एक नई सोच, एक नई धारा

n6030333821713965356373eba939a8ccb0de657eec5285533d9973a3e34017ab1872b6bb2a5352445c55ac
‘वन ईयर-वन पीएम फॉर्मूला की राह पर I.N.D.I.A’, मोदी ने बता दी विपक्ष की पूरी पॉलिसी
n6030333821713965356373eba939a8ccb0de657eec5285533d9973a3e34017ab1872b6bb2a5352445c55ac

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के बैतूल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आया है कि इंडी गठबंधन में चर्चा चल रही है कि इंडी अलायंस वाले वन ईयर वन पीएम फॉर्मूला बना रहे हैं। यानी एक साल एक पीएम, दूसरे साल दूसरा पीएम, तीसरे साल तीसरा पीएम, चौथे साल चौथा पीएम, पांचवें साल पांचवां पीएम… ये पीएम की कुर्सी का भी ऑक्शन करने में लगे हैं।

एक वोट से विदेशों में भारत का डंका

पीएम मोदी ने कहा कि आपका आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी है। जनता-जनार्दन, ईश्वर का रूप होती है और जब जनता-जनार्दन आशीर्वाद देती है, तो वह स्वयं ईश्वर का आशीर्वाद होता है। इन दिनों आशीर्वाद देने का एक ही तरीका है कि कमल का बटन दबाकर आप अपना आशीर्वाद मोदी तक पहुंचाइए। आपके एक वोट ने विदेशों में भारत का डंका बजा दिया।

IMG 20240309 WA0028

कांग्रेस का खतरनाक गुप्त एजेंडा

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके एक वोट ने सीमा पर से हमें आंख दिखाने वाले दुश्मन के होश ठिकाने लगा दिए। आपके एक वोट ने 500 साल के इंतजार के बाद रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान कराया। कांग्रेस का खतरनाक गुप्त एजेंडा अब खुलकर सामने आ चुका है। सेक्युलरिज्म के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की मूलभूत भावना की भी हत्या कर दी है। अब ये खुलकर सामने आ गया है कि कांग्रेस पार्टी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों से कितनी नफरत करती है।

कांग्रेस के कारनामे संविधान के भी खिलाफ

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस का सबसे बड़ा विरोध बाबा साहेब अंबेडकर ने किया था। बाबा साहेब दूर का देख सकते थे। कांग्रेस, देश को कैसे पतन की राह पर ले जा रही है, ये बाबा साहेब ने उस समय देख लिया था। हमारे संविधान निर्माताओं ने मिलकर धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते, ये निर्णय किया था। ये हमारे संविधान की मूल भावना थी, लेकिन कांग्रेस के कारनामे संविधान के मूल भावना के भी खिलाफ हैं।

IMG 20240309 WA0027

धर्म आधारित आरक्षण की शुरुआत कांग्रेस ने की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा बाबा साहेब के संविधान को मिटाने और एससी/एसटी और ओबीसी से आरक्षण को छीनने की कोशिश करती रही है। कांग्रेस एससी/एसटी और ओबीसी से आरक्षण छीन कर अपने खास वोट बैंक को देना चाहती है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब उन्होंने सबसे पहले आंध्र प्रदेश में धर्म आधारित आरक्षण की शुरुआत की थी। लेकिन तब कांग्रेस अपने मंसूबों में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाई थी। लेकिन कांग्रेस अब भी वह खेल खेलना चाहती है।

कांग्रेस ने आरक्षण से मुस्लिमों को ओबीसी बना दिया

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में ओबीसी को जो आरक्षण मिलता है, उस ओबीसी के कोटे से आरक्षण का हिस्सा छीनने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश के सभी मुस्लिमों को ओबीसी बना दिया। कांग्रेस की ये हरकत पूरे देश के ओबीसी समाज के लिए खतरे की घंटी है। अपने घोषणापत्र में कांग्रेस लगातार धर्म आधारित आरक्षण की बात करती है।

