एक नई सोच, एक नई धारा

n5921816041710597298770cda0bea7c467f57cc2e7f897d315db7c692436fc350eaf05d038a29209d687ef
एमएलसी के घर में युवक की हत्या करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के आरोप में की थी पिटाई
n5921816041710597298770cda0bea7c467f57cc2e7f897d315db7c692436fc350eaf05d038a29209d687ef

बिहार की राजधानी पटना में 15 मार्च को एमएलसी के निर्माणाधीन घर की बाउंड्री पर एक युवक की लाश मिली थी. मृतक के दोनों हाथ बाउंड्री की ग्रिल से बंधे हुए थे और शरीर पर पिटाई किए जाने के निशान थे.

इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

IMG 20240309 WA0028

डीएसपी सचिवालय सुशील कुमार ने बताया कि यह घटना चोरी के कारण हुई थी. पुलिस ने घटना में शामिल जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें 4 मजदूर और दो गार्ड शामिल हैं. निर्माणाधीन एमएलसी आवास में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि मृतक अंशु सामान चुराने की कोशिश कर रहा था.

इसी दौरान मजदूरों ने उसे पकड़ लिया और गार्ड के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इसकी वजह से युवक की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद मृतक के शव को ग्रिल से बंधा हुआ छोड़कर मजदूर वहां से फरार हो गए थे. घर की बाउंड्री पर लटकी युवक की लाश को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा था.

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद तुरंत ही सचिवालय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया था. इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की थी.

IMG 20240309 WA0027

इसलिए मजदूरों पर था पुलिस को शक

वारदात के बाद पुलिस पुलिस वहां काम करा रहे ठेकेदार की तलाश में जुट गई थी. दरअसल, निर्माणाधीन घर से मजदूरों के गायब हो जाने के बाद पुलिस का शक उन पर बढ़ गया था. कारण, वारदात के पहले मजदूर वहीं रहा करते थे, लेकिन घटना के बाद से सभी अचानक फरार हो गए थे.

ठेकेदार से मजदूरों का नाम-पता मिलने के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उनसे मिली जानकारी के बाद वारदात में शामिल गार्ड को भी गिरफ्तार कर लिया गया था.

IMG 20240309 WA0026
n5921452021710597032205ceb58d77530cd53efe66767546c9c2dfffc61ad8d324fd6bdcc17123ad56b702
कलयुगी पुत्र ने किया माता पिता पर जानलेवा हमला, जाँच में जुटी पुलिस
n5921452021710597032205ceb58d77530cd53efe66767546c9c2dfffc61ad8d324fd6bdcc17123ad56b702

बहरागोड़ा : कुम्हारडुबी पंचायत अंतर्गत मालकुन्दा गांव के गणेश डुली ने अपने पिता ब्रजेंद्रडुली व माता भारती डुली पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया. इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार हमलावर अपनी पत्नी को जान मारने की कोशिश करता था .जिसपर मायके वाले सूचना पाते ही उसकी पत्नी को लेकर चले गए.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

इससे हमलावर उग्र होकर अपने माता-पिता पर हमला कर दिया. मौके पर उसके बड़े भाई स्थानीय लोगों की सहायता से बीच बचाव करते हुए 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लगाया जाए. जहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा हेतु रेफर कर दिया गया. वहीं मौके पर पुलिस पहुंचकर अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.

IMG 20240309 WA0026
n59215332217105963620250620387d12cd59d18825386868078f74e32c819184afb6504a011333ce4ffed9
तेलंगाना : पूर्व मुख्यमंत्री को बेटी को कोर्ट से झटका, ईडी कस्टडी में रहेगी 23 मार्च तक
n59215332217105963620250620387d12cd59d18825386868078f74e32c819184afb6504a011333ce4ffed9

नई दिल्ली ; दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को 23 मार्च तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया. राउज एवेन्यू कोर्ट ने केंद्रीय एजेंसी की याचिका पर शनिवार को यह आदेश सुनाया.

