एक नई सोच, एक नई धारा

Screenshot 2023 1019 024743
तख्त हरमंदिर पटना साहिब पहुँची महामहिम राष्ट्रपति, देश और देशवासियों के लिए की अरदास
f6c58c39d22d9fdcda5b4230f875732e847fdb509728a509589fd1f36fd348a6.0

पटना साहिब : देश के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू बुधवार को गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब पहुंची और नतमस्तक हुईं। यहां वे तकरीबन 45 मिनट तक रहीं। केसरी रुमाल से उन्होंने अपना सर ढका और आम श्रद्धालुओं की तरह दरबार साहब में माथा टेका। उन्होंने देश और देश वासियों के सुख समृद्धि और तरक्की के लिए अरदास की। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

उन्होंने ज्ञानी कविंद्र सिंह के जत्थे के शब्द गायन और कीर्तन को बड़े ही श्रद्धा एवं भावनामय होकर सुना और अंतरलीन रहीं। तख्त श्री प्रबंधन कमेटी की ओर से महासचिव इंद्रजीत सिंह एवं अन्य ने उनकी अगवानी की और उन्हें गुरु दरबार में ले गए और गुरु गोविंद सिंह से जुड़े ऐतिहासिक स्थल की जानकारी दी, जिसे उन्होंने ध्यान से सुना और अपनी जिज्ञासाएं भी शांत की। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

इंद्रजीत सिंह ने उन्हें इस मौके पर तख्त की ओर से तख्त का प्रतीक मॉडल एवं सिरोपा भेंट किया। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर नेशनल वेबिनार की याद दिलाई और सिख इतिहास पर उनकी अच्छी जानकारी के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

IMG 20230802 WA00752 1
IMG 20231019 WA0000
पूर्व विधायक और भाजपा नेता अभय सिंह ने किया गोलमुरी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन
FB IMG 1697663575725

जमशेदपुर: गोलमुरी दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी के भव्य पूजा पंडाल का बुधवार की रात उद्घाटन किया गया. यह उद्घाटन पूर्व विधायक मलखान सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने संयुक्त रुप से किया। इस पूजा पंडाल काफी खूबसूरत बनाया गया है। इसे मोर की आकृति दी गई है। मौके पर बोलते हुए अभय सिंह ने कहा कि यह शारदीय नवरात्र है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। उन्होंने प्रार्थना की है कि दुर्गा मां हमें ऐसी शक्ति प्रदान करें कि हम अन्याय करने वालों के खिलाफ लड़ सकें। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि पहले ऐसा लगता था कि भाजपा नेता अभय सिंह की जमानत नहीं हो पाएगी, लेकिन अभय सिंह दुर्गा माता के भक्त हैं। इसलिए उनकी बेल हो गई और आज वह हमारे बीच हैं। गोलमुरी दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने बताया कि यह पूजा पंडाल माहिर कलाकारों द्वारा बनाया गया है। इस अवसर पर समाजसेवी शिव शंकर सिंह, सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह, अमन सिंह (डिस्ट्रीब्यूटर) समेत काफी संख्या में कमेटी के सदस्य और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
Screenshot 2023 1019 014435
भाजपा नेता अभय सिंह ने दी रघुवर दास को बधाई, कहा -इस संवैधानिक पद के लिए सबसे सही व्यक्ति का हुआ चयन

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के नेता सह धनबाद जिला प्रभारी अभय सिंह ने उड़ीसा के राज्यपाल बनाये जाने पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा यह एक अहम फैसला लिया गया है जिसका तहेदिल से स्वागत करते हुए धन्यवाद करता हूँ। अभय सिंह ने कहा कि उड़ीसा के राज्यपाल बनाये जाने के लिए श्री रघुवर दास जी को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ भगवती के आशीर्वाद उनपर बना हुआ है और आगे भी बना रहेगा। केंद्र सरकार ने उनके परिश्रम, उनके कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति अपने दायित्वों को जिस तरह उन्होंने निभाया है उस लिहाज से वह इस संवैधानिक पद के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी जो कर्म को प्रधान मानते हुए किसी को कोई पद देती है और रघुवर दास जी को भी यह पद उनके कार्यों को देखते हुए दी गयी है। उड़ीसा राज्य के प्रथम नागरिक का दायित्व अपने आप में बहुत बड़ा है और उसे निभाने के लिए जो राजनीतिक अनुभव और विचारों में स्पष्टता होनी चाहिए वह रघुवर जी के पास है। आज जमशेदपुर सहित पूरा झारखण्ड इस फैसले से बेहद खुश है।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
IMG 20231018 WA0016
अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने दी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई

राँची : भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह भारतीय रेल मंत्रालय के पूर्व यात्री सेवा समिति सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ीसा के राज्यपाल के पद पर मनोनीत करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का धन्यवाद देते हुए कहा कि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास जी को उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। केंद्रीय सरकार और राष्ट्रपति जी द्वारा यह एक अहम फैसला है और इस फैसले से आज पूरी भाजपा खुश है। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

उन्होंने कहा कि श्री रघुवर दास जी के नेतृत्व में झारखंड ने एक नई ऊंचाई को छुआ था और उनका योगदान भरतीय जनता पार्टी में बहुत बड़ा है। अब पार्टी द्वारा जब उन्हें इतनी बड़ी संवैधानिक पद का कार्यभार सौंपा गया है तो उनके पीछे रघुवर दास जी की मेहनत और जनता के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की निष्ठा को देखते हुए ही दिया गया है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माँ दुर्गा के आशीर्वाद से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है और वह इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सशक्त हैं।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
IMG 20231018 WA0015
भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने दी रघुवर दास को बधाई

जमशेदपुर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ीसा के राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय सरकार को धन्यवाद जिन्होंने आज यह फैसला किया। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास जी को उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

उन्होंने कहा कि श्री रघुवर दास जी का योगदान भरतीय जनता पार्टी में बहुत बड़ा है और यही वजह है कि पार्टी के आला कमान ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। रघुवर दास जी भाजपा के प्रभावशाली नेता हैं और उनके नेतृत्व में झारखण्ड ने काफी उन्नति की है और अब उड़ीसा में भी वो अपनी देख रेख में राज्य एवं पार्टी को आगे ले जाएंगे।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
3142d2b16fbbd2d9fa4396d5f79ad929e7f4608e6e99dbc62fa2d76d97115b7f.0
अमरप्रीत सिंह काले ने रघुवर दास को राज्यपाल बनाये जाने पर दी बधाई, जाने क्या बोले
IMG 20231008 WA0000

जमशेदपुर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ीसा के राज्यपाल बनाए जाने के बाद हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिये रघुवर दास को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्य मंत्री आदरणीय श्री रघुवर दास जी को ओड़िशा का राज्यपाल बनाये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

उन्होंने आगे कहा कि श्री रघुवर दास जी भाजपा के अमूल्य और प्रभावशाली नेता हैं. दल ने उनके राजनीतिक जीवन के अनुभवो का लाभ लेने के लिए एक अत्यंत गरिमापूर्ण संविधानिक पद पर भेजकर जनता और संविधान का गौरव बढ़ाया जिसके लिए मैं परम श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, आदरणीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी एवं आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी का आभार व धन्यवाद करता हूँ।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
783fdbb2c2053137aa315c0e4d1e85d5f5dcb9a40bb924a17e4ed34e35ac41f0.0
बिग ब्रेकिंग : रघुवर दास बने उड़ीसा के राज्यपाल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बुधवार को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है. वह दास गणेशी लाल की जगह लेंगे. इसके साथ ही इंद्र सेना रेड्डी नल्लू की त्रिपुरा को नया राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है. बता दें कि रघुवर दास झारखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी के आला नेता हैं. उन्हें ओडिशा का राज्यपाल
बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई है.
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति को ये नियुक्तियां कर के काफी खुशी हो रही है. बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां जिस तारीख से संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे, तब से प्रभारी होगी.

बता दें कि रघुवर दास फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. वह साल 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं और झारखंड के काफी प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते हैं. उसी तरह से इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से हैं और बीजेपी के आला नेता हैं.

