जमशेदपुर के साकची स्थित होटल चंद्रा में ठहरे ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी राकेश गुप्ता जली हालत में मिला है। जानकारी मिलने पर होटल प्रबंधन ने राकेश को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में साकची थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।
ओडिशा की महिला के साथ ठहरा था राकेश
जानकारी के अनुसार राकेश गुप्ता ओडिशा के मयूरभंज निवासी नीरा दास के साथ होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरा हुआ था। वह इसके पूर्व जून माह में भी इस होटल में ठहरा था। शुक्रवार सुबह 5 बजे राकेश के दोस्तों ने ही होटल प्रबंधन को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद राकेश को घायल अवस्था में इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया। बताया जाता है कि 15 अगस्त को ही राकेश का जन्मदिन भी था। हालांकि, राकेश कैसे जला इसकी जांच की जा रही है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभा हाल में देविका सिंह को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक के नेशनल प्रेसिडेंट बनने पर झारखण्ड इंटक के अध्यक्ष राकेशवर पांडेय, गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल एवं पूरी टीम के सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर देविका सिंह ने कहा कि उनका यह सफर टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन एवं जमशेदपुर से ही शुरू हुआ है, जिससे वो आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। इसके लिए जमशेदपुर शहर के तमाम मजदूरों साथियों को धन्यवाद दिय। (जारी…)
इस अवसर पर गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, सतनाम सिंह, गौतम डे, मुन्ना खान, ए रमेश राव, वकील खान, साईं बाबू राजू, जगजीत सिंह, संजय कुमार, भूपेंद्र कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, संग्राम किशोर दास, कलाम नबी खान, संजीव प्रसाद, जयशंकर सिंह, काशीनाथ राय, रणजीत सिंह, राकेश कुमार दिलबागी, बलदेव सिंह, श्रीमती एरा वती लकड़ा, अमृत कुमार झा, सुजीत कुमार दास, निरंजन महापात्रा, फतेह चंद्र माझी, सुकेश कुमार मिश्रा, एम शेखर राव, गजराज सिंह, विनय कुमार साहू, कुंदन कुमार, नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार, सूर्य भूषण शर्मा एवं टिनप्लेट कंपनी के कई मजदूर शामिल थे.
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ओड़िशा के खरकई डैम का फाटक अत्यधिक बारिश के कारण खोल दिया गया है। वहीं, चांडिल डैम का फाटक भी खोला गया है। चांडिल डैम का पानी दोमुहानी के पास आकर मिलता है जबकि खरकई डैम का पानी खरकई नदी से होते हुए दोमुहानी होते हुए स्वर्णरेखा नदी में जाकर मिल जाता है। (जारी…)
इसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने डूब क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे लोग सतर्क रहे और ऊपरी इलाके में शिफ्ट करें ताकि बाढ़ से वे लोग बच सके। बागबेड़ा, कदमा समेत कई डूब इलाके में इसको लेकर माइकिंग भी कर दी गयी है। लोगों को इसको लेकर आगाह किया गया है। फिलहाल, बाढ़ को लेकर काफी डर का माहौल है। देर रात के बाद नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है।
पटना : इन दिनों बिहार और खासकर पटना के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बिहार में बीजेपी की एक महिला विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हुई हैं। जो तस्वीरें वायरल हुई हैं वह पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा की हैं। इन वायरल तस्वीरों में वह जिसके साथ दिख रही हैं वह उनका पुराना सहयोगी रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि अब उसके साथ विधायक के संबंध अच्छे नहीं हैं। दोनों के बीच अब विवाद है।
तस्वीरें वायरल होने और इन तस्वीरों की चर्चा आम होने के बाद विधायक रश्मि वर्मा ने मीडिया से कहा है कि उन्हें भी सोशल मीडिया साइट्स से ऐसी तस्वीरों के वायरल होने के बारे में पता चला है। उन्होंने कहा कि वायरल की गईं तस्वीरें पूरी तरह से एडिटेड हैं। यह सिर्फ उन्हें बदनाम करने की साजिश है। MLA साहिबा ने कहा कि वे पुलिस के साइबर सेल में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं।
तस्वीरों में कौन दिख रहा विधायक के साथ ?
