जमशेदपुर : आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जमशेदपुर के तमाम राइडर क्लब जिसमें जोड़ी राइडर, JH05 वाले, रॉयल किंग मोटरसाइकिल क्लब और विल पावर राइडिंग क्लब के सदस्यों ने बहुत बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। (जारी…)
लगभग 80 की संख्या में बाइकर्स थे जिनकी राइड साकची जुबली पार्क गोलचक्कर से शुरू होकर बिष्टुपुर होते हुए आदित्यपुर होकर गौरी गांव के एक एनजीओ सनलाइट में गई। जहां 100 से भी अधिक संख्या में बच्चों ने इनका बहुत जोरदार स्वागत वंदे मातरम और भारत माता की जय करके किया। उसके उपरांत जोड़ी राइडर के प्रमुख पिंकी पाजी, रॉयल किंग्स मोटरसाइकिल के प्रमुख राजा पाजी और विल पावर राइट क्लब के प्रमुख अरुण भाई ने संयुक्त रूप से मिलकर ध्वजारोहण किया। (जारी…)
ध्वजारोहण के उपरांत बच्चों के बीच में खिलौने, मिठाई और कॉपी किताब का वितरण किया गया। उसके बाद बच्चों ने बाइक पर सवारी भी की जिससे वह काफी उत्साहित हुए और उनकी खुशी देखने लायक थी।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री की एक अपील ने रिकॉर्ड स्तर पर प्रतिक्रिया दर्ज की है. बीते दिनों पीएम मोदी ने देश वासियों से हर घर तिरंगा अभियान चलाने का आह्वान किया था. पीएम ने लोगों से अपनी सेल्फी भी वेबसाइट पर अपलोड़ करने की अपील की थी. मंगलवार (15 अगस्त 2023) तक लगभग 8.8 करोड़ लोगों ने वेबसाइट पर अपनी सेल्फी अपलोड की है.
हर घर तिरंगा वेबसाइट के होम पेज के आंकड़ों के मुताबिक यहां पर तिरंगे के साथ एक फोटो अपलोड करने का विकल्प है. होमपेज की जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे तक तिरंगे के साथ 8,81,21,591 (88 मिलियन) सेल्फियां अपलोड की गई हैं.
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने घर में फहराया था तिरंगा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार (14 अगस्त) को राजधानी दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास पर तिरंगा फहराया. शाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर मैंने आज तिरंगा फहराया. स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय आसमान में लाखों तिरंगे भारत को फिर से महानता का प्रतीक बनाने के लिए राष्ट्र की सामूहिक इच्छा शक्ति को दर्शाते हैं.’
पीएम मोदी की अपील पर बीजेपी ने चलाया अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (13 अगस्त 2023) को लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया. उन्होंने खुद भी अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी में राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगाई. इसका अनुसरण करते हुए कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों समेत बीजेपी नेताओं ने अपनी डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगाई. (जारी…)
कई केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने अपने आवास पर भी तिरंगा फहराया. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया था. सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चला रही है. इसका उद्देश्य सहभागी हिस्सेदारी की भावना और अधिक जन भागीदारी के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है.
