जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर के भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हेमंत सरकार के क्रियाकलापों से नाराज और हताश झारखंडी जनमानस के आक्रोश को स्वर देने के लिए प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार झारखंड सरकार के खिलाफ कल 4 अगस्त 2023, शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला कार्यालय साकची से जनाक्रोश मार्च निकाल कर साकची बड़ा गोलचक्कर पर आक्रोश प्रदर्शन करेगी।
इन मुद्दों को लेकर निकाला जाएगा मशाल जुलूस
▪️झारखंड की हेमंत सरकार स्थानीय नीति ,नियोजन नीति और CTET पास झारखंडी युवाओं को भी राज्य सरकार अवसर प्रदान करें, झूठे वादे कर सत्ता में आई इस सरकार ने जल, जंगल, ज़मीन के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है।
▪️प्रदेश में अफसर, मंत्री से लेकर खुद मुख्यमंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
युवाओं से इस मशाल जुलूस में शामिल होने की अपील
भाजयुमो ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि झारखंड को बचाना है तो हेमन्त सरकार को हटाना है इसी मूलमंत्र के साथ कल ज्यादा से ज्यादा भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के उर्जावान युवा साथी उपस्थित होकर इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस में संघर्ष का शंखनाद करें एवं इस नकारा, निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में बिल्डर दीपक चौधरी की गोली से घायल युवक अभिषेक मिश्रा की इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई है। अभिषेक मिश्रा ने गुरुवार को दम तोड़ा। इस मामले में मानगो थाने में बिल्डर दीपक चौधरी और उसके चालक भूषण महतो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया था। अब अभिषेक मिश्रा की मौत के बाद हत्या के प्रयास का मामला हत्या के मुकदमे में तब्दील हो जाएगा। (जारी…)
अब धारा 307 के बजाय धारा 302 का केस चलेगा। घटना इसी साल 4 जुलाई की है। तबसे अभिषेक मिश्रा का इलाज टीएमएच में चल रहा था, आज उस ने दम तोड़ा। गौरतलब है कि बिल्डर दीपक चौधरी ने फ्लिपकार्ट से कुछ सामान मंगाया था। डिलीवरी ब्वाय रिशु सिंह सामान देने गया था। लेकिन, दीपक चौधरी ने सामान लेने से मना कर दिया। इस पर रिशु सिंह और दीपक चौधरी के बीच झगड़ा हुआ। तभी दीपक चौधरी ने गोली चलाई जो रिशु सिंह को लगने के बजाय नजदीक खड़े अभिषेक मिश्रा को जा लगी। जबकि, अभिषेक मिश्रा का इस झगड़े से कोई लेना -देना नहीं था।
जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत सेंट्रल मॉल के बिल्डिंग में एक ब्राउन बंच बेकरी शॉप में शाम करीब 5.15 मिनट में अचानक आग लग गई। आग लगने से आस पास अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। बताया जाता है कि बैटरी के फटने से यह घटना घटी लेकिन लोगों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पा लिया गया। किसी तरह की कोई जान माल की हानि की कोई सूचना नहीं है मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडी और पुलिस की टीम पहुंच चुकी है।
धनबाद : अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी ने 4 ए पैच भौंरा दक्षिण कोलियरी, पूर्वी झरिया क्षेत्र के 500 मीटर क्षेत्रफल की परिधि में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए निषेधाज्ञा जारी की है।
इस संबंध में उन्होंने कहा कि 4 ए पैच भौंरा दक्षिण कोलियरी, पूर्वी झरिया क्षेत्र में पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक के पत्र के माध्यम से आंदोलन की सूचना प्राप्त है। उक्त क्षेत्र भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आता है। संभावित आंदोलन में भारी भीड़ होने की संभावना है। जिसके फलस्वरूप किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने तथा विधि व्यवस्था भंग होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। (जारी…)
उक्त परिप्रेक्ष्य में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो तथा लोक परिशांति बनी रहे एवं आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने व विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से उपरोक्त स्थल पर दं.प्र.सं. की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लगाया जाना आवश्यक प्रतीत होता है।
इस निषेधाज्ञा के जारी होने के बाद उक्त क्षेत्र में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों का आंदोलन के उद्देश्य से एकत्रित होना, किसी प्रकार का धरना, रैली, सभा, प्रदर्शन, लाउडस्पीकर का उपयोग करना, हरवे हथियार एवं अग्नियास्त्र के साथ चलने अथवा उसके प्रयोग करने पर प्रतिबंध रहेगा। (जारी…)
