एक नई सोच, एक नई धारा

Indian Railways launches ‘Ideal Train Profile
होली के आसपास चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी, फटाफट बुक कर लें टिकट
Indian Railways launches ‘Ideal Train Profile

पर्व-त्योहार पर अक्सर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं. एक बार फिर होली को लेकर स्पेशल ट्रेनों के चलाने का रेलवे ने निर्णय लिया है. होली स्पेशल के अलावा कई और स्पेशल ट्रेनें बिहार के लिए चलने वाली हैं.

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है. कहा है कि स्पेशल ट्रेनों की संख्या अभी और बढ़ाई जाएगी.

नीचे देखें होली के आसपास चलने वाली कुछ ट्रेनों की लिस्ट

06183 कोच्चुवेली-दानापुर 19 मार्च से 02 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को कोच्चुवेली से सुबह 04.15 बजे खुलकर गुरुवार को 11.30 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में 06184 ट्रेन दानापुर से 22 मार्च से 05 अप्रैल तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10.25 बजे खुलेगी.

05565 सहरसा-सरहिंद 21 मार्च और 28 मार्च को सिर्फ गुरुवार को चलेगी. वापसी में यह ट्रेन 05566 सरहिंद-सहरसा 23 मार्च और 30 मार्च को सिर्फ शनिवार को चलेगी.

IMG 20240309 WA0028

04536 अंबाला-कटिहार 22 मार्च को एक राउंड चलेगी. वहीं यही ट्रेन 04535 कटिहार अंबाला कैंट 23 मार्च को एक ट्रिप चलेगी.

08821 रांची-गोरखपुर 22 मार्च को एक ट्रिप चलेगी. वहीं 08822 गोरखपुर-रांची 24 मार्च को एक ट्रिप चलेगी.

08825 शालीमार-दरभंगा 23 मार्च को शालीमार से रात 9.55 बजे खुलेगी अगले दिन 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में 08826 दरभंगा-शालीमार होली स्पेशल 24.03.2024 को दरभंगा से 18.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.45 बजे शालीमार पहुंचेगी.

08819 टाटा-सहरसा 23 मार्च को टाटा से 1.20 बजे खुलेगी, अगले दिन सुबह 3.00 बजे सहरसा पहुंचेगी. 08820 सहरसा-टाटा 24 मार्च को सहरसा से सुबह 06.00 बजे खुलेगी, रात 8.45 बजे टाटा पहुंचेगी.

08838 रांची-जयनगर 23 मार्च को रांची से रात 11.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4.30 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में 08839 जयनगर-रांची 24.03.2024 को जयनगर से रात 11.50 बजे प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे रांची पहुंचेगी.

08849 रांची-पूर्णिया जं. 23 मार्च को रांची से सुबह 05.30 बजे प्रस्थान कर रात 9.00 बजे पूर्णिया जं. पहुंचेगी. वापसी में 08850 पूर्णिया जं. रांची 23 मार्च को पूर्णिया जं. से रात 11.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 2.25 बजे रांची पहुंचेगी.

IMG 20240309 WA0027

08853 टाटा-सहरसा 18 मार्च से 05 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को टाटा से रात 7.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी. 08854 सहरसा-टाटा 19 मार्च से 06 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को सहरसा से रात 1.00 बजे प्रस्थान कर सुबह 05.00 बजे टाटा पहुंचेगी.

08855 टाटा-बरौनी 19 मार्च से 02 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को टाटा से 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.30 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में 08856 बरौनी-टाटा 20 मार्च से 03 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को बरौनी से शाम 4.15 बजे प्रस्थान करेगी.

08857 टाटा-बरौनी 29 मार्च से 19 अप्रैल तक सिर्फ शुक्रवार को चलेगी. यही ट्रेन 08858 वापसी में बरौनी-टाटा 30 मार्च से 20 अप्रैल तक सिर्फ शनिवार को चलेगी.

