एक नई सोच, एक नई धारा

पहाड़ से आ रही हवाओं ने झारखंड में बढ़ाई कनकनी, मैक्लुस्कीगंज का पारा 1.5 डिग्री, 4 दिन और सताएगी ठंड

n6468437831736399375887792e8de9961fa8f63704952616540263b2ed46d959391bafa2b60bc127d1462f

पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने झारखंड में कनकनी बढ़ा दी है. 20 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. मिनी लंदन कहे जाने वाले झारखंड के मैक्लुस्कीगंज का तापमान इस सीजन में पहली बार 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया है.

मौसम विभाग ने कहा है कि अभी 4 दिन तक लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी. अगले कुछ दिनों तक हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना होगा. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से 4 जिलों को छोड़कर झारखंड का तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है.

IMG 20240309 WA00283

मैक्लुस्कीगंज में प्रचंड रूप दिखा रहा है ठंड

राजधानी रांची के खलारी प्रखंड के मैक्लुस्कीगंज में ठंड प्रचंड रूप दिखा रहा है. वर्ष 2025 में पहली बार यहां का तापमान लुढ़ककर 1.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है. गुरुवार को यहां का उच्चतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. गोर्डन गेस्ट हाउस के निदेशक नेल्शन पाल गोर्डन ने यह जानकारी दी है.

झारखंड के शहरी क्षेत्रों का भी तापमान गिरा

झारखंड के शहरी क्षेत्रों में भी ठंड का असर देखा जा रहा है. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री हो गया है. लातेहार का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, तो गुमला का 9.3 डिग्री और सरायकेला-खरसावां एवं लोहरदगा का न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है. 4 जिलों (पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज) को छोड़कर राज्य के सभी 20 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है.

झारखंड के 24 जिलों का न्यूनतम तापमान यहां देखें

देवघर : 09 डिग्री सेंटीग्रेड
धनबाद : 09 डिग्री सेंटीग्रेड
दुमका : 09 डिग्री सेंटीग्रेड
गिरिडीह : 08 डिग्री सेंटीग्रेड
गोड्डा : 10 डिग्री सेंटीग्रेड
जामताड़ा : 09 डिग्री सेंटीग्रेड
पाकुड़ : 10 डिग्री सेंटीग्रेड
साहिबगंज : 10 डिग्री सेंटीग्रेड
कोडरमा : 07 डिग्री सेंटीग्रेड
चतरा : 07 डिग्री सेंटीग्रेड
गढ़वा : 07 डिग्री सेंटीग्रेड
लातेहार : 07 डिग्री सेंटीग्रेड
लोहरदगा : 08 डिग्री सेंटीग्रेड
पलामू : 07 डिग्री सेंटीग्रेड
बोकारो : 08 डिग्री सेंटीग्रेड
रामगढ़ : 07 डिग्री सेंटीग्रेड
हजारीबाग : 08 डिग्री सेंटीग्रेड
रांची : 08 डिग्री सेंटीग्रेड
खूंटी : 09 डिग्री सेंटीग्रेड
गुमला : 08 डिग्री सेंटीग्रेड
पूर्वी सिंहभूम : 10 डिग्री सेंटीग्रेड
सरायकेला : 09 डिग्री सेंटीग्रेड
पश्चिम सिंहभूम : 07 डिग्री सेंटीग्रेड
सिमडेगा : 06 डिग्री सेंटीग्रेड
11 जिलों में घने कोहरे का कहर

IMG 20240309 WA00273

मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के 11 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किाय था. जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया था, उसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है :

गढ़वा
पलामू
चतरा
हजारीबाग
कोडरमा
गिरिडीह
देवघर
दुमका
गोड्डा
साहिबगंज
पाकुड़