टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड के रूप में प्रांतिक चक्रवर्ती ने पदभार संभाल लिया। प्रांतिक ने डीजीएम कम्युनिकेशन पद पर योगदान किया है। वे कम्युनिकेशन के क्षेत्र अनुभवी हैं। प्रांतिक पूर्व में टाटा मोटर्स के सिंगुर प्लांट, आयशर, आईपीएल, भारतीय क्रिकेट टीम और पेटीएम के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कोलकाता से कम्युनिकेशन के क्षेत्र में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
पिछले नौ दिनों से चल रही पीडीएस डीलरों का हड़ताल मंगलवार को स्थगित हो गयी. बुधवार से डीलर गोदाम से खाद्यान्न उठाव और कार्डधारियों के बीच राशन वितरण करेंगे. इधर, गोलमुरी क्लब हाउस में मंगलवार को फेयर प्राइस शॉप एसोसिएशन जिला अध्यक्ष मोहन साव उर्फ पारस की अध्यक्षता में सभी प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें अध्यक्ष ने प्रदेश कमेटी के द्वारा लिये गये निर्णय की जानकारी दी. प्रदेश कमेटी के साथ झारखंड सरकार के पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता की भी जानकारी दी. (जारी…)
बैठक में महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पीडीएस डीलरों को दिये गये आश्वासनों का निदान झारखंड सरकार के बजट में नहीं करने पर डीलरों का सामूहिक हड़ताल पुन: जारी होगा. बैठक में महासचिव प्रमोद गुप्ता, शंकर पोद्दार, सत्यनारायण रजक, विनोद कुमार, विनोद कुमार साव, नीरज कुमार, उत्पल बोस, ललित मंडल, शेख विलाउद्दीन, एके सीट, हिरण्यमय दुबे, दिलीप कुमार महतो समेत काफी संख्या में पीडीएस डीलर मौजूद थे.
जादूगोड़ा : रामजन्मभूमि अक्षत कलश एवं आमंत्रण पत्र लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिन्दू ह्रदय सम्राट के नाम से विख्यात अभय सिंह जादूगोड़ा के प्रसिद्ध रंकिनी माता मंदिर पहुंचे और वहां देश के अलग -अलग राज्यों से आये हिन्दू श्रद्धालुओं के बीच 22 जनवरी को श्री रामजन्मभूमि अयोध्या में होने वाले राममंदिर प्रतिष्ठा समारोह में आने के लिए आमंत्रण पत्र एवं अक्षत का वितरण किया। उन्होंने सभी लोगों से उस दिन को एक भव्य उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया। (जारी…)
स्थानीय भाजपा नेता वर्धमान गुप्ता, विश्वजीत दास, नेपाल महतो एवं नारी शक्ति का प्रतीक दुर्गा वाहिनी की महिला सदस्यों के साथ मंदिर पहुंचे अभय सिंह ने इस मौके पर कहा की पांच सौ वर्षों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद श्री रामलला मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। यह हम सभी हिन्दू एवं सनातनियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। आज देश जाग रहा है हिन्दू राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व इस दुनिया में करेगा। (जारी…)
उन्होंने सभी हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगों से आग्रह किया की वो जहाँ रहते हैं उस क्षेत्र और मोहल्ले के सभी मंदिरों को 22 जनवरी को धो कर सजावट करके वहां दीप जला कर पूरे मंदिर को जगमग कर दे और भगवान श्रीराम को मिठाइयों और पकवानों का भोग लगा कर पूरे क्षेत्र में वितरित करें। कोई भी स्थान उस दिन अयोध्या से कम नहीं लगना चाहिए। साथ ही सभी लोग अपने -अपने घरों में भी कम से कम 11 दीपक जरुर जलाएं। उन्होंने जादूगोड़ा के भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं से कहा की अक्षत और निमंत्रण पत्र का वितरण लगातार जारी रखें और इसे हर घर में पहुंचाएं तथा टोलियाँ बना कर पूरे अभियान को सफल करने की दिशा में काम करें। (जारी…)
इस मौके पर भाजपा नेता रविन्द्र सिंह रिंकू, मनोज प्रताप सिंह, प्रभात कुमार, संजय सिंह, सागर कर्मकार, हर्ष अग्रवाल, अलय ज्योतिषी, मनीष गुप्ता, रंजन कुमार हराधन सरदार, राजीव मुखी, सागर डे तथा दुर्गा वाहिनी से बसंती साहू, दिशा कुमारी, मोइना पात्रो, नीलिमा गिरी, रिद्धि कुमारी, ख़ुशी कुमारी, नंदिनी प्रसाद आदि उपस्थित थी।
जमशेदपुर : 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की तैयारियों में शहर के लोग पूरे जोर – शोर से लगे हुए हैं। एक तरफ अक्षत कलश लेकर आमंत्रण बांटा जा रहा है तो वहीँ दूसरी ओर लोगों ने अयोध्या कूच करने की तयारी भी शुरू कर दी है। (जारी…)
