एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230621 WA0096
योग दिवस : योग की दीवानी है 9 साल की सौमिता दत्ता

जमशेदपुर : लोयला स्कूल जमशेदपुर की वर्ग 4 की छात्रा 9 वर्षीय सौमिता दत्ता पिछले 4 वर्षों से योग कर रही है।योग के प्रति ऐसी दीवानगी है के पढ़ाई के बाद ज्यादा समय उसका योग में ही गुजरता है। सौमिता के योग के प्रति जुनून देख कर परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है उसके योग की शिक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है।सौमिता दत्ता का लक्ष्य है के योग को दुनिया भर में फैलाएं और भारत का नाम योग के द्वारा विश्व मे रौशन करें। योग के प्रति लगाव के कारण उन्हें कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

IMG 20230621 WA0095
IMG 20230619 WA0057
‘सिख विजडम’ ने भरी उड़ान, सिख स्कॉलर्स बनाने को सीजीपीसी ने दिये पंख

शेड्यूल बनाकर करें पढ़ाई की तैयारी, अवश्य मिलेगी सफलता: पीयूष सिन्हा

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) की महत्वाकांक्षी शिक्षा परियोजना ‘सिख विजडम’ को आख़िरकार पंख लग ही गए जिसका उद्घाटन रविवार को साकची स्थित रामगढ़िया सभा में आयोजित किया गया।
उद्घाटन मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडलाधिकारी पीयूष सिन्हा ने भविष्य के स्कॉलरों के साथ सफल होने के अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि बच्चे शेड्यूल बनाकर ही पढ़ाई की तैयारी करें इससे ज़रूर सफलता मिलेगी। पीयूष सिन्हा ने कड़ी मेहनत को सफलता का सूत्र बताया साथ ही साथ उन्होंने बच्चों को नशीले और मादक पदार्थों से दूर रहने का परामर्श भी दिया। पीयूष सिन्हा ने कहा शिक्षा सभी नागरिकों का समान अधिकार है और एक शिक्षित समाज ही देश के भविष्य की इबारत गढ़ता है।

IMG 20230619 WA0056

शिक्षाविदों के सहयोग से सीजीपीसी ने यह शिक्षा का लंगर लगाया है: भगवान सिंह

सिख विजडम के संस्थापक, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि सीजीपीसी की शिक्षा विंग ने मनप्रीत भाटिया क्लासेज़ और मास्टर माइंड्स के शिक्षाविदों के सहयोग से यह शिक्षा का लंगर लगाया है, और वे उम्मीद करते हैं कि इस लंगर का लाभ जरुर लेंगे। उद्घाटन समारोह मौके पर सभी पंजीकृत छात्र-छात्राएँ अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिख विजडम की फैकल्टी को सम्मानित भी किया गया।
तख़्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने भी इस मौके पर शिरकत कर अपने विचार साझा किए। शहर के जाने माने डॉक्टर हरप्रीत सिंह, डॉक्टर कुलवंत सिंह और डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने भी इस अवसर पर उपस्थित होकर अपने अनुभव साझा किए। सिख विजडम में चयनित छात्र जल्द ही कोचिंग प्राप्त करेंगे।
समारोह में सभी गुरुद्वारा कमिटी के प्रतिनिधियों के अलावा सरदार इंदरजीत सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार निशान सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु सहित सिख समाज के कई गणमान्य शख़्सियतें ने इस माउस पर पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।
उल्लेखनीय है कि भविष्य के स्कॉलर्स बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ‘सिख विजडम’ जैसे मंच की स्थापना की गयी है।
शिक्षा विंग के कुलविंदर सिंह पन्नू और परविंदर सिंह सोहल ने बताया कि शहर के जानेमाने शिक्षाविद ‘मनप्रीत भाटिया क्लासेज’ के मनप्रीत सिंह भाटिया और ‘मास्टर माइंडस’ के मनदीप सिंह भाटिया ने कोचिंग सेवा देने की सहर्ष सहमति दी है।
परविंदर सिंह सोहल ने बताया कि जमशेदपुर में सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के द्वारा सिख छात्रों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने हेतु नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस की शुरुवात की जा रही है, शहर के दो प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर के द्वारा छात्रों को शिक्षा दी जाएगी।

