एक नई सोच, एक नई धारा

डिप्टी एसपी ने नेता को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल, देखें पूरी खबर और वीडियो

उत्तर प्रदेश के चंदौसी में DSP के पद पर तैनात अनिरुद्ध सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। उनपर एक नेता को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो नगर निकाय चुनाव में मतदान के दौरान का है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग अनिरुद्ध सिंह के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

थप्पड़ मारते अनिरुद्ध सिंह का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अनिरुद्ध सिंह फ़ोर्स के साथ खड़े हैं और कुछ लोगों के साथ बहस कर रहे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति को वह थप्पड़ मारते हैं और एकत्रित हुई भीड़ को वहां से हटाते हैं। जिस व्यक्ति को अनिरुद्ध सिंह ने थप्पड़ मारा वह समाजवादी पार्टी के नेता और मुगलसराय नगर पालिका के भूतपूर्व चेयरमैन राजकुमार के बेटे अखिलेश जयसवाल थे।

पुलिस अधीक्षक ने दिया जांच का आदेश

अनिरुद्ध सिंह के थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ, तो इसे राजनीतिक मोड़ भी दिया जाने लगा। लोगों ने अनिरुद्ध सिंह पर कार्रवाई की मांग करने लगे। चंदौसी पुलिस के अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लिया और अपर पुलिस अधीक्षक को जांच का देश दिया है। सोशल मीडिया पर इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

@SadhuShukla1 यूजर ने लिखा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अनिरुद्ध सिंह गलत नहीं हैं, वो एक ईमानदार पुलिस अधिकारी हैं। एक यूजर ने लिखा कि वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि वो बुजुर्ग को तमाचा मार रहे हैं। इसके बावजूद ना सस्पेंड किया गया और ना ही नौकरी से बर्खास्त किया गया है। राहुल आर्यन नाम के यूजर ने लिखा कि वर्दी पहन ली तो अब भगवान बन गये? जिसको जहां चाहें पकड़कर पीट दो, अपमानित कर दो, कौन रोकने वाला है?

@vintrynew यूजर ने लिखा कि पुलिस खुद अपराधी की तरह व्यवहार कर रही है, जांच से क्या फायदा मिलने वाला है। अंकित यादव नाम के यूजर ने लिखा कि महोदय ये वर्दी, सिंघमगीरी आपको अपराधियों/माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए दी गई हैं। ना की पिता की उम्र के बुजुर्ग को पीटने के लिए, ये गलत हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने कहा कि अनिरुद्ध सिंह पर कार्रवाई होनी चाहिए।

अमृतसर : लगातार दूसरे दिन हुआ धमाका, जाँच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

अमृतसर में एक बार फिर धमाके की आवाज सुनी गई है। इस बार ये धमाका हेरिटेज स्ट्रीट के बाहर हुआ है, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। ये धमाका सुबह 6.30 बजे हुआ है। इससे पहले शनिवार देर रात भी अमृतसर में तेज धमाके आवाज सुनाई दी थी। ये धमाका गोल्डन टेंपल के पास हुआ था, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को हुआ धमाका भी गोल्डन टेंपल के पास बताया जा रहा है। हालांकि इसकी इंटेनसिटी ज्यादा नहीं थी। लगातार दूसरे दिन हुए धमाके से लोगों में डर का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके अलावा फोरेंसिक टीम को भी मामले की जांच के लिए मौके पर बुला लिया गया है।

शनिवार को IED ब्लास्ट की आशंका

वहीं शनिवार देर रात हुए धमाके को लेकर पंजाब पुलिस सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस को मौके से मेटल के कई टुकड़े बरामद हुए है। ऐसे में पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर का इस्तेमाल करके इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाके की आशंका जताई जा रही है।

