एक नई सोच, एक नई धारा

06180c20a6be3b42f493397d0861dfc6508589b69fbb5414d1c065adfc6b292b.0
झारखण्ड के आंदोलनकारी ने डीसी कार्यालय में किया आत्मदाह का प्रयास, गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला मुख्यालय धालभूमगढ़ के रहने वाले झारखंड आंदोलनकारी अजीत कुमार साव ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आत्मदाह का प्रयास किया. जहां जिला मुख्यालय में मजिस्ट्रेट के साथ मौजूद पुलिस के जवानों ने अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि पिछले 10 वर्षों से कोकपाड़ा प्रखंड में हुए भ्रष्टाचार को लेकर झारखंड आंदोलनकारी अजीत कुमार साव लगातार आंदोलन कर रहे हैं. जहां अजीत कुमार के द्वारा पत्राचार के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, ग्रह मंत्री, को जानकारी देने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से निराश और हताश होकर अजीत कुमार साव ने अपने आंदोलन को जीवित रखने के लिए खुद को आग के हवाले करने का निर्णय इसके तहत हाथ में पेट्रोल का डब्बा लेकर अजीत कुमार जिला मुख्यालय पहुंचे।

जहां पहले से मौजूद पुलिस के जवानों ने अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस संदर्भभ में आंदोलनकारी अजीत कुमार ने कहा कि कोकपाड़ा प्रखंड में एक करोड़ की योजना में 90 लाख का घोटाला हुआ है जिसकी सही से जांच होने पर कई अधिकारी सलाखों के पीछे जाएंगे. वहीं जिला मुख्यालय में मौजूद मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने कहा कि आत्महत्या करने आए व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।

IMG 20230515 WA0003
जेठ महीने की संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार

जल्द पूर्ण हो जायेगा साकची गुरुद्वारा के सौंदर्यीकरण का कार्य : निशान सिंह

जेठ महीने की संग्राद को समर्पित कीर्तन तथा कथा दरबार के आयोजन में संगत ने शामिल हो सतगुरु की ओट में बैठकर जेठ माह का स्वागत किया। सोमवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में कथा वाचक भाई अमृतपाल सिंह ने संगत के साथ गुरमत विचार साझा किये जबकि रागी जत्था भाई साहब भाई गुरदीप सिंह जी निक्कू टाटानगर वाले ने मधुर शब्द-कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। बीबी इंदरप्रीत कौर ने भी इस अवसर पर कीर्तन गायन किया।

IMG 20230515 WA0004

कीर्तन दरबार की समाप्ति और गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख अरदास के उपरांत संगत के बीच कड़ाह प्रसाद एवं गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर संगत को सम्बोधित करते हुए गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा की साकची गुरुद्वारा के सौन्दर्यीकरण का कार्य जल्द ही पूर्ण हो जायेगा इसके लिए वे अपील करते हैं कि संगत तन, मन और धन से इस सेवा में अपना सहयोग करे। संग्रांद कार्यक्रम को सफल बनाने में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची (एसजीपीसी) सहित स्त्री सत्संग सभा साकची और सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था आदि ने सहयोग किया।

IMG 20230515 WA0001
n499836880168415100901808cd56d13ad6b44d74a2dfc6d5600b289322be97947ca8c5a68240b860b68414
गुरुद्वारे में शराब पी रही महिला की श्रद्धालु ने की हत्या, एक अन्य घायल

पंजाब के पटियाला में गुरुद्वारा में बेअदबी मामले में एक श्रद्धालु ने रविवार रात 10 बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास शराब पी रही थी। वहीं गोलीबारी में एक सेवादार भी घायल हो गया। आरोपी की पहचान पटियाला निवासी प्रॉपर्टी डीलर निर्मल सिंह सैनी के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस मामले में पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने बतयाा कि, मृतक महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। वह पहले किसी पीजी में रहती थी, लेकिन अब उसका कोई पता नहीं है। यह पता चला है कि महिला अल्कोहल एडिक्ट थी। उसका पटियाला में ही एक डी-एडिक्शन सेंटर में इलाज भी चल रहा था। महिला कल जीरकपुर से बस में बैठकर पटियाला आई थी। वहीं आरोपी ने जिस रिवॉल्वर से गोली मारी है वह लाइसेंसी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर रिवॉल्वर रिकवर कर ली गई है।