वायरल अंतरंग तस्वीरों में महिला विधायक के साथ जो पुरुष दिख रहा है, उसके बारे में जानने की खूब जिज्ञासा रही। दरअसल, तस्वीरों में जो शख्स दिख रहा है उसका नाम संजय सारंगीपुर बताया जा रहा है। उसके बारे में यह जानकारी सामने आई है कि वह मोतिहारी का रहने वाला एक ठेकेदार है।
दोनों के बीच विवाद की वजह
विधायक रश्मि वर्मा ने भी माना है कि संजय दो साल पहले तक उनके साथ काम करता था। अब उन दोनों के बीच विवाद चल रहा है। वहीं एक जानकारी यह भी सामने आई है कि करीब डेढ़ महीने पहले संजय सारंगीपुर ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया था कि वह पैसे लेकर जमीन की रजिस्ट्री नहीं कर रही हैं।
विधायक ने जताई चिंता, कहा कितना बढ़ गया है साइबर क्राइम
इन अंतरंग तस्वीरों के वायरल होने के बाद विधायक के क्षेत्र नरकटियागंज ही नहीं बल्कि बेतिया और पटना के सियासी गलियारे में भी लोगों की जुबान पर यही चर्चा विषय बना हुआ है। वहीं रश्मि वर्मा ने कहा कि आज के दौर में इतना ज्यादा साइबर क्राइम बढ़ गया है कि कोई भी किसी की फोटो एडिट कर कहीं भी डाल दे रहा है। विधायक ने कहा कि वे अभी पटना में हैं। वायरल तस्वीरों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साइबर सेल में शिकायत करने पहुंची। जिसके साथ उनकी तस्वीर वायरल हुई बताई जा रही है, उन्होंने उससे भी बात की है। उस व्यक्ति से भी इस मामले को देखने के लिए कहा है। विधायक ने यह भी दावा किया कि संजय सारंगीपुर भी साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएंगे। विधायक रश्मि वर्मा ने कहा कि संजय सारंगीपुर करीब दो साल पहले तक साथ काम करते थे। अब साथ काम नहीं करते हैं। दोनों के बीच विवाद जरूर चल रहा है, लेकिन कोई खुद को क्यों बदनाम करना चाहेगा।
विधायक के साथ दिख रहे व्यक्ति ने क्या कहा
वायरल अंतरंग तस्वीरों में विधायक के साथ दिख रहे संजय सारंगीपुर भी सामने आए हैं और उन्होंने भी मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि जरूर किसी ने तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की है। एडिट कर गलत नीयत से इन्हें वायरल किया है। उन्होंने कहा कि विधायक रश्मि वर्मा के साथ फ्रेंडली रिलेशन रहा है। इस वजह से ही उनके यहां आना-जाना भी लगा रहता था। संजय सारंगपुरी मोतिहारी के अगरवा थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। खुद को जेडीयू नेता बताते हैं। हाल में ही उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है। इनदिनों वे बेड रेस्ट पर भी हैं।
दो साल पहले हुआ था विवाद
लंबे समय तक विधायक रश्मि वर्मा के सहयोगी संजय सारंगीपुर का साल-दो साल पहले विधायक से विवाद हो गया था। संजय ने विधायक पर जमीन बेचने के लिए पैसा लेकर ठगी करने का आरोप लगाया था। डेढ़ महीने पहले विधायक रश्मि वर्मा के खिलाफ मोतिहारी के टाउन थाने में FIR भी कराई थी। संजय सारंगीपुर का आरोप है कि रश्मि वर्मा ने उन्हें सिनेमा कैंपस में जमीन दिखाई थी। एक कट्ठा जमीन का सौदा 12 लाख में तय हुआ था। इसके बाद संजय सारंगपुरी ने मोतिहारी सर्किट हाउस में उन्हें 10 लाख रुपये भी दिए थे। विधायक ने इसके लिए एग्रीमेंट किया था। जब जमीन रजिस्ट्री करने के लिए कहा गया तो वह मुकर गयी।
मेरे ऊपर लगाए जा रहे गलत आरोप : विधायक
हालांकि विधायक ने कहा था कि केस के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं पूर्व सहयोगी संजय के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा था कि संजय सारंगपुरी पहले उनके यहां काम करता था। जब उसे काम से हटा दिया गया तो वह अनाप-शनाप लिखता रहता है
जमशेदपुर : देसी कैलेंडर अनुसार भादो माह की संग्राद पर गुरुवार को साकची गुरुद्वारा में संगत ने हाजरी भर गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख विश्व कल्याण के लिए अरदास की। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) द्वारा आजोजित भादो माह की संग्रांद में संगत ने बड़ी संख्या में श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। (जारी…)
इस उपलक्ष्य पर आयोजित कीर्तन दरबार में गुरुद्वारा साहिब साकची के हजूरी रागी जत्था भाई कर्मवीर सिंह जी राजपुरा ने ‘भदूय भरम भुलानिया दूजे लगा हेत, लख सिगार बड़ाईआ कारज नाहीं केत’ कीर्तन गायन किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब साकची के ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह जी ने गुरमत विचार संगत के साथ साझा किए। जिसमें उन्होंने भादो माह की संग्राद के बारे वर्णन किया। कीर्तन दरबार की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। (जारी…)