Screenshot 2023 1018 210820
23 आइपीएस अधिकारियों का हुआ पदस्थापन और तबादला, पूर्व एसएसपी प्रभात कुमार की हुई जमशेदपुर में ही दूसरे पद पर पोस्टिंग

रांची : झारखंड सरकार के 23 आइपीएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है. इसमें से दस ऐसे अधिकारी है, जो डीएसपी से आइपीएस बने है. जमशेदपुर के एसएसपी रह चुके प्रभात कुमार को जैप 6 जमशेदपुर का कमांडेंट के पद पर पदस्थापित कर दिया गया है. वे जमशेदपुर के एसएसपी से हटने के बाद से मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे. इसी तरह सरायकेला-खरसावां के एसपी के पद से हटे आनंद प्रकाश को एसपी वायरलेस रांची बनाया गया है. चंदन कुमार झा को झारखंड सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में कमांडेंट बनाया गया है. एसीबी एसपी के पद पर अंजनी कुमार झा को बनाया गया है. वहीं, एहतेशाम वकारिब को एसीबी एसपी रांची के पद पदस्थापित किया गया है. एससीआरबी एसपी रांची के पद पर आर रामकुमार को पदस्थापित किया गया है.

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

एसपी नक्सल के तौर पर अमित रेणु, रांची के ट्राफिक एसपी के पद पर कुमार गौरव, जमशेदपुर के सिटी एसपी के पद पर मुकेश कुमार लुनायत को पदस्थापित किया गया है,जो जमशेदपुर का ग्रामीण एसपी से हटाये गये थे. मनोज स्वर्गीयारी को रेल एसपी धनबाद बनाया गया है. शुभांशु जैन को रांची एसपी का स्पेशल ब्रांच बनाया गया है. रांची के टाटीसिलवे जैप 2 के पद पर सरोजिनी लकड़ा, एसआइआरबी 2 कमांडेंट खूंटी के पद पर एलमेड़ा एक्का, रांची के एसीबी एसपी के तौर पर सादिक अनवर रिजवी, देवघर के जैप 6 कमांडेंट अरविंद कुमार सिंह, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के उपनिदेशक सह एसपी विकास कुमार पांडेय को बनाया गया है. मुसाबनी एसपी सीटीसी के तौर पर विजय कुजूर पदस्थापित किया गया है. सीआइडी एसपी अजय कुमार सिन्हा, रांची एसपी एसीबी सहदेव शाह, रांची होमगार्ड एसपी अमित कुमार सिंह जबकि एसआइएसएफ के कमांडेंट बोकारो के तौर पर मुकेश कुमार को बनाया गया है.

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
n5484766281697642512825ba2b513de21c23198a7df7d439b2575ffc6c91f91d0e8857a465e7638b164929
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार शुरू करेगी ‘अबुआ आवास’ योजना, पीएम आवास से बड़ा होगा मकान

झारखंड में अब लोगों को प्रधानमंत्री आ‍वास से बड़ा मकान मिलेगा. राज्य सरकार बनाकर देगी. ‘अबुआ आवास’ योजना के तहत न केवल लोगों को पीएम आवास से बड़ा मकान मिलेगा, बल्कि उसमें सुविधाएं भी ज्यादा होंगी.

IMG 20231008 WA0000

लोग स्वाभिमान के साथ इस मकान में रह सकेंगे. सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार (18 अक्टूबर) को कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कैबिनेट की हर बैठक में ऐतिहासिक फैसले होते रहे हैं. इस बार झारखंड सरकार ने गरीबों के लिए अबुआ आवास योजना शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

IMG 20230708 WA00573 1

इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. ‘मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी’ योजना शुरू होगी. इसके तहत लोग बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. खासकर बुजुर्ग, महिला, विद्यार्थी, आंदोलनकारी और स्वतंत्रता सेनानी.

AddText 09 19 03.49.44 1

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का फायदा झारखंड के कम से कम एक करोड़ लोगों को मिलेगा. ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शहर जाने में. एक गांव से दूसरे गांव जाने में सहूलियत होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में इन दो अहम फैसलों के साथ-साथ कुल 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है.

