जमशेदपुर | 14 फरवरी, 2026
आज से ठीक सात साल पहले, 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुआ कायराना हमला देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती था। लेकिन भारत ने न केवल उस चुनौती को स्वीकार किया, बल्कि उसका डटकर जवाब भी दिया। आज उस हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की याद में पूरा लौहनगरी नतमस्तक दिखा।
गोलमुरी अमर ज्योति स्मारक पर उमड़ा जनसैलाब
जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित अमर ज्योति स्मारक पर आज ‘सेवा ही लक्ष्य (युवा शक्ति)’ संस्था के तत्वावधान में एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और मोमबत्तियाँ जलाकर की गई।

नारों से गुंजायमान हुआ वातावरण
संस्था के संस्थापक पीयूष ठाकुर ने ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ युवाओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि पुलवामा का दिन हमें उन बहादुर जवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना ‘आज’ हमारे ‘कल’ के लिए न्यौछावर कर दिया।
पूर्व सैनिकों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व सैनिकों की टीम का विशेष मार्गदर्शन रहा। इसके साथ ही शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई:
- श्री शंकर कर्मकार (मंडल अध्यक्ष, जेडीयू बिरसानगर)
- बिकास कुमार डे (अध्यक्ष, युवा शक्ति)
- सुनील कुमार प्रसाद जी (संरक्षक)
- श्रीमती रेणुका कालिंदी (अध्यक्ष, महिला इकाई)
- नारायण साहु एवं संस्था के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी।
एकजुटता का संदेश
कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संस्था के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे, यही उन वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
निवेदक: सेवा ही लक्ष्य संस्था (युवा शक्ति), जमशेदपुर महानगर, झारखंड।
तीसरी धारा का नज़रिया: ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सेना के प्रति सम्मान करना सिखाते हैं। ‘सेवा ही लक्ष्य’ की यह पहल सराहनीय है।











