एक नई सोच, एक नई धारा

सिख समाज ने भाजपा प्रत्याशी के प्रचार प्रसार में जन सम्पर्क अभियान चलाया, कहा – सिख समाज मोदी का ऋणी है

IMG 20240519 WA0033
IMG 20240519 WA0032

जमशेदपुर : आज सिख समाज की ओर से साकची मार्किट में 2024 जमशेदपुर लोकसभा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो की पक्ष में जोरदार तरीके से प्रचार प्रसार किया गया। झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिखों के हित में किए गए कार्यों की उल्लेख करते हुए साकची बाजार में घूम घूम कर पंपलेट वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में पंपलेट वितरण करते हुए साकची भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया।

IMG 20240309 WA00281 1

इस अवसर पर गुरदीप सिंह पप्पू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के लिए अद्भुत कार्य किए हैं, जो ऐतिहासिक है और सिख समाज इसके लिए मोदी का ऋणी है। मौके पर सीताराम डेरा गुरुद्वारा के पूर्व मुख्य सलाहकार और समाजसेवी परमजीत सिंह सबलोक चन्नी ने बीजेपी को 400 पार करने का नारा लगाया। चन्नी का कहना है कि 1984 में कांग्रेस का नरसंहार सिखों के ना भूलने वाली घटना है। मोदी ने सिखों के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोल कर स्वतंत्र इतिहास का उल्लेखनीय काम किया, बाल दिवस कि उपलब्धी जो किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं की। किसानों के मुद्दे को विपक्ष ने तूल दे कर सिखों को उकसाने का काम किया इसलिए सिखों को एक तरफा वोट बीजेपी को ही करना चाहिए।

IMG 20240309 WA00271 1

सिखों के समूह ने साकची बाजार में मोदी और जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में दुकान दुकान जा कर हैंडबील बांटा और मोदी जिंदाबाद, विद्युत वरण महतो जिंदाबाद, बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाए और विधुत वरन महतो को वोट देने की अपील की।
इस अवसर पर सिख भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिख समाज के लिए किए गए हितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को भारी से भारी मतों से जीताने की अपील की।

IMG 20240519 WA0030

वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के अल्पसंख्यक मोर्चा के सहप्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने प्रधानमंत्री के दस साल के कार्यकाल में हुए कार्यों को बताते हुए कहा कि विगत 10 सालों में जो कार्य मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है वह कार्य उनसे पहले की सरकार ने नहीं किया और यही कारण है कि आज भारत पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई हुई है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिखों को विशेष रूप से मान और सम्मान दिया है, इन्हीं के कार्यकाल में गुरु गोविंद सिंह जी का 350 वीं जयंती को ऐतिहासिक तरीके से मनाया गया। लंगर घर में लंगर खिलाने जैसा पुण्य कार्य प्रधानमंत्री मोदी जी से पहले किसी प्रधानमंत्री ने इस तरह नहीं किया। उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा है जिसे पूर्ण करने में सिख समाज उनके साथ है और विद्युत वरण महतो को विजय बनाकर हम सभी को मोदी जी का साथ देना है, देश को मजबूत बनाना है।

IMG 20240309 WA00261 1

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सीतारामडेरा के प्रधान हरजिंदर सिंह, सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, रविंदर सिंह रिंकु, जोगेंद्र सिंह जोगी, और सिख समाज से गुरबख्श सिंह गच्छी, अमरजीत सिंह धांजल अवतार सिंह सोय, जसवंत सिंह, सुरजीत सिंह सबलोक, हरजिंदर सिंह, संत्ता सिंह, कश्मीर सिंह सिरा, जस्मैर सिंह जस्सी, चंचल भाटिया, जसप्रीत सिंह, अभिषेक वोरा, पृथपाल सिंह, दलजीत सिंह बाबू,, कंवलजीत सिंह विन्नी
रंधीर सिंह, जसवंत सिंह भोमा, गच्छी विल्कु, इंद्रजीत सिंह बीटू, सरताज सिंह आदि उपस्थित थे।