एक नई सोच, एक नई धारा

चाईबासा: विस्फोटक सामग्री के साथ छः नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन से आखिरकार पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भाकपा माओवादी प्रतिबंधित नक्सली संगठन के शीर्ष नेताओं के इशारे पर विस्फोटक सामग्री पहुंचाने वाले एवं संगठन के आधा दर्जन सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तार किया है।

bdfb734cdeefe83b100cc4b6eeface2610ace40264a57fb8003e1ff58eb1b6f7.0

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को सूचना मिली थी, इसी सूचना के सत्यापन के लिए प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के कमाण्डर को विस्फोटक सामग्री पहुँचाने वाले भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। इस टीम के सदस्यों ने संदेह होने पर बारीपोखरी जाने वाले सड़क पर नाकाबंदी कर बोंज हेम्ब्रम उर्फ किशुन हेम्ब्रम को दौड़ाकर पकड़ा। पकड़े गये प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सदस्य के पास से पुलिस को लक्षित कर विष्फोट किये जाने वाले IED ब्लास्ट के लिए प्रयुक्त दो (02) डेटोनेटर एवं दो (02) जिलेटिन बरामद हुआ।
इसके निशानदेही के आधार पर इसके अन्य सहयोगी 1) डुबराज हेम्ब्रम उर्फ डुबराज 2) तुरी देवगम 3) पालसिंह हेम्ब्रम को भी आईडी ब्लास्ट हेतु प्रयुक्त किये जाने वाले डेटोनेटर और जिलेटिन के साथ गिरफ्तार किया गया। डेटोनेटर एवं जिलेटिन के साथ पकड़े गये चारों व्यक्तियों द्वारा अपने स्वीकारोक्ती बयान में बताया गया कि ये प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य है एवं भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व / कमाण्डर के निर्देशानुसार उन्हें विस्फोटक सामग्री पहुँचाते हैं।

ee6a901a41d4311992c10bbb55ff2123d937325c6d37b618eb2bcc5fdabb0705.0

एक अन्य सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक प० सिंहभूम, चाईबास के द्वारा गठित टीम द्वारा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रेंगड़ाहातु में छापामारी कर प्रतिबंधित संगठन भाकपा भाकपा माओवादी के मिलिसिमा कमाण्डर 1) दामु कोड़ा उर्फ जुड्डु कोड़ा 2) बिरसिंह उर्फ छोटा कोड़ा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार माओवादियों द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में यह स्वीकार किया कि वे 12 फरवरी2023 को टोन्टों थाना क्षेत्र के चिरुईइकीर टोला में सड़क निर्माण में लगे वाहन को तेल छिड़कर जलाने एवं जनवरी 2022 में तुम्बाहाका जंगल में, दिसम्बर 2022 को रेंगड़ाहातु के कोचाबाद जंगल में एवं जून 2021 में रँगड़ाहातु के सिमी लोहार गौरुवांग जंगल में पुलिस पार्टी के साथ हुई मुठभेड़ में दस्ता के सदस्यों के साथ शामिल है।

गिरफ्तार माओवादियों के नाम:

1) बॉज हेम्ब्रम उर्फ किशुन हेम्ब्रम, पिता काटे हेम्ब्रम, सा०- तुम्बाहाका
2) डुबराज हेम्ब्रम उर्फ डुबराज पिता जयपाल हेम्ब्रम, सा०- तुम्बाहाका
3) तुरी देवगम, पिता- मांगता देवगम, सा0- सारजोमबुरु
4) पालसिंह हेम्ब्रम, पिता कयरा हेम्ब्रम, सा० तुम्बाहाका
5) दामु कोड़ा उर्फ जुडु कोड़ा, उम्र 35 वर्ष, पिता- श्रीधर कोड़ा, सा०- रेंगडाहातु, टोला मुंडासाई
6) बिरसिंह उर्फ छोटा कोड़ा, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता शितल उर्फ बेहरा कोड़ा, दोनों सा0- रेंगड़ाहातु टोला मुण्डा साई, सभी थाना- टोन्टों, जिला- प० सिंहभूम

जब्त सामान:

1) डेटोनेटर- 5
2) जिलेटिन- 5
3) मोटरसाइकिल- 1

आदित्यपुर: भाजपा नेता के घर घुसकर पत्नी एवं बच्ची से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ़्तार

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 13 राममड़ैया बस्ती से सटे शर्मा बस्ती में भाजपा नेता बबलू शर्मा के घर जबरन घुसकर पत्नी और बच्ची से मारपीट करने के आरोपी प्रदीप शर्मा को स्थानीय लोगों के प्रयास से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

1677330511392


घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी प्रदीप शर्मा ने बबलू शर्मा के घर में घुसकर इनकी पत्नी नीतू शर्मा और बेटी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट किया. घटना की जानकारी पत्नी द्वारा फौरन बबलू शर्मा को दी गई .जिसके बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता बबलू शर्मा के साथ भी आरोपी प्रदीप शर्मा ने मारपीट कर उन्हें भी घायल कर दिया. मामले के फौरन बाद स्थानीय आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रदीप शर्मा को हिरासत में ले लिया है और आगे मामले की जांच कर रही है. इधर घटना को लेकर पीड़िता नीतू शर्मा ने भी मारपीट किए जाने की लिखित शिकायत थाने में की है.

जिला प्रशासन का चला बुलडोजर, कालीमाटी रोड से हटाए गए अतिक्रमण

जमशेदपुर: जिला प्रशासन ने साकची कालीमाटी रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसकी शुरुआत ऑफिस के पास से की गई। इस दौरान सड़क किनारे रखे गए स्टाल, गुमटी एवं जिन दुकानदारों ने सड़क किनारे अपने सामान रखे थे उनको जब्त किया गया। प्रचार के लिए लगाए गए बोर्ड आदि को भी जब्त कर जेएनएसी के कार्यालय ले जाया गया। इसके अलावा जिन दुकानदारों ने सड़क तक अनैतिक निर्माण कर रखा था, उसको भी बुल्डोजर द्वारा तोड़ा गया। अतिक्रमण हटाने के लिए बुल्डोजर लेकर जिला प्रशासन और जेएनएसी के अधिकारी जब कालीमाटी रोड पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।

1677330048447
अतिक्रमित जगह को तोड़ते बुल्डोजर

उपायुक्त विजया जाधव के आदेश पर यह अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में एसडीओ पीयुष सिन्हा, प्रभारी डीएसपी यातायात कमल किशोर, विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के अलावा सिटी मैनेजर भी शामिल रहे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शनिवार को सुबह 11:00 बजे से शुरू हुई। आरडी टाटा गोलचक्कर तक अतिक्रमण हटाया गया है।

रोती ममता- नाबालिग ने किया माँ की हत्या

बहरागोड़ा: बड़शोल थाना क्षेत्र स्थित सांडरा पंचायत के छोटा धोडांगरी गांव में 17 वर्षीय पुत्र ने अपनी मां बैसागी मुंडा (55 वर्ष) की हत्या कर दी. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह पुलिस पहुंची और हत्या के आरोपी नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

1677221761177

पुलिस ने लाश को कब्जे में कर लिया है. हत्या के आरोपी बेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद में बेटे ने धारदार हथियार से अपनी मां की हत्या कर दी. थाना प्रभारी रामदयाल उरांव ने बताया कि आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक नाबालिग है. मामले की छानबीन जारी है.

0eb5d50b836c9ec974922df520279bae15813cbc886b61a6ba2ad13233c7d37c.0
एसएसपी ने किया साकची थाना का औचक निरीक्षण
1677221191452
आवश्यक निर्देश देते एस एस पी प्रभात कुमार

पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार देर रात साकची थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये. इससे थाना पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना में दर्ज मामलों की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों की गहनता से जांच करते हुए उन्होंने लंबित मामलों का निपटारा करने के आवश्यक निर्देश थाना प्रभारी संजय कुमार को दिये. इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में लगातार गश्ती बढ़ाने, बदमाशों पर नजर रखने के टिप्स भी दिये. थाना के निरीक्षण से एसएसपी कुल मिलाकर संतुष्ट दिखाई दिये.

