एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230526 WA0000
अब चाय से होगा मोटापा कम और ब्लड शुगर सामान्य, जाने इन हर्बल चाय के बारे में

हेल्थ डेस्क : चाय आज आम जनजीवन में इस तरफ शामिल हो गया है कि इसे बाहर करना नामुमकिन सा लगता है, सुबह की शुरुआत हो या रूहानी शाम, किसी के घर जाए या कोई दोस्त चौराहे पर मिल जाये चाय की चुस्की तो बनती है। यहां तक की व्रत में फल से ज्यादा चाय का सेवन करते है व्रती। लेकिन पिछले कुछ समय से अधिकांश लोग अपने हेल्थ को लेकर चिंतित भी हैं। इसके लिए वे डाइट, वर्कआउट कर वजन कम करने का प्रयास करते है। इस दौरान कई अन्य आदतों को भी ध्यान में रखना जरूरी है। इन छोटी छोटी आदतों को ध्यान में रखकर भी वजन को कम किया जा सकता है। इन आदतों में व्यायाम के साथ साथ चाय पानी की आदत भी काफी कारगर है। लेकिन दूध और चीनी वाली चाय नहीं बल्कि हर्बल चाय से वजन कम किया जा सकता है। आज हम आपको विभिन्न प्रकार के चाय के बारे में बतायेंगे जिससे बेली फैट को तेजी से कम किया जा सकता है साथ ही साथ कुछ चाय डायबिटीज के मरीज़ों के लिए भी उपयोगी साबित होता है।

ग्रीन टी – वजन कम करने की बात आये तो ग्रीन टी की सलाह सबसे पहले दी जाती है। कहा जाता है कि ग्रीन टी वजन घटाने के साथ साथ रचेहरे के लिए भी फायदेमंद होता है। ग्रीन टी में कैटेचिन और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाये जाते है। जो मेटाबॉलिज्म बूस्ट कर वजन कम करने में कारगर है। वहीं ग्रीन टी का सेवन करना डायबिटीज टाइप टू वालों के लिए भी उपयोगी होता है।

नेटल टी – नेटल टी का सेवन करने की भी सलाह दी जाती है। यह टी एक हर्बल टी माना जाता है। इसमें एंटीफंगल, एंटीसेप्टिंक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। नेटल टी वजन कम के साथ-साथ ब्लोटिंग की समस्या से भी बचाता है।

दालचीनी की चाय – दालचीनी भी वजन कम करने में काफी कारगर है। इसमें आयरन, फास्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम के साथ-साथ कई पोषक तत्व भी पाए जाते है। इसका सेवन करने से मोटापा को बर्न करना है तनाव को कम करने में भी मददगार है।

अदरक की चाय – कई लोगों को अदरक की चाय के बारे में पता नहीं होता है कि यह चाय वजन कम करने में भी कारगर है। अदरक की चाय से भी फैट बर्न किया जा सकता है। इसके साथ ही यह चाय गले की खराश को भी कम करता है।

सौंफ टी – सौंफ में इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। यह पाचन दवाओं में से एक माना जाता है। खाने के बाद इसकी सेवन करने से वजन कंट्रोल किया जा सकता है।

पुएर टी – पुएर टी चाइनीज काली टी को कहते है। यह टी ब्लड शुगर और रक्त ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में भी सहयोग करती है। इसके साथ ही यह फैट कटर भी है।

Screenshot 2023 0525 230725
कई दलों के कार्यकर्ता झामुमो में हुए शामिल, विधायक समीर महंती ने माला पहनाकर किया स्वागत

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की गोपालपुर पंचायत के जुगड़िहा गांव में गुरुवार को झामुमो ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती उपस्थित थे। विभिन्न दलों से आएं 100 कार्यकर्ताओं को विधायक ने माला पहनाकर और झामुमो का झंडा देकर पार्टी में शामिल कराया। विधायक श्री महंती ने कहा की पार्टी में आए सभी नये सदस्यों को संगठन में मान सम्मान मिलेगा। कहा कि पार्टी में युवाओं के आने से संगठन को बल मिला है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता पार्टी के नीति सिद्धांतों का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर लोगों को संगठन से जोड़े ताकि क्षेत्र में संगठन मजबूत हो सके। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रास बिहारी साव, मदन मन्ना, पिंटू दास, मुन्ना होता, जितेंद्र ओझा, कमल दत्त, लाल मोहन मुर्मू, पिंटू दत्त, सुब्रतो घोष, सौरभ घोष, प्रदीप दलाई, बिश्वजीत पाल समेत अन्य उपस्थित थे।

