जमशेदपुर : आज गोलमुरी स्थित कार्यालय में गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल की अध्यक्षता में एक सभा हुई। इस सभा में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री हिदायतुल्ला खान एवं झारखंड के जुझारू एवं समर्पित कांग्रेस के युवा नेता ज्योति सिंह माथारू को उपाध्यक्ष बनाने पर सभी साथियों ने मिलकर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर को बधाई दी एवं उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। (जारी…)
इस अवसर पर परविंदर सिंह सोहल ने कहा कि हिदायतुल्ला खान जी को झारखंड अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है एवं बड़े ही अच्छे तरीके से पूरी टीम को सजाया गया है। हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में अल्पसंख्यकों की समस्याओं को एवं सरकार से मिलने वाली सरकारी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बहुत जल्द ही पूरी टीम इन नेताओं से मिलकर अपनी बातों को रखेंगी एवं विचार विमर्श करेगी। ज्योति सिंह माथारू के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ सभा की समापति हुई। (जारी…)
इस अवसर पर परविंदर सिंह सोहल, गुरदीप सिंह काक्के, जसवंत सिंह जस्सी, अमरजीत सिंह, रविंदर सिंह निर्मल सिंह, गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह, चरणजीत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, हरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, दीप सिंह, रणजीत सिंह, अमनदीप सिंह, बबलू,,एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बॉलीवुड में प्यार और तकरार बेहद आम बात हैं. लेकिन यहां तकरार होने के बाद भी सितारे साथ काम करने से जरा भी नहीं कतराते हैं और ऐसा नजारा एक नहीं बल्कि कई बार देखा गया है. कई सितारे जो आपसी अनबन के चलते सालों-साल बात तक नहीं करते, लेकिन फिल्म के लिए साथ में शूटिंग जरूर करते हैं.
ऐसा ही नजारा बीते दिन देखने को मिला जब अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी नई फिल्म वेलकम 3 का अनाउसमेंट किया.
अक्षय ने वेलकम 3 की एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर की. जिसमें सितारों की अच्छी-खासी टोली देखने को मिली. लेकिन वीडियो में अक्षय कुमार के साथ-साथ जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा वो थीं रवीना टंडन. इतना ही नहीं वीडियो में रवीना और अक्षय के बीच बातें भी होती नजर आईं. जिसके बाद से हर तरफ बस यही चर्चा है कि ये जोड़ी एक साथ काम करने के लिए आखिर मानी कैसे.
रवीना संग था अक्षय कुमार का रिश्ता
रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. इस जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी किया करते थे. खबरों की मानें तो अक्षय और रवीना एक-दूसरे से प्यार किया करते थे. दोनों के बीच प्यार इतना गहरा था कि अक्षय ने रवीना से सगाई तक कर ली. लेकिन अक्षय के धोखे के चलते रवीना ने उन्हें छोड़ दिया था. दोनों के बीच काफी तकरार की खबरें भी सामने आईं थी. उस दौरान दोनों एक फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे. बड़ी मुश्किल से रवीना ने शूटिंग पूरी की थी.
अक्षय ने कबूला था रिश्ता
एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने खुद रवीना और शिल्पा शेट्टी संग अपने रिश्ते को स्वीकारा था. अक्षय ने कहा था कि हां मेरा दोनों के साथ बिलकुल अफेयर चला था. अक्षय से मिले प्यार में धोखे के बाद रवीना ने अनिल थडानी से शादी कर ली थी. वहीं रवीना के बाद अक्षय का नाम कई एक्ट्रेसस के संग जुड़ा. हालांकि बाद में उन्होंने ट्विकंल खन्ना से शादी कर अपना घर बसा लिया.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट पिटीशन के फैसले के बाद ही पूछताछ के लिए इडी कार्यालय में हाजिर होने के मुद्दे पर फैसला करेंगे. मुख्यमंत्री की ओर से नौ सितंबर को इससे संबंधित लिखित सूचना इडी कार्यालय को भेजी गयी. मुख्यमंत्री के इस पत्र के बाद ईडी ने आगे की कार्रवाई पर तत्काल कोई फैसला नहीं किया है.
9 सितंबर को सीएम को ईडी के सामने होना था हाजिर
ईडी ने जमीन खरीद-बिक्री मामले में मुख्यमंत्री को तीसरा समन भेज कर पूछताछ के लिए नौ सितंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया था. हालांकि, मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर नहीं गये. वह जी-20 समिट में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित भोज में शामिल होने के लिए अपने दिल्ली रवाना हो गये. उनके साथ पिता सांसद शिबू सोरेन भी दिल्ली गये हैं.
– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से लिखित सूचना इडी कार्यालय को भेजी गयी, विशेष विमान से पिता संग सीएम हेमंत गये दिल्ली
– राष्ट्रपति की ओर से आयोजित भोज में शामिल होेने हेमंत सोरेन गये दिल्ली, साथ में पिता शिबू सोरेन भी थे
– जमीन खरीद बिक्री मामले में इडी ने तीसरा समन भेज नौ सितंबर को हाजिर होने को कहा था
सीएम ने ईडी से समन वापस लेने का किया था आग्रह
सीएम ने ईडी को पत्र लिख कर पूछताछ के लिए हाजिर होने से इनकार किया. उनकी ओर से लिखे गये पत्र में कहा गया है कि ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी है. मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है. वह सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट याचिका पर कोर्ट के फैसले के बाद ही पूछताछ के लिए हाजिर होने के मुद्दे पर विचार करेंगे. मुख्यमंत्री ने जमीन मामले में पूछताछ के लिए जारी पहले समन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए उसे वापस लेने का अनुरोध ईडी से किया था. साथ ही समन वापस नहीं लेने की स्थिति में कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही थी. लेकिन ईडी ने समन वापस लेने से इनकार करते हुए दूसरा समन जारी कर 24 अगस्त को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था.
सीएम ने 23 अगस्त को दायर की थी रिट पिटीशन
मुख्यमंत्री ने 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन दायर कर इडी की कार्रवाई को चुनौती दी. साथ ही न्यायालय से समन को स्थगित करने या पीड़क कार्रवाई नहीं करने का निर्देश देने का अनुरोध किया. लेकिन पिटीशन की शीघ्र सुनवाई के लिए कोर्ट से अनुरोध नहीं किये जाने की वजह से इडी ने तीसरा समन जारी कर नौ सितंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया था.
एशिया कप सुपर-4 राउंड के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हरा दिया है. इस मुकाबले में बांग्लादेशी टीम को 21 रनों से हरा दिया है. दरअसल, बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं था.
इस हार के साथ ही शाकिब अल हसन की टीम 2023 एशिया कप से बाहर हो गई है. वहीं वनडे में श्रीलंका की यह लगातार 13वीं जीत है.
बांग्लादेश के सामने था 258 रनों का लक्ष्य…
बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य था. लेकिन शाकिब अल हसन की टीम 48.1 ओवर में महज 236 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदोय ने सबसे ज्यादा रन बनाए. इस खिलाड़ी ने 97 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया. वहीं, बांग्लादेश के ओपनर मोहम्मद नईम और मेंहदी हसन मिराज ने पहले विकेट के लिए 11.1 ओवर में 55 रन जोड़े. हालांकि, बांग्लादेश के ज्यादातर बल्लेबाजों ने निराश किया. नतीजन, शाकिब अल हसन की टीम लक्ष्य से पीछे रह गई.
ऐसा रहा श्रीलंका के गेंदबाजों का हाल…
श्रीलंका के लिए महीश तीक्ष्णा, कप्तान दाशुन शनाका और मथीसा पथिराना ने 3-3 विकेट झटके. जबकि दुनिथ वेलेगेल्ले ने 1 विकेट अपने नाम किया. इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 257 रन बनाए. श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया. कुसल मेंडिस ने 73 गेंदों पर 50 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया. वहीं, सदीरा समरविक्रमा ने 72 गेंदों पर 93 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश के लिए हसन महमूद और तस्कीन अहमद ने 3-3 विकेट झटके. शोरिफुल इस्लाम ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया.
भारत में G20 समिट के तहत बैठकों का दौर जारी है. PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पहले सत्र की शुरुआत हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने दुनिया के सामने कुछ सुझाव रखे. उन्होंने कहा, ‘समय की मांग है कि सभी देश फ्यूल ब्लेंडिंग के क्षेत्र में साथ मिलकर काम करें.
हमारा प्रस्ताव है कि पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को ग्लोबल स्तर पर 20 परसेंट तक ले जाने के लिए इनिशिएटिव लिया जाए.या फ़िर, global good के लिए हम कोई और ब्लेंडिंग मिक्स निकालने पर काम करें, जिससे एनर्जी सप्लाई बनी रहे और climate भी सुरक्षित रहे. इस सन्दर्भ में, आज हम Global Biofuel Alliance लॉन्च कर रहे हैं. भारत आप सबको इससे जुड़ने के लिए आमंत्रित करता है.