IMG 20230619 WA0055

मनप्रीत भाटिया क्लासेज व मास्टर माइंडस के विशेषज्ञ शिक्षाविद देंगे कोचिंग

शिक्षाविद मनप्रीत सिंह भाटिया और मनदीप सिंह भाटिया ने विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि कक्षा 11वीं तथा 12वीं के तीनो स्ट्रिम के छात्रों का नामांकन ले लिया जा गया है रेजिस्ट्रेशन हो चूका है, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस कोचिंग सेंटर मे उच्च स्तर के शिक्षा के लिए तैयार किया जायेगा। मौके पर सिजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने बताया की सिख गुरुओं ने तीन तरह के लंगर की शुरुआत की थी जिसमे भोजन के अलावे शिक्षा और स्वास्थ्य था, और फिलहाल भोजन के अलावे बाकि दोनों लंगरों मे हम पीछे है, और अब शिक्षा के लंगर को आगे बढ़ाने हेतु यह आगाज किया जा रहा है। साकची गुरुद्वारा साहिब संचालित मॉर्डन स्कुल में कोचिंग सेंटर बनाया गया है जहाँ क्लास होगीं। पहले चरण मे अब तक करीब 100 से अधिक छात्रों का रेजिस्ट्रेशन किया जा चूका है, हर तबके के सिख छात्र यहाँ नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे।
सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बेहतर करने के उद्देश्य से काफी दिनों के मंथन चल रहा था। अंतत: प्राइवेट कोचिंग के तर्ज पर सिख समुदाय के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करने पर सहमति बनी। जिसके लिए 13 सदस्यों की कमिटी शिक्षा विंग बनाई गई। भगवान सिंह ने बताया कि सिख विजडम के नाम से कोचिंग क्लास का संचालन शिक्षाविद् मनप्रीत सिंह भाटिया एवं मनदीप सिंह करेंगे। मनप्रीत सिंह भाटिया ने बताया कि शुरुआती दौर में आईसीएसई और सीबीएसई के 11वीं एवं 12वीं कक्षा के आर्टस्, कॉमर्स और साइंस के लिए कोचिंग शुरू की जाएगी। छात्रों के रुझान को देखते हुए इसमें बदलाव किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को विषय के अलावा उनके व्यक्तिव विकास के लिए क्लास होंगे साथ ही उन्हें इंगलिश स्पीकिंग कोर्स भी कराया जाएगा। मास्टर माइंड्स के मनदीप सिंह भाटिया ने कहा कि रविवार को इंडक्शन क्लास का आयोजन किया जा चुका है अब बच्चों से सुझाव लेकर क्लास का समय निर्धारित किया जायेगा। उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में मुख्यरूप से अमरजीत सिंह, चंचल सिंह, सूखदेव सिंह बिट्टू, जगतार सिंह नागी, गुरनाम सिंह बेदी, सुरेन्द्र सिंह छिन्दे, गुरचरण सिंह बिल्ला, हरजिंदर सिंह, अर्जुन सिंह वालिया, मनप्रीत सिंह भाटिया, मनदीप सिंह भाटिया, सुखविंदर सिंह और हरबंस सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा।

IMG 20230619 WA0052
ज्ञानी रघुवीर सिंह के अकाल तख्त का जत्थेदार बनने पर भगवान सिंह ने दी बधाई

जत्थेदार की गरिमामयी अगुवाई में सिख कौम देश-विदेश में होगी और समृद्ध: भगवान सिंह

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) द्वारा शुक्रवार को ज्ञानी रघुवीर सिंह को अकाल तख्त का नया जत्थेदार नियुक्त किए जाने पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने हर्ष व्यक्त कर उन्हे बधाई प्रेषित करते हुए कहा है कि ज्ञानी जी की गरिमामयी अगुवाई में सिख कौम की देश-विदेश चढ़दीकला रहेगी।
शुक्रवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) कार्यालय से बयान जारी करते हुए प्रधान भगवान सिंह ने कहा की ज्ञानी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में सिख कौम नये आयाम तय करेगी। सरदार भगवान सिंह ने तत्कालीन जत्थेदार, अकाल तख्त ज्ञानी हरप्रीत सिंह को तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार की सेवा मिलने पर उन्हें भी बधाई दी है।