वोट बैंक को मजबूत करने की तैयारी शुरू

प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने अभी नाम लेकर कहा है कि वह मुस्लिमों को आरक्षण दिलवा कर रहेंगे। कांग्रेस अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। अब कांग्रेस ने देश के लोगों की संपत्ति छीन कर उसे भी अपने वोट बैंक को मजबूत करने की तैयारी शुरू की है। अगर किसी के पास एक से ज्यादा गाड़ी, मोटर साइकिल, घर होगा तो उसे कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सरकार द्वारा जब्त कर लिया जाएगा।

IMG 20240309 WA0026
n60282361617139281358220c87d00dbe35cd4220de08c9d7734700cf93eb38db2ebb37f3720f21fdfe3bf5
DRDO ने बनाई देश की सबसे हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट
n60282361617139281358220c87d00dbe35cd4220de08c9d7734700cf93eb38db2ebb37f3720f21fdfe3bf5

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की एक यूनिट ने हाई लेवल के खतरे से सुरक्षा के लिए देश में सबसे हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट विकसित की है. यह जैकेट एक नए डिजाइन दृष्टिकोण पर आधारित है, जहां नई प्रक्रियाओं के साथ आधुनिक निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है. इस जैकेट का चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल) में सफल परीक्षण किया गया.

IMG 20240309 WA0028

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में इस जैकेट के बारे में जानकारी दी गई. डीआरडीओ ने इस नए विकसित जैकेट को देश में अब तक का सबसे हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट माना है. इस जैकेट में नई तकनीक के साथ-साथ कुछ ऐसी चीजें भी लगाई हैं जिससे इसका वजन पहले के मौजूद जैकेट की तुलना में कम है. वजन कम होने के बाद यह भी छह हाई लेवल के खतरे से बचाने में भी सक्षम है.

7.62 X 54 आर एपीआई वाला है यह जैकेट

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस जैकेट का निर्माण डीआरडीओ के रक्षा सामग्री और भंडार अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान, कानपुर द्वारा किया गया है. यह बुलेटप्रूफ जैकेट 7.62 X 54 आर एपीआई गोला बारूद के खिलाफ सुरक्षा मुहैया कराने में सक्षम है.

जानकारी के मुताबिक, इस नए बुलेट प्रूफ जैकेट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे पहनने में भी सुरक्षा बलों के जवानों को आसानी रहेगी. डीआरडीओ की ओर से नए बुलेट प्रूफ जैकेट की तस्वीर भी जारी की गई है. वर्तमान में सुरक्षाबलों के जवान जो जैकेट इस्तेमाल करते हैं वो वजन में काफी भारी रहता है. ऐसे में लगातार पहनकर ड्यूटी करने में कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ती है.

IMG 20240309 WA0027

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल का भी किया परीक्षण

एक तरफ डीआरडीओ ने देश में सबसे हल्का बुलेट प्रूफ जैकेट की तस्वीर जारी की तो दूसरी ओर भारत ने मंगलवार को ही मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के एक नए संस्करण का सफल परीक्षण किया. सामरिक बल कमान के तहत इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया. सफल परीक्षण के साथ ही मिसाइल ने इस्तेमाल की गई नई तकनीक को भी मान्य बनाया. हालांकि, यह मिसाइल ‘अग्नि’ श्रेणी की हथियार प्रणालियों से संबंधित नहीं है.

इससे पहले डीआरडीओ ने हाल ही में एक क्रूज मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था. डीआरडीओ ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से देश में विकसित किए क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था. परीक्षण के बाद डीआरडीओ ने एक बयान जारी किया था और परीक्षण को सफल बताया था.

IMG 20240309 WA0026
bengali village
एमजीएम थाना अंतर्गत तीन गांवों के लोग एक साल से राशन से वंचित, धूप में इंतजार करते रहे, नहीं पहुंची जांच टीम
bengali village

एमजीएम थाना क्षेत्र की बेलाजुड़ी पंचायत स्थित काशीडीह, बाड़हाडीह और नारगा के कार्डधारियों को एक साल से राशन नहीं मिल रहा है. दो दिन पूर्व ग्रामीणों ने नारगा हाट मैदान में बैठक कर ‘राशन नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद किया.