इसी क्रम में जमशेदपुर के काशीडीह निवासी दो युवा संदीप गोयल और अर्जुन लोधी भी साइकिल से अयोध्या की और प्रस्थान कर गए है। ये दोनों रामभक्त जमशेदपुर से अयोध्या तक 765 किलोमीटर की लम्बी यात्रा साइकिल से तय करके प्रभु श्रीराम के दरबार पहुंचेंगे। आज सुबह जब ये दोनों युवा साथी श्री रामजन्मभूमि की ओर प्रस्थान करने के लिए निकले तो इनको विदा देने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह अपार जन सैलाब के साथ काशीडीह दुर्गा मंदिर पहुंचे। जहाँ पूजा अर्चना के बाद अभय सिंह ने दोनों रामभक्तों को शाल ओढाकर और मिठाई खिलाकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर रवाना किया। (जारी…)
अभय सिंह ने दोनों युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा की इस यात्रा के दौरान उन्हें मार्ग में सहयोगियों की मदद से हर संभव सहायता उपलब्ध करवा दी जायगी।
जमशेदपुर : मानगो के एन एच 33 स्थित भोजनीया पैलेस के सामने उमेश जसवाल के लोहे गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम के अंदर बना कार्यालय जलकर पूरी तरह राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके में भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचकर अग्निशमन दस्ता के साथ मिलकर आग बुझाने का कार्य किया। उमेश जसवाल के भतीजा विशाल जसवाल ने बताया प्रतिदिन की तरह शाम को गोदाम बंद कर घर चले गए थे। पड़ोस के लोगों ने गोदाम के भीतर से धुआं एवं आग का लपटा निकलता देख उमेश जसवाल के साथ-साथ स्थानीय थाने को सूचित किया। (जारी…)
सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके में पहुंचकर गोदाम का मुख्य दरवाजा तोड़कर गोदाम में रखे दो चार पहिया वाहन को बाहर निकाला। अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो चार पहिया वाहन भी आग के हवाले हो जाता। विशाल जायसवाल ने बताया लैपटॉप, नगद राशि एवं जरूरी कागजात पूरी तरह जल गए हैं। बिजली का सामान एयर कंडीशन भी पूरी तरह जलकर गल गया जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। (जारी…)
मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने अग्निशमन दस्ता को अभिलंब पहुंचने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर अग्निशमन दस्ता आने में विलंब करता तो अगल-बगल के मकान भी इसके चपेट में आ जाते।
जमशेदपुर : श्री रामजन्मभूमि अयोध्या में बनकर तैयार नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी. इसे लेकर जहां लोगों में खुशी है, वहीं मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार सेवकों में इसे लेकर उत्सुकता है. इस कार्य में सहयोग देने वाले बजरंग दल के पूर्व संयोजक सुबोध झा को विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार अभिनन्दन किया जा रहा है. लोग उनके बागबेड़ा आवास पर आकर उनका जोरदार स्वागत कर रहे है. (जारी…)
शनिवार को हिंदू जागरण मंच, बजरंग सेना के सदस्य गण, हिंदू वाहिनी, विश्व सनातन सेवा, सोनारी हनुमान अखाड़ा एवं अन्य संगठनों ने उन्हें प्रभु श्री राम का चित्र देकर सम्मानित किया. साथ ही पगड़ी पहनाकर, तलवार भेंटकर व मुहं मीठा करवा कर सम्मानित किया. हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने बताया बागबेड़ा, जुगसलाई, परसुडीह क्षेत्र से बजरंग दल का उद्घोष करने वाले सुबोध झा अयोध्या जाकर बाबरी मस्जिद विध्वंस में फैजाबाद जेल में बंद रहे. राम मंदिर निर्माण के आंदोलन में शामिल होने के कारण सुबोध झा पर कई मामले दर्ज हुए. अयोध्या आंदोलन में बाबरी ढांचा ध्वस्त होने के बाद सुबोध झा पर मुकदमा हुआ था. (जारी…)
जमशेदपुर आने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वे रात्रि में छुपकर इधर-उधर रहते थे. सुबोध झा के द्वारा आए हुए हिंदू संगठनों के सभी नौजवानों को हनुमान चालीसा और संगठन के प्रमुख को स्वयं पगड़ी पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर प्रोत्साहित किया. उन्होंने सभी से हिंदू संगठन और हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने की अपील की. कहा कि 22 जनवरी को अपने-अपने निवास पर दीपक जलाएं.