जमशेदपुर : भारतीय मानवाधिकार ऐसोसिएशन परिवार की तरफ से कोल्हान अध्यक्ष के नेतृत्व में कोल्हान व्यापार प्रमुख संतोष पोद्दार के कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर कोल्हान प्रमंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे साथी सभी ने अपने विचारों को रखा और देश के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद क्रांतिकारियों को याद कर उन्हें नमन किया गया। (जारी…)
मौके पर सरबजीत सिंह, विष्णु अग्रवाल, सुभाष घोष, आर के पांडे, किताबुद्दीन अंसारी, प्रमोद, राजेश, उमेश नंदन, डॉ आशीफ़, सुशांत, अमित, प्रभात, संतोष एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सरायकेला : झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने आजादी के 76वीं वर्षगांठ पर सरायकेला के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम के प्राचीर से झंडोत्तोलन किया और तिरंगे की सलामी ली। इससे पूर्व मंत्री का उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं एसपी डॉ बिमल कुमार ने स्वागत किया। उसके बाद मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में मंत्री चम्पई सोरेन ने राज्य के लोगों को आजादी के 76 वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। (जारी…)
उन्होंने कहा देश के महान स्वाधीनता सेनानियों की वजह से आज हम आजादी का उत्सव माना रहे हैं। मंत्री ने देश के महान शहीदों की शहादत को नमन किया। उन्होंने कहा भारत देश बहुभाषी और अलग- अलग धर्म को मानने वाला देश है। देश को एक सूत्र में जोड़ने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया, जिस वजह से आज देश एक सूत्र में बंधा है और यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। आगे मंत्री ने कहा आज अतीत से अपने गौरवशाली इतिहास को जानने हमारे देश के अमर शहीदों के विषय में जानने की आवश्यकता है। तरक्की के साथ संघर्ष के विषय में जानना होगा। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के भौगोलिक परिस्थिति को जानना होगा। (जारी…)
मंत्री ने कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं से भरा हुआ प्रदेश है, झारखंड सोने की चिड़िया है, यहां के कोयले से पूरे देश की बिजली जलती है, यहां के यूरेनियम से देश और दुनिया की सामरिक शक्ति मजबूत होती है, यहां के आयरन और पत्थर से पूरे देश और दुनिया को आर्थिक संबल प्रदान किया जाता है। झारखंड में ही सारंडा जंगल है जो एशिया महादेश का सबसे बड़ा खनिज संसाधन का स्रोत है, बावजूद इसके झारखंड के लोग आज भी पिछड़े हैं। आज भी ग्रामीण क्षेत्र काफी पिछड़ा है। (जारी…)
युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गांव को शहर से जोड़ने का राज्यव्यापी अभियान चल रहा है। 8000 पंचायत में मॉडल स्कूल बनाने की योजना है, ताकि गांव- गांव शिक्षा का अलख जगाया जा सके। ग्रामीण युवाओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज देश आजादी के 77 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। कई सारी चुनौतियां हैं मगर कर्मवीर मुख्यमंत्री हर चुनौतियों को स्वीकार करते हुए राज्य को आगे ले जाने को लेकर कृत संकल्पित हैं। किसानों से लेकर बेरोजगार युवाओं तक रोजगार देने देश बहुभाषी और अलग- अलग धर्म को मानने वाला देश है। (जारी…)
देश को एक सूत्र में जोड़ने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया, जिस वजह से आज देश एक सूत्र में बंधा है और यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। आगे मंत्री ने कहा आज अतीत से अपने गौरवशाली इतिहास को जानने हमारे देश के अमर शहीदों के विषय में जानने की आवश्यकता है। तरक्की के साथ संघर्ष के विषय में जानना होगा।
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 14 अगस्त यानी आज अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, लेकिन पाकिस्तान के साथ दुबई में बड़ी फजीहत हो गई है। दरअसल, दुबई में मौजूद पाकिस्तानियों को उम्मीद थी कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत यानी बुर्ज खलीफा में उनका झंडा फहराया जाएगा। (जारी…)
लेकिन उनके साथ इंटरनेशनल फजीहत हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो शेयर कर पाकिस्तान का मजाक बना रहे हैं। (जारी…)
बुर्ज खलीफा पर नहीं फहराया झंडा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, सैकड़ों पाकिस्तानी बुर्ज खलीफा के पास इस उम्मीद में इंतजार कर रहे थे कि उनके देश (पाकिस्तान) का झंडा बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले किया जाएगा। लेकिन जब आधी रात के बाद भी पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखाया गया तो वहां मौजूद पाकिस्तानियों की फजीहत हो गई। इस पूरे मामले को एक महिला ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं फहराने के बाद यहां मौजूद सैकड़ों लोग नाराज हो गए और अपने देश के लिए समर्थन दिखाते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
हताश होकर लगाने लगे नारे
