एक नई सोच, एक नई धारा

टकलू लोहार हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
2024 324largeimg13 Mar 2024 143450767

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह के पास सुबह टकलू लोहार हत्याकांड के दो हत्यारोपियों को टाटानगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से मिलकर की है. आरपीएफ और जीआरपी यहां संयुक्त रूप से जांच अभियान चला रही थी. तभी यह दोनों अपराधी अभिजीत मंडल उर्फ कांडी और गौरव कुमार राम कोलकाता जाने के लिए एंट्री गेट से अंदर घुस रहे थे।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

इन दोनों पर शक हुआ और दोनों को पकड़ लिया गया. इनके पास से तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा, एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुआ है. इसके बाद इनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह टकलू लोहार हत्याकांड के आरोपी हैं और कोलकाता जाने के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

IMG 20240309 WA0026

मंगलवार की देर रात उनकी गिरफ्तारी की गई. आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया की दोनों हत्यारोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे. यह दोनों मुंबई चले गए थे. 11 मार्च को दोनों मुंबई से जमशेदपुर आए थे और अब कोलकाता जाने के लिए निकले थे कि इनको गिरफ्तार किया गया. गौरतलब है कि एक फरवरी को सीतारामडेरा के भुइयांडीह इलाके में टकलू लोहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दोनों हत्यारोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी।

लक्ष्मीनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छत पर शेड निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
IMG 20240313 WA0004

जमशेदपुर : आज टेल्को क्षेत्र के लक्ष्मीनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के ऊपर छत पर शेड का निर्माण और पार्किंग शेड एवं पाथ का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास विधायक सरयू राय के द्वारा किया गया। देखा जाता था की विद्यालय के बाहर पार्किंग शेड की व्यवस्था नहीं थी और लोग आकर वहां कूड़ा कचरा फेंकते थे। स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रिया सिंह ने बताया की विद्यालय के बगल में मैदान है और बच्चे खुलकर खेल नहीं पाते हैं क्योंकि स्थानीय निवासी विद्यालय के बाहर में अपनी बड़ी गाड़ियां पार्किंग कर‌ देते हैं इसलिए बच्चों को खेलने की जगह नहीं मिल पाती है।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

जहां तक की छत पर शेड निर्माण तथा पार्किंग शेड निर्माण का आज भूमि पूजन हुआ। वही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने पूरे स्कूल की ओर से विधायक जी को धन्यवाद दिया है। मौके पर उपस्थित विनोद राय, नवीन कुमार, राजू, अनिल, समारू, करनदीप सिंह, सुमन, मुन्ना देवी, पाठक, पांडे और अन्य उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0026
आप अपने नाबालिग बच्चों को वाहन देने से परहेज करें : समाजसेवी रवि जायसवाल
IMG 20240311 WA0187 1

जमशेदपुर : समाजसेवी रवि जायसवाल ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने नाबालिग बच्चों को वाहन देने से परहेज करें क्योंकि जीवन बहुत ही अनमोल है. श्री जायसवाल ने कहा कि नाबालिग बच्चों को अभिभावक ही वाहन देते हैं. बच्चों की सुरक्षा के प्रति वे जिम्मेदार होते हुए भी लापरवाह बनते हैं. दुर्घटना होने या पुलिस से पकड़े जाने के बाद वही अधिक पछताते हैं.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

अभिभावक अपने ऊपर जिम्मेदारी भी लेते हैं. नाबालिगों को गाड़ी मिल जाती है, तो स्पीड भी अधिक, ओवर लोड, मोबाइल से बात करना आदि की प्रक्रिया भी कम नहीं इसके अलावा वर्तमान दिनों में लहरिया कट राय फाएं का प्रचलन बहुत तेजी से चल रहा है. वे दुर्घटनाग्रस्त हो या न हो दूसरे लोग जरूर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. श्री जायसवाल ने कहा कि जीवन अनमोल है. अपना जिंदगी अपने हाथ में होती है. नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति न दे थोड़ा देर के लिए आपको खराब जरूर लगेगा लेकिन आपके यहीं समझदारी भविष्य में सफलता की ऊंचाई पर ले जा सकता है।

IMG 20240309 WA0026
हाजीपुर से लड़ सकते चिराग पासवान, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद चर्चा गरम
n5912532481710334750047ed5195c38056f8f0b9caa6d08cb4e416543a93e782dfd96f20874449a95d181f

भाजपा की लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज जारी हो सकती है. इस को लेकर कई सहयोगी राजनीतिक दल लगातार भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. बिहार में चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस भी सीट बंटवारे को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं से बैठक कर रहे हैं.