इसके बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया. सूचना मिली थी कि डीसी के निर्देश पर मंगलवार जिला आपूर्ति और जिला सहकारिता पदाधिकारी के साथ एक टीम जांच करने गांव आयेगी. ऐसी सूचना पाकर अनेक ग्रामीण काशीडीह गांव के राशन डीलर जगदीश चंद्र मुर्मू की जनवितरण प्रणाली दुकान के बाहर तेज धूप में दिनभर इंतजार करते रहे. जांच टीम नहीं आयी. इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गयी है.

IMG 20240309 WA0028

डीलर को जमशेदपुर बुलाया था, एक-दो दिनों में राशन बांटेगा : पदाधिकारी

इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि डीलर को जमशेदपुर बुलाया गया था. बैठक कर राशन बांटने को कहा गया है. डीलर ने कहा कि एक-दो दिनों में राशन बांटेंगा.

सालभर राशन क्यों नहीं बंटा, नहीं बता सके जिला आपूर्ति पदाधिकारी

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि काशीडीह के राशन डीलर को पूर्व में सस्पेंड कर दिया गया है. उसकी दुकान के कार्ड को पास के गोलकाटा के डीलर त्रिलोचन महतो के जविप्र दुकान में शिफ्ट कर दिया गया है. वह एक-दो दिनों मे राशन का वितरण करेगा. क्यों साल भर राशन नहीं बंटा? इस पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने खुलकर कुछ नहीं बताया. उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी ही बेहतर बता पायेंगे. उनसे संपर्क नहीं हो सका.

IMG 20240309 WA0027

तीन गांवों के करीब 650 कार्डधारियों में आक्रोश

नारगा, बाड़हाडीह और काशीडीह गांव के करीब 650 कार्डधारी एक साल से राशन से वंचित हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि जगदीश चंद्र मुर्मू का डीलरशिप लाइसेंस रद्द करने के बाद ग्रामीणों को त्रिलोचन महतो के जनवितरण प्रणाली दुकान से राशन देने के लिए बुलाया गया था. वहां जगदीश चंद्र मुर्मू की आइडी से ही वितरण किया जा रहा था. ग्रामीणों ने 27 दिसबंर, 2023 को उपायुक्त कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर आवेदन भी दिया था. आज तक कुछ नहीं हुआ. ग्रामीणों ने कहा, अब वोट तभी देंगे जब राशन मिलेगा और विवाद का निपटारा होगा.

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240423 WA0031
खूँटी लोकसभा सीट से अर्जुन मुण्डा ने किया नामांकन, जमशेदपुर से शामिल हुए कई भाजपाई
1443edc1684bd5f5d5dba3373d4c1705e5aac4da3b3daaf6becd68fa3154baae.0

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने खूँटी लोकसभा सीट के लिये  आज नामांकन किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही दमदार उपस्थिति दिखाते हुए एक बड़े जन सैलाब के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. इस अवसर पर जमशेदपुर से सैंकड़ों कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता खूँटी पहुँचे थे. पार्टी के क़द्दावर नेता व पूर्व पार्टी प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले भी उपस्थित थे. काले ने कहा कि अर्जुन मुण्डा एक बेहतरीन राजनीतिज्ञ के अलावा एक बेहतरीन इंसान भी हैं. जिसके कारण जनता उन्हें देहद प्यार और स्नेह करती है.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240423 WA0032