‘वन अर्थ’ पर G20 शिखर सम्मेलन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण और जलवायु अवलोकन के लिए G20 सैटेलाइट मिशन शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा और नेताओं से ग्रीन क्रेडिट पहल पर काम शुरू करने का आग्रह किया. मोदी ने कहा कि वैकल्पिक रूप से हम व्यापक वैश्विक भलाई के लिए एक और फ्यूल ब्लेंडिंग डवलप करने पर काम कर सकते हैं, जो फिक्स्ड एनर्जी सप्लाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ क्लाइमेट सुरक्षा में भी योगदान देता है.
ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस का क्या है उद्देश्य?
ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस बनाने का उद्देश्य टिकाऊ बायोफ्यूल का इस्तेमाल बढ़ाना है. साथ ही इसका मकसद बायोफ्यूल मार्केट को मजबूत करना, ग्लोबल बायोफ्यूल कारोबार को सुविधाजनक बनाना, तकनीकी सहायता प्रदान करने पर जोर देना है.
बोयफ्यूल क्या है?
बायोफ्यूल का मतलब पेड़-पौधों, अनाज, शैवाल, भूसी और फूड वेस्ट से बनने वाला ईंधन है. बायोफ्यूल्स को कई तरह के मायोमास से निकाला जाता है. इसमें कार्बन की कम मात्रा होती है. अगर इसका इस्तेमाल बढ़ेगा तो दुनिया में पारंपरिक ईंधन पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा.
पहली बार कब हुआ इस्तेमाल?
पहली बार साल 1890 में रुडोल्फ डीजल ने खेती केलिए इंटरनल कंबशन इंजन को चलाने के लिए वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल किया था.
कैसे तैयार होता है बायोफ्यूल?
बायोफ्यूल बनाने के लिए अलग तरह के रिफाइनरीज का इस्तेमाल किया जाता है. इसको फसलों के भंडार के आधार पर कैटेगराइज किया जाता है. फर्स्ट जेनरेशन बायोफ्यूल खाद्य फसलों के भंडार पर निर्भर करता है. फर्स्ट जेनरेशन यूनिट में गन्ने की फसल और ग्रेन स्टार्च को प्रोसेस किया जाता है, जबकि सेकेंड जेनरेशन बायोफ्यूल को डवलप बायोफ्यूल के तौर पर जाना जाता है. इसमें प्रोसेस नॉन-एडिबल प्लांट्स, वूडी बायोमास या भूसी में होता है. थर्ड जेनरेशन बायोफ्यूल बायोमास एल्गी और माइक्रोब्स से बनाया जाता है. फोर्थ जेनरेशन बायोफ्यूल कॉर्बन डाई ऑक्साइड को अवशोषित करने वाली बायोमास सामग्री पर निर्भर करते हैं.
सबसे ज्यादा कहां बनता है बायोफ्यूल?
साल 2022 में दुनिया में सबसे ज्यादा एथेनॉल बनाने वाले देश अमेरिका और ब्राजील हैं. अमेरिका ने 57.5 अरब लीटर और ब्राजील ने 35.6 अरब लीटर एथेनॉल बनाया. जबकि बायोडीजल बनाने के मामले में यूरोप सबसे आगे रहा. वहां 17.7 अरब लीटर बायोडीजल का उत्पादन हुआ. उसके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका और तीसरे नंबर पर इंडोनेशिया है.