जेपी नड्डा ने चिराग पासवान के साथ बैठक की. इस बैठक से पहले मंगल पांडे ने भी पशुपति पारस से सीट बंटवारे को लेकर मुलाकात की थी. इस बैठक में मंगल पांडे ने पशुपति पारस को बताया था हाजीपुर सीट बीजेपी चिराग पासवान को देना चाहती है. आपको बता दें, हाजीपुर सीट से पशुपति पारस सांसद हैं.

IMG 20240309 WA0028

चिराग ने भी हाजीपुर पर ठोका था दावा

चिराग पासवान ने भी हाजीपुर सीट से अपना दावा ठोका था. चिराग का कहना है कि राम विलास पासवान के राजनैतिक उत्तराधिकारी वो हैं इसलिए गठबंधन में हाजीपुर सीट उनकों उनको ही मिलनी चाहिए. पशुपति पारस का दावा था राम विलास पासवान ने अपने जीते जी हाजीपुर पर सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया था इसलिए वो हाजीपुर सीट के असली हकदार हैं. इस सीट पर चिराग के दावा ठोंकने से ही दोनों चाचा भतीजे के रिश्ते में खटास आ गयी थी.

क्यों है चाचा भतीजे में खटपट?

दरअसल, राम विलास पासवान के निधन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी दो हिस्सों में बंट गई. इसका एक हिस्सा ‘राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी’ उनके भाई पशुपति कुमार पारस के साथ है, जबकि दूसरा हिस्सा उनके बेटे चिराग पासवान के पास है. फिलहाल हाजीपुर सीट से रामविलास के भाई और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस सांसद हैं. वो एनडीए के साथ हैं और सरकार केंद्रीय मंत्री भी हैं. वहीं चिराग पासवान बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं. हाजीपुर सीट से रामविलास पासवान काफी समय से सांसद रहें है. इस सीट पर जब चिराग ने दावा किया तो दोनों चाचा भतीजों में तीखी प्रक्रिया देखी गयी.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
a6aad739ce81ed09e2fa5e33573166382eff66b7af1629bfcabf71ba16d42d34.0

राँची : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट, रांची, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा बांगला भाषा को प्राथमिक स्तर के विद्यालय में पुनर्स्थापित करने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

IMG 20240309 WA0028

मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने संयुक्त रूप से कहा कि बांगला भाषा की पढ़ाई में पाठ्यक्रम पुस्तकों की उपलब्धता तथा प्राथमिक स्तर से उच्च स्तर तक शिक्षकों की नियुक्ति हमारे पूर्व के वैभव को स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन को धन्यवाद देते हुए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड में निवास करने वाले बांगली समुदाय के सर्वांगीण विकास तथा उत्थान हेतु किए जा रहे कार्य काफी प्रशंसनीय है।

बंगाली भाषा के संवर्धन और बंगाली समुदाय के विकास हेतु राज्य सरकार कृत संकल्पित

IMG 20240309 WA0027

मौके पर मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि झारखंड के सभी रेलवे जंक्शन, स्टेशन एवं ठहराव पर पूर्व की तरह नाम पट्टिका में बांगला लिपि का भी प्रयोग किए जाने की दिशा में राज्य सरकार सकारात्मक पहल करे तथा रांची स्थित कोकर से शुरू होकर बहूबाजार तक बनने वाले कांटाटोली फ्लाईओवर का नामांकन नेताजी सुभाष चंद्र बोस फ्लाईओवर के रूप में अंकित किए जाने का अनुरोध किया।

IMG 20240309 WA0026

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बंगाली भाषा के संवर्धन और बंगाली समुदाय के विकास के लिए उनकी सरकार कृत संकल्पित है। मौके पर मुख्यमंत्री ने बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर राज्य सरकार यथोचित सकारात्मक कार्रवाई करेगी।

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एनआईए द्वारा हो रही पूछताछ

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आतंकवाद रोधी एजेंसी के सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि, बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एक प्रमुख संदिग्ध को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हिरासत में ले लिया है।

शब्बीर को आज सुबह बेल्लारी से गिरफ्तार किया गया है।

मामले को लेकर पुलिस सूत्रों ने कहा कि शब्बीर को मुख्य संदिग्ध का साथी माना जाता रहा है, जिसे विस्फोट से ठीक पहले सुरक्षा कैमरे के फुटेज में कैफे में एक बैग छोड़ते हुए देखा गया था।

IMG 20240309 WA0028

3 मार्च को मामले को अपने हाथ में लेने वाली एंटी टेरर एजेंसी ने मुख्य संदिग्ध की पहचान करने के लिए जनता से सहायता मांगी थी, जिसके बारे में माना जाता है कि उसने 1 मार्च को लोकप्रिय बेंगलुरु भोजनालय में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लगाया था।

जांच टीम के अनुसार, घटना के बाद संदिग्ध ने अपने कपड़े बदले और बस से विभिन्न स्थानों की यात्रा की।