07221 सिकंदराबाद-दरभंगा 21 मार्च और 26 मार्च को गुरुवार और मंगलवार को चलेगी. 07222 दरभंगा-सिकंदराबाद 23 मार्च और 28 मार्च को शनिवार और गुरुवार को चलेगी.

07227 हैदराबाद-पटना स्पेशल 22 एवं 26 मार्च को हैदराबाद से शाम 4.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 03.00 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में पटना-हैदराबाद 24 एवं 28 मार्च को पटना से सुबह 05.00 बजे प्रस्थान करेगी.

08793 दुर्ग-पटना स्पेशल 22 मार्च को दुर्ग से दोपहर 1.25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09.30 बजे पटना पहुंचेगी. पटना से वापसी में 08794 नंबर ट्रेन 23 मार्च को दोपहर 2.00 बजे खुलेगी.

01471 पुणे-दानापुर 21 मार्च को पुणे से सुबह 06.30 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 11.40 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में दानापुर से दोपहर 1.30 बजे खुलेगी.

01215 छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस-दानापुर 21 मार्च को दिन में 11.25 बजे खुलेगी व अगले दिन दोपहर 2.00 बजे दानापुर पहुंचेगी. दानापुर से यह 22 मार्च को शाम 7.30 बजे खुलेगी.

07229 काचीगुड़ा-रक्सौल 22 मार्च को एक ट्रिप चलेगी. वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 07230 रक्सौल-काचीगुड़ा 27 मार्च को एक ट्रिप चलेगी.

IMG 20240309 WA0026
108497442
यूएई में खेला जाएगा आईपीएल का दूसरा हिस्सा,जाने किस वजह से लिया गया ये फैसला
108497442

आईपीएल 2024 के शुरुआती चरण का शेड्यूल जारी हो चुका है. लेकिन इस सीजन के दूसरे हिस्से का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2024 का दूसरा हिस्सा यूएई में खेला जा सकता है.

देश में लोकसभा चुनाव होने हैं. इस वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यह फैसला ले सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है. लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान किया जा सकता है.

IMG 20240309 WA0028

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक खबर के मुताबिक आईपीएल 2024 का दूसरा हिस्सा यूएई में खेला जा सकता है. यह फैसला तभी लिया जाएगा जब मैच शेड्यूल और चुनाव की तारीख लगभग एक साथ ही पड़ेंगी. हालांकि आईपीएल के दूसरे हिस्से का अभी शेड्यूल नहीं आया है. वहीं लोकसभा चुनाव की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो सकता है. इसके बाद ही आईपीएल को लेकर फैसला लिया जाएगा. बीसीसीआई ने शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. बाकी मैच दुबई शिफ्ट किये जा सकते हैं.

IMG 20240309 WA0027

2014 और 2020 में भी यूएई में खेले जा चुके हैं आईपीएल मैच –

इससे पहले भी आईपीएल मैचों का यूएई में आयोजन हो चुका है. आईपीएल 2020 के मैच दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेले गए थे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से यह फैसला लिया था. वहीं 2014 में चुनाव की वजह से आईपीएल मैच यूएई में खेले गए थे. 2014 के सीजन का पहला मैच अबुधाबी में खेला गया था. इसके बाद शारजाह और दुबई में मैच खेले गए थे. 2014 सीजन के 20 मैच यूएई में आयोजित हुए थे. इसके बाद सभी मैच भारत में खेले गए.

आईपीएल 2024 के शुरुआती 21 मैचों का जारी हुआ है शेड्यूल –

आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई में आयोजित होगा. बीसीसीआई ने सीजन के शुरुआती 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है. इसमें चेन्नई के 4 मैच हैं. चेन्नई का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस से है. यह मैच 26 मार्च को खेला जाएगा. मौजूदा शेड्यूल के हिसाब से 21वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 7 अप्रैल को आयोजित होगा.