दरअसल, महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी, तभी गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की। वे महिला को गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तब उसने शराब की बोतल से कर्मचारियों पर हमला किया। सेवादार महिला से पूछताछ कर रहे थे कि तभी आरोपी निर्मलजीत वहां आ गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी। निर्मलजीत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से 5 फायर किए। महिला को तीन गोलियां लगीं, जबकि सेवादार सागर कुमार को भी एक गोली लगी। ऐसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सागर को रजिंद्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

n4998020701684148429939e92b9fb54360969b284108c16d76462f60217c1c853a3c3ac8a16b71ae075a3a
झारखंड :अनाज वितरण योजना में भारी गड़बड़ी, आदिम जनजाति को मिलने वाला अनाज दूसरे डकार गए

झारखंड में अनाज वितरण योजना में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। राज्य के आदिम जनजाति परिवारों को मिलनेवाले मुफ्त अनाज में ही फर्जीवाड़ा किया गया है। आहार पोर्टल से मिले आंकड़े के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिला में 1199, गिरिडीह जिला में 2577, गुमला जिला में 1938, हजारीबाग जिला में 1014 और लोहरदगा जिला में 1045 लोगों ने फर्जी दस्तावेज से आदिम जनजाति की योजना का लाभ लिया है।

पांच जिलों में 7773 मामले फर्जी पाये गये हैं। विशिष्ट जनजाति खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आदिम जनजाति परिवार को उनके निवास स्थान तक जाकर 35 किलो चावल मुफ्त पहुंचाया जाता है। राज्य में आदिम जनजाति परिवारों की संख्या 74 हजार 570 है। इधर गड़बड़ी की जांच के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से डीजीपी व गृह सचिव से पत्राचार किया गया।

इसके बाद गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीजीपी को लिखे पत्र में विभाग द्वारा बताया गया था कि राज्य में अक्तूबर 2015 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू है। दो श्रेणियों के लाभुक एएवाइ और पीएचएच को अनुदानित दर पर अनाज उपलब्ध कराया जाता है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अधिनियम 2013 के वैसे लाभुक जो अनुदानित दर पर खाद्यान्न लेने के लिए पात्रता रखते हैं। वैसे लोगों को अनुदानित दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जनवरी 2021 से झारखंड खाद्यान्न योजना लागू है। इसमें प्रावधान है कि जैसे- जैसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत रिक्तियां होगी।
वैसे- वैसे झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से लाभुक ऑनलाइन स्थानांतरित होंगे। इसके लिए मानक भी निर्धारित है। सबसे पहला मानक पीवीजीटी वर्ग है। अर्थात उपलब्ध रिक्तियों में से सबसे पहले पीवीटीजी वर्ग को ही शिफ्ट किया जायेगा। लाभुकों के उनकी जाति का वेरिफिेकेशन एवं सुधार करने के लिए सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारी को लॉगइन आइडी में सुविधा प्रदान की गयी है।

राज्य में गड़बड़ी की बात सामने आने पर डीसी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी से विभाग को स्पष्टीकरण प्राप्त हुआ था। जिससे विभाग को जानकारी मिली कि डीएसओ लॉगइन का दुरूपयोग कर रात्रि आठ बजे के बाद जाति बदला गया है। इसके साथ ही एक ही दिन में अत्यधिक संख्या में जाति बदले और कार्ड तैयार किया गया है। जब मामले में एनआइसी से स्पष्टीकरण पूछा गया।
तब उनके द्वारा बताया गया कि लॉगइन के आइडी, पासवर्ड और ओटीपी आवश्यक है। सॉफ्टवेयर के द्वारा सिर्फ उपयोगकर्ता को लॉगइन आइडी पता चलता है। जिसे डिकोड भी नहीं किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति सिस्टम का गलत उपयोग नहीं कर सकता है। इसलिए मामले में स्वतंत्र रूप से जांच की आवश्यकता है। इस तरह से स्पष्टीकरण के बाद विभाग के अधिकारी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि जिला के द्वारा एनआइसी और एनआइसी के द्वारा एक दूसरे पर गड़बड़ी को लेकर दोष लगा रहे हैं। इसलिए मामले की गहराई से जांच की आवश्यकता है।

n4998394161684135455862d0d64e8955df86ddbe9c74b332b6dcb7a64f444107ec2dc0248cc4d240544b92
खरगे पर 100 करोड़ का मानहानि केस, बजरंग दल पर गलत बयान देने पर कोर्ट ने भेजा समन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बजरंग दल पर बयान देकर अब फंसते दिख रहे हैं। खरगे को बजरंग दल के मानहानि मामले में समन जारी हुआ है। संगरूर की जिला अदालत के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रमनदीप कौर ने सौ करोड़ रुपये के मानहानि केस में खरगे को समन जारी किया है।

