एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240705 WA0016
भाजपा नेता सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह द्वारा नागरिक सुविधा केंद्र का हुआ शुभारंभ

जमशेदपुर : केबुल कंपनी गेट के सामने स्थित कोशिश संस्था के कार्यालय में भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के देखरेख में संचालित नागरिक सुविधा केंद्र का शुभारंभ राष्ट्र संवाद समूह के संपादक देवानंद सिंह एवं अन्य गणमान्यों द्वारा किया गया।

IMG 20240309 WA00281

नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से जमशेदपुर क्षेत्र की जनता को आयुष्मान भारत योजना कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वोटर आईडी कार्ड बनाने से संबंधित सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

IMG 20240309 WA00271

समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बीच आम नागरिक कार्यालय पहुंचकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा “आज भी कई लोग सरकारी सुविधाओं और योजनाओं से अनभिज्ञ हैं ऐसे पात्र लाभार्थियों को हमारी संस्था के सदस्यों द्वारा जन सुविधाओं और योजनाओं से अवगत कराया जायेगा।

IMG 20240309 WA00261

मौके पर, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, भाजपा गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष अजय सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, कंचन डे, जितेंद्र सिंह जीतू, त्रिदेव सिंह, बिनोद कुमार, कर्मजीत सिंह कम्मे, शाहरुख सहित स्थानीय आम जनमानस और कई लाभार्थी उपस्थित रहे।

IMG 20240705 WA0015
एल डी सी की पुनः परीक्षा को लेकर मेन्स यूनियन ने मुख्य ब्रीज अभियंता को सौंपा ज्ञापन

सीनी : मेन्स यूनियन सीनी शाखा द्वारा मुख्य ब्रीज अभियंता श्री शांतनु साहा को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें सीनी रेल इंजीनियरिंग कारखाना एवं कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए चर्चा की गई। जिसमें पूर्व में एल डी सी परीक्षा हुई थी जिसमें उच्च कोटि के प्रश्न पुछे गए थे, ग्रुप डी से ग्रुप सी में प्रोन्नति के लिए। जिसमें 60 अंक में पास करना अनिवार्य था। इस परीक्षा में ग्रुप डी कर्मचारियों में से एक भी कर्मचारी पास नहीं हुए थे।

IMG 20240309 WA00281

पुनः एल डी सी परीक्षा आयोजित करने की मांग रखी गई है, जिसमें सभी परीक्षार्थियों को निम्न अंक से पास किये जाने का विकल्प की मांग रखी गई। इस पर मुख्य ब्रीज अभियंता ने कहा कि 20% कोटे के तहत पुनः परीक्षा आयोजित की जायेगी और संबंधित समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए आश्वासन दिया कि सभी कारखाने एवं कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं में रेलवे कारखाने में वर्क लोड, रेलवे डाक्टर नियुक्ति, स्वच्छ पानी, रोड मरम्मती करण, रेलवे क्वार्टर की मरम्मत, इत्यादि समस्याओं पर उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श के पश्चात सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

IMG 20240309 WA00271

इस मौके पर मेन्स यूनियन के उप सचिव अरगा विश्वास, एस सी एस टी कर्मचारी के अध्यक्ष व्यास कुमार रजक, देवाशीष दास, अरूण कुमार, गौरांग मोदक, अभय कुमार सिंह, रितेश कुमार, इत्यादि उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240705 WA0013
आशा कुमारी रूंडा ने अपने समर्थकों के साथ जे.बी.के.एस.एस. की सदस्यता ग्रहण की

गम्हरिया : झारखंडी भाषा खातियानी संघर्ष समिति के द्वारा गम्हरिया हथियाडीह खेल मैदान में विशाल जनसभा में जे बी के एस एस के सुप्रीमो केन्द्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो ने सिंहभूम लोकसभा संसदीय क्षेत्र के पुर्व प्रत्याशी आशा कुमारी रूंडा को बुके देकर सम्मानित करते हुए पार्टी की सदस्यता प्रदान की। आशा कुमारी रूंडा सैकड़ों समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की।

IMG 20240309 WA00281

आशा कुमारी रूंडा ने अपने संबोधन में कहा कि जेबी केएसस के नीति सिद्धान्त से प्रभावित होकर मैं पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं। पार्टी के द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी मैं उसे हरसंभव प्रयास करते हुए विधि सम्मत कार्य करूंगी। इस दौरान सिंहभूम लोकसभा पुर्व प्रत्याशी परदेशी लाल मुंडा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240705 WA0014
हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा खेमे में उदासी छा गई है : सुधीर कुमार पप्पू
IMG 20240705 WA0014