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240315 WA0046
सुधीर कुमार पप्पू का उपाध्यक्ष पद पर हुआ नामांकन
IMG 20240315 WA0046

जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने चुनाव 2024 के उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। चुनाव कमेटी के अधिवक्ता अर्जुन सिंह, अधिवक्ता एनवी सिंह देव और बीरेंद्र शर्मा को प्रपत्र दिया। उनके प्रस्तावक बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य एवं पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता पीएन गोप और बबीता जैन भी साथ में थे।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

पूर्व जिला लोक अभियोजक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता जगत विजय सिंह, पूर्व जिला लोक अभियोजक अधिवक्ता सुशील जायसवाल, बार एसोसिएशन के पूर्व जिला सह सचिव मोहम्मद कासिम, अधिवक्ता मूर्ति, अधिवक्ता बाबू नंदी, अधिवक्ता सलीम, अधिवक्ता विक्रम सिंह, अधिवक्ता राहुल कुमार, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह आदि साथ में थे। इससे पहले उन्होंने दोनों बार भवन में जाकर कई वकीलों से इस बारे में सलाह मशविरा किया और उनकी ओर से सहमति मिलने पर ही नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।

IMG 20240309 WA0026
n591256400171033354293891274e361bb8887686d80fdff4f209be1b23e8548f90a99ed6f8aa34bef47814
अमेठी से चुनाव लडने पर पहली बार बोले राहुल गांधी, जाने क्या कहा
n591256400171033354293891274e361bb8887686d80fdff4f209be1b23e8548f90a99ed6f8aa34bef47814

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जल्द ही चुनाव आयोग तारीखों का एलान कर देगा. वहीं उत्तर प्रदेश में सियासी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान भी करने में लगे हैं.

वहीं एक बार फिर से गांधी परिवार की पारंपरिक यूपी की अमेठी सीट की चर्चा हो रही है. राहुल गांधी ने पहली बार अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने पर जवाब दिया है.

IMG 20240309 WA0028

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी बॉन्ड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला. इसी दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में क्या राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे. इस सवाल पर राहुल गांधी ने कहा ये तो हमारी सीईसी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं वो जो भी ऑर्डर देंगे मैं करुंगा जो भी उनकी राय है. इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूं जो ऑर्डर मिलेग करुंगा.

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है, हालांकि कांग्रेस ने यूपी में अभी अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है. कांग्रेस ने केरल की फिर से वायनाड सीट से राहुल गांधी को टिकट दिया है, लेकिन राहुल गांधी की अमेठी से चुनाव लड़ने की भी चर्चा हैं.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026

बता दें कि यूपी की अमेठी सीठ गांधी परिवार की पारंपरिक सीटों में गिनी जाती है. इस सीट पर साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की हार हुई थी. बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी सीट से हराया था. इससे पहले बीजेपी को अमेठी सीट पर सिर्फ एक बार साल 1998 में ही जीत मिली थी. वहीं बीजेपी ने फिर से अमेठी सीट के लिए स्मृति ईरानी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

n59194814417105244089157d7bb4a0aa4bfa9534312fc8cac11e9d93e20ee30ef2cef6d6f13950b0091342
कृषि मंत्री ने किसानों को दी खुशखबरी, नई तकनीक से सीधे होम डिलीवर होगा उत्पाद
n59194814417105244089157d7bb4a0aa4bfa9534312fc8cac11e9d93e20ee30ef2cef6d6f13950b0091342

अपनी फसल के उचित दामों के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को एक बड़ी खुशखबरी दी है. अर्जुन मुंडा ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, “आज एक नया अध्याय जोड़ा जा रहा है.