जमशेदपुर : पूर्व विधायक और झारखंड भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाडंगी 28 जनवरी को अमेरिका के शिकागो में अंतरराष्ट्रीय यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित होंगे। फेडरेशन ऑफ इंडियन्स एसोशिएशन की शिकागो ईकाई ने कुणाल षाडंगी को ईमेल भेजकर 28 जनवरी 2024 को शिकागो में आमंत्रित किया है। एफआईए-शिकागो (फेडरेशन ऑफ इंडियन्स एसोशिएशन) एक अंतरराष्ट्रीय नॉन प्रॉफिट संगठन है, जिसमें अमेरिका में रह रहे तीन लाख से अधिक भारतीय और एशियाई लोग जुड़े हैं। संगठन का उद्देश्य भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देना है। (जारी…)
एफआईए ने कुणाल षाडंगी को ईमेल पर बताया कि यह सम्मान उन्हें झारखंडी युवाओं को अपने विशेष मुहिम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाज कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। कुणाल षाडंगी ने इस सम्मान को पूर्वी सिंहभूम सहित झारखंडी जनमानस को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के समय लोकोपयोगी कार्य करने की प्रेरणा मिली। यह सम्मान जमशेदपुर एवं पूरे जिले की जनता के साथ और आशीर्वाद को समर्पित है। विदित हो कि इससे पहले भी कुणाल षाडंगी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं। 2018 में अमेरिकी सरकार के सबसे प्रतिष्ठित विश्व प्रसिद्द लीडरशिप कार्यक्रम आईवीएलपी में भाग लेने वाले झारखंड के वे पहले राजनीतिज्ञ बने थे। उनके बाद विधायक दीपिका पांडेय सिंह को यह सम्मान मिला है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर से भजन सम्राट तक के सफर को लेकर मशहूर गायक लखबीर सिंह लक्खा ने रिपब्लिक भारत को दिए साक्षात्कार में बताया . उन्होंने बताया कि लोह नगरी जमशेदपुर से यहां तक पहुंचने का सफर बहुत संघर्षपूर्ण और मजेदार रहा. लखबीर सिंह लक्खा ने कहा ”कलाकार को हमेशा आजाद रहना चाहिए और ये ईश्वर ने मेरी सुनी। मैंने टाटा स्टील में अपनी सेवा दी। जमशेदपुर की जनता ने उस वक्त मेरा हाथ पकड़ा जब मेरे साथ कोई नहीं था। आज में जहां हूं। इसके लिए मेरे शहर वासियों का बहुत बड़ा योगदान रहा।
संगीत की दुनिया के सरताज उस्ताद राशिद खान का निधन हो गया है. वो 55 वर्ष के थे. जानकारी के मुताबिक, उनका इलाज कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में 22 नवंबर से चल रहा था. उनके पार्थिव शरीर को कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में शाम 6 बजे तक के लिए रखा गया है. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को आज रात के लिए कोलकाता के पीस हेवन अस्पताल में रखा जाएगा. गायक का अंतिम संस्कार कल, 10 जनवरी को किया जाएगा. (जारी…)
उस्ताद राशिद खान को साल 2022 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था. उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवेदनाएं जताई हैं. ममता बनर्जी का कहना है कि उस्ताद राशिद खान के अंतिम संस्कार पर उन्हें बंदूकों से सलामी देकर विदा किया जाएगा. उनके पार्थिव शरीर को रबींद्र सदन में रखा जाएगा. यहां उनके चाहनेवाले उस्ताद को अंतिम अलविदा कह पाएंगे. (जारी…)