रामेश्वरम कैफे ने पिछले सप्ताह सुरक्षा उपायों के साथ परिचालन फिर से शुरू कर दिया था। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैंडहेल्ड डिटेक्टरों का उपयोग करके ग्राहकों की स्क्रीनिंग की जाती है।

IMG 20240309 WA0027

मालिक दिव्य राघवेंद्र राव ने कहा कि संदिग्ध को रेस्तरां में अपना बैग छोड़ने से पहले रवा इडली खाते हुए देखा गया था।

उन्होंने कहा, जब विस्फोट हुआ तो मेरा मोबाइल फोन मेरे पास नहीं था और जब मैंने उसे उठाया तो बहुत सारे मिस्ड कॉल थे। जब मैंने अपनी टीम को वापस बुलाया, तो उन्होंने मुझे बताया कि रेस्तरां में विस्फोट हुआ है।

IMG 20240309 WA0026
सरयू राय ने अपने विधायक निधि से 20.50 लाख रुपए की लागत से क्रियान्वयन होने वाले दो योजनाओं का शिलान्यास किया
68898fe0535c393c66ae849b9386c1355ff062543b7f3b8bd1a150fc0015529a.0

जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने आज अपने विधायक निधि से 20.50 लाख रुपए की लागत से क्रियान्वयन होने वाले दो योजनाओं का शिलान्यास किया। इन दो योजनाओं में लक्ष्मीनगर हाई स्कूल के ऊपरी तल का जीर्णोद्धार कार्य तथा भुइयांडीह, शांतिनगर में विजया लक्ष्मी के घर से सुरेन्द्र ठाकुर के घर तक नाली का निर्माण किया जाना शामिल है।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

श्री राय ने कहा कि शिलान्यास हो रहे सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तायुक्त हों और समय पर योजनाएं पूर्ण हों। शिलान्यास के मौके पर मुख्य रूप से विनोद राय, विनोद यादव, अमित शर्मा, नवीन कुमार, रमेश सिंह, विद्यालय की प्राचार्या प्रिया सिंह, शिक्षिका अनिता शर्मा, रंजीता राय, गोल्डेन पाण्डेय, अजय प्रकाश, राजु कुमार, सामारो जी, अनिल, सुमन गुप्ता, मुन्ना देवी, पाठक जी के साथ ही कई भाजमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजुद थे।

IMG 20240309 WA0026
राहुल गांधी ने की महिला न्याय गारंटी की घोषणा

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो पांच “महिला न्याय गारंटी” दी जाएगी जिनमें देश की गरीब महिलाओं के लिये उनके बैंक खातों में सालाना एक लाख रुपये जमा किए जाने के साथ ही सरकारी नौकरियों में उन्हें 50 प्रतिशत का आरक्षण भी दिया जायेगा.

IMG 20240309 WA0028

आपको बता दें, राहुल गांधी ने अभी हाल ही में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को पूरा किया है. इसके तहत महाराष्ट्र के धुले जिले में एक महिला रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपने देश की जनता को संबोधित करते हुये, वादा किया कि मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा), आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मध्याह्न भोजन योजनाओं में कार्यरत महिलाओं के लिए बजट में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी भी दोगुनी हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उनके मामले लड़ने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि देश के हर जिले में महिलाओं के लिए सावित्रीबाई फुले छात्रावास स्थापित किए जाएंगे.

IMG 20240309 WA0027

गांधी के भाषण से सबसे पहले पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने एक वीडियो बयान में कहा था कि ‘महालक्ष्मी’ गारंटी के तहत गरीब महिलाओं के बैंक खातों में सालाना एक लाख रुपये जमा कराए जाएंगे. उन्होंने कहा, “आधी आबादी पूरा हक”, जिसका मतलब है सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. खरगे ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी ‘पत्थर की लकीर’ है और यह कोई ‘जुमला’ नहीं है.

IMG 20240309 WA0026
हरियाणा विधानसभा में नायब सैनी सरकार ने हासिल किया विश्वास का मत

सदन दन में वोटिंग के दौरान जजपा के 10 विधायक रहे अनुपस्थित

विपक्ष के नेता हुड्डा ने जजपा की व्हिप को बताया गैर-कानूनी

हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया।

सदन में विश्वास मत पर वोटिंग के दौरान जननायक जनता पार्टी (जजपा) के 10 विधायकों के अलावा इनेलाे के अभय सिंह और कांग्रेस की किरण चौधरी अनुपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA0028