E-NAM (राष्ट्रीय कृषि बाजार) के माध्यम से, यह स्थापित किया जा रहा है कि विक्रेताओं और खरीदारों को डिजिटल लाभ मिले. अब ONDC (डिजिटल के लिए ओपन नेटवर्क) के माध्‍यम से यह निर्णय लिया गया है कि एफपीओ (फार्मर प्रड्यूसर ओर्गेनाइजेशन ) के साथ यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों की उपज लोगों तक सीधे होम डिलीवर हो”

IMG 20240309 WA0028

कृषि मंत्री अर्जुन मुडा ने कहा, ‘E-NAM जो राष्‍ट्रीय कृषि बाजार हैए वो मंडियो के माध्‍यम से ऑनलाइन तरीके से किसान और खरीदार का डिजिटल संपर्क कराएगा. यह सुनिश्चित हुआ कि लोगों को डिजिटल लाभ मिले. अब इसे ओपन नेटवर्क फॉर्म डिजिटल पेमेंट (ONDC) से एकीकृत किया गया है. FPO के साथ जुड़कर इसे एक तरह से होम डिलीवर किया जाए. हमारा यह मकसद है कि ONDC के माध्‍यम से जोड़ते हुए यह सुनिश्चित करना कि किसानों के गांव के FPO के माध्‍यम से तैयार उत्‍पाद लोगों तक पहुंचे.

IMG 20240309 WA0027

अर्जुन मुंडा ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि FPO के माध्‍यम से किसानों को नया बाजार मिलेगा. E-NAM को और बेहतर बनाया है, उससे किसानों और बेहतर लाभ मिलेगा. यह कार्यक्रम बहुत महत्‍वकांक्षी है. भारत सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को बेहतर लाभ कैसे हो. 3,600 से ज्‍यादा एफपीओ E-NAM से जुड़ चुके हैं. इस प्‍लेटफार्म के माध्‍यम से फरवरी 2024 तक 332 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा का करोबार दर्ज किया गया है. मुझे आशा है कि आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतर होगी.’

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240315 WA0013 scaled
रेड एफएम द्वारा रेड कार्निवाल का होगा आयोजन, बड़ी कंपनियों के गाड़ियों के लगेंगे मेले
IMG 20240315 WA0013

जमशेदपुर : भारत की बहुचर्चित एफएम “रेड एफएम” द्वारा जमशेदपुर के कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में रेड कार्निवाल का आयोजन 16 एवं 17 मार्च को होने वाला है। इस कार्निवाल में बड़ी बड़ी कंपनियों के गाड़ी यहाँ होंगे। यहाँ कार के साथ साथ मोटरसाइकिल भी होगी। जिसमें स्कोडा, मारुति जैसे बड़े ब्रांड के अलावा दुआ हौंडा, यामहा रेसिंग, हौंडा, नरभेराम, एरीना नेक्सा, ईशा मोटर्स इत्यादि का एक शोरूम वैरायटी उपलब्ध रहेंगी।

IMG 20240309 WA0028

इन सबके अलावा यहाँ सुख शांति जेवेलर्स, शिव साई कंस्ट्रक्शन के भी स्टॉल होंगे। साथ ही ग्राहकों का पसंदीदा तंदूरी ओए भी होगी जहाँ तंदूरी का मज़ा लिया जा सकता है। वहाँ आये ग्राहकों के लिए बैंकिंग पार्टनर भी मौजूद होंगे जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं बैंक ऑफ बड़ौदा रहेगी। जिसके जरिये ग्राहक अपनी पसंद की गाड़ियों को वहाँ से फाइनांस करा कर अपने सपनो को साकार कर सकेंगे।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
6fa677183d9b9aa8ee7ba9a4440de0b20d75dca9613e3f96281c60f233c84902.0
मानगो : शिवशक्ति बस के कंडक्टर ने शराब पीकर किया हंगामा, पुलिस ने पकड़ा, पीआर बॉण्ड पर थाना से छोड़ा
6fa677183d9b9aa8ee7ba9a4440de0b20d75dca9613e3f96281c60f233c84902.0

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड गेट नंबर 4 के पास तूफानी होटल में शुक्रवार की दोपहर शिव शक्ति बस के कंडक्टर, कदमा तीस्ता रोड निवासी राजीव सिंह ने खाना खाने के दौरान शराब का सेवन किया. होटल चालक ने जब उन्हें शराब पीने से मना किया तो उसके साथ गाली गलौज करने लगा. इसके बाद दुकानदार ने इसकी सूचना बस स्टैंड में मौजूद टीओपी के सिपाही रवींद्र सिंह को दी. सूचना पाकर वहां पहुंचा सिपाही कंडक्टर राजीव सिंह को अपने साथ टीओपी में ले गया, जहां उसने कंडक्टर को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह सिपाही के साथ भी अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने लगा.