प्रधानमंत्री मोदी पर देशवासियों को है अटूट विश्वास

पूर्ण विश्वास है कि खूँटी की बेहद संवेदनशील जनता इस बार भी पुनः उन्हें अपना प्यार और आशीर्वाद अवश्य प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देशवासियों का अटूट विश्वास और श्रद्धा बना हुआ है और उनका विश्वास है कि देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र अवश्य बनेगा जहां चारो और सुख, शांति और शमृद्धि रहेगी. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नामांकन मे जमशेदपुर से कई भाजपा नेता शामिल हुए.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
IMG 20240423 WA0033
पत्रकार विनोद दास के आश्रितों को मिले आर्थिक सहयोग – प्रीतम भाटिया, 50 हजार रुपए और एक वर्ष का सूखा राशन देगी AISMJWA के शहरी जिला कमिटी
IMG 20240423 WA0034

जमशेदपुर : आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की एक आपात बैठक साकची के दयाल इंटरनेशनल में हुई.इस अवसर पर ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया मुख्य रूप से उपस्थित थे.उन्होने गत् दिनों वरिष्ठ पत्रकार विनोद दास के देहांत को अपूर्णीय क्षति बताया है.
श्री भाटिया ने कहा कि ऐसोसिएशन को यह जानकारी मिली है कि विनोद दास के देहांत के बाद उनके आश्रितों को मदद की जरूरत है.

IMG 20240309 WA0028

इसके लिए शहरी जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह, महासचिव आशीष गुप्ता और सचिव अरूप मजूमदार को पीड़ित परिवार से मिलकर सहयोग करने की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होने कहा कि जो आया है वह जाएगा ही और यह तो सबके साथ होना है इसलिए सभी एकजुट होकर विनोद दास के परिवार को मदद करें.

श्री भाटिया ने कहा कि ऐसोसिएशन की ओर से सभी आवश्यक योजनाओं का लाभ एवं आर्थिक मदद हेतु सरकार को भी पत्र लिखा जाएगा.
शहरी जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह ने कहा कि दो-तीन दिन में विनोद दास के परिवार को एक वर्ष का सूखा राशन और 50 हजार रुपए सहयोग राशि उनके परिवार को सौंप दी जाएगी.

IMG 20240309 WA0027

ऐसोसिएशन के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा.मौके पर ऐसोसिएशन के राज्य सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह भुल्लर, चिंटू सिंह राजपूत, मनोज शर्मा, चंदन डे सहित अन्य पत्रकार भी उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240423 WA0019
जम्को गुरुद्वारा के सामने जेम्को मैदान वाले गेट को बंद करने आई टाटा प्रबंधन की टीम बस्ती वासियों ने किया विरोध।
IMG 20240423 WA0020

टेल्को क्षेत्र के जम्को मैदान के गुरुद्वारा के सामने वाले गेट को बंद करने आई टाटा प्रबंधन की टीम बस्ती वासियों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन। बस्ती वासियों का कहना है की इस जेम्को मैदान में बहुत सारे सामाजिक वह ‌ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सुबह-शाम इसमें बस्ती वासी मॉर्निंग वॉक करते आ रहे हैं‌ बच्चे इस मैदान में सुबह-शाम खेलते हैं और अगर मैदान टाटा प्रबंधन अपने अंदर ले लेगी तो छोटे-छोटे बच्चे कहां खेलने जाएंगे। इतनी बड़ी क्षेत्र की आबादी में सिर्फ एक ही खेल मैदान है – जम्को बस्ती, मिश्रा बागान, झगड़ु बागान, लक्ष्मी नगर ,प्रेम नगर , मछुआ बस्ती ,महानंद बस्ती, मनिफीट तो अगर कंपनी इसको भी अंदर ले लेगी तो बस्ती वासी फिर कहां जाएंगे। बता दे की मैदान के ऊपर स्टे आर्डर लगाया गया है उसके बावजूद भी या काम उचित नहीं है। इसलिए बस्ती वासियों ने आज विरोध किया और काम को बंद करवाया।
बस्ती वासियों की मांग है की जेम्को खेल मैदान मिलना चाहिए सभी ने मिलकर नारा भी लगाया जेम्को मैदान मिलना चाहिए मिलना चाहिए और बता दे की इसके साथ-साथ वही में जेम्को मैदान में गुरुद्वारा की स्त्री संगत सभा की स्त्रियों ने कीर्तन करना चालू कर दिया।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
c667aad8b23ab6548e1ee7e3db04ed750c4c409d93ffeac86188cd3a7363a448.0
अभिषेक चाईल्ड केयर : मंत्री से ज्यादा तेवर संतरी के, मरीजों के परिजन से कर रहे बदतमीज़ी
c667aad8b23ab6548e1ee7e3db04ed750c4c409d93ffeac86188cd3a7363a448.0