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह जी, सरदार सतनाम सिंह घुम्मन, महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, सरदार सुरजीत सिंह जी छीते, सरदार सतपाल सिंह राजू, सरदार दलजीत सिंह, सरदार जगमिंदर सिंह, सरदार बलबीर सिंह धंजल, सरदार अमरपाल सिंह, सरदार नानक सिंह, सरदार मनोहर सिंह मीते, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबी पिंकी कौर, बीबी मंजीत कौर, बीबी अमरीक कौर, सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था की ओर से बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर आदि मुख्यरूप से शामिल थे। मंच का संचालन सरदार सुरजीत सिंह छीते ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले ने किया।
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की 7 ज्वलंत व लंबित समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक सह प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात किया। इस क्रम में कुणाल ने कई मामलों पर मुख्य सचिव का ध्यान आकृष्ट कराया और आग्रह किया की जनहित से जुड़े इन सात मुद्दों पर विभागीय कार्यवाही की जाये।
ये हैं वो सात मुद्दे
● चाकुलिया प्रखंड के बिहारीपुर से बराघाट तक की सड़क, व बहरागोडा प्रखंड के जयपुरा से फुलसंदरी बड़तल तक सड़क निर्माण, रघुनाथपुर से जामशोला तक की सड़क मरम्मत के काम का टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में विभाग द्वारा बेवजह देरी की जा रही है। यह कार्य अति आवश्यक हैं। संवेदकों द्वारा निविदा डाले हुए दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुकी है। कमिशनखोरी की खबरे आ रही है जिसकी जाँच होनी चाहिए। ● बडा़मारा चाकुलिया रेलवे लाईन के क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार शीघ्र लैंड व फ़ॉरेस्ट का क्लीयरेंस रेलवे को सौंपे। उड़ीसा सरकार पहले ही दे चुकी है। ● बहरागोड़ा के केवला से कैमी तक की जर्जर सड़क को दुरूस्त करना तथा पथ निर्माण विभाग के माध्यम से मोटेल चौक से पाथरा तक की सड़क की मरम्मती की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करवाई जाए । ● बहरागोड़ा में NH 6 के किनारे अवस्थित कृषि विभाग की 25 एकड़ जमीन पर कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना। वहाँ अवैध कब्जा हो रहा है। ● जमशेदपुर के गोलमुरी के केबल टाउन में घरेलू उपभोक्ताओं को कमर्शियल कनेक्शन देना और सारे लोगों की सामूहिक बिलिंग होने की समस्या के निदान हेतु जुस्को प्रबंधन को आदेश निर्गत की जाये। ● जमशेदपुर के बागबेड़ा-घाघीडीह जलापूर्ति योजना का काम ठप्प है। प्रति वर्ष एक बहुत बड़ी आबादी को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। ● 108 ऐंबुलेंस सेवा के कर्मियों से नई कंपनी जीवीका द्वारा पंजीकरण के लिए ड्राईवर से 15,000/- और इमरजेंसी मेडिकल टेकनीशियन से 10,000/- लिया जा रहा है। पहले से काम कर रहे कर्मियों को इस रकम पर रियायत मिलनी चाहिए। (जारी…)
मुख्य सचिव ने संबंधित विभागीय सचिवों को इन मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने कहा की मुख्य सचिव संग वार्ता सकारात्मक रही। सौंपे गये माँगो के संदर्भ में जल्द निर्णायक पहल देखने को मिलेगी।
रांची के सर्किट हाउस में अहले सुबह आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। पुलिस फिलहाल आग लगने की वजह की छानबीन करने में लगी हुई है। (वीडियो नीचे)
जमशेदपुर : मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 के गैस गोदाम के समीप समता नगर के प्रवेश पथ के समीप लगभग तीन वर्षों से पेयजल आपूर्ति योजना की सप्लाई वाली पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। लाखों लीटर पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है । स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि तीन वर्षों में हम लोगों ने कई पत्राचार किया, कई बार मौखिक रूप से बगल में ही स्थित वाटर फिल्टर प्लांट में जाकर इसकी शिकायत किए लेकिन हम लोगों की बात कोई नहीं सुन रहा है। लगातार सड़क में पानी बहने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। (जारी…)