विधानसभा में सरकार के विश्वास मत प्रस्ताव पर करीब दो घंटे चर्चा हुई। विश्वास मत पर वोटिंग से जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अपने विधायकों को अनुपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया था, जिसके चलते वोटिंग के समय जजपा के 10 विधायकों के अलावा इनेलो के अभय सिंह तथा कांग्रेस की किरण चौधरी नदारद रहे। सदन में जब इस प्रस्ताव पर वोटिंग करवाई गई तो 78 विधायक मौजूद थे। जिसके चलते भाजपा निर्दलीय विधायकों के मदद के बगैर ही सदन में विश्वास का मत हासिल कर लिया। पार्टी के पास खुद के 41 विधायक हैं और सात में से छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन सरकार के साथ हैं।

महम विधायक बलराज कुंडू ने नये मुख्यमंत्री का स्वागत तो किया लेकिन विश्वास मत का समर्थन नहीं किया। सिरसा से हलोपा विधायक गोपाल कांडा भी सरकार के साथ हैं। जजपा के 10 में से पांच विधायक – देवेंद्र सिंह बबली, जोगीराम सिहाग, रामकुमार गौतम, ईश्वर सिंह और रामनिवास सुरजाखेड़ा विधानसभा में तो पहुंचे थे लेकिन फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि जजपा के चीफ व्हिप अमरजीत सिंह ढांडा की ओर से व्हिप जारी करके विधायकों को विश्वास प्रस्ताव के दौरान गैर-हाजिर रहने का आदेश दिया था। नायब सिंह सैनी ने जैसे से विश्वास प्रस्ताव रखा तो जजपा के पांचों विधायक सदन से बाहर निकल गए। इस पर कांग्रेसियों ने चुटकी लेते हुए कहा, आप यहीं बैठिए। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जजपा की ओर से जारी की गई व्हिप को भी गैर-कानूनी बताया।

IMG 20240309 WA0027

फ्लोर टेस्ट प्रस्ताव पर पक्ष-विपक्ष के कुल 17 सदस्यों ने अपनी बात रखी। कांग्रेस विधायकों की ओर से जहां गुप्त मतदान की मांग की वहीं उन्होंने सरकार को भंग करके विधानसभा के चुनाव करवाने की भी मांग उठाई। बेरी विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान सहित कई विधायकों ने कहा कि प्रदेश में अल्पमत की सरकार है और भाजपा को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। वहीं भाजपा विधायकों की ओर से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की जमकर प्रशंसा की और नये मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

नये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास प्रस्ताव के दौरान दर्जनों बार मनोहर लाल को मुख्यमंत्री कहकर सम्बोधित किया। कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने उन्हें कहा भी कि अब पूर्व कहें। विपक्ष ने भी इस पर टोका। इस पर सैनी ने कहा, मुझे पता है। इसके बाद भी उन्होंने कई बार मनोहर लाल को मुख्यमंत्री ही बताया। बहुमत हासिल करने के बाद उन्होंने पूरे सदन का आभार भी जताया।

IMG 20240309 WA0026
मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को वाराणसी की MP-MLA कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में सजा सुना दी है. कोर्ट ने माफिया मुख्तार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

कोर्ट ने बीते मंगलवार को ही अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था जिसके बाद आज फैसला सुनाया गया है. 36 साल पुराने मामले में वाराणसी की अदालत ने फैसला सुनाया है.

मंगलवार को फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में मुख्तार अंसारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे. बता दें कि फर्जी लाइसेंस लाइसेंस में मुख्तार के खिलाफ यह 8वां मामला है जिसमें कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. इससे पहले माफिया पर सात मामलों में सजा हो चुकी है. इन सात मामलों में से तीन मामलों पर सजा वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट ने ही सुनाई थी.

IMG 20240309 WA0028

किस मामले में आरोपी?

माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ, 10 जून 1987 को दोनाली बंदूक के लाइसेंस के लिए जिला मजिस्ट्रेट के सामने प्रार्थना पत्र दिया गया था. जिसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर लेने के बाद अंसारी ने लाइसेंस प्राप्त कर लिया था. लेकिन जब ये फर्जीवाड़ा सामने आया तो CB CID ने 1990 में मुख्तार, डिप्टी कलेक्टर सहित पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

IMG 20240309 WA0027

गौरीशंकर श्रीवास्त की हो गई थी मौत

यूपी के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के खिलाफ जब कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, इसी दौरान तत्कालीन आयुध लिपिक गौरीशंकर श्रीवास्तव की मौत हो गई थी. लेकिन मुख्तार के खिलाफ मामले की सुनवाई जारी रही. जिसके बाद आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया.

वाराणसी कोर्ट में इस मामले की लंबे समय से सुनवाई चल रही थी. वहीं, अभियोजन पक्ष की तरफ से मुख्तार के खिलाफ गवाही देने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन,पूर्व डीजीपी देवराज नागर समेत दस गवाह पेश किए गए थे. इसके अलावा, ADGC विनय कुमार सिंह और CB CID की ओर से पेश अधिकारी उदय राज शुक्ला ने मामले में पैरवी भी की.

IMG 20240309 WA0026
error: Content is protected !!