झामुमो में शामिल हुए लोग

काशीनाथ खामरी, विश्वनाथ खामरी, सत्यरंजन डोलाई, रामजीबन दोलाई, गुणाधर खामरी, अरविंद दंडापाट, सदाशिव दत्ता, अमृत दत्ता, शिवनाथ दोलाई, सुबल पटियाल, उमाशंकर दास, बिमल दोलाई, सुबल दोलाई, गौरांग दंडपाट, मुक्ति खामरी, सक्ति खामरी, त्रिलोचन देहरी समेत 100 कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा।

IMG 20230525 WA0076
कुणाल षाड़ंगी की पहल से वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दृष्टिहीन दिव्यांग को भेंट किया अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक

जमशेदपुर : मानगो आजाद नगर स्थित हलधर महतो कॉलोनी निवासी अनुनय श्याम कमल की ग्लूकोमा बीमारी के कारण आंखों कि नसें सूख गई, जिसकी वजह से उनकी आंखों की रोशनी चली गई। उनके परिवार ने समाजसेवी चंचल भाटिया से संपर्क कर समस्या बताई। चंचल भाटिया ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक का इंतजाम करवाकर अनुनय श्याम कमल को स्मार्ट स्टिक मुहैया कराया।

स्मार्ट स्टिक मिलने से अब उनका जीवन आसान बनेगा। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। अनुनय श्याम कमल ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की। इसे भूला नहीं जा सकता है। इस मौके पर समाजसेवी चंचल भाटिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20230517 WA0100
सीजीपीसी 28 मई को करेगा मेधावी सिख छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान

जमशेदपुर : आगामी 28 मई जमशेदपुर के मेधावी सिख छात्र-छात्राओं की प्रतिभा के सम्मान का दिन होगा। रविवार को सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिख बच्चों को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) पूर्वघोषित कार्यक्रम के तहत सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई करेगी।
सम्मान समारोह सुबह 11:30 बजे प्रारंभ किया जायेगा जिसमें जमशेदपुर के तमाम प्रतिभावान बच्चे शिक्षा के पहले पायदान में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम पायेंगे।
सम्मान समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने बताया की शिक्षा विंग ने जरुरी आंकड़े इकठ्ठा कर लिए हैं और समारोह की तैयारी अंतिम चरणों में है।

IMG 20230525 WA0075

प्रसनजीत कौर ने बच्चों को प्रेरित करने साथ-साथ सिख कौम का मान बढ़ाया: भगवान सिंह

भगवान सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (युपीएससी) परीक्षा में 11वां रैंक लाने वाली कश्मीर की सिख बेटी प्रसनजीत कौर की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रसनजीत कौर ने बच्चों को प्रेरित करने के साथ-साथ सिख कौम को गौरवान्वित कर मान बढ़ाया है। सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा प्रसनजीत कौर की इस उपलब्धि से अन्य बच्चे भी प्रेरित हो शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

जैक बोर्ड में उत्तीर्ण छात्रों को सम्मान हेतु जल्द रजिस्ट्रेशन करने की अपील की गयी

महासचिव अमरजीत सिंह का कहना है कि वैसे सिख बच्चे जिन्होंने 10वीं व 12वीं सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड परीक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये हैं वे मोबाइल संख्या 9006174272 तथा 9934191808 पर संपर्क साध कर अपने प्राप्तांक की जानकारी साझा कर अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें ताकि कोई भी सुपात्र छात्र सम्मान से वंचित न रहे। सीजीपीसी ने महासचिव अमरजीत सिंह और शिक्षा विंग के सुखवंत सिंह सुखु को आंकड़े जुटाने के कार्य लिए विशेषतौर पर अधिकृत किया है।

e55c38b23713fef61cb722234fbf78a274396c5539a5c3ccc1f72b64f4562540.0
अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, “ईडब्ल्यूएस और ओबीसी ए आर्थिक पात्रता की जांच करे सरकार”

जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख ईडब्ल्यूएस (इकोनामिक वीकर सेक्शन) और ओबीसी ए की आर्थिक पात्रता की जांच का मेकैनिज्म विकसित करने की गुहार लगाई है।
अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार मात्र आठ लाख ₹ वार्षिक आय से कम वाले सामान्य जाति एवं अन्य पिछड़ा जाति परिवार के सदस्य ही ईडब्ल्यूएस और ओबीसी ए की पात्रता रखने के वैधानिक हकदार होते हैं। शहरी क्षेत्रों में तथा नगरपालिका क्षेत्र में ग्राम सा 1000 वर्ग फीट तथा 900 वर्ग फीट फ्लैट के मालिक परिवार के सदस्य इस की पात्रता अधिकृत वैधानिक रूप से रखते हैं।

यहां अधिवक्ता ने सवाल उठाया है कि कितने लोग ईमानदारी एवं सत्य निष्ठा से राजस्व विभाग को परिवार की आय की जानकारी देते हैं। समाज के कुछ स्वार्थी तत्व राजस्व विभाग को गलत तरीके से अथवा प्रभावित कर पात्रता प्रमाण पत्र ले लेते हैं। गलत पात्रता रखने वाले यदि केंद्रीय लोकसेवा आयोग अथवा राज्य लोक सेवा आयोग अथवा अन्य भर्ती बोर्ड एवं केंद्रीय तथा राज्य के संस्थान में नामांकन प्रक्रिया में अवसर एवं लाभ ले लेते हैं तो वह सीधी तरह से देश के संविधान कानून का मजाक है।

अधिवक्ता ने इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि उनके आवेदन को जनहित याचिका के तौर पर स्वीकार कर लिया जाए और एमिकस क्यूरी की नियुक्ति की जाए तथा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों को प्रतिवादी बनाया जाए। जिससे एक मेकैनिज्म सिस्टम विकसित हो और पात्रता रखने वाले परिवार के सदस्य हैं भर्ती अथवा नामांकन प्रक्रिया में शामिल हो सके। मेकैनिज्म विकसित होने तक ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी ए के सफल प्रतियोगियों का परिणाम रोका जाए और जांच उपरांत सही पाए जाने पर ही लाभ मिल सके। अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने इसकी प्रति राष्ट्रपति प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय लोकसेवा आयोग के चेयरमैन को भी भेज कर न्याय संबंधी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

IMG 20230525 WA0003
गरीब छात्र-छात्राओं के लिए सीजीपीसी करेगी निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था

सीजीपीसी कर रही है खाका तैयार, अब जल्द मिलेगी हौसलों को उड़ान: भगवान सिंह

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) जमशेदपुर में गरीब सिख छात्र-छात्राओं के लिए ग्यारहवीं और बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था जल्द करने जा रही है। जिसका खाका लगभग तैयार हो चुका है आगामी 18 जून से कोचिंग शुरू की जायेगी।
बुधवार को साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान सरदार भगवान सिंह हर्ष व्यक्त हुए बताया कि शिक्षा प्रणाली विकास के लिए वे अत्यंत गंभीर है। भगवान सिंह का कहना है कि सीजीपीसी की शिक्षा विंग कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में बहुत अच्छा कार्य कर रही है और बाहरवीं तक की कक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करना सराहनीय पहल है।

IMG 20230525 WA0004

इस अवसर पर एक पोस्टर भी जारी किया गया जिसमें सिख समाज के गणमान्य शख्सियत में डॉ राजेन्द्र सिंह, भगवान सिंह, शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह तोते, अमरजीत सिंह, चंचल सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, परविंदर सिंह सोहल, संतोख सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, कुलदीप सिंह बूगे, रवीन्द्र सिंह, सुखवंत सिंह सुखु, हरविंदर सिंह, चंचल भाटिया, हरविंदर पप्पू व दलजीत सिंह शामिल हुए। सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह और शिक्षा विंग के कुलविंदर सिंह पन्नू ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जमशेदपुर के सिख समाज के लिए यह हर्ष की बात है कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के शिक्षा विंग के द्वारा आगामी 18 जून से ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत की जा रही है।