जमशेदपुर : मोदी सरकार और भाजपा की हर साजिश नाकाम हो रही है। हेमंत सोरेन पर मोदी सरकार ने ईडी के माध्यम से फर्जी केस बनाकर जेल भिजवा दिया, परंतु ईडी ने कोर्ट में कोई सबूत पेश नहीं कर सकी। जेल से रिहा होकर हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और झारखंड की कमान संभाल लिया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद भाजपा खेमे में उदासी और मायूसी देखी जा रही है। समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है।

IMG 20240309 WA00281

उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले हेमंत सोरेन को मोदी सरकार इसलिए फर्जी केस बनाकर जेल भिजवाया था ताकि भाजपा को लोकसभा चुनाव में लाभ मिल सके लेकिन जनता ने भाजपा की साजिश को नाकाम कर दिया। अब राज्य में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चल रही है। हालत यह है कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है वह मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ना चाहती है। खासकर मणिपुर की घटना के बाद आदिवासी समाज के लोगों ने भाजपा से दूरी बना ली है। यही कारण है कि सभी आरक्षित सीटों पर लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई।

IMG 20240309 WA00271

इस तरह का फार्मूला मोदी सरकार बिहार बंगाल महाराष्ट्र आदि राज्यों में अपना रही है। पप्पू ने कहा कि जनता ने भाजपा को सबक सिखा दी है और बैसाखी सरकार चलाने पर मजबूर कर दी है यह सरकार कभी भी गिर सकती है। देश की जनता नहीं चाहती थी कि तीसरी बार मोदी सरकार बने परंतु 38 दलों के साथ एनडीए के नाम पर जोड़-तोड़कर सरकार बन गई, लेकिन सहयोगी दलों में काफी नाराजगी है। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू जिस दिन किसी कारण से नाराज हुए तो सरकार गिर जाएगी।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240704 WA0112
महानंद बस्ती के नव प्राथमिक विद्यालय की स्थिति जर्जर , छत से गिर रहा पानी, हो रही छत के लोहे की चोरी – करनदीप सिंह

जमशेदपुर – टेल्को क्षेत्र के महानंद बस्ती में स्थित नव प्राथमिक विद्यालय की नहीं हो रही मरम्मती गुरुवार को समाजसेवी करनदीप सिंह को विद्यालय में चोरी की सूचना प्राप्त हुई और वह विद्यालय पहुंचे और विद्यालय की शिक्षिका से जानकारी प्राप्त की।

IMG 20240704 WA0110
IMG 20240309 WA00281

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका पुष्पा मिश्रा ने बताया की आए दिन यहां चोरी हो रही है उन्होंने बताया की एक लिखित रूप में टेल्को थाने में शिकायत की गई है पर वह आज तक चोर को पकड़ नहीं पाए।
विद्यालय की मरम्मती नहीं होने के कारण छत से पानी गिर रहा है और क्लासरूम के पांच पंखे पानी गिरने के कारण खराब हो चुके हैं विद्यालय की शिक्षिका ने बताया की जिला शिक्षा कार्यालय में भी इसकी लिखित के रूप में शिकायत की गई है पर आज तक कोई मरम्मती कार्य नहीं हुआ।

IMG 20240704 WA0111
IMG 20240309 WA00271

स्थानीय निवासी मुन्ना देवी ने बताया की इतनी खराब स्थिति में बच्चे विद्यालय में आकर पढ़ रहे हैं सरकारी स्कूल होने के नाते उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है, जहां तक की बच्चों से झाड़ू लगाया जाता है उन्होंने इस विषय में कार्रवाई की गुहार लगाई है‌ और जल्द से जल्द मरमती कार्य विद्यालय की करवाई जाए।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240704 WA0002
गोलपहाड़ी सिख स्त्री सत्संग सभा ने AISMJWA के अध्यक्ष बनने पर चरणजीत को किया सम्मानित
IMG 20240704 WA0000

जमशेदपुर : गोलपहाड़ी गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा ने बुधवार को ऑल इंडिया स्मॉल मीडियम जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जमशेदपुर शहरी इकाई का जिला अध्यक्ष बनने पर फतेह लाइव के मुख्य संपादक चरणजीत सिंह को सम्मानित किया. इस दौरान अंगवस्त्र और बुके प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई. इसके साथ ही जन्मदिन की बधाई भी दी गई.

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

इससे पूर्व इन दोनों खुशियों के उपलक्ष्य में चरणजीत सिंह के आवास में श्री सुखमणि साहेब के पाठ और कीर्तन गायन किये गए. सभा की बीबीयों ने पाठ किया. समाप्ति के बाद बीबी जसविंदर कौर ने अरदास हुई, जिसके बाद उपस्थित संगत के बीच सम्मान समारोह किया गया. चरणजीत सिंह को आगामी रविवार को गुरुद्वारा में सम्मानित किया जायेगा.