IMG 20240309 WA0028

एजेंसी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को ईडी मामलों के विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल के समक्ष पेश किया और 10 दिन की हिरासत मांगी. अदालत में पेश किए जाने के दौरान कविता ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया और कहा, ‘हम इसे (मामले को) अदालत में लड़ेंगे.’

केंद्रीय एजेंसी कविता (46) को शुक्रवार शाम हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार करके दिल्ली ले आई थी. सुनवाई के दौरान, वकील नितेश राणा के साथ कविता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विक्रम चौधरी ने न्यायाधीश से कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘अवैध’ थी.

IMG 20240309 WA0027

वकील ने संघीय धनशोधन रोधी एजेंसी पर कविता को गिरफ्तार करते समय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि शीर्ष अदालत ने एजेंसी की ओर से जारी समन के खिलाफ दायर 19 मार्च को कविता की याचिका पर सुनवाई से पहले कविता के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था.

IMG 20240309 WA0026

ईडी ने अदालत को बताया, ‘मामले में के. कविता के खिलाफ पर्याप्त सबूत, गवाहों के बयान हैं.’ एजेंसी ने कविता पर मामले में सबूत नष्ट करने का आरोप भी लगाया. एजेंसी ने अदालत को बताया, ‘हमने के. कविता से सामना कराने के लिए कई गवाहों को बुलाया है.’

Screenshot 2024 0316 190957
तारीखों के एलान के बाद प्रधानमंत्री का बयान, चुनाव में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार बीजेपी – एनडीए
Screenshot 2024 0316 190957

भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। देश में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन आया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि बीजेपी और एनडीए चुनाव में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

तारीखों के एलान के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है। चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता-जनार्दन के बीच जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि 140 करोड़ परिवारजनों और 96 करोड़ से अधिक मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा।

IMG 20240309 WA0028

इस दौरान प्रधानमंत्री ने इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले जब हमने देश की बागडोर संभाली थी, तब देश और देशवासी इंडी गठबंधन के कुशासन से पीड़ित थे। ऐसा कोई भी सेक्टर नहीं बचा था जो घोटालों और पॉलिसी पैरालिसिस से अछूता रहा हो। NDA ने देश को खराब परिस्थिति से बाहर निकाला था और आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज विपक्ष के पास ना कोई मुद्दा है, ना कोई दिशा। विपक्ष का सिर्फ एक ही एजेंडा बचा है, हमें गाली देना और वोट बैंक की राजनीति करना।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
facfeebae53da0497b73d91d5b8a125ed799c66f830cd8cd2d2a191a45f4f15d.0
जमशेदपुर में 25 मई को मतदान, 18 लाख से ज्यादा मतदाता देंगे मत, कुल 1887 मतदान केंद्र पर
facfeebae53da0497b73d91d5b8a125ed799c66f830cd8cd2d2a191a45f4f15d.0

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है। जमशेदपुर में 25 मई को मतदान होना है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले तैयारियों के बारे एम जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 25 मई को चुनाव होना है। इसके लिए जिले के 1134 भवनों में कुल 1887 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसके अलावा कुल 18,41,646 वोटर्स है जिनमे 9,24,246 पुरुष और 9,17,272 महिला वोटर्स है। वहीं 128 थर्ड जेंडर वोटर्स भी है जो इस बार वोट करेंगे।

120 साल की महिला मतदाता भी शामिल

IMG 20240309 WA0028

उपायुक्त ने बताया कि इस साल 120 साल की एक महिला वोटर भी वोट करेगी वहीं 110-119 वर्ष के कुल 3 और 100-109 वर्ष के कुल 63 वोटर भी वोट करेंगे। इस साल युवा वाट संख्या भी बढ़ाई गई है. उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 15,677 दिव्यांग वोटर भी है जिसमे 8380 पुरुष और 7297 महिला वोटर्स है। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव के लिए 9056 पोलिंग पर्सन की जरूरत पड़ेगी। आचार संहिता के लिए 14 लोगों की टीम बनाई गई है।

