जमशेदपुर : भाजपा टेल्को मंडल के नए अध्यक्ष विकाश शर्मा जी को और सुंदरनगर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा को पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य सोनू श्रीवास्तव ने दी बधाई, साथ ही कहा कि इतने कम उम्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष बनना इनके काम की और इशारा करती है।
पूर्व में विकाश शर्मा भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रह चुके है, साथ में भाजपा के महामंत्री के रूप में भी रह चुके है। विकाश शर्मा के नेतृत्व में अच्छा संगठन मजबूत होगा। विकाश शर्मा जी ने भाजपा जिलाध्यक्ष का धन्यवाद किया और साथ ही कहा की नए जिमेदारी पर खड़ा उतरूंगा।
जमशेदपुर : राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना का 6 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पहले भारतरत्न पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि रामाधार ठाकुर, विशिष्ट अतिथि महिन्द ठाकुर ने सम्बोधन में कहा कि आज राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना समाज के बीच संघर्षशील हो कर कार्य कर रही है।
सचिव पवन शर्मा ने बताया कि आज नाई समाज का बहुत सारे संगठन लोग चला रहे लेकिन जब समस्या आती है तो कोई उन्हें साथ नहीं देता है, उस समय सिर्फ राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना ही उन्हें साथ देता। संस्थापक भाई अरुण शर्मा ने बताया कि यह संगठन अभी तक 23 परिवार को आदर्श विवाह करने में सफलता प्राप्त किया, 6 परिवार को श्राद्धकर्म करने में सफलता प्राप्त किया, 20 परिवार को गम्भीर बिमारी में इलाज करने में सफलता प्राप्त किया, हजारों लोगों को रक्तदान देकर जीवन बचाने में सफलता प्राप्त किया।
उन्होंने कहा आज किसी को भी जरूरत पड़ा है तो राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना सबसे पहले सबसे आगे बड़ कर साथ देने का कार्य किया है। संजय प्रमाणिक ने बताया कि वास्तव में सभी संगठनों से अच्छा कोई कार्य किया है वह राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना सभा। मुख्य रूप से मुकेश ठाकुर, संतोष ठाकुर, नीरज ठाकुर, आंनद ठाकुर,अनुज शर्मा, अजय ठाकुर, अर्बिन्द ठाकुर, महिन्द्र ठाकुर, सुधीर ठाकुर, रिन्कु ठाकुर, अन्य सदस्य ने भाग लेकर क्रार्यक्रम को सफल बनाया। धन्यवाद ज्ञापन रामबिलास ठाकुर ने दिया।
जमशेदपुर : झारखंड के धरती पुत्र निर्मल महतो के 37 वें शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा स्थल उलियान सोनारी पहुंचे मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला के सहायक सह मुखी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता श्री रंजन कारूवा एवं कारूवा समाज मूलनिवासी के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी, राम मनोहर क्षत्रिय एवं लालटू महतो के पीए।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री कारूवा ने कहा कि आज भी झारखंड आंदोलन के प्रणेता की कमी महसूस हो रही है। इसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं है, इनके अधूरे कार्यो को हमें संकल्प लेकर करने की आवश्यकता है।
सुरिंदर पाल ने दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डन रीच कोलकाता के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक का पदभार संभाला। कार्यभार संभालने से पहले वह मुख्य परियोजना प्रबंधक रेल भूमि विकास प्राधिकरण चंडीगढ़ में थे। 1990 बैच के आईआरएसई (भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा) सुरिंदर पाल मार्च 1992 में भारतीय रेलवे में शामिल हुए।
परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद वर्ष 1994 में जम्मू – उधमपुर रेल लिंक की प्रतिष्ठित परियोजना पर तैनात हुए। श्री पाल ने एनआईटी कुरूक्षेत्र से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया। उन्होंने मंडल अभियंता, इलाहाबाद (प्रयागराज), उप मुख्य अभियंता -पुल, नई दिल्ली, उप मुख्य अभियंता (निर्माण), दिल्ली, वरिष्ठ मंडल अभियंता, उत्तर रेलवे अंबाला, निदेशक – सतर्कता, रेलवे बोर्ड जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत थे।
जमशेदपुर : आज भारत माता के भक्त भाजपा नेता अभय सिंह के नेतृत्व में साकची थाना में भारत विरोधी बयान देनेवाले कांग्रेस सरकार के विदेश मंत्री एवम कांग्रेस के बड़े नेता श्री सज्जन वर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया, साथ ही साकची थाना प्रभारी को कहा गया कि एक जिम्मेदार पद पर रहने वाले पूर्व विदेश मंत्री श्री सलमान खुर्शीद के द्वारा या कहा जाना कि जिस प्रकार हिंसा के तहत तख्ता पलट बंगाल में हुआ इस प्रकार कहीं यह भारत में ना हो जाए।
उन्होंने पुस्तक विमोचन करते समय यह बयान पूरे भारत की जनता के समक्ष दिया। जिसे यूट्यूब, फेसबुक, सोशल मीडिया तथा कई अखबारों के माध्यम से देखा जा सकता है और पढ़ा जा सकता है। भारत के संविधान को सरासर ऐसे नेता उल्लंघन करके भारत में अशांति फैलाना चाहते हैं, दंगा फैलाना चाहते हैं और उनका मकसद यह था कि जिस प्रकार बांग्लादेश में महिलाओं के साथ हिंदू बहनों के साथ में रेप हुआ बलात्कार हुआ इस प्रकार की घटना भारत में पुर्नवृत्ति हो सकती है, सत्ता पलट सकता है, दंगा फैल सकता है और राजा की स्थिति का निर्माण हो सकता है। तो ऐसे नेता भारत के अंदर में राष्ट्रद्रोह का काम कर रहे हैं और साथ ही वे यहां हिंसा फैलाने के लिए उतारू है।
वह अपने इलाहाबादी आतंकवादी शक्तियों को एकजुट करके उन्हें प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों का हम विरोध करते हैं और इसके तहत इस पर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें। अभय सिंह ने साकची थाना के प्रभारी को कहा है कि कानूनी रूप से कार्रवाई हो अन्यथा हम सभी लोग सड़कों पर उतरकर इस बांग्लादेशी समर्थक नेता का बहिष्कार करेंगे।
नई दिल्ली : बांगलादेश में हिन्दूओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों के ऊपर लगातार हो रहे हमलों व उत्पीड़न की वीभत्स घटनाओं से चिंतित विश्व हिंदू परिषद ने आज भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह से भेंट कर वहाँ उत्पीड़ित समाज की सुरक्षा हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही हेतु निवेदन किया।
भेंट के बाद परिषद के केन्द्रीय महा-मंत्री श्री बजरंग बागड़ा ने बताया कि आज हमारे अध्यक्ष श्री आलोक कुमार और मैं स्वयं केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मिले तथा उन्हें बांग्लादेश में हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर भारत के हिंदू समाज की व्यथा और चिंता से अवगत कराया तथा माननीय गृह मंत्री से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की मांग की।
श्री बजरंग बागड़ा से बताया कि गृह मंत्री ने उनकी सरकार द्वारा इस दिशा में की गई कार्यवाही से अवगत कराया और कहा कि सरकार इस विषय में पूर्ण संवेदना एवं गंभीरता के साथ आवश्यक कार्यवाही कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वहाँ गठित अंतरिम सरकार के प्रधान को भेजे अपने शुभकामना संदेश में भी हिन्दुओं की सुरक्षा का विषय उठाया है।