जमशेदपुर : शहर के जाने माने चाइल्ड केयर और मैटरनिटी अस्पताल में मरीजों के परिजनों से वहाँ की महिला गार्ड के द्वारा बदतमीज़ी किये जाने की खबर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि काशीडीह स्थित डॉ अभिषेक चाइल्ड केयर एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल के छट्ठे माले में मौजूद महिला गार्ड मरीज़ के सामान लेकर आ रहे या फिर उनसे मिलने आ रहे हैं तो वहाँ की महिला गार्ड द्वारा उनके साथ बदतमीज़ी से पेश आया जा रहा है।

IMG 20240309 WA0028

मिली जानकारी के अनुसार एक मरीज़ के परिजन नवजात शिशु के कुछ सामान लेकर वहाँ देने पहुँचे तो उन्होंने उन्हें सामान अंदर देने नहीं दिया उल्टा उनके साथ बदतमीज़ी करते हुए उन्हें वार्ड के बाहर के एरिया से भी बाहर किया गया और खुद आराम से बैठ कर बाकी अस्पताल के कर्मचारी के साथ हंसी ठिठोली कर रही थी।

IMG 20240423 193554 1
IMG 20240309 WA0027

वहीं एक खबर यह भी मिली है कि एक मरीज के साथ रात को रुकने के लिए पहुंची महिला अटेंडर को तकरीबन 20 मिनट तक बाहर इसलिए खड़ा रखा गया क्योंकि अंदर मरीज के साथ एक अटेंडर थे और जब तक वह चले नहीं जाते तब तक दूसरे किसी को अंदर नहीं भेजेंगे। इसका सीधा अर्थ यह है कि मरीज को छोड़कर पहले आप जाइए फिर कोई अंदर जाएगा और इस तरह मरीज के साथ शुरू से रहे अटेंडर बाद में आये अटेंडर को कुछ नहीं उसके बारे में जानकारी दे सकते हैं।

IMG 20240309 WA0026

जब तीसरी धारा न्यूज़ के द्वारा अस्पताल में फोन के माध्यम से उक्त महिला के हरकत के बारे में कहा गया और उनका नाम पूछा गया तो फोन में मौजूद शख्स ने कहा कि वह उनका नाम नहीं बताएंगे और जब यह कहा गया कि यह खबर प्रकाशित कर दी जाएगी तो उन्होंने यहाँ तक कहा कि आप धमकी दे रहें हैं और धमकी मत दीजिए। सच्चाई को बताना और उसे जनता तक पहुंचाना धमकी होता है इस बात का अद्भुत ज्ञान शायद उस महापुरुष को हो लेकिन तीसरी धारा न्यूज़ सच बताता आया है और आगे भी बताते रहेगा। अफसोस की बात यह है कि इस तरह के कर्मचारियों की वजह से एक प्रतिष्ठित अस्पताल का नाम आने वाले दिनों में कहीं खराब न हो जाये।

n6027540761713886247444c1153de00fdda6c5f624cf759c98fc5b3aaa8db56e716475814ed239cfa02c2a
‘अपना घर दुरुस्त करो, गैरजरूरी महंगी दवाएं लिखते हैं डॉक्टर’, सुप्रीम कोर्ट ने IMA पर भी उठाया सवाल
n6027540761713886247444c1153de00fdda6c5f624cf759c98fc5b3aaa8db56e716475814ed239cfa02c2a