नेटिजेंस वीडियो शेयर करने के साथ पाकिस्तान के जमकर मजे भी ले रहे हैं। वीडियो को एक्स कॉर्प पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि दुबई में पाकिस्तान के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रैंक हो गया। वहीं एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”बुर्ज खलीफा ने इस साल पाकिस्तान का झंडा डिस्प्ले करने से इनकार कर दिया। धन्यवाद यूएई, यह वास्तव में साल का सबसे बड़ा मजाक है।”
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड के बेघरों को सौगात दे दिया। उन्होंने रांची के मोरहाबादी मैदान में राजकीय समारोह का झंडोत्तोलन करने के बाद अपने संबोधन ने कहा कि हमने राज्य के लोगों से वादा किया था कि सभी को 3 कमरे का आवास उपलब्ध करवाएंगे। अपने वादे को पूरा करते हुए अबुआ आवास योजना के तहत अगले दो वर्ष में लगभग 15 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च कर राज्य सरकार अपनी निधि से अपने जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराएगी। (जारी…)
इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों की उन्नति, खुशहाली और सशक्तिकरण के लिए उनकी सरकार ने कई योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के माध्यम से सात लाख से अधिक किशोरियों को उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सखी मंडल के रूप में ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। फुलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत हड़िया- दारू निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है।
गरीब कल्याण के लिए योजनाओं का ऐलान किया
सीएम ने कहा कि हरा राशन कार्ड, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना जैसी कई लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों को लाभांवित किया जा रहा है।
38 हजार पदों पर भर्ती के लिए निकाला विज्ञापन
सीएम हेमंत ने कहा कि पहले लोगों को योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लेने के लिए जिला और प्रखंड स्तर के कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था। लेकिन अब आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकार लोगों के दरवाजे पर पहुंच कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। इस कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर कैम्प का आयोजन कर सरकारी योजनाओं से आम नागरिकों को जोड़ा गया है। उत्साहवर्द्धक को देखते हुए इस कार्यक्रम को फिर से शुरू किया जाएगा। (जारी…)
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नियुक्ति की प्रक्रिया को तेज करते हुए विभिन्न कोटि के लगभग 38 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी गई है, जिसमें से 36 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी गुरमीत कौर को उनके देवर काबुल सिंह द्वारा जमीन विवाद को लेकर जान से मरने की धमकी दी जा रही है। इसको लेकर गुरमीत कौर ने एसएसपी ने मामले की शिकायत की है। गुरमीत ने बताया कि उनके पति हरभजन सिंह की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद देवर काबुल सिंह जो कि पंजाब का रहने वाला है जमशेदपुर आ कर जमीन पर अपना कब्जा जमाना चाहता है। काबुल सिंह द्वारा जमीन के झूठे कागजात बनवाकर आरोप लगाकर धमकी दी जा रही है। (जारी…)
लिखित शिकायत में गुरमीत ने बताया है कि उनके पति ने मानगो एनएच 33 स्थित देवघर गांव में जमीन खरीदकर अपना व्यापार शुरू किया था। पति ने मौत के पहले उक्त जमीन और गुरुद्वारा रोड स्थित आवास को उनके नाम पर कर दिया था। पति ने अपने भाई काबुल सिंह के साथ मिलकर एक जमीन और खरीदी थी जिसपर काबुल सिंह पूरी तरह से अपना कब्जा जमाना चाहता है। काबुल सिंह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन करवाकर धमकी देता है। गुरमीत ने काबुल सिंह से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
जमशेदपुर : भारत वर्ष के अमर बलिदानियों, क्रांतिकारियों, सेनानियों, देशभक्तों के अमिट, अथक, अविस्मरणीय प्रयास के फलस्वरूप प्राप्त आज़ादी की 77वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा जमशेदपुर सूर्य मंदिर कमिटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने जमशेदपुर महानगर स्थित प्रदेश प्रसिद्ध सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर कमिटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया। (जारी…)
इस उल्लेखनीय अवसर पर जमशेदपुर शहर के कई नामचीन हस्तियों और सूर्य मंदिर कमिटी से जुड़े अनेक कार्यकर्त्ताओं ने इस समारोह में चार चांद लगा दिया।
जमशेदपुर : भारत वर्ष के अमर बलिदानियों, क्रांतिकारियों, सेनानियों, देशभक्तों के अमिट, अथक, अविस्मरणीय प्रयास के फलस्वरूप प्राप्त आज़ादी की 77वीं वर्षगांठ पर उन अमर शहीदों के शौर्य, पराक्रम और परतंत्रता की बेड़ी को काटने की लगन को याद करते हुए आज जमशेदपुर महानगर स्थित भाजपा बारीडीह मंडल द्वारा स्थानीय सिदगोड़ा गणेश पूजा मैदान में सभी वरीय पदाधिकारियों, अनेक कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष श्री संतोष ठाकुर जी के नेतृत्व में और महामंत्री श्री कुमार अभिषेक जी के संचालन में देश की आन, बान और शान “तिरंगा” झंडा को फहराया गया। (जारी…)