IMG 20230525 WA0005

प्रधान भगवान सिंह ने आह्वान किया कि वैसे सिख छात्र-छात्राएं जो कोचिंग का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वे सीजीपीसी कार्यालय में मई 25 से जून 15 के बीच सुबह 10 बजे से 1 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। कोचिंग सेंटर मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सीजीपीसी द्वारा छात्रवृत्ति देने पर भी विचार चल रहा है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए दूरभाष संख्या 8002484603 एवं 8252950259 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

IMG 20230525 WA0001
भाजपा नेता रॉकी सिंह गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस पर ठंडा जल का किया वितरण

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के नेता रॉकी सिंह ने आज गुरु अर्जुन देव जी को याद कर उनकी शहादत पर राहगीरों के बीच ठंडा जल वितरण अपने परिवार के संग किया।इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं समाजसेवी,बुद्धिजीवी उपस्थित थे। जहाँ इस कड़कड़ाती धूप में हजारों की संख्या में लोगों ने ठंडे पानी का आनंद लिया।

IMG 20230524 WA0059 edited

इस मौके पर झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, साकची के प्रधान निशान सिंह जी, पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू साकची गुरुद्वारा कमेटी के तमाम मेंबर, सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता निर्भय सिंह, बस्ती विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष खेमलाल चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, भाजपा उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, समाजसेवी स्वदेश, सतबीर सिंह सोमो, समशेर सिंह, दली सिंह, रिकी सिंह, अभिषेक, प्रेम, सुरजीत सिंह, मधुमाला, मीरा शर्मा, लक्की कोर, बलबीर सिंह, जगदीप सिंह, अमन, साहिल, गोलू, प्रिंस सिंह, रोहित दीप सिंह ,रोबिन, चरणकमल, भरत, रोनी, सुरजीत मुख्य रूप से उपस्थित थे जिन्होंने रॉकी सिंह के साथ सेवा की।

IMG 20230525 WA0000
IMG 20230524 WA0048
युवकों का जत्था सड़क मार्ग से हुआ हेमकुंट साहिब रवाना

जमशेदपुर से 15 यूवकों का दल सड़क मार्ग से श्री हेमकुंट साहिब तीर्थयात्रा के लिए बुधवार को रवाना हुआ। चार पहिया वाहनों पर सवार खालसा सेवा दल के सदस्य 31 मई को वापस लौटेंगे।
खालसा सेवा दल के सदस्य अमरपाल सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब के अलावा उनका दल पौंटा साहिब और अन्य गुरुद्वारों के भी दर्शन करेगा। मनप्रीत सिंह मन्नी, अमरपाल सिंह, सन्नी सिंह बरियार, हरप्रीत सिंह अमन, गुरविंदर सिंह काकु, जसकरण सिंह रंधावा, उपकार सिंह बंटू, सतपाल सिंह राजू, बलदीप सिंह लाम्बा, जसपाल सिंह, राहुल बुद्धराजा सोनू, नरेंद्रपाल सिंह मारवाह, समरजीत सिंह मारवाह एवं राजवीर सिंह मारवाह तीर्थयात्रा के लिए रवाना होने वाले दल में शामिल हैं।

IMG 20230524 WA0044
“अैसी मरनी जो मरै बहुरि न मरना होय” शहीदी दिवस पर साकची गुरुद्वारा में नयी पालकी साहिब उसारी की हुई अरदास

सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी को समर्पित गुरुद्वारा साहिब साकची में छबील तो लगायी ही गयी परन्तु विशेष बात यह रही कि यहाँ नयी पालकी साहिब स्थापित करने के लिए अरदास कर उसारी की शरुआत की गयी। मंगलवार को इस विशेष कार्य और साकची गुरुद्वारा सौंदर्यीकरण हेतु सिख महिलाओं की संस्था सुखमणि जत्था ने सराहनीय वित्तीय सहयोग भी किया।