दिव्यांगों और 85 साल से ज्यादा वाले लोगों के लिए बनेगी टीम

IMG 20240309 WA0027

उपायुक्त ने बताया कि कई लोग ऐसे है जो वोट देने के लिए बूथ तक नही जा सकते। ऐसे लोगों के लिए बीएलओ उनके घर तक जायेंगे और उनसे एक फॉर्म भरवाएंगे ताकि वोटिंग टीम घर जाकर वोट करवाएगी। इनमे वैसे लोग शामिल होंगे जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा हो या फिर दिव्यांग हो।

अंतरराज्यीय और अंतर जिला चेकपोस्ट पर निगरानी तेज

IMG 20240309 WA0026

प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही अंतरराज्यीय और अंतर जिला चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है साथ ही चेकपोस्ट की संख्या भी बढ़ाई गई है वहीं चुनाव के दौरान शराब की तस्करी भी बढ़ जाती है इसके लिए भी पूरी तैयारी की गई है।

n5921782401710594749349f810f58e70db5a105be4c5274f8cfa687798211df85a66da61e5db8b46d8366b
लोकसभा चुनाव के लिए यूपी – बिहार सीमा पर 49 चेकपोस्ट, 24 घंटे रहेगी निगरानी
n5921782401710594749349f810f58e70db5a105be4c5274f8cfa687798211df85a66da61e5db8b46d8366b

लोकसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज पुलिस ने यूपी-बिहार की सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है. उत्तर प्रदेश से आनेवाली गाड़ियों की सख्ती से जांच करने के लिए 49 जगहों पर अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाये गये हैं.

वहीं, सात मल्टी चेकपोस्ट बनाये गये हैं, जहां पुलिस बलों के साथ-साथ बीएसएफ फोर्स, मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती कर दी गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मकसूद आलम और एसपी स्वर्ण प्रभात अंतरराज्यीय चेकपोस्ट की मॉनीटरिंग लगातार कर रहे हैं.

IMG 20240309 WA0028

डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद मकसूद आलम ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी-बिहार की सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट बनाये गये हैं. चेकपोस्ट पर 24 घंटे मजिस्ट्रेट और अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी. एक से दूसरे राज्य से आने-जानेवाले वाहनों की सख्ती से जांच शुरू की गयी है. वहीं, इसकी मॉनीटरिंग के लिए सभी चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं, जो चौबीस घंटे चालू रहेगी.

इन चीजों की होगी जांच

एसपी ने बताया कि चुनाव को लेकर यूपी से होनेवाली शराब की तस्करी, चुनाव में उपयोग के लिए लेकर जानेवाले कैस और ब्लैक मनी, मादक पदार्थ, हथियार और चुनाव में प्रभावी करनेवाले सामग्रियों की जांच की जाएगी. एसपी ने कहा कि सात मल्टी चेकपोस्ट बनाये गये हैं, जहां पर आयकर विभाग, जीएसटी, परिवहन विभाग और अन्य विभागों की टीम रहेगी, जो जांच कर कार्रवाई करेगी.

IMG 20240309 WA0027

यहां बनाये गये अंतरराज्यीय चेकपोस्ट

जिला प्रशासन के अनुसार यूपी-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में पकड़ेवाले सभी थाना क्षेत्र में चेकपोस्ट बनाये गये हैं. कुचायकोट थाना में पहले से बलथरी समेकित चेकपोस्ट है. इसके अलावा गोपालपुर, विशंभरपुर थाना क्षेत्र के में भी अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाये गये हैं. वहीं, कटेया, भोरे, विजयीपुर, श्रीपुर, फुलवरिया थाना क्षेत्र के इलाके में भी अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाये गये हैं. यह सभी चेकपोस्ट यूपी सीमा से जुड़ा हुआ है और यूपी से आनेवाली गाड़ियों की जांच के लिए बनाया गया है.