यह प्रतिबंध कार्य पर उपस्थित पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बलों के आने वाले छोटे एवं बड़े वाहन पर लागू नहीं रहेगा। साथ ही विद्यार्थियों के शिक्षण संस्थान में आने जाने या अन्य व्यक्तियों के क्षेत्र से होकर अन्य कार्यों से आने जाने अथवा उक्त क्षेत्र से शव यात्रा, वैवाहिक एवं धार्मिक कार्य से जाने वाले लोगों पर भी यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इसी प्रकार से यह प्रतिबंध सिक्खों के कृपाण धारण, नेपालियों के खुखरी धारण करने पर भी लागू नहीं होगा।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के केंद्रीय शांति समिति सदस्य राम बाबू सिंह के विरुद्ध शांति समिति के ही सदस्य अरुण सिंह ने कार्रवाई करने की मांग उपायुक्त से की है और इस बाबत ज्ञापन भी दिया है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर केन्द्रीय शान्ति समिति में जमशेदपुर के अनेकों गणमान लोगों को शामिल किया गया है ताकि जमशेदपुर में शान्ति व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन को मदद मिल सके एंव जनता और प्रशासन में समन्वय बना रहे, किन्तु केन्द्रीय शान्ति समिति के एक सदस्य राम बाबू सिंह इस समन्वय को तोडने में लगे हैं। (जारी…)
अरुण सिंह ने बताया कि राम बाबू सिंह ने जमशेदपुर शहर में एक होडिंग लगा कर केन्द्रीय शान्ति समिति का स्वयं-भू-संरक्षक घोषित कर दिये है। जिससे अन्य सदस्यों मे नराजगी उत्पन्न हुआ है। केन्द्रीय शान्ति समिति के व्हाट्सएप ग्रुप में राम बाबू सिंह एडमिन के रूप में हैं और एडमिन होने का वह गलत फायदा उठाते हैं। अगर कोई सदस्य राम बाबू सिंह के गलत कार्यों का विरोध करता है तो राम बाबू सिंह उसे केन्द्रीय शान्ति समिति के व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल देते हैं या निकालने की घमकी देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति केन्द्रीय शान्ति समिति का सदस्य नहीं है उसे भी अपने समर्थन के लिए इस ग्रूप में जोड़ दिये हैं। जो कतई उचित नहीं है। (जारी…)
उन्होंने यह सब जानकारी देते हुए उपायुक्त से आग्रह किया है कि राम बाबू सिंह पर उचित करवाई करें एंव केन्द्रीय समिति के कुछ सदस्यों की मृत्यु हो जाने और अनेकों सदस्य के बुजुर्ग हो जाने के कारण इसकी पुनर्गठन किया जाए। जिसमें सकारात्मकता सोच वाले नौजवानों को केन्द्रीय शान्ति समिति से जोड़ने का पहल किया जाए।
झारखंड के चक्रधरपुर में जमशेदपुर एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। जिसके तहत मीण कार्य विभाग के लिपिक को गिरफ्तार किया गया है। एसबी ने उसके पास से 1 लाख 40 हजार की रिश्वत के रकम बरामद की है।
इससे पहले भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता मामले में एक्शन लेने के लिए एक हफ्ते पहले भी जमशेदपुर पहुंचा था, लेकिन तब लिपिक ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय नहीं आया था।
झारखंड के जिस सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के लिपिक पर रिश्वतखोरी का आरोप लगा है वो सड़क डीएमएफटी फंड से बन रही है। सड़क निर्माण की अनुमानित लागत 46 लाख रुपए है। लेकिन सड़क निर्माण गुणवत्ता पर फोकस ना करके ग्रामीण कार्य विभाग का लिपिक अपनी जेब भरने में लगा था। जिसके चलते लिपिक सरोज कुमार को लेकर ठेका कम्पनी ने जमशेदपुर एसीबी की टीम से संपर्क किया था।
शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी के अधिकारी चक्रधरपुर के ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय पहुंचे थे। एसीबी की टीम के निर्देश पर जैसे ही ठेका कंपनी के अविनाश ने लिपिक को 1 लाख 40 हजार की रिश्वत दी, मौके पर मौजूद टीम ने त्वरित एक्शन लिया और सरोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एक्शन के बाद एसीबी की टीम ग्रामीण कार्य विभाग लिपिक के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों की टीम ने किराए के उस घर पर भी छापा मारा जहां लिपिक सरोज कुमार रहता है। इस घर से एसीबी को कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। जिसे लेकर भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम वापस जमशेदपुर एसीबी कार्यालय के रवाना हुई। बता दें कि लिपिक सरोज कुमार के खिलाफ ठेका कंपनी की शिकायत के बाद एसीपी मा्मले की जांच में लगी थी। इससे एक हफ्ते पहले भी एसीबी के अधिकारी चक्रधरपुर पहुंचे थे। लेकिन उस दिन लिपिक कार्यालय ही नहीं आया था।ॉ