सुखमणि जत्था ने भी सौंदर्यीकरण कार्य के लिए किया वित्तीय सहयोग


सुखमणि जत्था की बीबियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल बीबी अमरजीत कौर, बलविंदर कौर, बलविंदर कौर भुर्जी, कृष्णा कौर, जोगिन्दर कौर, राज कौर, रणजीत कौर, सुरजीत कौर, करमजीत कौर, रानी कौर और राजबीर कौर ने वित्तीय सहयोग करते हुए चेक प्रधान निशान सिंह के सुपुर्द किया।
इससे पूर्व साकची गुरुद्वारा साहिब के मुख्य हॉल में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के अंतरगर्त नयी पालकी साहिब के उसारी के लिए भी अरदास कर स्थापना का कार्य प्रारंभ किया गया। विशेषरूप से राजस्थान के मकराना से शहर पहुंचे कारीगर इस कार्य में बुधवार से जोर शोर से लग जाएंगे।
आज के मुख्य कार्यक्रम में अखंड पाठ साहिब के समाप्ति उपरांत कीर्तन दरबार आयोजित हुआ इसमें भाई साहब भाई मनदीप सिंह हजूरी रागी गुरूद्वारा साहिब साकची ने कीर्तन गायन किया जबकि बाबा करतार सिंह ने अरदास की। संगत ने छबील में शरबत और चना प्रसाद ग्रहण किया।

IMG 20230524 WA0045


इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह के अलावा ट्रस्टी सरदार सतनाम सिंह सिद्धू, चेयरमैन सरदार महेंद्र सिंह, महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह गांधी, सरदार सुरजीत सिंह छीते, सरदार बलबीर सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, सरदार दलजीत सिंह, सिख स्त्री सत्संग सभा साकची की अध्यक्षा बीबी गुरमीत कौर, कोषाध्यक्ष बीबी पिंकी कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी अमरीक कौर, बीबी जितेंद्र पाल कौर सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की ओर से बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर, बीबी गुरदीप कौर तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची की ओर से सरदार जयमल सिंह बरियार, सरदार मनोहर सिंह मित्ते, सरदार जसपाल सिंह जस्से, सरदार गुरपाल सिंह, सरदार जगमिंदर सिंह आदि ने अपना सहयोग दिया।

IMG 20230523 WA0018
पूर्व सांसद डॉ रविन्द्र कुमार राय भाजपा नेता अभय सिंह से मिलने घाघीडीह जेल पहुँचे, कहा- भाजपा का एक एक लोग साथ है

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रविंद्र कुमार राय आज जमशेदपुर के घाघीडीह जेल जाकर भाजपा नेता धनबाद के प्रभारी अभय सिंह, जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, विहिप के नेता जनार्दन पांडे समेत जेल में बंद सभी हिंदूवादी नेताओं से मुलाकात किया एवं उनको दिलासा दिलाया कि भाजपा परिवार के एक एक लोग उनके साथ सदा खडे है।

विदित हो कि शास्त्री नगर दंगा मामले में जेल में बंद सभी हिंदूवादी नेताओं की जमशेदपुर जिला अदालत ने जमानत अर्जी कल खारिज कर दी थी, अब सभी को उच्च न्यायालय से ही जमानत मिल सकेगी। ऐसे में डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि भाजपा परिवार के एक-एक लोग आप सबके साथ हैं, आप लोग घबराए नहीं। सत्य की जीत होगी सभी नेता जल्द ही जेल से बाहर होंगे। अधर्म और झूठ ज्यादा दिनों तक नहीं चलती है ।

शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में भी हुए शामिल

IMG 20230523 WA0019

इसके साथ ही रविंद्र कुमार राय भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता रामनारायण शर्मा एवं अमित शर्मा के द्वारा बिरसानगर जोन नंबर 2 में बनाए गए शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा हेतु गया एवम बनारस से आए हुए गुरु जी महाराज से मिलकर आशीर्वाद लिया एवं भोग भी ग्रहण किया। डॉ रविंद्र कुमार राय के साथ में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला मंत्री पप्पू सिंह ,भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार ,अमर सिंह, विजय सिंह, लालचंद सिंह, कुमुद रंजन सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।

error: Content is protected !!