पंजाब पुलिस की बड़ी लापरवाही

इसके अलावा स्वर्ण मंदिर की पार्किंग में बने रेस्टोरेंट की चिमनी में भी धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। इसमें पंजाब पुलिस की बड़ी लापवाही भी सामने आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जल्दबाजी में धमाके को रेस्टोरेंट की चिमनी फटने से हुआ धमाका बता दिया। पूरे इलाके को सील भी नहीं किया गया और ना ही इलाके को कवर कर मार्किंग की गई और ना इलाके को तुरंत फोरेंसिक जांच के लिए सील किया गया।

धमाके की जगह पर पुलिसकर्मियों के साथ ही आम लोगों के जूतों के साथ घूमने की वजह से विस्फोट में इस्तेमाल किए गए केमिकल के सैंपल लेने में फॉरेंसिक टीम को दिक्कत आ रही है।

शादी के दो साल बाद भी पति ने नहीं बनाया संबंध, पत्नी पहुंची थाना, मामला दर्ज

रोहतक से अजीबो गरीब घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची है। महिला का कहना है कि शादी के दो साल हो गए मगर पति ने अब तक उसके साथ फिजकल रिलेशन नहीं बनाया है। उसने पति पर आरोप लगाया है कि वे मुझमें दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। वे मुझसे दूर रहते हैं औऱ मुझे अभी तक पत्नी का अधिकार नहीं दिया है। महिला का कहना है कि उसकी शादी धूमधाम से हुई थी। शादी की सारी रस्में निभाई गई थीं। सबकुछ सही चल रहा था मगर जब वह शादी के बाद ससुराल आई तो हकीकत कुछ औऱ ही निकली। वह तो सपने सजोए हुए अपने ससुराल घर आई थी मगर उसके सारे अरमान तब अधूरे रह गए जब पति की हकीकत सामने आई।

पति ने पत्नी से दो लाख रुपये मांगे

शादी के बाद उसके पति ने उससे दो लाख रुपये की मांग की। उसने कहा कि मुझे अपने कारोबार को बढ़ाना है। पति ने कहा कि अपने मायके से दो लाख रुपये लेकर ही घर आना। पीड़िता को कुछ समझ नहीं आया क्योंकि उसकी मां ने पांच लाख का लोन लेकर उसकी शादी करवाई थी। वह किसी तरह से उसकी किश्त चुका रही है। आखिर वह दो लाख रुपये कहां से लाएगी। इसके बाद इस मसले को लेकर दो-तीन बार पंचायत हुई। पंचायत के कहने पर वह पति के घऱ चली गई मगर पति अभी भी उस पर ध्यान नहीं देता था। उससे कोई मतलब नहीं रखता था।

पति ने कहा मां के कहने पर की शादी

पत्नी का कहना है कि वह दो लाख रुपये नहीं लेकर आई इसलिए पति ने उसके साथ संबंध नहीं बनाए। वहीं इस मामले में पति का कहना है कि मैं इस शादी के लिए तैयार नहीं था। मैंने ये शादी सिर्फ मां के कहने पर की थी। पीड़िता ने दो सालों तक सबकुछ ठीक होने का इंतजार किया मगर मामला दिन प्रतिदिन बिगड़ता देख उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। महिला का कहना है कि उसकी शादी झूठ बोलकर कराई गई थी। असल में पति कुछ काम नहीं करता है, उसका कोई कारोबार नहीं है। जब उसने यह बात अपने मायके वालों को बताने की कोशिश की तो सास ने उसे फोन नहीं करने दिया। इसके बाद उसे गालियां देकर मारा-पीटा गया। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति और सास के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केरल में नाव पलटने से पंद्रह लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो

केरल : मलप्पुरम जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मलप्पुरम जिले के तनूर के पास एक नाव के पलटने की वजह से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। जिसके तत्काल बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

पिनराई विजयन सरकार में मंत्री वी अब्दुल रहमान ने कहा कि मलप्पुरम जिले में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो साझा करते हुए हादसे की जानकारी दी। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।