धनबाद के धैया के भेलाटांड़ स्थित ट्रिनिटी गार्डेन के ई-ब्लॉक निवासी सांघवी ठाकुर उर्फ चारु (13 वर्ष) की मौत की जांच सीआईडी ने शुरू कर दी है। धनबाद पुलिस की अनुशंसा और सीआईडी डीएसपी की प्रारंभिक जांच के आधार पर सांघवी की मौत की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंपी गई है।
इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अनुसंधान के लिए धनबाद सीआईडी इंस्पेक्टर विनोद गुप्ता को आईओ बनाया गया है। ट्रिनिटी गार्डन के ई-ब्लॉक की सातवीं मंजिल से गिरकर 15 फरवरी को कार्मेल स्कूल धनबाद की छठी की छात्रा सांघवी ठाकुर की मौत हो गई थी।
सीआईडी को तलाशने हैं इन सवालों के जवाब गौरतलब है कि सीआईडी को अपनी जांच के दौरान कई अहम सवालों के जवाब तलाशने हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग को सुलझा लिया तो मिस्ट्री भी सुलझ जाएगी। सीसीटीवी फुटेज में घटना के दो दिन पहले 13 फरवरी को ट्रिनिटी गार्डन कैंपस में चारु से उलझ रहे अंजान लड़के कौन थे, घटना के वक्त का कमल कटेसरिया स्कूल के बुलेट कैमरे का फुटेज में क्या है, चारु जहां गिरी, वहां से 30-40 फीट दूर उसका जूता क्यों मिला, 35 दिन बीतने के बाद चारु की कानबाली मिली, घटना के कुछ दिन पहले एक आरोपी रात में उनके घर पर क्यों आया था।
पांच महीने बाद भी नहीं सुलझी सांघवी की मौत की गुत्थी पांच महीने बाद भी पुलिस सांघवी की मौत की गुत्थी सुलझाने में नाकाम रही। सांघवी की मौत हत्या, आत्महत्या या हादसा है, इस निष्कर्ष पर पुलिस नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने ही सीआईडी जांच की अनुशंसा की थी। चारु के पिता सह एनएचएआई अधिकारी चंदन ठाकुर के बयान पर पुलिस ने चारु के ताइक्वांडो शिक्षक व भूली निवासी विशाल पंडित, अपार्टमेंट के दो किशोर के अलावा हीरापुर के एक किशोर के खिलाफ बरवाअड्डा थाने में हत्या की धारा में नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने हर दृष्टिकोण से जांच की, लेकिन पुलिस की जांच न किसी अंजाम तक पहुंची और न ही घरवाले संतुष्ट नहीं हो सके। कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी सांघवी की मौत की असल वजह सामने नहीं आ सकी। छात्रा के पिता व घरवाले बार-बार इसे हत्या बता रहे हैं। अब सीआईडी पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
डीएसपी की रिपोर्ट पर सीआईडी को सौंपा गया अनुसंधान सीआईडी एसपी के आदेश पर पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी बोकारो सीआईडी डीएसपी नीरज कुमार सिंह को सौंपी गई थी। एसपी ने डीएसपी को कुल 11 बिंदुओं पर जांच करने का टास्क दिया था। डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने पूरे मामले में जांच के बाद एसपी को रिपोर्ट सौंप दी। उन्होंने 11 बिंदुओं में से कई बिंदुओं पर पुलिस की जांच को कठघरे में खड़ा करते हुए एसपी को रिपोर्ट सौंपी। डीएसपी की जांच के बाद डीजीपी ने सीआईडी को केस के अनुसंधान का प्रभार लेकर खुद जांच करने का आदेश दिया।
इधर, आईओ इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बरवाअड्डा थाने की पुलिस से संपर्क कर केस से जुड़े साक्ष्य और तथ्यों की जानकारी ली। सीआईडी जल्द सांघवी के पिता से पूछताछ करने की तैयारी में है।
बेरमो : बेरमो के सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने पूर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरयु राय जी ने जो मुद्दा झारखंड विधानसभा में उठाया है सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बेरमो उसके लिए सरयु राय जी का धन्यवाद करती है। (जारी…)
उन्होंने कहा कि तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब जी में झारखंड कि संगत का प्रतिनिधित्व शुरू से रहा है और हमेशा रहेगा। हम सभी मिलकर अपने हक के लिए लड़ेंगे। गौरतलब हो कि पटना के तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के होने वाले चुनाव में झारखण्ड के सिखों के वोटिंग अधिकार को समाप्त करने की कोशिश हो रही है, जिसके विरुद्ध में झारखण्ड के सिखों ने अपनी आवाज़ बुलंद की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सांसदों के साथ बैठक में क्रम में उत्तर प्रदेश और दक्षिणी राज्यों के सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया।
पीएम मोदी ने उनसे कहा, ”गरीबी सबसे बड़ी जाती है।” पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के 45 से अधिक सांसदों की एक बैठक को संबोधित किया। इसके बाद सभी दक्षिणी राज्यों के सांसदों के एक समूह को भी संबोधित किया।