पतंजलि के खिलाफ भ्रामक विज्ञापन की शिकायत करने वाली इंडियन मेडिकल एसोशिएसन (आइएमए) को भी सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को घेर लिया। कोर्ट ने आइएमए से कहा कि उन्हें भी अपना घर दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्हें अपने सदस्यों के अनैतिक आचरण पर ध्यान देना चाहिए, जो महंगी और गैरजरूरी दवाइयां लिखते हैं। इतना ही नहीं, कोर्ट ने सुनवाई का दायरा बढ़ाते हुए एफएमसीजी कंपनियों को भी शामिल कर लिया है।

बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगी गई

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एफएमसीजी भी भ्रामक विज्ञापन दे रही हैं, जो जनता को भ्रमित कर रहे हैं। शिशुओं, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं। कोर्ट ने केंद्र सरकार से राज्यों को मेडिसिन एंड ड्रग्स एक्ट के नियम 170 के तहत कार्रवाई न करने के लिए अगस्त 2023 में लिखे गए पत्र पर जवाब मांगा है। उधर बाबा रामदेव और बालकृष्ण ने जब कोर्ट को बताया कि उनकी ओर से अखबारों में बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगी गई है तो कोर्ट ने सवाल किया कि क्या आपकी माफी का आकार भी आपके विज्ञापन जितना बड़ा है।

IMG 20240309 WA0028

लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा जनहित का मुद्दा

कोर्ट ने कहा कि माफी बड़ी छपनी चाहिए जो दिखाई दे। ये टिप्पणियां और आदेश न्यायमूर्ति हिमा कोहली और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन के मामले में दाखिल आइएमए की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिए। कोर्ट ने मंगलवार को यह भी साफ किया कि कोर्ट के निशाने पर कोई विशेष कंपनी या व्यक्ति नहीं है। पीठ ने कहा कि यह लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा जनहित का मुद्दा है। उपभोक्ताओं के व्यापक हित का मुद्दा है। लोगों को पता होना चाहिए कि वे किस रास्ते पर जा रहे हैं। कैसे और क्यों उन्हें गुमराह किया जा सकता है। अधिकारी इसे रोकने के लिए कैसे काम कर रहे हैं।

कोर्ट ने आइएमए से पूछे तीखे सवाल

सुनवाई के दौरान कोर्ट में आइएमए की पैरोकारी कर रहे वकील पीएस पटवालिया से कहा कि किसी की ओर उंगली उठाते वक्त ध्यान रखें कि चार उंगलियां आपकी ओर हैं। आइएमए के सदस्यों के अनैतिक आचरण की कई बार शिकायतें आपके पास आई होंगी, उन पर क्या कार्रवाई की गई। पीठ ने कहा कि हम आपकी तरफ भी निशाना कर सकते हैं। पटवालिया ने कहा कि वह इस पर ध्यान देंगे। पटवालिया के सुझाव पर कोर्ट ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को भी मामले में पक्षकार बनाया।

एमएमसीजी पर भी निगाह टेढ़ी

पीठ ने कहा ड्रग एंड मैजिक रेमिडी एक्ट को लागू करने पर बारीकी से विचार किये जाने की जरूरत है। यह मामला सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मौजूद प्रस्तावित अवमाननाकर्ता (बाबा रामदेव, बालकृष्ण और पतंजलि) तक ही सीमित नहीं बल्कि सभी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) कंपनियों तक फैला हुआ है, जो कई बार भ्रामक विज्ञापन जारी करती हैं जिससे जनता भ्रमित होती है। विशेष तौर पर शिशु, बच्चे प्रभावित होते है और बुजुर्ग इन भ्रमित विज्ञापनों को देखकर दवाइयां लेते हैं। जनता को धोखे में नहीं रहने दिया जा सकता।