Screenshot 2023 0508 004019
टीएमएच में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, दुष्कर्म के मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बागान की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म कई महीने पहले हुआ। घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर उसकी मां ने उसे शुक्रवार को टीएमएच में भर्ती कराया। जहां किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। टीएमएच में बच्चा पैदा होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस किशोरी के रामदेव बागान स्थित घर गई। वहां उसकी मां से पूछताछ की। लेकिन उसकी मां कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। उसका कहना है कि उसे नहीं पता कि किसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस रविवार को मामले की जांच में जुट गई है। रविवार को किशोरी की मां का बयान लिया गया है। पुलिस के लिए यह एक बड़ा मामला है कि परिजन जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद उसे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजना है। पुलिस ने धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 8 मई को सीनी और राज खरसावां में दो ट्रेनों के ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सिनी स्टेशन और राजखरसावां स्टेशन में हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस का सिनी में और राजखरसावां स्टेशन में टाटा-एर्नाकुलम- टाटा एक्सप्रेस और दुर्ग-राजेंद्र नगर-दुर्ग (दक्षिण बिहार एक्सप्रेस) का ठहराव 8 और 9 मई से होने जा रहा है। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से इन ट्रेनों के ठहराव की मांग थी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इस मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर यह मांग रखी थी। जिसे रेलवे ने मंजूरी दे दी है।

गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.05.2023 को सिनी स्टेशन 10:17 बजे पहुंचेगी और 10:19 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 12022 बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.05.2023 को 16:10 बजे सिनी स्टेशन पहुंचेगी और 16:12 बजे प्रस्थान करेगी।

राज खरसांवा स्टेशन पर ठहराव :

गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस 08.05.2023 से यात्रा शुरू कर 17:13 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 17:15 बजे निकलेगी।

गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्र नगर-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 07.05.2023 से यात्रा प्रारंभ कर 08:41 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 08:43 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस, यात्रा 07.05.2023 से शुरू होकर 03:13 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 03:15 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 18189 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 11.05.2023 से यात्रा शुरू होकर 05:54 बजे राज खरसावां स्टेशन पहुंचेगी और 05:56 बजे प्रस्थान करेगी।

कदमा उपद्रव मामला : सोमवार को भाजपा करेगी उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत महतो समेत कई वरीय नेतागण होंगे मुख्यरूप से शामिल।

जमशेदपुर : कदमा के शास्त्रीनगर क्षेत्र में पिछले महीने हुए उपद्रव मामले में प्रशासन द्वारा निर्दोष भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं पर बिना जांच पड़ताल किये दर्जनों गलत धाराओं को जोड़कर गिरफ्तार करने और जेल भेजे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। भाजपा झारखंड प्रदेश ने जहां राज्यपाल से कदमा साम्प्रदायिक उपद्रव की जांच सीबीआई अथवा माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने तथा सभी निर्दोष भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं को रिहा कराने का आग्रह किया है। तो वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने करीब एक महीने से जेल में बंद भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं के रिहाई को लेकर सड़क पर उतरने का एलान कर दिया है। भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में जिला प्रशासन के द्वारा एकपक्षीय एवं विद्वेषपूर्ण भावना से ग्रषित होकर कार्रवाई करने के विरोध में जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।

cc251f431742dc4427969c381c9aae8110667f71910ee922a5dc56c6bbe45f37.0

धरना-प्रदर्शन में मुख्यरूप से भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत जमशेदपुर के सभी वरीय नेतागण एवं विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्तागण शामिल होंगे। भाजपा ने धरना-प्रदर्शन की सफलता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार, 8 मई को प्रस्तावित एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता सुबह 10 बजे जिला उपायुक्त कार्यालय पर जुटेंगे। धरना-प्रदर्शन में मुख्यरूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत वरण महतो समेत वरीय नेतागण एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे और तुष्टिकरण के रथ पर सवार तानशाही हेमंत सरकार और उनके इशारे पर कार्रवाई करने वाली जिला प्रशासन का चाल-चरित्र और चेहरा बेनकाब करेंगे।