89a38781a0d040b2f9f5ebdfef7bd9cd89ba2ba109ab48578308ec0419caca63.0
निरीक्षण करते एस एस पी प्रभात कुमार
तिलक चढ़ाने गए आदित्यपुर के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, चार घायल

जिला के आर आई टी थाना क्षेत्र के आदित्यपुर बाबाकुटी से गुरुवार की रात तिलक समारोह में शिरकत कर हाईवे पर घूमने निकले ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नंबर 26 के पांच युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए. इनमें 22 वर्षीय प्रिंस चौबे की इस दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

1677219149884

सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नंबर 26 के पांच युवक बाबा कुटी में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद मौज मस्ती करने के लिए निकले थे. जिसमें रात करीब 12 बजे तमाड़ थाना के देवड़ी मंदिर आसपास सड़क पर खड़े कंटेनर में कार की टक्कर हो गई, जिससे यह घटना घटी. घटना की सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट कॉलोनी में मातम छा गया. प्रिंस चौबे के पिता उमेश चौबे कारोबारी हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं कॉलोनीवासी घटनास्थल पहुंचे इधर तमाड़ पुलिस द्वारा मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने कार और कंटेनर को भी जब्त कर आगे मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

गृहमंत्री मंत्री अमित शाह को खालिस्तान समर्थक ने दी धमकी, फिर बदला बयान

खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देते हुए कहा कि उन्होंने खालिस्तान आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो उनका भी वही हश्र होगा, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का हुआ था। वहीं, इसके बाद अमृतपाल सिंह ने धमकी वाले बयान पर यू टर्न ले लिया। अमृतपाल ने कहा, मैंने गृह मंत्री को किसी तरह की धमकी नहीं दी। अमित शाह ने मुझे धमकी दी है। एजेंसियां मेरा कत्ल करवाना चाहती हैं। बता दें कि वारिस पंजाब दे कट्टरपंथियों का एक संगठन है जिसकी स्थापना एक्टिविस्ट दीप सिद्धू ने की थी, जिनकी पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

483d63e5a546271b441863889442f2eff7d136aa7c79fb4bdf0676f4155c3e78.0

अमृतपाल ने मोगा जिले के बुध सिंह वाला गांव में कहा था कि इंदिरा ने भी हमें दबाने की कोशिश की थी, क्या हश्र हुआ? अब अमित शाह अपनी इच्छा पूरी कर के देख लें। अमृतपाल ने कहा था, अमित शाह को कह दो कि पंजाब का बच्चा-बच्चा खालिस्तान की बात करता है। इंदिरा गांधी ने भी दबाया था, क्या नतीजा निकला सब जानते हैं। अमित शाह भी अपनी इच्छा पूरी कर लें। हम अपना राज मांग रहे हैं, किसी दूसरे का नहीं। गौरतलब है कि हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने खालिस्तान समर्थकों को खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पंजाब में खालिस्तान समर्थकों पर सरकार की नजर है।

बता दें कि 15 फरवरी को चमकौर साहिब के एक युवक बरिंदर सिंह को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उसने अमृतपाल के खिलाफ टिप्पणी की थी। आरोप है कि बरिंदर को किडनैप करके बुरी तरह पीटा गया था। युवक की शिकायत के बाद अमृतपाल उसके साथी लवप्रीत उर्फ तूफानी समेत 30 समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसी केस में तूफानी को अरेस्ट किया गया है। (साभार)

कदमा के लव ज़िहाद मामले में भाजपा नेता अभय सिंह और हिन्दू संगठनों ने गिरफ्तारी के लिए दिया अल्टीमेटम
IMG 20230224 WA0006
कदमा थाना में प्रदर्शन करते भाजपा नेता अभय सिंह एवं हिन्दू संगठन