विद्यार्थियों सहित समस्त भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और हिंदू, सिख, बौद्ध एवं ईसाईं अल्पसंख्यकों की और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा पर वहाँ के अधिकारियों के साथ निरंतर सम्पर्क स्थापित कर यथा संभव कार्यवाही की गई है। गृह मंत्री ने आशा जताई है कि जैसे अंतरिम सरकार के प्रधान ने हिन्दू अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की घटनाओं को अस्वीकार नहीँ किया है, वैसे ही वे इन पर तत्काल नियंत्रण स्थापित करने के निमित्त उचित कार्यवाही करेंगे। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद अपने केन्द्रीय कार्यालय में एक हेल्पलाइन सेवा भी स्थापित करने जा रहा है। जिसका नंबर भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
जमशेदपुर : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के विरुद्ध आज भाजपा नेता और पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में आरक्षण एवं सरकार के विरुद्ध शुरू हुए आंदोलन वहां की तत्कालीन पीएम शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ते ही देखते देखते हिंदुओं के विरुद्ध में परिवर्तित हो गई एवं तीन चार दिनों में करीब न्यूज के हिसाब से 300 लोग मारे गए है। इस्कॉन मंदिर को तोड़ा गया, साथ ही कई मंदिरों में तोड़ फोर की गई। हिंदुओं की घरों में लूटपाट की गई। यह दर्शाता है कि कट्टर इस्लामिक संगठन इस छात्र आंदोलन के पीछे में थी और छात्र आंदोलन में छात्रों को इस्तमाल करके पूरे इस आंदोलन को हाईजैक कर लिया।
अब बांग्लादेश सरकार के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री जो नोबल पुरस्कार विजेता भी है। उन्होंने कल पदभार संभाला है। उनकी पहली जिम्मेवारी बनती है की वहां के हिंदुओं को सुरक्षित करे साथ साथ भारत देश की सरकार की भी जिम्मेवारी बनती है कि वहां की सेना और नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पर दवाब डाले अगर कोई हिंदुओं को या उनके घरों को क्षति पहुंचाएगा तो हिंदुस्तान और यहां के लोग खड़े हैं।
श्री सिंह ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि इतनी बड़ी त्रस्ति के बाद जो इस देश में अपने आप को मुस्लिम के नेता मानते और यह मानते है कि मुस्लिम उनकी पार्टी को वोट देते है और अल्पसंख्यों के हितैषी भी है। बांग्लादेश में इस्लामिक संगठन के द्वारा किया जा रहा है, वह गलत है, इसके संबंध में एक शब्द भी नहीं बोला जा रहा है, जबकि यह उनका दायित्व था कि पूरे भारत देश में इस तरह के घटना पर मुस्लिम समुदाय के नेताओं को अपील करे कि ऐसी घटना पर बोले। चुंकी कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी और सपा के मुख्य अखिलेश यादव और जमशेदपुर में कांग्रेस के नेता डॉ अजय कुमार जैसे नेता दिखावा करते है कि भाजपा एक हिंदुओं की पार्टी है और वही सिर्फ मुस्लिम के हिमायती है।
वोट के लिए वह कहते है कि वे भी हिंदू है ,लेकिन जहां हिंदुओं की रक्षा की बात है, वहां पर एक शब्द भी नहीं बोला जाना इनकी सोच को दर्शाता है। मैं झारखंड के कांग्रेस के नेताओं से अपील करूंगा कि राहुल गांधी तक यह बात जरूर पहुंचाए कि उन्हें ऐसे घटना पर इंटरनेशनल मीडिया में बोलना चाहिए कि जो बांग्लादेश में हो रहा है वह गलत हो रहा है। क्योंकि अगर ये इस घटना पर नहीं बोलते है तो उन्हें वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।
जमशेदपुर : आज अरका जैन यूनिवर्सिटी में न्यू सेशन के BCA aur MCA के बच्चों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह सम्मिलित होकर बच्चों को टेक्नोलॉजी के सदुपयोग करके हुए भारत को विश्वगुरु को बनाने में अपना योगदान के लिए प्रेरित किया।
श्री सिंह ने बच्चो को सफलता के लिए समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के लिए सलाह दिए, साथ ही ग्रोथ, प्रोग्रेस और सक्सेस का अर्थ समझाते हुए कहा की ग्रोथ के साथ साथ नैतिक एवं मूल्यों को अपनाते हुए आध्यात्मिक विकास करते हुए जीवन में सफल हुआ जा सकता है। बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए भारत देश के विकास के लिए अपना अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किए।