इस यादगार पल को संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुशांत पांडा, कमलेश सिंह, विनोद सिंह, रूबी झा ने मंचासीन होकर भव्यता प्रदान की और भाजपा बारीडीह मंडल, भाजयुमो बारीडीह मंडल, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एस टी मोर्चा, एस सी मोर्चा, महिला मोर्चा से जुड़े अनेक कार्यकर्त्ताओं ने कड़ी धूप की परवाह किए बगैर अपनी सक्रियता से जीवंतता प्रदान की।
◆ माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोतोलन, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, एसडीएम धालभूम समेत जिले के अन्य प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारी समारोह में हुए शामिल
◆ शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई कर्मी तथा पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, JAC, CBSE, ICSE के 12वीं के जिला टॉपर को किया गया सम्मानित
◆ परेड में एनसीसी बालक प्रथम, जिला पुलिस बल (पुरूष) द्वितीय तथा जिला पुलिस बल की महिला टुकड़ी को मिला तृतीय पुरस्कार, अन्य 5 प्लाटूनों को भी दिया गया सांत्वना पुरस्कार
◆ के.जी.बी.वी पटमदा की छात्राओं ने बैंड की प्रस्तुति से किया भाव विभोर
जमशेदपुर : 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान बिष्टुपुर में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता ने परेड का निरीक्षण के उपरांत झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी । इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री दीपू कुमार, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गगरई, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निर्मला बरेलिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य समारोह का गवाह बने । (जारी…)
माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने समस्त राज्यवासी एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां भारती के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को शत शत नमन करते हैं । देश के आजादी की लड़ाई में ना जाने हमारे कितने सूफी, संतों, महापुरुषों, देशभक्तों ने मां भारती के चरणों में अपने प्राणों की आहुति दिया है। आजादी हमारे वीरों के बलिदान से, उनके त्याग से मिली है । सभी वीर योद्धाओं को शत शत प्रणाम करता हूं । आजादी की लड़ाई में झारखंड के वीर बलिदानियों भगवान बिरसा मुंडा, शहीद तिलका मांझी तथा वीरांगनाओं के नेतृत्व में सैकड़ों आंदोलन हुए जिसमें झारखंड के वीरों ने देश की खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर किया । (जारी…)
माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। मजबूती और दृढ़ता से राज्य की जनता के हित में कदम उठाये जा रहे हैं। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, युआओं को रोजगार से जोड़ेने हेतु मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, नई नियोजन नीति, खेल नीति, राज्य के सरकारी सभी सरकारी कर्मचारियों को तत्काल 05 लाख रू. तक का स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ, पुरानी पेंशन नीति कर्मचारियों के लिए लागू करना या सर्वजन पेंशन योजना का लाभ राज्य सरकार ने जनहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं । (जारी…)
माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल की विषम परस्थितियों में जनसामान्य के लिए दृढ़ता से खड़ा रहना हो या स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना राज्य सरकार ने कई अहम कदम उठाये हैं जिसका परिणाम है कि वर्तमान में उपचार हेतु 5276 नॉन ऑक्सीजन बेड, 11356 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, 1447 आईसीयू बेड, 1456 वेंटिलेटर बेड, पेडियाट्रिक आईसीयू 510 बेड, पेडियाट्रिक HDU 455 बेड, अन्य पेडियाट्रिक मामले हेतु 1180 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं। (जारी…)
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाईकर्मी तथा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल कुल 08 प्लाटूनों में से प्रथम एनसीसी बालक, जिला पुलिस बल (पुरूष) द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जिला पुलिस बल (महिला) के प्लाटून कमांडर को शील्ड देकर सम्मानित किया गया । साथ ही अन्य सभी प्लाटून कमांडर को सांत्वना पुरस्कार के रूप में शील्ड प्रदान किया गया। (जारी…)
निम्नांकित स्थानों पर भी झण्डोतोलन किया गया
समाहरणालय एवं उपायुक्त आवास कार्यालय – जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा झंडोतोलन किया गया ।
एसएसपी कार्यालय एवं पुलिस लाइन- वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार द्वारा झंडोतोलन किया गया ।