697b084391b6497c75f74f1b782ff242be61

चंडीगढ़ : हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंडीगढ़ में सीएम आवास पर मीटिंग के बाद यह फैसला हुआ। हरियाणा में अब भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। मनोहर लाल के अलावा, पूरी कैबिनेट ने सीएम आवास में मीटिंग के बाद राजभवन में राज्यपास से मुलाकात की और फिर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ पूरी कैबिनेट ने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है।

IMG 20240309 WA0028

जानकारी के अनुसार, सीएम मनोहर लाल खट्टर इस्तीफा देने के बाद अब दोपबर बाद भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग के लिए सीएम आवास पहुंचे हैं। इससे पहले, उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात की और कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। सीएम की गाड़ी में गृहमंत्री भी मौजूद थे। साथ ही मंत्री भी राज्यपाल से मुलाकात के लिए गए हैं। विज हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए नजर आए।

IMG 20240309 WA0027

दरअसल, हरियाणा सीएम आवास मनोहर लाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर वहां से मनोहर लाल राजभवन के लिए रवाना हुए। यहां पर अहम बात यह है कि अनिल विज भी सीएम की गाड़ी में मौजूद थे। विज के चेहरे में मुस्कान थी। ऐसे में संभावना है कि विज भी हरियाणा के नए सीएम हो सकते हैं। सीएम के अलावा, अन्य सभी मंत्री भी अपनी-अपनी गाड़ियों में हुए राजभवन पहुंचे और रिजाइन कर दिया।

IMG 20240309 WA0026

उधर, जानकारी है कि हरियाणा के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार दोपहर को ही होगा। राजभवन में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि, सीएम कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। 5 बजे के करीब शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि एक बजे हरियाणा के नए सीएम शपथ लेंगे और राजभवन में समारोह होगा। उधर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ बतौर पर्यवेक्षक चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे हैं और यहां पर ऑब्जर्बर बनकर सभी पहुंचे। राज्यसभा सासंद सुभाष बराला ने इन सभी का स्वागत हवाई हड्डे पर किया है। मीडिया से बातचीत में पूर्व शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि फिलहाल, सीएम तो मनोहर लाल खट्टर ही होंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद ने भी कहा कि सीएम मनोहर लाल ही रहेंगे।

गर्मी शुरू होते ही मानगो में पानी की हुई किल्लत, समता नगर के लोगों ने फिल्टर प्लांट में किया प्रदर्शन
IMG 20240312 WA0006

जमशेदपुर : गर्मी ने अभी ठीक से दस्तक दिया नहीं की मानगों में पानी की किल्लत शुरू हो गई। मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 के वाटर फिल्टर प्लांट के बगल में स्थित समता नगर में विगत दस दिनों से पानी की किल्लत शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों को कहना है मुश्किल से रात्रि 1:00 बजे के बाद मात्र एक समय दस मिनट पानी की सप्लाई होती है। डेढ़ से दो बाल्टी पानी भरने के लिए लोगों को रात भर जागना पड़ता है।

इतनी कम मात्रा में पानी मिलने के कारण लोगों को मुश्किल से केवल पीने का ही पानी मिलता हैं नदी,नाले बगल में नहीं रहने के कारण लोगों का जीवन पानी के बिना अस्त व्यस्त हो गया है। सप्ताह भर पूर्व स्थानीय लोग जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में स्थित कार्यालय में जाकर जलापूर्ति कम होने की शिकायत किया तो मौके में मौजूद पदाधिकारी ने बताया कि वाल्व खराब हो गया है दो दिन में स्थिती सामान्य हो जाएगी, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।

स्थिति नहीं सुधरी तो विभाग कर दूंगा हुड़का जाम – विकास सिंह

IMG 20240309 WA0028

जैसे-जैसे गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है पानी सप्लाई की मात्रा और कम होते जा रही है। लोगों को भय इस बात का समा गया है कि भीषण गर्मी में इस बार लोगों को पीने का भी पानी भी नहीं मिलेगा। स्थिति बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी देते हुए समस्या का निदान करने की बात कही। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों की समस्या से अवगत होते हुए स्थानीय लोगों के साथ पेयजल स्वच्छता विभाग के ट्रीटमेंट प्लांट में सांकेतिक प्रदर्शन किया।

IMG 20240309 WA0027

पेयजल स्वच्छता विभाग के खिलाफ जमकर महिलाओं के साथ नारे लगाया। विकास सिंह के साथ पहुंचे स्थानीय लोग को देखकर पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी कार्यालय में ताला बंद कर भाग खड़ा हुए। कोई भी पदाधिकारी मौके में मौजूद नहीं था। भाजपा नेता विकास सिंह ने दूरभाष पर पेयजल स्वच्छता विभाग के संबंधित अधिकारियों को स्थिति सुधारने की बात कहते हुए कहा की स्थिति अगर समान्य नहीं हुई, लोगों को सुचारू रूप से दैनिक कार्य करने की अगर पानी की आपूर्ति विभाग के द्वारा नहीं की गई तो पेय जल स्वच्छता विभाग के कार्यलय का हुड़का जाम किया जाएगा।

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा स्थानीय विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के उदासीन रवैया के कारण लोगों को पानी और बिजली का दंश झेलना पड़ रहा है स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने चार वर्ष चार महीने बीत जाने के बाद भी पानी और बिजली के लिए एक भी ठोस कार्य करने का कदम उठाने प्रयास नहीं किया है जो व्यवस्था पूर्व में थी वही व्यवस्था आज भी है विकास सिंह ने लोगों को अस्वस्थ किया कि पानी बिजली की समस्या के लिए किसी हद तक जाना पड़े तो वह लोगों के लिए जाएंगे।

IMG 20240309 WA0026

मौके में मुख्य रूप से विकास से संदीप शर्मा ,छोटू गोप ,मनोज ठाकुर, लीला देवी, शांति प्रमाणिक, रीना देवी, सावित्री गोप, सुलेखा कुमारी, छोटू गोप, अजीत राय, मनोज शर्मा,, सुधीर सिंह, भोला सिंह, राजिया देवी, पप्पु शर्मा, हीरा गोप, हरप्रीत सिंह शाहिद बस्तीवासी प्रदर्शन में शामिल थे।

error: Content is protected !!