हिंदु सुरक्षा परिषद बजरंग दल हिंद के संस्थापक हितेश भारद्वाज ने संगरूर कोर्ट में मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ सौ करोड़ रुपये मानहानि की याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बजरंग दल की तुलना देश विरोधी संगठनों से करते हुए मानहानि की है।
हितेश ने कहा कि खरगे ने एक रैली में कहा था कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने पर बजरंग दल या अन्य देश विरोधी संगठन जो समाज में नफरत फैलने का काम करते हैं पर पाबंदी लगाई जाएगी। इसके विरोध में हितेश भारद्वाज ने संगरूर अदालत में मानहानि का केस दायर किया है।

केस पर सीनियर डिवीजन जज रमनदीप कौर ने मल्लिकार्जुन खरगे को समन जारी करते हुए दस जुलाई 2023 को संगरूर अदालत में तलब किया है। यह जानकारी हितेश भारद्वाज द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को माननीय अदालत ने समन जारी किया है।

021714c0d2b4cf8bac3ce5f10dd1974a10c9769440c0047e7a88bf99a1764560.0
सेल्फी बना 2 छात्र की मौत की वजह, घर में पसरा मातम, जाने पूरी ख़बर

जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत जिलिंगगोड़ा डैम में नहाने के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में दो छात्र डूब गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को नदी से बाहर निकाला गया पर तब तक दोनों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय शोभित सिंह और 16 वर्षीय श्ववराज कुमार के रुप में की गई। श्वराज कुमार मानगो डिमना रोड के न्यू सुभाष कॉलोनी का रहने वाला था जबकि शोभित सिंह बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लक्ष्मी नगर का रहने वाला था। शोभित एमएनपीएस में 12वीं का छात्र था। शोभित के मामा पवन सिंह ने बताया कि वह सुबह छह बजे घर से क्रिकेट खेलने की बात कहकर निकला था। सात बजे उन्हें खबर मिली की वह नदी में डूब गया है। सूचना पाकर सभी जिलिंगगोड़ा डैम पहुंचे जहां उसके शव को बाहर निकाला गया।

श्वराज और शोभित अपने छह दोस्तों के साथ जिलिंगगोड़ा में नहाने गया था। नहाने के दौरान शोभित सेल्फी लेने लगा। इतने में उसका पैर फिसला और वह नदी के गहरे पानी में चला गया। श्वराज भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा पर वह भी गहरे पानी में चला गया। इधर, घटना की सूचना पाकर गम्हारिया पुलिस मौके पर पहुंची और दो घंटे की मेहनत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भिजवा दिया है।

c57532364f767aa17682b2f9e70389c04175d84f0d4d91cfbc6fa65665f61a4d.0
कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के इंजन में लगी भीषण आग, लोको पायलट ने कूदकर बचाई जान

साहिबगंज : गोड्डा के ललमटिया में स्थित कोयला खदान से कोयला लेकर पश्चिम बंगाल के फरक्का जा रही मालगाड़ी के इंजन में भीषण आग लग गयी। घटना कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पुराना पलासबोना के करीब की बतायी जा रही है। आग लगने के कारण रेलवे को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। एमजीआर लाइन होते हुए कोयला से लदी मालगाड़ी फरक्का एनटीपीसी जा रही थी। इसी दौरान कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पुराना पलासबोना गांव के पास किसी कारणवश इंजन में आग लग गई एवं इंजन धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान लोको पायलट ने गाड़ी को खड़ाकर कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी एमजीआर रेलवे प्रबंधन को दे दी गई है। रेलवे के अधिकारी एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारण की जांच पड़ताल की जा रही थी। घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों मशकक्त के बाद आग पर काबू पाया। मालगाड़ी के इंजन में लगी आग को देखने आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी हद तक आग पर काबू पा लिया।