IMG 20240309 WA0028

इसके बाद सिपाही ने पीसीआर गश्ती दल को बुलवा कर उसे सौंप दिया और पीछे-पीछे वह भी थाना पहुंच गया. थाने में भी कंडक्टर पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करता रहा, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे एमजीएम अस्पताल भेजकर उसकी जांच कराई. वहीं मामले में कंडक्टर राजीव सिंह का कहना है कि खाना खाने के दौरान उसने शराब पी. इसी बीच सिपाही रवींद्र सिंह उसे पकड़कर टीओपी ले गया जहां उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की गई.

IMG 20240309 WA0027

इसके बाद उसे थाना में ले जाकर भी पुलिस ने उसकी पिटाई की, जबकि सिपाही ने कहा कि थाना प्रभारी ने यह निर्देश दिया है कि बस स्टैंड में किसी को भी शराब का सेवन न करने दिया जाए. इसके तहत उन्होंने कंडक्टर को समझाने की कोशिश भी की, मगर वह मानने को तैयार नहीं था और उसके साथ ही मारपीट करने लगा गालियां देने लगा. वहीं घटना की सूचना जब शिव शक्ति बस के मैनेजर अविनाश कुमार को मिली तो वे भी सीतारामडेरा थाना पहुंचे, जहां अपने कंडक्टर की गलती मानकर दोबारा ऐसा न होने की बात कहते हुए उसे पीआर बॉण्ड पर रिहा कराया.

IMG 20240309 WA0026
n59193628817105184081908bf9ff847f09b59c37bb8046647e07796ddc5ed03b9dcb412f55379319ae190f
तेलंगाना के मल्काजगिरी में प्रधानमंत्री ने किया रोड शो, लोगों का उमड़ा सैलाब
n59193628817105184081908bf9ff847f09b59c37bb8046647e07796ddc5ed03b9dcb412f55379319ae190f

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार देर शाम तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी की जीत की कामना करते हुए मल्काजगिरी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार एटाला राजेंदर, केंद्रीय पर्यटक मंत्री जी किशन रेड्डी समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए।

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी राजभवन पहुंचेंगे। आज रात को वहीं रुकेंगे और कल सुबह तेलंगाना के नगरकुरनूल में सुबह दस बजे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

IMG 20240309 WA0028

मिर्जालागुडा से मल्काजीगिरी क्रॉस तक यह रोड शो करीब 1.2 किमी तक करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों सैलाब उमड़ा।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी कविता की गिरफ्तारी के मद्देनजर हैदराबाद के मल्काजगिरी में पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी विजय संकल्प रोड शो के लिए केंद्रीय और राज्य बलों की भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। दो दिन पहले ही एसपीजी कमांडो टीम ने मोदी के रोड शो का रूट मैप अपने कब्जे में ले लिया था। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए 60 से अधिक शीर्ष एसपीजी कमांडो और दो अन्य स्तरों में 10 एनएसजी कमांडो की एक टीम बनाई गई थी। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ की दुकानें बंद रखी। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को लेकर एसपीजी टीम सेंट्रल इंटेलिजेंस सिटी सिक्योरिटी विंग, सेंट्रल इंटेलिजेंस फोर्स एसपीजी कमांडो के साथ समन्वय कर रही थी। 1.5 किमी लंबे रोड शो के लिए सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा पर नजर रखी गई।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
n591385798171038351675596458997ea14fb6a57204f10bbc180448992b5df282d64f640245ddc8612f7bd
इंतजार हुआ खत्म, कल होगी लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा
n591385798171038351675596458997ea14fb6a57204f10bbc180448992b5df282d64f640245ddc8612f7bd

चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है, जोकि अब खत्म होने वाला है. दरअसल, चुनाव आयोग ने बताया है कि वह लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान शनिवार को करेगा.