उस्ताद राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को उत्तरप्रदेश के बदायूं में हुआ था. वो रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखते थे. वो इस घराने के फाउंडर उस्ताद इनायत हुसैन खान थे, जो राशिद के परदादा हुआ करते थे. अपने संगीत की कला के लिए उन्हें साल 2006 में पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था. कहा जाता है कि जाने-माने पंडित भीमसेन जोशी ने राशिद खान को ‘भारतीय संगीत का भविष्य’ बताया था. (जारी…)
बचपन में उस्ताद राशिद खान को संगीत में थोड़ी बहुत दिलचस्पी थी. उन्हें निसार हुसैन खान और गुलाम मुस्तफा खान से गाने की ट्रेनिंग मिली थी. 11 साल की उम्र में उस्ताद राशिद खान ने अपना पहला कॉन्सर्ट किया था. 14 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता की आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी को जॉइन किया था. उन्हें अपने गायिकी के अंदाज के लिए जाना जाता था. बॉलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने अपनी आवाज दी.
जादूगोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता अभय सिंह ने जादूगोड़ा स्थित रंकिनी मंदिर में जरुरतमंदों के बीच 101 कम्बलों का वितरण किया। मौका था जादूगोड़ा के भाजपा नेता वर्धमान गुप्ता टुन्नू के जन्मदिन का। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह के 10 बजे अभय सिंह जादूगोड़ा स्थित रंकिनी मंदिर पहुंचे। जहाँ उनका स्वागत अंग वस्त्र भेंट करके भाजपा नेता वर्धमान गुप्ता, आसनबनी मंडल महामंत्री विश्वजीत दास, भाजयुमो आसनबनी मंडल अध्यक्ष नेपाल महतो, बजरंगी गुप्ता, आदि के साथ दुर्गा वाहिनी की महिला सदस्यों ने किया। इसके बाद उन्होंने वर्धमान गुप्ता के साथ मंदिर में पूजा अर्चना करके उन्हें शाल ओढाकर जन्मदिन की शुभकामना दी। (जारी…)
इस दौरान उन्होंने वर्धमान के जन्मदिन के अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित जरुरतमंदों के बीच 101 कम्बलों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने जादूगोड़ा में सनातन धर्म का प्रचार – प्रसार कर रही दुर्गा वाहिनी की सदस्यों की काफी प्रशंसा करते हुए कहा की नारी शक्ति यदि कोई संकल्प लेकर चले तो उसे पूरा होने से फिर कोई नहीं रोक सकता है। दुर्गा वाहिनी सनातन के प्रचार के साथ – साथ लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दे रही है। ये इस बात का संकेत है की नारी कभी भी दुर्बल नहीं थी। (जारी…)
उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए 22 जनवरी के राममंदिर स्थापना समारोह में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए कहा। अभय सिंह ने कहा की 500 वर्षों के संघर्ष त्याग और बलिदान के बाद भव्य राम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है, ये सनातन के लिए और हर धर्म प्रेमियों के लिए भावपूर्ण गर्व का विषय है। इस अभियान को अभी और आगे लेकर जाना है। (जारी…)
इस मौके पर भाजपा नेता रविन्द्र सिंह रिंकू, मनोज प्रताप सिंह, प्रभात कुमार, संजय सिंह, सागर कर्मकार, हर्ष अग्रवाल, अलय ज्योतिषी, मनीष गुप्ता, रंजन कुमार, हराधन सरदार, राजीव मुखी, सागर डे, तथा दुर्गा वाहिनी से बसंती साहू, दिशा कुमारी, मोइना पात्रो, नीलिमा गिरी, रिद्धि कुमारी, ख़ुशी कुमारी, नंदिनी प्रसाद आदि उपस्थित थी।