IMG 20240309 WA0027

भ्रामक विज्ञापनों पर नजर जरूरी

कोर्ट ने केंद्र सरकार और राज्य की लाइसेंसिंग ऑथोरिटी से कहा कि वे भ्रामक विज्ञापनों से निपटने के लिए खुद को सक्रिय करें। पीठ ने कहा कि प्रिन्ट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जारी होने वाले भ्रामक विज्ञापनों को देखते हुए जरूरी हो जाता है कि मामले में उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पक्षकार बनाया जाए जो ड्रग एवं मैजिक रेमिडी एक्ट, ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट व कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन देखें।

इस मुद्दे पर कोर्ट में सात मई को सुनवाई होगी

कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लाइसेंसिंग ऑथोरिटी को भी पक्षकार बनाया है। कोर्ट ने तीनों केंद्रीय मंत्रालयों को आदेश दिया है कि वे हलफनामा दाखिल कर बताएंगे कि 2018 से अब तक नियम कानूनों का दुरुपयोग करने व उनका दुरुपयोग रोकने के लिए क्या कार्रवाई की गई। इस मुद्दे पर कोर्ट में सात मई को सुनवाई होगी।

क्या माफी का आकार विज्ञापन जितना बड़ा है

मंगलवार को जैसे ही सुनवाई शुरू हुई। रामदेव और पतंजलि के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि उन्होंने गलती के लिए अपनी ओर से देश भर के 67 अखबारों में सार्वजनिक तौर पर बिना शर्त माफी मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह रिकॉर्ड पर मौजूद नहीं है तो रोहतगी ने कहा कि सोमवार को ही प्रकाशित हुआ है। कोर्ट ने कहा कि आपने एक सप्ताह तक इंतजार क्यों किया। इसके बाद कोर्ट ने माफीनामे के आकार पर सवाल किया।

IMG 20240309 WA0026

कोर्ट ने कहा कि माफी बड़ी छपनी चाहिए

कोर्ट ने पूछा कि क्या माफीनामा उसी आकार का है, जैसा कि विज्ञापन जारी करते हैं। रोहतगी ने कहा कि नहीं उसकी लागत लाखों रुपये में होती है। कोर्ट ने कहा कि माफी बड़ी छपनी चाहिए। इसके बाद कोर्ट ने माफीनामे को रिकॉर्ड पर पेश करने के लिए समय देते हुए सुनवाई 30 अप्रैल तक टाल दी। कोर्ट ने साथ ही कहा कि अखबार में छपे माफीनामे की कतरन कोर्ट में दाखिल की जाए न कि उसकी फोटोकॉपी का बड़ा आकार।

कोर्ट ने कहा कि वह वास्तविक आकार देखना चाहेंगे। पीठ के न्यायाधीश अमानुल्लाह ने कहा कि यह विडंबना है कि एक चैनल पर एंकर समाचार पढ़ते वक्त बताती है कि सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा और उसी फ्रेम में किनारे विज्ञापन चल रहा होता है। हालांकि उन्होंने चैनल का नाम नहीं लिया।

n6027633841713885007914dc0a14f1fc77f1e61e3e6a527903a2ed2b3bb92bd37b735d20c0f21fe7c9b69a
महाराष्ट्र: ‘कांग्रेस ने वर्षों तक अनुच्छेद-370 को ‘नाजायज संतान’ की तरह पाले रखा’, अकोला में विपक्ष पर जमकर बरसे अमित शाह
n6027633841713885007914dc0a14f1fc77f1e61e3e6a527903a2ed2b3bb92bd37b735d20c0f21fe7c9b69a

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने संसद में अपने बहुमत का इस्तेमाल अनुच्छेद-370 को रद करने, तत्काल तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने और नया नागरिकता कानून लाने के लिए किया। भाजपा ने इसका उपयोग ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठी कहानी गढ़ रहा है कि मोदी सरकार संविधान बदल देगी। मोदी सरकार संविधान को कभी भी नहीं बदलेगी।

पूर्वी महाराष्ट्र के अकोला में भाजपा उम्मीदवार अनूप धोत्रे के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया। कहा कि यह मोदी ही थे, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि अयोध्या में भगवान राम को समर्पित एक भव्य और शानदार मंदिर बनाया जाए।