इसके लिए चुनाव आयोग ने दोपहर तीन 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इससे पहले आयोग ने चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक की है. आज ही नए चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार ने पदभार संभाला है.

इसके लिए चुनाव आयोग ने दोपहर तीन 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इससे पहले आयोग ने चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक की है. आज ही नए चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार ने पदभार संभाला है.

IMG 20240309 WA0028

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग की आज हुई बैठक के दौरान चुनाव को निष्पक्ष, शांति और बेहतर तरीके संपन्न करवाने के लिए कितनी फोर्स को संवेदनशील क्षेत्रों और राज्यों में तैनात करना है इस पर चर्चा की गई है. इसके अलावा कितने चरणों में चुनाव संपन्न करवाया जा सकता है और किन राज्यों में पहले और किन राज्यों में बाद में चुनाव हो सकता है जैसे तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई है. दोनों नए चुनाव आयुक्त को पूरी चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई है.

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 6 से 7 चरणों में करवाए जा सकते हैं. इस दौरान आयोग प्रचार-प्रसार और नॉमिनेशन फाइल करने के लिए राजनीतिक पार्टियों को 30 से 32 दिनों का समय दे सकता है. चुनाव का पहला चरण 18 या 20 अप्रैल हो सकता है. मई के आखिरी हफ्ते नतीजे आ सकते हैं और उसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

IMG 20240309 WA0027

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को हो रहा है खत्म

चुनाव के ऐलान के साथ ही आचार सहिंता लागू हो जाएगी. इस बीच राजनीतिक पार्टियां चुनावी अखाड़े में जमकर पसीना बहा रही हैं और मतदाताओं को आकर्षित करने में लगी हुई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए हैट्रिक लगाने की जुगत में है, जबकि विपक्ष ने पीएम मोदी को हराने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है और एनडीए को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए पूरी कोशिश में जुटा हुआ है.

आचार संहिता लागू होने के बाद मौजूद सरकार कोई भी नया नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी और नही उसका ऐलान कर सकेगी. मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नई सरकार का गठन करना होगा. पिछली बार लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में चुनाव करवाए गए थे. नतीजे 23 मई को घोषित किए गए थे.

IMG 20240309 WA0026
n5918269581710498076327849013be438e96ae3d27c95315ac5b171cf63b60be5016f8c5e5fe732140926e
CAA भारत का आंतरिक मामला, अमेरिका की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
n5918269581710498076327849013be438e96ae3d27c95315ac5b171cf63b60be5016f8c5e5fe732140926e

भारत ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर अमेरिका की टिप्पणी का जवाब दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, CAA भारत का आंतरिक मामला है. CAA लागू होने पर अमेरिका का बयान गलत और अनुचित है.

भारतीय विदेश मंत्रालय का ये जवाब अमेरिकी विदेश विभाग के उस बयान पर आया, जिसमें कहा गया था कि हम 11 मार्च को नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना को लेकर चिंतित हैं. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था, हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं कि यह अधिनियम कैसे लागू किया जाएगा? मिलर ने कहा था, धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान और सभी समुदायों के लिए कानून के तहत समान व्यवहार मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत हैं.

IMG 20240309 WA0028

भारत ने अमेरिका के बयान को बताया अनुचित

अमेरिका के बयान पर जवाब देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 भारत का आंतरिक मामला है और इसके कार्यान्वयन पर संयुक्त राज्य अमेरिका का बयान गलत, गलत जानकारी वाला और अनुचित है.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
error: Content is protected !!