IMG 20230619 WA0053


सचखंड श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर के ग्रंथी ज्ञानी सुल्तान सिंह को महान तख्त श्री केशगढ़ साहिब आनंदपुर का जत्थेदार बनने पर उन्हे भी सरदार भगवान सिंह व चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह और गुरमीत सिंह तोते ने बधाई दी है।
सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह और गुरमीत सिंह तोते ने विश्वास जताते हुए कहा है कि तीनों तख्त के नवनियुक्त जत्थेदार साथ मिलकर सिख कौम कि चढ़दीकला और समृद्धि के लिए काम करेंगे।
गौरतलब है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी
(एसजीपीसी) को सिखों का ‘मिनी संसद’ कहा जाता है और सिख पंथ की सुप्रीम पंथिक बॉडी होने के नाते सिख धर्म संबंधित सभी फैसले यहीं से लिए जाते हैं।

IMG 20230619 WA0036
सेवा निवृत्त आई पी एस राजीव रंजन सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जमशेदपुर : सेवा निवृृत आई पी एस राजीव रंजन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर आज उनके कार्यालय में भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र सिंह रिंकू एवं इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में उन्हें अंगवस्त्र सह पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया,राजीव रंजन सिंह जी ने कहा कि देश के यशवी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की देश हित की नीतियों और उनकी देश सेवा की कार्य को देखते हुवे भाजपा में शामिल हुवे है,उनके स्वागत में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र सिंह रिंकू,इंदरजीत सिंह,हरविंदर सिंह,समाज सेवी प्रवीण गोस्वामी,परमिंदर सिंह गोल्डी,कुमार गौरव उपस्थित थे,वही रविंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि राजीव रंजन सिंह के भाजपा में आने से पार्टी मजबूत होगी

IMG 20230615 WA0016
आषाढ़ माह की संगरांद पर साकची में कीर्तन दरबार आयोजन

जमशेदपुर : देसी महीने अनुसार आषाढ़ महीने की संगरांद को समर्पित साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन गुरुवार को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के तत्वावधान में किया गया।
साकची के रागी जत्थे भाई साहब भाई अमृतपाल सिंह जी मन्नन ने गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया तथा भाई साहब भाई प्रदीप सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा साहिब साकची ने मनोहर गुरबाणी कीर्तन गायन किया। इस दौरान विश्व शांति और सरवत के भले कि अरदास भी की गई। कीर्तन दरबार की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संगरांद कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान सरदार निशान सिंह के अलावा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। विशेषरूप से सिख स्त्री सत्संग सभा साकची, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था ने भी सहयोग किया सराहनीय सहयोग किया।

IMG 20230615 WA0000


सिख स्त्री सत्संग सभा साकची की अध्यक्षा बीबी गुरमीत कौर, कोषाध्यक्ष बीबी पिंकी कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी अमरीक कौर, बीबी जितेंद्र पाल कौर सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की ओर से बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर, बीबी गुरदीप कौर तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची की ओर से चेयरमैन सरदार महेंद्र सिंह, मुख्य सेवादार सरदार निशान सिंह, महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गांधी, मुख्य सलाहकार सरदार सुरजीत सिंह छीते, सरदार जयमल सिंह बरियार, सरदार मनोहर सिंह मित्ते, सरदार दलजीत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, सरदार बलबीर सिंह, सरदार जसपाल सिंह जस्से, सरदार गुरपाल सिंह, सरदार जगमिंदर सिंह आदि ने अपना सहयोग दिया।

IMG 20230614 WA0008
दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

आज विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन ने जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन शहीद निर्मल महतो भवन उलियान कदमा जमशेदपुर में सुबह 9:00 से 3:00 तक किया गया है।
रक्तदान शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया,शिविर में 12 लोगों को अलग अलग कारणों से रक्तदान से वंचित रहना पड़ा। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओ को जमशेदपुर ब्लड बैंक और दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से सर्टिफिकेट दिया गया एवं छाता भेंट किया गया।
इस उपलक्ष्य में कदमा स्थित जावेद हबीबी और मोती महल रेस्टोरेंट की तरफ से डोनर को डिस्काउंट कूपन दिया गया।

फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती रीना दत्ता ने सफल रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक और ब्लड डोनर्स का आभार जताया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सौरभ दत्ता, डॉ शाज़िया परवीन,डॉ दिलीप,डॉ एलबी सिंह,रविन्द्र सिंह रिंकू,इंदरजीत सिंह,कुमार गौरव,शहज़ाद क़ुरैशी का सराहनीय योगदान रहा।

IMG 20230514 WA0007
सिख धार्मिक भावनाओं के सम्मान में की गई अनुशंसा स्वागत योग्य: भगवान सिंह

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने विश्वविद्यालिय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सियूईटी) के नाम एक अनुशंसा पत्र लिख कर सिख छात्र-छात्राओं को कड़ा व कृपाण धारण कर प्रवेश परीक्षा में शामिल होने देने की सिफारिश की है।
इस अनुशंसा पत्र का जमशेदपुर के सिख छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल है। वहीं मंगलवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने इसे स्वागत योग्य करार दिया है।
भगवान सिंह का कहना है कि प्रवेश परीक्षा के लिए की गई यह सिफारिश सिख धार्मिक भावनाओं का सम्मान है और इससे सिख छात्रों का मनोबल और बढ़ेगा। यह सिख धर्म का मान बढ़ाने वाली अनुशंसा है। उन्होंने कहा सीजीपीसी सहित पूरे जमशेदपुर का सिख समुदाय इस अनुशंसा का इस्तकबाल करता है।

कड़ा व कृपाण धारण किए सिख छात्रों को प्रवेश परीक्षा में अनुमति की अनुशंसा

IMG 20230614 WA0006

उल्लेखनीय है कि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा के महानिदेशक के नाम के पत्र लिखा है जिसमे जिक्र किया गया है की प्रवेश परीक्षा के दौरान सिख छात्रों को कड़ा और कृपाण के साथ शामिल होने की अनुमानित दी जाये। इस पत्र में भारतीय संविधान के अनुच्छेद २५ का भी जिक्र किया गया है जिसके अनुसार सिख अपनी धार्मिक भावनाओं के तहत कड़ा और कृपाण धारण कर सकता है क्योंकि यह सिख धर्म का अभिन्न भाग है ।

IMG 20230613 WA0000
सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह के पिता का हुआ देहांत, कल होगा अंतिम संस्कार

जमशेदपुर : सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह के पिताजी करम सिंह का मंगलवार सुबह देहांत हो गया। वे 65 साल के थे। करम सिंह के अचानक देहांत से उनके परिजनों और चाहने वाले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। करम सिंह एक पुत्र एक पुत्री और नाती पोता से भरा पूरा खुशहाल परिवार अपने पीछे छोड़ कर चले गए। करम सिंह की अंतिम यात्रा बुधवार दिनांक 14 जून को ईस्ट प्लांट बस्ती, बर्मामाइंस उनके आवास से सुबह 10 बजे भुइयांडीह बर्निंग घाट के लिए प्रस्थान करेगी। उनके पुत्र सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह को उनके पिता के अचानक निधन से गहरा आघात लगा है। हम सभी भगवान से प्रार्थना करेगें की भगवान करम सिंह जी के दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे।

IMG 20230613 WA0001
विश्व रक्तदान दिवस पर दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन लगाएगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर : विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन शहीद निर्मल महतो भवन उलियान कदमा जमशेदपुर में सुबह 9:00 से 3:00 तक किया गया है।
रक्तदान शिविर के आयोजन पर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के हम सबको अपने सामाजिक दायित्व का पालन करना चाहिए रक्तदान महादान है युवाओं को प्रेरित करके ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना हमारा लक्ष्य है।
श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के संस्था की ओर से शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को रक्तदाता सम्मान सर्टिफिकेट एवं तोहफा भेंट किया जाएगा।

IMG 20230611 WA0000 1
मशहूर सिंगर गुरु रंधावा का 17 जून को राँची में लाइव कॉन्सर्ट, जाने पूरी खबर