IMG 20240704 WA0001
IMG 20240309 WA00261

गोलपहाड़ी गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह टीटू, चेयरमैन इंदरजीत सिंह साब, सचिव सविंदर सिंह बिल्ला, नौजवान सभा के महासचिव तरण संधू, सभा की प्रधान सह सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की संयुक्त महासचिव परमजीत कौर, जसविंदर कौर, गुरमीत कौर, तृप्ता कौर, सुखजिन्दर कौर, ग्रंथी गुरमीत कौर, बलविंदर कौर, मंजीत कौर उर्फ कोक्क, सरबजीत कौर, आशा कौर, सीता कौर, गुरमीत कौर स्वीटी, हरलीन कौर, तरणदीप सिंह, गुरकिरत सिंह, अवलीन कौर आदि उपस्थित थे.

Untitled design 361706714172664
चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन तीसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन राजभवन के लिए निकले हैं. हेमंत सोरेन तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे. गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुना था. सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे.

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240703 WA0005 1
कमलेश कुमार कांग्रेस के जिला आर टी आई विभाग के चेयरमैन बनाये गए
IMG 20240703 WA0005 1

जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस आर टी आई विभाग के प्रदेश चेयरमैन तपेश्वर नाथ मिश्रा ने जिलाध्यक्ष अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अनुशंसा पर पूर्वी सिंहभूम जिला आर टी आई विभाग कांग्रेस का चेयरमैन कमलेश कुमार को नियुक्त किया। उन्होंने नए चेयरमैन कमलेश कुमार को बधाई देने के साथ साथ शीघ्र जिला कमिटी, प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी बनाने का निर्देश भी दिया है।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240703 WA0004 1
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240703 WA0003 scaled
कोशिश संस्था ने निःशुल्क कपड़े का थैला वितरण कर प्लास्टिक का उपयोग न करने की दी सलाह, बताई वजह
IMG 20240703 WA0003

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की ने टिनप्लेट सब्जी बाजार में ग्राहकों के बीच निःशुल्क कपड़े की बैग का वितरण किया।
संस्था द्वारा यह पहल प्लास्टिक प्रदूषण के बढ़ते खतरे को रोकने तथा इसके व्यापक उपयोग से गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। मौके पर कोशिश संस्था के सदस्य राजेश सिंह बम, कंचन दे, हनी परिहार, कुणाल शर्मा, शाहरुख, बंटी, अर्णव दास और जितेंद्र उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240703 WA0004
जम्को मैदान के संदर्भ में जिले के उपायुक्त को बस्ती वासियों ने सौपा ज्ञापन , जुस्को प्रबंधन मैदान में ट्रांसपोर्टेशन इस्तेमाल की कर रही प्लानिंग
IMG 20240703 WA0005

जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र के जम्को मैदान के संबंध में बस्ती वासियों ने बुधवार को जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौपा तथा बस्ती वासियों ने बताया की 1 जून को पूर्वी सांसद डॉ अजय कुमार से बस्ती वासियों की वार्ता हुई थी उन्होंने इस संबंध में बस्ती वासियों को कहा था की जिले के उपायुक्त से और जुस्को के एमडी से वार्ता कीजिए।

IMG 20240309 WA00281

जिले के उपायुक्त ने बस्ती वासियों को आश्वासन दिया की जल्द एक टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ बस्ती वासियों की बैठक बुलाई जाएगी।
वही जब जुस्को के एमडी से मिलने बस्ती वासी पहुंचे तो जुस्को प्रबंधन ने मैदान देने में साफ इनकार कर दिया और कहा मैदान में ट्रांसपोर्टेशन का इस्तेमाल करने का प्लानिंग की जा रही है।

वहीं स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया की यह आंदोलन बस्ती वासियों को और तेज करना होगा नहीं तो आने वाला समय में बस्ती पूरी तरह से बेकार हो जाएगी और प्रदूषण होगा और दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाएगी उन्होंने बताया की यह पर्यावरण विभाग, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पास या आवेदन देना पड़ेगा की हम बस्ती वासियों के लिए कोई खेल का मैदान नहीं है। जम्को बस्ती, मिश्रा बागान, महानंद बस्ती, आजाद बस्ती, मछुआ बस्ती, मनीफीट,प्रेमनगर, लक्ष्मीनगर, झगड़ुबागान इतनी बड़ी क्षेत्र की आबादी में सिर्फ एक ही खेल मैदान है।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!