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240316 WA0013
17 मार्च को जिले के 72 केन्द्रों पर आयोजित होगी JPSC की परीक्षा, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का दिया गया निर्देश
IMG 20240316 WA0012

जमशेदपुर : झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारम्भिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 पूर्वी सिंहभूम जिले के 72 परीक्षा केंद्रों में रविवार, 17 मार्च 2024, को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में अयोजित होने वाली इस परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा बैठक किया गया। टाउन हॉल, सिदगोड़ा में अयोजित इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, डीडीसी श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम श्रीमती पारुल सिंह मौजूद रहे। परीक्षा केन्द्रों में शांति एवं विधि-व्यवस्था के साथ-साथ परीक्षा केन्द्रों में कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ परीक्षा संचालन हेतु प्रतिनियुक्त केंद्र पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, केंद्राधीक्षक को उनके दायित्यों से अवगत कराते हुए बिना किसी चूक के कर्तव्य निर्वाहन का निर्देश दिया गया ।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240316 WA0015

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी केंद्र पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारिओं, केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए इसके लिए किसी भी प्रकार की समस्या का पूर्वाकलन कर उसका समाधान करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने हेतु झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा संचालन को लेकर जारी मार्ग- निर्देशिका का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष बल देते हुए कहा कि किसी भी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के द्वारा दिए गए दायित्वों के निर्वाहन में शिथिलता एवं कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की कोताही अक्षम्य होगी, तथा किसी भी बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लिया जायेगा और नियमसंगत कार्रवाई की जायेगी।

IMG 20240309 WA0027

17 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जिले में कुल 72 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 32000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक एवंं दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके, इसके लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अफवाहों पर विशेष ध्यान दिया जाए और उनपर अंकुश लगाने के लिए समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किया जाये। सभी यह सुनिश्चित करें कि फ्रिस्किंग कमज़ोर न हो, किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी बिना फ्रिस्किंग के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न करें। तकनीक नित्य नए रूप में अग्रसर है, इस परिस्थिति में कोई भी चूक न हो इसका ध्यान रखें और सजग रहें। परीक्षा केन्द्रों पर शांति एवं विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचारमुक्त स्वच्छ एवं शान्तिपूर्ण परीक्षा संचालन करना सुनिश्चित करेंगे ।

IMG 20240309 WA0026

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में अक्षरशः अनुपालन करते हुए विधि व्यवस्था संधारण करते हुए कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करेंगे। सभी केंद्राधीक्षक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित कराने व उनकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, कमरे में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कोषागार पदाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्त स्टेटिक दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केन्द्राधीक्षक उपस्तिथ थे।

Screenshot 2024 0316 182239
मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य हुआ शुरू, बन्ना गुप्ता ने कहा- जनता से किया हर वादा पूरा करेंगे
Screenshot 2024 0316 182302

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि मानगो फ्लाइओवर का निर्माण कार्य शनिवार को आरंभ हो गया. उन्होंने कहा कि ये जीत जमशेदपुर की जनता की जीत है और उन सभी विरोधियों के गाल पर तमाचा है जिन्होंने हर संभव प्रयास किया कि इस निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो जाय.

IMG 20240309 WA0028

बन्ना गुप्ता ने बताया कि वे इसे जमशेदपुर, खास कर मानगो की जनता को समर्पित करते हैं और यकीन दिलाते हैं कि हर वह वायदा, जो उन्होंने वहां की जनता से किया है, उसे पूरा करेंगे, जनता बस अपना प्यार, विश्वास और आशीर्वाद उन पर बनाये रखे.
गौरतलब है कि यह फ्लाइओवर मंत्री बन्ना गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट है और उन्होंने चुनाव के समय जमशेदपुर की जनता से वायदा किया था कि मानगो को जाम मुक्त कराएंगे, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयास करेंगे.

IMG 20240309 WA0027

अब उनके प्रयास से ही मानगो में स्वर्णरेखा नदी पर 252 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाइओवर का निर्माण हो रहा है, जिसका गुजरात की दिनेश चंद्र अग्रवाल और इब्रा इस्कॉन की जॉइंट वेंचर कंपनी निर्माण करायेगी. फ्लाइओवर की लम्बाई 3.4 किलोमीटर होगी आगामी 18 महीने में इसके निर्माण का काम पूरा होगा.