झारखण्ड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 12 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा द्वारा चाकुलिया प्रखंड स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर एलआरडीसी रविन्द्र गागराई, प्रखंड विकास पदाधिकारी चाकुलिया देवलाल उरांव तथा अन्य उपस्थित थे। (जारी…)
मुख्यमंत्री का बांशदा स्थित शहीद स्थल में शहीद गणेश हांसदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं केरूकोचा चौक स्थित फुटबॉल मैदान में शहीद साबुआ हांसदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल में तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि की समीक्षा कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
जमशेदपुर : आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार हमारा देश G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। यह उल्लेखनीय, अविस्मरणीय उपलब्धि हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की वैश्विक छवि के कारण ही हासिल हो पाई है। श्री मोदीजी ने “वसुधैव कुटुंबकम्” के महामंत्र से प्रेरित होकर इस वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी का शुभारंभ किया है। पूरे विश्व से सुप्रसिद्ध व्यक्तित्व हमारे देश में पधारकर यहां की सांस्कृतिक विरासत, सनातन संस्कृति की झलक, लोकतांत्रिक व्यवस्था की नीति का दर्शन करेंगे। “G 20 शिखर सम्मेलन” भारत को श्री नरेंद्र मोदी जी की अगुआई में मजबूती से विश्व पटल पर स्थापित करने में सहभागी बनें यही मुझ राष्ट्रवादी, देशप्रेमी, सनातनी कुमार विश्वजीत की हार्दिक शुभेच्छा है।
जमशेदपुर : विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर शहर की सामाजिक तनाव निवारण संस्था जीवन ने शनिवार, काशीडीह हाई स्कूल के इंटरेक्ट क्लब के तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी देना था जिसमें कक्षा नौवीं एवं दसवीं के छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता जीवन संस्था की आउटरीच कार्यक्रम की उप निर्देशिका श्रीमती गुरप्रीत कौर भाटिया एवं उनकी सहयोगी श्रीमती सी एच माधुरी उपस्थित रहीं। श्रीमती गुरप्रीत कौर भाटिया ने विद्यार्थियों को तनाव को समझने एवं उसे दूर करने के उपायों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अस्थाई समस्या का स्थायी समाधान आत्महत्या नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समय प्रबंधन के महत्व को समझाया। इस कार्यक्रम में काशीडीह हाई स्कूल के प्राचार्य श्री फ्रांसिस जोसेफ,वरिष्ठ संयोजिका श्रीमती बर्निता बसु शिक्षकगणों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
जमशेदपुर : भाजपा नेता सह पूर्व डीआइजी राजीव रंजन सिंह ने जमशेदपुर के कदमा वसंत विहार जाकर तीन दिन पूर्व हुए अग्निकांड की पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंचे। ये लोग तीन दिनों से सामुदायिक केंद्र में थे। वे बसंत बिहार अपार्टमेंट जाकर भाजपा नेता सह पूर्व डीआईजी ने वहां की निवासी भाजपा नेत्री सीमा जायसवाल और अन्य सभी वहां के लोगों से मिले और घटित दुःखद घटना कि विस्तृत जानकारी लिया। बातचीत के क्रम में वहां के लोगों द्वारा बताया गया कि पुलिस द्वारा स्वीकृति नहीं दिए जाने चलते पानी के फटा पाइप रिपेयर नहीं होने के कारण वहां के निवासी अपने फ्लैट में नहीं जा पा रहें हैं और सामुदायिक भवन में रहने के लिए मजबूर है। राजीव रंजन सिंह ने तुरंत थाना प्रभारी से बात कर दुर्घटनाग्रस्त फ्लैट पुलिस को खोलने हेतु कहा। (जारी…)
थाना प्रभारी के आने में काफी विलंब होने लगी तो उन्होंने फिर एसपी सिटी से बात किए और वहां के पीड़ित लोगों के साथ सामुदायिक भवन में बैठ गए और बोले कि जब तक थाना के पदाधिकारी आकर फ्लैट के ताला नहीं खोला देते तब तक वह वही रुकेंगे। करीब एक घंटे विलंब के बाद थाना प्रभारी आए और देर रात्रि प्लंबर बुलाकर पाइप का रिपेयर शुरू कराया गया। इस मौके पर भाजपा कदमा मंडल कार्यालय प्रभारी डीएन सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री विक्की यादव, महिला मोर्चा की सीमा जायसवाल, स्थानीय निवासी पंकज लाल, सत्येन समानता एवं अन्य उपस्थित थे। इसके बाद वसंत विहार के स्थानीय निवासियों ने इस कार्य के हेतु पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
जमशेदपुर : सीजीपीसी द्वारा संचालित सिख विजडम के सिख छात्र-छात्राओं ने शनिवार को आयोजित वर्कशॉप में गणित के जटिल सवालों को हल करने का गुर सिखा। शहर के समाजसेवी और राजनीतिज्ञ अमरप्रीत सिंह काले ने मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों की हौसला अफजाई की। जमशेदपुर के शैक्षणिक संस्थान मास्टर माइंड्स के मनदीप सिंह भाटिया ने कार्यशाला के दौरान बच्चों के सवालों का हल बताया।
शिक्षा को नयी दिशा दे रहा है सिख विजडम: काले
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमरप्रीत सिंह काले ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सिख विजडम शिक्षा को नयी ऊँचाई और दिशा दे रही है इसलिए और सिख बच्चों को भी इससे जुड़ना चाहिये। सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) शिक्षा का लंगर लगाने के लिए तत्पर है। (जारी…)
इस मौके पर कुलविंदर सिंह पन्नू, गुरचरण सिंह बिल्ला और अर्जुन वालिया ने भी अपने विचार रखे। सिख विजडम की शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यशाला को सफल बनाने में मास्टर माइंड्स के मनदीप सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, अर्जुन सिंह वालिया, गुरचरण सिंह बिल्ला, हरविंदर सिंह गुल्लू समेत सिख विजडम के बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।