
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर के सिख प्रतिनिधियों ने भाजपा नेता अभय सिंह के जेल से बाहर आने के बाद उनके कार्यालय में उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने कहा कि अभय सिंह शुरू से अपनी विचारधारा के साथ रहें हैं और उन्हें उसी बात की सजा दी गयी। सत्य के साथ खड़े रहने और गलत का मुखर रूप से विरोध करने के लिए उन्हें साजिश के तहत फँसाया गया था, लेकिन उच्च न्यायालय पर हमें पूर्ण भरोसा था और न्यायालय के फैसले ने हमारे भरोसे को और मजबूत किया है। (जारी…)


इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि अभय की जनमानस के नेता हैं और अभय सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान लोगों का हुजूम इस बात का साक्षी है। जिस तरह से भगवान श्री राम वनवास जाने से पहले दशरथ पुत्र राम थे लेकिन वनवास से लौटने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हो गए ठीक उसी प्रकार अभय सिंह जी जेल जाने से पहले भाजपा नेता एवं हिन्दू नेता के रूप में जाने जाते थे लेकिन वनवास की तरह जेल से आने के बाद वो हिन्दू हृदय सम्राट के रूप में जाने जा रहें हैं। जेल का यह सफर हिन्दू नेता या भाजपा नेता से हिन्दू हृदय सम्राट बनने का था। हमें इसे सकारात्मक रूप से लेना चाहिए और आगे भी अभय सिंह जी के लिए सकारात्मक रूप से कार्य करते रहना है। (जारी…)


इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री चंचल भाटिया ने अभय सिंह का अभिनंदन करते हुए कहा कि अभय सिंह हिन्दू शेर है और हिंदुत्व के सवालों पर पूरे झारखण्ड में अभय सिंह की तरह खड़े रहने वाला शायद ही कोई और नेता होगा। उन्हें साजिशों के तहत जिस तरह से फंसाया गया वह जमशेदपुर की जनता से छुपी हुई नहीं है और न्यायालय ने उन सभी साजिशकर्ताओं के साजिशों पर पानी फेर दिया है। अभय सिंह जनता के बीच कितने लोकप्रिय हैं यह उनकी रिहाई के दिन ही देखने को मिल गया। जनता उन्हें अपने घर का समझती है। इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से सतबीर सिंह सोमू, रविंदर सिंह रिंकू, चंचल भाटिया सहित कई सिख युवा कार्यकर्ता शामिल थे।