IMG 20240309 WA0028

शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में लौटने पर मोदी सरकार 70 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को पांच लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को सीधे रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की आलोचना करते हुए कहा कि वे नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठी कहानी गढ़ रहा है कि मोदी सरकार संविधान बदल देगी।

IMG 20240309 WA0027

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 70 वर्षों तक कांग्रेस ने संविधान के अनुच्छेद-370 को ”नाजायज संतान” की तरह पाले रखा। मोदी सरकार कभी भी संविधान नहीं बदलेगी। वह एससी-एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण भी समाप्त नहीं करेगी। शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बेटे के अलावा कुछ नजर नहीं आता।

IMG 20240309 WA0026

राकांपा संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार से पूछा कि सोनिया गांधी और मनमोहन सरकार ने अपने 10 साल के शासन के दौरान महाराष्ट्र को क्या दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महाराष्ट्र को 7.14 लाख करोड़ रुपये दिए, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने 2004 से 2014 तक अपने शासन के दौरान राज्य को केवल 1.91 लाख करोड़ रुपये दिए।

n6027390641713884666349b68e02498055a4d58078f7ddacc2f9c0b720d9889bf29ee40664f2b1cd590d0a
नहीं रहेगा वेटिंग का झंझट! रेल मंत्री बोले- सभी यात्रियों को मिलेगा कंफर्म टिकट
945591 updated indian railways data 1500

रेल से यात्रा करने वाले कई लोगों को कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी होती है। इसकी शिकायत अक्सर लोग सोशल मीडिया पर भी करते रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि काफी समय पहले बुकिंग करने के बाद भी उनका टिकट वेटिंग में ही रह जाता है। हालांकि, अब सरकार इस समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में काम रही है। रेल मंत्री और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि अगले पांच वर्षों में लगभग सभी यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि रेल यात्रा करने वाले सभी लोगों को कंफर्म टिकट मिले।

IMG 20240309 WA0028

तेजी से बन रहे नए रेलवे ट्रैक

केंद्रीय मंत्री ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अगले पांच साल में रेलवे की क्षमता इतनी बढ़ा दी जाएगी कि जो भी रेलवे से सफर करना चाहेगा, उसे आसानी से कंफर्म टिकट मिल सकेगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक दशक के दौरान रेलवे में डेवलपमेंट की रफ्तार काफी तेज हुई है।

इसका उदाहरण देते हुए वैष्णव ने बताया कि 2004 से 2014 के बीच केवल 17,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बनाए गए थे। वहीं, 2014 से 2024 तक 31,000 किलोमीटर नए ट्रैक बनाए गए। 2004 से 2014 के दौरान लगभग 5,000 किलोमीटर रेलमार्ग का विद्युतीकरण किया गया, जबकि पिछले 10 वर्षों में 44,000 किलोमीटर रेलवे का विद्युतीकरण हुआ है। 2004-2014 तक केवल 32,000 कोच बनाए गए। पिछले 10 वर्षों में 54,000 कोच बन गए हैं।

IMG 20240309 WA0027

2026 में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन!

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि देश की पहली बुलेट ट्रेन के लिए विभिन्न स्टेशनों के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। 2026 में एक सेक्शन में पहली बुलेट ट्रेन चलने लगेगी। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद-मुंबई रूट पर बुलेट ट्रेन का काम बहुत अच्छे से चल रहा है।

इसके लिए 290 किलोमीटर से अधिक का काम पहले ही किया जा चुका है। इसके लिए आठ नदियों पर पुल बनाए गए हैं। 12 स्टेशनों पर काम चल रहा है। कई स्टेशन ऐसे हैं, जिनका काम पूरा होने वाला है। 2026 में बुलेट ट्रेन के परिचालन के लिए काम बहुत तेज गति से चल रहा है।

IMG 20240309 WA0026
error: Content is protected !!