IMG 20230802 WA00752 1
n5482066141697573236213512204e9f426a5a4d3de01e2147ea98b8499e2f528c71288af24f492a6cba46b
काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया, हिंदूवादी नेताओं का हुआ सम्मान

जमशेदपुर : मंगलवार को जमशेदपुर के काशीडीह स्थित दुर्गा पूजा मैदान में मनाए जाने वाली श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के पंडाल का उद्घाटन झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उन्होंने दुर्गा पूजा मैदान के प्रवेश द्वार पर रिबन काट कर और पंडाल के अंदर माँ भगवती के आगे दीप प्रज्वलित करके पंडाल का उद्घाटन किया।

उसके तत्पश्चात स्टेज पर स्व. ठाकुर प्यारा सिंह और स्व. ठाकुर धुरंधर सिंह के तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इस मौके पर ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के सदस्यों, कई संस्थाओं, कार्यकर्ताओं और हिंदूवादी नेताओं द्वारा बाबूलाल मरांडी एवं मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, माला, एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया। ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के अध्यक्ष निर्भय सिंह द्वारा अतिथियों को शॉल एवं माँ दुर्गा की तस्वीर भेंट स्वरूप दी गयी।

दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन में आये बाबुलाल मरांडी ने कदमा हिंसा मामले में कैद हिंदूवादी नेताओं का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया और हिंदुत्व एवं सनातन धर्म की खातिर अपनी आवाज़ को बुलंद करने के लिए उन्हें बधाई दी।
“मिशन मोदी अगेन” की टीम ने बाबूलाल मरांडी को एक बड़ा गुलदस्ता देकर और माला पहना कर उनका सम्मान एवं स्वागत किया गया। टीम में मुख्य रूप से भूषण दीक्षित, कन्हैया पुष्टि, अंकित शुक्ला, सत्येंद्र पासवान इत्यादि सदस्य मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने वक्तव्य में कहा कि काशीडीह में यह पूजा 1928 से हो रही है जब अंग्रेजों द्वारा पूजा की इजाजत ली जाती थी। आज यह गौरवान्वित क्षण है कि इतनी पुरानी पूजा स्थल के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कदमा हिंसा मामले में अभय सिंह सहित हिंदूवादी नेताओं की गिरफ्तारी के विषय पर श्री गोस्वामी ने कहा कि सत्ता का मद क्षणभंगुर होता है किंतु सत्ता एवं अधिकारिक पद पर काबिज लोग यह भूल जाते हैं। जमशेदपुर की जनता ने कल अभय सिंह की रिहाई के वक़्त अपनी उपस्थिति देकर यह बता दिया है कि उन्हें सच और साजिश के बीच फर्क पता है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हम सभी आज माँ दुर्गा के उपासना के लिए यहाँ एकत्रित हुए हैं और माँ दुर्गा शक्ति का प्रतीक है। हमे यह समझना होगा कि हम शक्ति की देवी माँ दुर्गा की उपासना आखिर क्यों करते हैं। श्री मरांडी ने कहा कि कमजोरों को न कोई पूजता है और न ही कोई पूछता है। पूजा और पूछा उसी को जाता है जिसके पास शक्ति होती है और हम सभी को अपने अपने जीवन की कठनाइयों से लड़ने के लिए शक्ति की देवी की आराधना करनी चाहिए। श्री मरांडी ने शक्ति के साथ साथ लक्ष्मी और सरस्वती की आराधना और इन सबके बीच के सामंजस्य को भी बताया।

भाजपा नेता अभय सिंह ने इस कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का स्वागत करते हुए अपने वक्तव्य में पिछले दिनों उनके और कई हिन्दू नेताओं के ऊपर कदमा हिंसा मामले का आरोप लगाकर जेल में बंद किये जाने के विषय पर सत्ता में काबिज मंत्री के इशारों पर प्रशासन द्वारा किये गए कार्यों की निंदा की और कदमा मामले में असल सच्चाई को छुपकर बेगुनाह हिंदुओं को जेल में कैद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार से कदमा मामले में निष्पक्ष जांच हेतु सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने अपने समर्थकों, शुभचिंतकों और उद्घाटन समारोह में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन दिया।

श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बाबूलाल मरांडी जी के साथ दिनेशानंद गोस्वामी, बड़कुंवर गगराई, अभय सिंह, भरत सिंह, निर्भय सिंह, जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, अनंतराम टुडू सहित कई नेतागण, समाजसेवी, कार्यकर्तागण इत्यादि मौजूद थे।

error: Content is protected !!