जमशेदपुर : देश के जाने माने सेलिब्रिटी सिंगर गुरु रंधावा जल्द ही झारखण्ड की राजधानी रांची आएंगे और लोगों को अपनी धुनों पर झूमने के लिए मजबूर करेंगे। रांची के कांके रिजॉर्ट में गुरु रंधावा के लाइव कॉन्सर्ट शो को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इसकी जानकारी लाइव कॉन्सर्ट के आयोजक ब्लूस्टोन एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जमशेदपुर के होटल रमाडा में प्रेस वार्ता के दौरान दी।

आयोजक ब्लूस्टोन के सदस्य आशीष ने प्रेस वार्ता में बताया कि कांके रेज़ॉर्ट में आगामी 17 जून को भव्य स्टेज प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड के सिंगर गुरु रंधावा को बुलाया गया है। गुरु रंधावा यहां की शाम युवाओं के नाम करने आएंगे। यह कार्यक्रम पॉप बेस्ड होगा। गुरु रंधावा ने छोटे से शहर से निकल कर अपनी सिंगिंग से देश और दुनिया में नाम और शोहरत कमाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी कई कलाकार हैं लेकिन उन्हें प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता कि वो झारखण्ड और बॉलीवुड के म्यूजिक को मिलाकर देश विदेश में परफॉर्म कर सके। उनको देखकर झारखण्ड के यूथ और लोकल म्यूजिकल ग्रुप व सिंगर भी बहुत कुछ सीख पाएंगे और प्रोत्साहित होंगे।

आशीष बताते हैं कि 17 जून की शाम को शानदार बनाने के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कांके रेज़ॉर्ट में यह कार्यक्रम होना है। यहां दर्शकों के लिए कई तरह के जोन बनाए जा रहे हैं जैसे- वीआईपी जोन, डायमंड जोन, प्लैटिनम जोन व गोल्ड जोन। वीआईपी जोन में बैठने की सुविधा होगी व यहां एक्सक्लूसिव ड्रिंक और स्नैक्स परोसे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि झारखंड में पहली बार किसी प्राइवेट आयोजन में देश की सबसे बड़े सिक्योरिटी एजेंसी एसआईएस के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अक्सर देखा जाता है ऐसे कार्यक्रमों में बाउंसर रखे जाते हैं, लेकिन सिक्योरिटी को पुख्ता करना और किसी भी तरह का मिस मैनेजमेंट से बचने के लिए एसआईएस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोगों को कार्यक्रम में सिक्योरिटी की चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

IMG 20230610 180851 edited

प्रेस वार्ता में अश्मित सेठी ने बताया कि इस कॉन्सर्ट से होने वाले मुनाफे से आने वाले दिनों में जो बच्चे बच्चियां शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं उनकी शिक्षा निःशुल्क कराने का कार्य किया जाएगा और इस मुहिम में एडुकेशन पार्टनर हरयाणा की एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी भी सहयोग करेगा और यूनिवर्सिटी ने यह आश्वासन दिया है कि झारखंड के बच्चों को जो कला के क्षेत्र में जुड़े हैं उन्हें 100% स्कोलरशिप दिया जाएगा। यह बहुत बड़ी बात है कि झारखण्ड की कला को बढ़ाने के लिए दूसरे राज्य की यूनिवर्सिटी सामने आ रही है।

जाने टिकट की कीमत

गुरु रंधावा के शो के टिकट की बात करें तो इसका दाम 1,000 रुपये से शुरू होकर 30,000 रुपये तक जाता है। 1,000 रुपये के टिकट में लोग स्टैंडिंग ज़ोन में खड़ा होकर म्यूजिक का लुफ्त उठा सकते हैं। वहीं, 30,000 रुपये में वीआईपी टिकट ले सकते हैं, जो 6 लोगों के लिए मान्य होगा। यह कार्यक्रम 17 जून, 2023 की शाम 6 बजे से रात के 11 बजे तक चलेगा।

इस मौके पर ब्लूस्टोन के एमडी संजीव सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आरिफ भट्ट, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व अध्यक्ष सतबीर सिंह सोमू, बीर खालसा दल के अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू, समाजसेवी चंचल भाटिया, इंदरजीत सिंह इत्यादि मौजूद थे।

error: Content is protected !!