लाखों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद होता है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले स्थान में पानी की सप्लाई सही तरीके से नहीं होती है, जिसके लिए लोगों को पानी की दिक्कत भी लगातार हो रही है। विद्यालय जाने वाले बच्चों का कपड़ा पानी के छींटे से खराब हो जाता है, जिससे विद्यालय में शिक्षक के द्वारा उन्हें डांटा और फटकारा जाता है। (जारी…)
स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि चार वर्ष हो गए स्थानीय विधायक क्षेत्र में एक बार भी झांकने तक नहीं आए। क्षतिग्रस्त पाइप होने की शिकायत हम सभी ने स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय में जाकर किया था, वहां से उनके कार्यकर्ता और नेतागण मौके में आए जरूर थे लेकिन केवल फोटोग्राफी अपना करवा कर चले गए कुछ भी कार्य नहीं हुआ। (जारी…)
स्थानीय लोगों को भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की एक सप्ताह के अंदर अगर पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप का मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया तो हम सभी बस्ती वासी आपस में पैसा इकट्ठा करके इसका मरम्मत स्वयं करवाने का कार्य करेंगे। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, संदीप शर्मा ,जगन यादव ,महेश प्रसाद, अश्वनी सिंह, राजेश शर्मा, मोनू भगत, राकेश सिंह, महेंद्र साहू, धर्मेंद्र पांडे सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
दिल्ली से बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के इंद्रपुरी इलाके में एक महिला ने 11 साल के दिव्यांश (बिट्टू) का गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था। (जारी…)
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 24 साल की आरोपी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पूजा अपने बॉयफ्रेंड की बेवफाई से नाराज थी, जिसके चलते उसने उसके मासूम बेटे की हत्या कर दी। पूजा ने 10 अगस्त की दोपहर को जब दिव्यांश घर में सो रहा था तभी उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। (जारी…)
पूजा और जितेंद्र साल 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। जितेंद्र ने पूजा से अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी का वादा किया था, लेकिन साल 2022 में जितेंद्र पूजा को छोड़कर वापस अपनी पत्नी और बेटे दिव्यांश के साथ रहने लगा था। इसी बात को लेकर पूजा जितेंद्र से नाराज थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी। (जारी…)
पूजा को लगता था कि जितेंद्र ने अपने बेटे दिव्यांश के कारण उससे शादी के लिए इनकार कर दिया, जिसके बाद वो दिव्यांश की हत्या कर दी। पूजा ने 10 अगस्त को एक कॉमन फ्रेंड से इंद्रपुरी में जितेंद्र के घर का पता पूछा. जब वो वहां पहुंची तो घर का दरवाजा खुला था और दिव्यांश बेड पर सो रहा था, घर में कोई नहीं था। तभी पूजा ने मासूम की जान ले ली और उसी बेड में शव को छिपाकर भाग गई। (जारी…)
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से पूजा की पहचान की। 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पूजा को बक्करवाला इलाके से गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस की कड़ी पूछताछ में पूजा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थानांतर्गत हीरा होटल के पास बुधवार को एक चलती टाटा एस गाड़ी में आग लग जाने से अफरातफरी मच गयी। गाड़ी के इंजन से अचानक धुआं उठना शुरू होने पर गाड़ी में आग लगने की जानकारी हुई। चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर जल्दी से नीचे उतर कर जान बचाई। (जारी…)
बता दें कि मानगो थानांतर्गत हीरा होटल के पास उस समय अफरातफरी मच गयी जब एक चलती टाटा एस गाड़ी से अचानक धुअं निकलने लगा। ड्राइवर ने तुरत सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर नीचे उतर कर अपनी जान बचाई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में लगी आग बुझाई गयी।(जारी…)
हालांकि तब तक गाड़ी में काफी नुकसान हो चुका था। बताया गया कि गाड़ी में डीजे सेट लदा हुआ था तथा गाड़ी मानगो चौक की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हो गया। संयोग वश समय रहते आग लगने की जानकारी मिल जाने के कारण इस हादसे में ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।