बुधवार को पहली बैठक उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के एनडीए सांसदों के साथ हुई। दूसरी बैठक में दक्षिणी राज्यों के सांसद मौजूद थे, जिनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।
पहली बैठक की मेजबानी मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ की। दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी भी पूर्वी यूपी से सांसद हैं। इस बैठक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी संबोधित किया। राजनाथ सिंह भी इसी क्षेत्र से सांसद चुने जाते हैं।
पीएम ने यूपी के सांसदों से क्या कहा? प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सांसदों से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाना और विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों को दूर करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “विपक्ष के झूठे आरोपों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए पेशेवर सोशल मीडिया टीमों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्रों को सशक्त बनाएं।” पीएम मोदी ने सांसदों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और डिजिटल दुनिया में अपना प्रदर्शन बढ़ाने के लिए पेशेवर सोशल मीडिया विशेषज्ञों की सेवाएं लेने की सलाह दी।
प्रधानमंत्री ने एनडीए सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में स्थानीय लोगों के साथ सांसदों को संवाद करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “इसे हासिल करने का एक कॉल सेंटर खोलने पर विचार कर सकते हैं।”
गरीबी उन्मूलन की दिशा में काम पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “गरीबी सबसे बड़ी जाति है”। उन्होंने कहा, “राम मंदिर का वादा बीजेपी की विचारधारा से पैदा हुआ था, लेकिन सांसद यह मानकर संतुष्ट नहीं हो सकते कि इससे वोट मिलेंगे।”
पीएम मोदी ने सांसदों को निर्वाचन क्षेत्रों में नई परियोजनाएं शुरू नहीं करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा, “इसके बजाय चल रहे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करें और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करें।”
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह सच है कि अनुच्छेद 370 और राम मंदिर भाजपा की प्रतिबद्धता का हिस्सा रहे हैं, लेकिन वोट सुरक्षित करने के लिए लोगों के लिए लगन से काम करना चाहिए।
पीएम मोदी की नजर दक्षिण भारत पर दूसरी बैठक की मेजबानी केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने की। इस बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी संबोधित किया। दक्षिण भारत के सांसदों के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने पिछले नौ वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिसमें दक्षिण भारत पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने विपक्ष शासित राज्यों, विशेषकर दक्षिण में भ्रष्टाचार के स्तर पर भी चिंता व्यक्त की।
पीएम मोदी ने एनडीए सदस्यों से विपक्ष के नेतृत्व वाले राज्यों में प्रचलित मुफ्त चीजें बांटने की संस्कृति का विरोध करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “ऐसी प्रथाओं से लंबे समय में देश को महत्वपूर्ण नुकसान हो सकता है।”
पीएम मोदी ने विपक्ष के गुट पर फिर तीखा हमला बोला और कहा कि यह गठबंधन बिना सोचे-समझे स्वार्थी एजेंडे के बनाया गया है। उन्होंने कहा, ”मैं विपक्षी सांसदों को चुनौती दे सकता हूं। उनमें से किसी से भी पूछने का प्रयास करें कि I.N.D.I.A. का फुल फॉर्म क्या है, उनमें से एक को भी पता नहीं होगा।”
जमशेदपुर : जमशेदपुर और मानगो नगर निकायों के कचरा डंपिंग साइट सोनारी दोमुहानी के बायो माइनिंग और रिसोर्स रिकवरी को लेकर जमशेदपुर अक्षेस के साथ गुरु रामदास कंस्ट्रक्शन के बीच एक अहम समझौता पर हस्ताक्षर हुआ। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार और गुरु रामदास कंस्ट्रक्शन के टेक्निकल डायरेक्टर डॉ प्रशांत चेंदके के बीच यह समझौता हुआ। इसके तहत उक्त कचरा स्थल को पार्क के रुप में विकसित किया जायेगा।(जारी…)
वहां का पूरा डंपिंग को ही बंद कर दिया जायेगा। छह माह में करीब 48 हजार मीट्रिक टन कचरा का निष्पादन किया जाना है। वहां के सारे कचरे को हटाकर वहां बायो माइनिंग के जरिये सारे कचरे को साफ कर उसके ऊपर ही पार्क विकसित किया जायेगा ताकि लोग उसका इस्तेमाल कर सके।