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. भाटिया बस्ती की रहने वाली एक छात्रा को शादी करने के लिए धमकी दी जा रही है. धतकीडीह का युवक शब्बीर खान ने अपना नाम समीर कुमार बता कर छात्रा के साथ दोस्ती की. बाद में उसके साथ अनैतिक हरकत की और उसका वीडियो बना लिया. छात्रा ने जब उसका असली नाम शब्बीर खान जानने के बाद शादी से इनकार किया तो अब वीडियो वायरल कर शादी करने की धमकी दे रहा है.
शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी छात्रा को मिल रही है. इस मामले में हिंदू संगठन आगे आए हैं. विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता और भाजपा के नेता अभय सिंह परिजनों के साथ बुधवार को कदमा थाने पहुंचे. उनके साथ भाजपा के कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह भी थे. थाना प्रभारी से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है. इसके बाद कदमा थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है. शब्बीर खान को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है. हिंदू संगठनों ने इस मामले में कदमा थाने में प्रदर्शन भी किया.वहीं इस मामले को लेकर भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि जब से झारखंड सरकार बनी है तब से लव जिहाद के मामले मे राज्य में काफी बढे है. साथ ही कई मामले में उनकी हत्या की जा रही है और प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है.
इस मामले में राज्य सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. जिसके कारण इन लोगों का मनोबल बढ़ गया है. सरकार को इस मामले में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए. इसके बाद भाजपा नेता थाना प्रभारी से मिले और 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तार हो और उनके खिलाफ कानून समत कार्रवाई हो.इस अवसर पर अजय गुप्ता,रविंदर सिंह रिंकू, अरुण सिंह, पप्पू सिंह , अजय श्रीवास्तव , ललन चौहान, चितरंजन वर्मा,भूषण दीक्षित, अमरेंद्र मल्लिक, दशरथ चौबे,नीलकमल शेखर, डी विश्वास, विकास जायसवाल, संचित शर्मा , दीपू सिंह, कमल कुमार, रिंकू सरदार, सुमित श्रीवास्तव, सीमा जायसवाल, किशोर ओझा, नितिन त्रिवेदी, अशोक दुबे, गिरधारी सिंह, एस कार्तिक, लोकनाथ त्रिपाठी, पवन सिंह, पहाड़ सिंह, मोंटी अग्रवाल, देव भंडारी, राजू वाजपेयी , नीलकमल शेखर,जितेंद्र पटेल, गुड्डू सिंह, रीना चौधरी सहित सैकड़ों संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

IMG 20230224 WA0007
लव ज़िहाद मामले में मीडिया से बात करते अभय सिंह
हवस की आग क्यों
Screenshot 2023 0221 210801 1
डॉ. ऋषि अग्रवाल ‘सागर’ (झुंझुनूं, राजस्थान)

मुहब्बत होती रूह से रूह तक,
फिर ये हवस की आग क्यों?

साँसों का मिलन साँसों तक,
फिर ये दौलत की भूख क्यों?

अपनों से बनते रिश्ते अनेक,
फिर ये स्वार्थ की बोली क्यों?

मात-पिता से घर होता स्वर्ग,
फिर ये वृद्धाश्रम की राह क्यों?

बेटियों से महकता घर-आँगन,
फिर ये कन्या भूर्ण हत्या क्यों?

सबके खून का रंग हैं जब लाल,
फिर ये धर्म का महायुद्ध क्यों ?

दाल रोटी से जब होता गुजारा,
फिर ये ईर्ष्या, द्वेष के भाव क्यों ?

‘सागर’ ऋषि-संतों से मिलता ज्ञान,
फिर ये अज्ञानता का ढोंग क्यों ?

भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने किया तीसरी धारा का शुभारंभ
IMG 20230222 WA0030

आज तीसरी धारा न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा धनबाद प्रभारी अभय सिंह के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उन्होंने ने न्यूज़ पोर्टल को मोबाइल के माध्यम से खोलकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
मीडिया का कार्य निर्भीक होकर सच को जनता के सामने प्रस्तुत करने का दायित्व होता है और मैं तीसरी धारा के सम्पादक एवं पूरी टीम से उम्मीद करता हूँ कि वह निर्भीक होकर निष्पक्ष ख़बर को प्रसारित करेंगे और जनता के समक्ष सच को प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, तीसरी धारा के सम्पादक कुमार गौरव एवं तीसरी धारा के सदस्य मौजूद थे।

IMG 20230222 WA0029
error: Content is protected !!