खालसा फतेह मार्च में सड़क पर उमड़ा सिख संगत का जन सैलाब

जस्सा सिंह रामगढ़िया व बाबा फूला सिंह को जमशेदपुर की संगत ने याद कर दी श्रद्धांजलि

गतका, मोटरसाइकल ग्रुप, घुड़सवार, गुरुमुखी-दस्तार सिखलाई व निहंग जत्था रहे आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर में खालसा फतेह मार्च के दौरान टिनप्लेट से लेकर साकची गुरुद्वारा तक सिख संगत का जन सैलाब देखने को मिला। रविवार को जरनैल जस्सा सिंह रामगढ़िया की 300वीं शताब्दी और अकाली बाबा फूला सिंह 200वीं शताब्दी को समर्पित खालसा फतेह मार्च टिनप्लेट गुरुद्वारा से प्रारंभ हुआ।

IMG 20230508 WA0000

सिख समाज के प्रभुत्व शख्सियतों में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह सहित चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, तख़्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, गुरमीत सिंह तोते, समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह, सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, अमरजीत भामरा, उपाध्यक्ष चंचल सिंह समेत टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के ओहदेदार और सीजीपीसी के अन्य सदस्यों ने फतेह मार्च को रवानगी देने उपरांत पैदल मार्च करते हुए साकची गुरुद्वारा पहुंचे।

IMG 20230508 WA0002

इससे पूर्व जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार व धालभूम अनुमंडलाधिकारी पीयूष सिन्हा ने टिनप्लेट गुरुद्वारा पहुँचकर माथा टेका।
फ़तेह मार्च में गतका टीम मोटरसाइकिल ग्रुप, दस्तार व गुरमुखी सिखलाई ग्रुप, निहंग जत्थेबंदी आकर्षण का केंद्र रहे इसके अलावा घुड़सवारों का ग्रुप भी फतेह मार्च की शोभा बढ़ा रहे थे।

IMG 20230508 WA0004

सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने ट्रैफ़िक कंट्रोलिंग की भूमिका बख़ूबी निभाई। नौजवान सभा ने इस बात का ख्याल रखा कि पालकी साहिब में संगत को प्रसाद लेने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो और फतेह मार्च सुचारु रूप से ससमय साकची गुरुद्वारा पहुचें।
मुख्य आकर्षण का केंद्र सुसज्जित पालकी साहिब में टिनप्लेट से लेकर साकची गुरुद्वारा साहिब में समापन तक शब्द-कीर्तन होता रहा। संगत ने पालकी साहिब में सुशोभित गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। साकची हावड़ा ब्रिज पहुंचने पर फतेह मार्च का भव्य स्वागत आतिशबाजी चलाकर किया गया।
फतेह मार्च ससमय साकची गुरुद्वारा पहुंचा जहां अकाली दल के सदस्यों ने आनंद साहिब के पाठ के उपरांत मार्च समाप्ति की अरदास की। सीजीपीसी कार्यालय में संगत के लिये लंगर की व्यवस्था कि गई जहां संगत ने प्रसादरूपी लंगर छक कर गुरूघर की खुशियाँ प्राप्त की।

IMG 20230508 WA0005


फतेह मार्च के सफल आयोजन पर भगवान सिंह ने सीजीपीसी के तमाम सदस्यों का विशेषरूप से समूह साध संगत का तह-ए-दिल से स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि ख़ालसा फतेह मार्च को सिख संगत ने ही उम्मीद से ज्यादा सफल बनाया है।
जमशेदपुर सहित घाटशिला और चाईबासा की सिख संगत भी फ़तेह मार्च के दौरान जस्सा सिंह रामगढ़िया को श्रद्धांजलि देने जमशेदपुर पहुंची थी।