IMG 20240309 WA0026
n5921093861710582198372dcc5a75c18f1cb6871ebed1f240a47e0cd33f93754106e180f59a9d8f0e4cb2c
इंतजार को घड़ी खत्म, इस दिन डाले जाएंगे मतदान, जाने पूरी खबर
n59209738817105872962578d18c9c8a505d918a75af3efad1a43a400b356291c30a1e97a7bdd7c36256c9f

लोकसभा चुनाव 2024 :इंतजार की घड़ी अब समाप्त हुई। विज्ञान भवन में दोपहर तीन बजे प्रेस वार्ता कर भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा पर राजभर ने कहा -हम इस घोषणा का स्वागत करते हैं।

IMG 20240309 WA0028

7 चरणों में होगा चुनाव, पहला चरण 19 अप्रैल को, 4 जून को होगी मतगणना

IMG 20240309 WA0027

लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा।

पहला चरण 19 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण में 21 राज्यों में चुनाव होंगे।

दूसरा चरण 26 अप्रैल को मतदान होगा।

तीसरा चरण 7 मई को मतदान होगा।

चौथा चरण 13 मई को मतदान होगा।

5वें चरण का मतदान 20 मई को होगा।

छठें चरण का मतदान 25 मई को होगा।

7वें चरण का मतदान 1 जून को होगा।

चार जून को मतगणना होगी।

राजनीतिक दलों को बताना होगा, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को टिकट क्यों दिया- मुख्य चुनाव आयुक्त

IMG 20240309 WA0026

प्रेस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी। 85 साल से ज्यादा उम्र के सभी मतदाता या दिव्यांग मतदाता के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें। बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हमारे सामने चुनाव कराने को लेकर 4 चुनौतियां हैं। बाहुबल का इस्तेमाल, धनबल, झूठी खबर और एमसीसी का उल्लंघन। हम हिंसा मुक्त चुनाव करवाना चाहते हैं, ऐसे में चुनाव के दौरान कोई भी खून-खराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को समाचार पत्रों और अन्य मीडिया आउटलेट्स में तीन बार जानकारी प्रकाशित करनी होगी। राजनीतिक दल को यह बताना होगा कि उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया।

n592084302171057725145005945d585d671dbf3881e022f2e3f727014c9b2a6a8e5ed5c7d63f63f0c01066
मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल
n592084302171057725145005945d585d671dbf3881e022f2e3f727014c9b2a6a8e5ed5c7d63f63f0c01066

मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल आज यानी शनिवार को भाजपा से जुड़ीं। उनका स्वागत भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह और मीडिया प्रमुख अनिल बालूनी ने किया।

दूसरी तरफ देश भर में आचार संहिता लागू होने से पहले यह क्रम जारी है। यह लगभग सभी पार्टियों में ऐसी ही प्रक्रिया चल रही है तो कोई किसी पार्टी से आ रहा है और कोई दूसरी पार्टी को अलविदा कहकर ज्वाइन की। लेकिन, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

IMG 20240309 WA0028

इस बीच बताते चले कि कई मौकों पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुराधा पौडवाल सार्वजनिक मंच पर तारीफ भी कर चुके हैं। जनवरी में जब उत्तर प्रदेश के अयोध्या में उद्घाटन हुआ था, तब भी उन्होंने राम मंदिर में भजन गाया था।

अनुराझा पौडवाल की उम्र लगभग 70 वर्ष है। उनकी शादी साल 1969 में अरुण पौडवाल से हुई थी, जो एसडी बर्मन के असिस्टेंट और एक म्यूजक कंपोजर भी थे। उनके दो बच्चें हैं, बेटे का नाम आदित्य पौडवाल और एक बेटी कविता पौडवाल हैं। साल 1991 में उनके पति की हादसे में अचानक से मौत हो गई थी।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
error: Content is protected !!