मुख्य रूप से ज्वाइंट रजिस्टार डॉ जसबीर सिंह धंजल, मैनेजमेंट चेयरमैन डॉ एसएस राजी, कैंपस के डायरेक्टर डॉ अंगद तिवारी, डायरेक्टर आईक्यूएसी डॉ अरविंद कुमार पांडेय,असिटेंट दिन इंजीनियरिंग और आईटी डॉ अश्विनी कुमार, पारसनाथ मिश्र एवं अन्य अतिथि के रूप सम्मिलित थे।
जमशेदपुर : “इक बरस भी अभी नहीं गुज़रा, कितनी जल्दी बदल गए चेहरे।” कैफ़ अहमद सिद्दीकी जी का यह शेर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व मंत्री मंजीत सिंह गिल के ऊपर सटीक बैठती दिख रही है। अभी लोकसभा चुनाव के खत्म हुए 6 महीने भी नहीं हुए की भाजपा के विरोध कर रहे सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह की मुँह मिठाई का कार्यक्रम मंजीत सिंह गिल द्वारा किये जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर जंगल मे आग की तरह फैल रही है और यही नहीं इससे पूर्व भी सरदार शैलेन्द्र सिंह के साथ सफर करते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफी चर्चा में रही थी। चर्चा होना और भाजपा समर्थकों के आँख में खटकना यह जायज़ भी है क्योंकि कुछ महीने पहले जो भाजपा के खिलाफ देश के इतने बड़े चुनाव में खुलकर खड़े थे उनके साथ जिला का एक पदाधिकारी गलबाँही करते दिखेंगे तो मोर्चा तो समर्थक खोलेंगे ही।
उस पर भी ताज़्ज़ुब की बात यह हुई कि इतने हो-हंगामा के बीच जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में मंजीत सिंह गिल का नाम प्रदेश कमेटी को दिया गया और नाम पर चर्चा होने से पूर्व ही जिला भर में अध्यक्ष के नाम की अनौपचारिक घोषणा कर दी गयी। अब भाजपा जमशेदपुर महानगर में अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल के नाम की दावेदारी करने पर जिला अध्यक्ष सुंधांसू ओझा पर कई प्रश्न खड़े हो चुके है। क्या भाजपा जमशेदपुर महानगर से मुस्लिम समाज को दरकिनार किया जा रहा है और उस पर भी ऐसे व्यक्ति मंजीत सिंह गिल के नाम पर विचार किया जा रहा जो अल्पसंख्यक में बहुल अल्पसंख्यक से नहीं है और समाज में उसकी उसी के समाज वाले भाजपा से हट कर विरोधी दल के लिए काम करने का आरोप लगा रहे।
इन्हीं सब बातों को लेकर सीख समाज से भाजपा नेता जसवंत सिंह गिल आज रांची में संगठन महामंत्री करमवीर सिंह से मुलाकात कर मंजीत सिंह गिल की छवि के खिलाफ पार्टी विरोधी कार्य करने की लिखित शिकायत सबूतों के साथ दिया और बताया की अगर मंजीत सिंह गिल अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनता है तो भाजपा की छवि सिख समुदाय और मुस्लिम समुदाय दोनों में गलत जायेगा।
करमवीर सिंह ने सारी बातों को गंभीरता से लेते हुए जसवंत सिंह गिल को आश्वासन दिया है कि इस बात को गंभीरता से लेंगे, क्यों की मंजीत सिंह गिल की ऐसी बहुत सारी शिकायतें आ चुकी है। जो भी संगठन के खिलाफ कार्य करेगा पार्टी सख्ती से कारवाई करेगी।
जमशेदपुर : भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के मीडिया प्रभारी मोंटी अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की मुझ जैसे एक साधारण से कार्यकर्ता पर जिला के माननीय अध्यक्ष अनुशासनहीनता के पाठ पढ़ाते हुए करवाई करते है। विगत दिनों महोदय ने अपने जिला कमिटी की घोषणा की थी, जब से कमिटी घोषणा हुई है तब से भाजपा के सभी अधिकृत ग्रुप फेसबुक सोशल मीडिया में पार्टी के संविधान का धज्जियां उड़ाया जा रहा है। इस पर महोदय ने चुप्पी साध ली है।
उन्होंने कहा की जिलाध्यक्ष एक आंख में काजल और एक आंख में सुरमा लगा लिए है। उन्होंने पार्टी में सब कार्यकर्ताओं के लिए अलग अलग मापदंड तय किया है लग रहा है। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, न की कोई व्यक्ति विशेष की। उन्होंने जिलाध्यक्ष जी को नसीहत देते हुए कहा की महोदय जी कार्यकर्ताओं को सम्मान दीजिये, अपमानित मत करिए।