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से मालगाड़ी के इंजन में आग लगी थी। बड़हरवा से रेलवे पुलिस और टेक्निकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग लगने की जांच कर रही है। इस घटना में पूर्वी रेलवे बोर्ड को करोड़ों रुपए के नुकसान होने की आशंका है, क्योंकि इंजन चालू अवस्था में था, हालांकि, बड़ी घटना घटते बच गई है।

JSR QRT
जमशेदपुर : धतकीडीह में दो गुटों में झड़प के बाद पथराव, क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह कम्यूनिटी सेंटर के पास दो गुटों में झड़प के बाद पथराव की घटना हुई. मौके पर हड़कंप सा मच गया. हालांकि सूचना मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले को काबू में किया. मौके पर क्यूआरटी को भी तैनात किया गया है. फिलहाल मामला शांत है. मिली जानकारी के अनुसार धतकीडीह मुखी बस्ती में कुछ युवक अपने रिश्तेदार के घर घूमने आए थे. सभी कम्यूनिटी सेंटर के पास चाय पी रहे थे. तभी मौके पर दूसरे गुट के युवकों के साथ बहस शुरू हो गई. थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. मुखी बस्ती के युवक जान बचाकर भागे और पथराव शुरू कर दी गई. जवाब में दूसरे गुट ने भी पथराव शुरू कर दिया. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है.

IMG 20230514 WA0002
गुमला : दंपती की टांगी से काटकर हत्या, चचेरे भाई ने दिया घटना को अंजाम

गुमला : पालकोट थाना स्थित डहूपानी पंचायत के बाजरा गांव निवासी दंपती राजू खड़िया (45) व उसकी पत्नी आशा देवी (40) की टांगी से काटकर हत्या कर दी गयी है। चचेरे भाई लियुस खड़िया (55) ने दोनों को बेरहमी से काट डाला। हत्या करने के बाद लियुस गांव से फरार है। लियुस ने 30 साल पहले राजू की मां की भी हत्या कर दी थी, जिसके लिए वह जेल में था और अभी वह जमानत पर जेल से बाहर था। बताया जा रहा कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। घटना रविवार तड़के तीन बजे की है। सुबह में पालकोट पुलिस को सूचना मिलने पर एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी व थानेदार अनिल लिंडा दल-बल के साथ गांव पहुंचे। दंपती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि राजू खड़िया 26 सालों से चंडीगढ़ में रह रहा था। वह छह दिन पहले गांव आया था। राजू खड़िया व लियुस खड़िया के बीच गुरुवार को कुसुम के पेड़ में लाह काटने के दौरान झगड़ा हुआ था। इस दौरान लियुस खड़िया ने राजू को मारने के लिए दौड़ाया था। उस समय राजू ने भागकर जान बचायी थी।

मृतक की मां की भी हुई थी हत्या

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 30 वर्ष पूर्व राजू खड़िया की मां की भी लियुस खड़िया ने हत्या कर दी थी। उस मामले में उसे जेल भेज दिया गया था। इसी डर से राजू खड़िया चंडीगढ़ में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। मृतक दंपती के तीन‌ बेटे व दो बेटी हैं। सभी गांव में ही रहते हैं।

b7610a5f98a54b9776c1796fd411fd78106d44e2e9e30bcdbed569eb079f53e0.0
खरखाई नदी में छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या, शव बरामद नहीं, जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टोल ब्रिज से खरखाई नदी में एक 19 वर्षीय युवक गौतम साधु ने छलांग लगा कर आत्महत्या की। आत्महत्या किए जाने का कारण नहीं पता चला है और युवक का शव भी अभी तक बरामद नहीं हो सका है। मिली जानकारी के अनुसार युवक आदित्यपुर भाटिया बस्ती का रहनेवाला है। सूचना मिलते ही परिवार वाले स्तंभ हो गए है। आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव की तलाश में जुट गई है। शव अभी तक बरामद नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि युवक का मोबाइल टोल ब्रिज से बरामद किया गया है। परिवार वालों का कहना है कि शनिवार को युवक के दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था, जिसको लेकर परिजनों ने उसे डांटा था। फिलहाल पुलिस युवक को ढूंढने में जुटी है। घटना के बाद आसपास के लोगों में मायूसी छा गई है। बताया जा रहा है कि युवक बेहद ही मिलनसार किस्म का था और आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में किसी उधोग में कार्य कर रहा था। युवक अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

error: Content is protected !!