सरयू राय ने एसएसपी पर खड़े किए सवाल, पूछा सांप्रदायिक सौहार्द पर किससे खतरा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा शुक्रवार को दिए गए आदेश सौहार्द बिगाड़ने वालों पर लगाए सीसीए को लेकर बड़ा रिएक्शन हुआ है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने टि्वटर हैंडल से इस न्यूज़ को साझा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा है कि क्या इस तरह का आदेश पूरे राज्य के लिए लागू है। उन्होंने यह भी पूछा है कि क्या यह आदेश केवल जमशेदपुर के लिए लागू है। उन्होंने सवाल भी उठाया है और पूछा है कि जमशेदपुर में सांप्रदायिक सौहार्द पर किससे खतरा पैदा हो रहा है।

उन्होंने इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए मांग की है। उन्होंने जमशेदपुर पुलिस को भी कटघरे में खड़ा करते हुए सरकार से कहा है कि क्या जमशेदपुर पुलिस ने राज्य सरकार के पास ऐसा कोई प्रतिवेदन भेजा है, अगर भेजा है तो इसको तत्काल सार्वजनिक किया जाना चाहिए। विधायक सरयू राय ने कहा है कि क्या कोई स्पेशल कानून सिर्फ जमशेदपुर के लिए बन रहा है जो सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर बनाया जा रहा है।

सिख इतिहास के स्वर्णिम युग की बानगी है खालसा फ़तेह मार्च: भगवान सिंह

साकची में होगा भव्य स्वागत, जगह-जगह लगाये गये तोरण द्वार

रविवार को निकलनेवाले खालसा फतेह मार्च को सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने सिख इतिहास के स्वर्णिम युग की बानगी करार दिया है। शनिवार को सदस्यों संग बैठक के दौरान उन्होंने एक-एक तैयारी का जायजा लिया।
बैठक में भगवान सिंह ने समूह साध संगत से अपील करते हुए कहा है कि फतेह मार्च के दौरान विशेष तौर पर पालकी साहिब के सम्मान में सर को ढक कर ही रखें। बैठक में सुखविंदर सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय जज टीम का गठन किया गया जबकि जोगा सिंह के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम पालकी साहिब की निगरानी सेवा में रहेगी। संगत की सेवा में प्रसादरूपी अटूट लंगर की व्यवस्था सहयोग के लिए सरदार भगवान सिंह ने साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह का आभार जताया। लंगर की सेवा सीजीपीसी कार्यालय प्रांगण में रहेगी।

IMG 20230506 WA0102


भगवान सिंह ने कहा खालसा फतेह मार्च के साकची पहुंचने पर जोरदार तरीक़े से भव्य स्वागत किया जाएगा।
चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा है कि पालकी साहिब के सम्मान में संगत विशेषकर युवा वर्ग शालीनता का परिचय देते हुए अनुशासन का पालन करे।
उपाध्यक्ष चंचल सिंह व सतबीर सिंह सोमू ने कहा फतेह मार्च रूट पर नियमानुसार संगत सर ढक कर ही रखे। बैठक में कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी ने भी अपने विचार साझा किए। सुखदेव सिंह बिट्टू, जगतार सिंह नागी, हरविंदर सिंह, तरणपरीत सिंह बन्नी एवं गुरपाल सिंह टिक्कू भी बैठक में शामिल रहे।
ज्ञात हो कि 7 मई को आयोजित होने वाले खालसा फतेह मार्च टिनप्लेट गुरुद्वारा शाम 4:00 बजे शुरू होने के बाद गोलमुरी चौक होते हुए आरडी टाटा गोलचक्कर, हावड़ा ब्रिज होते हुए शाम 7:00 बजे साकची गुरुद्वारा में समाप्त होगा। भगवान सिंह ने संगत से विशेष आग्रह किया है कि संगत प्रसादरूपी लंगर अवश्य छक कर जाये। अटूट लंगर की सेवा सीजीपीसी कार्यालय में किया गया है।

error: Content is protected !!