जमशेदपुर : साकची स्थित गुरु नानक मध्य विद्यालय में शुक्रवार को बाल मेला का आयोजन धूमधाम से किया गया। जहाँ स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने अपना हुनर दिखाते हुए एक से बढ़कर एक कार्यकलापों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर कई व्यंजन के स्टॉल तथा गेम के स्टाल लगाए गए थे, जिसमे बच्चों ने जमकर मौजमस्ती की। (जारी…)
जिले की अंचल शिक्षा अधिकारी (बीईओ) तेजिंदर कौर तथा जिला शिक्षा विभाग की क्लस्टर संसाधन अधिकारी (सीआरपी) राखी जायसवाल ने बाल मेला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर बच्चों की हौसला आफजाई की। (जारी…)
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची के पदाधिकारी जिसमें मुख्य रूप से ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, वरीय उपाध्यक्ष सतनाम सिंह घुम्मन, महासचिव परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी, उच्च विद्यालय के सचिव सुखविंदर सिंह निक्कू, त्रिलोचन सिंह तोची, मनोहर सिंह मित्ते, बलबीर सिंह और जसपाल सिंह जस्से भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। बाल मेला को अति सफल बनाने में गुरु नानक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष सिंह सहित अन्य तमाम शिक्षक – शिक्षिकाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।
जमशेदपुर : बारीडीह बस्ती के छठ घाटों का आज भाजपा नेता अभय सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें बारीडीह स्थित जिला स्कूल घाट, निराला पथ घाट, लोहिया पथ श्याम सुंदर समिति घाट, क्रिश्चियन कॉलोनी नदी घाट, भोजपुर कॉलोनी घाट एवं अन्य घाटों का दौरा किया गया। इस दौरान भाजपा नेता अभय सिंह ने निजी रूप से जेसीबी और मजदूरों को लगाकर छठ घाट की साफ सफाई एवं आने जाने वाले रास्ते की यथोचित मार्ग निर्मित करने के कार्य का शुभारंभ किया। (जारी…)
भाजपा नेता अभय सिंह बारीडीह जिला स्कूल पहुँच कर जेसीबी की पूजा अर्चना की और छठ घाट के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शनिवार तक घाट से सम्बंधित सभी कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए और छठ व्रतियों एवं भक्तगण को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। भाजपा नेता अभय सिंह ने इस दौरान कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं संग मिलकर श्रमदान किया जा रहा है और रास्ते की दयनीय स्थिति को देखकर उसमें मिट्टी भरने का भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमलोगों का उद्देश्य है भक्तगण को किसी भी तरह की परेशानी न हो और इसके लिए बस्ती वासियों के द्वारा बताए जा रहे कार्य को ध्यान में रखते हुए पूर्ण करने की कोशिश की जा रही है। (जारी…)
घाट निर्माण के कार्य के लिए नरेश अग्रवाल को संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। इन्ही के देखरेख में तीन दिन में सभी कार्य पूर्ण किये जायेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता अभय सिंह के साथ सुमित श्रीवास्तव, रविंदर सिंह रिंकू, राजेश त्रिपाठी, गिरधारी सिंह, चन्द्रशेखर राव, नीलेश सिंह, सबूर दास, बन्टी सिंह, कन्हैया पुष्टि, दुर्गेश शर्मा, अनिल पॉल, अंकित शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, विवेक, विक्की सिंह समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 नवंबर के दिन झारखंड की धरती में जन्मे महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के दिन विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा कई स्थानों पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। कई स्थानों पर भगवान बिरसा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की गई। सोनारी प्रखंड स्थित सिद्धूकान्हो बस्ती में स्थापित भगवान बिरसा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बच्चों और बस्तीवालों के बीच चाकलेट और मिठाई वितरण किया गया। (जारी…)
ज्ञात हो कि इसी दिन को झारखंड स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा विहिप के द्वारा इसे पूरे भारत वर्ष में जनजातीय गौरव दिवस के रूप मे मनाया जाता है। कार्यक्रम मे कदमा प्रखंड मंत्री प्रदीप सिंह, सेवा प्रमुख आकाश राज, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, विहिप सदस्य राजेश कुमार, घाटशिला संगठन मंत्री सुभाष चटर्जी के अलावा प्रचार प्रसार प्रमुख उत्तम कुमार दास उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : कोल्हान में सिखों की सिरमौर संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी कोल्हान ने सिखों से कहा है कि 27 नवंबर को सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाशपर्व के मौके पर समूह साध-संगत गुरु महाराज के सम्मान में अपने घरों में दीपमाला अवश्य करें साथ ही साथ नगरकीर्तन को लेकर जरुरी दिशा-निर्देश भी जारी किया गया। बुधवार को साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व गुरचरण सिंह बिल्ला, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंदर सिंह छिन्दे और सुखविंदर सिंह राजू ने दिशा-निर्देश लिखित पोस्टर जारी किया जो की अन्य गुरुद्वारा कमिटियों को सम्प्रेषित कर दिया जायेगा।
29 नवंबर को टुइलाडुंगरी में अमृत संचार, 30 नवंबर को साकची में सेंट्रल दीवान
सीजीपीसी अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह ने बताया कि कोल्हान की सिख संगत से विनती है कि गुरु महाराज के सम्मान में प्रकाशोत्सव पर हर घर में दीपमाला कर माहौल को प्रकाशमय बना दें। उन्होंने कहा, 29 नवंबर को टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में अकाली दल द्वारा दोपहर एक बजे से अमृत संचार आयोजित किया जायेगा जबकि 30 नवंबर को साकची गुरुद्वारा साहिब में सेंट्रल दीवान आयोजित किया जायेगा। भगवान सिंह ने विभिन्न धार्मिक संस्थाओं और संबंधित गुरुद्वारा कमिटियों से आग्रह किया है कि गुरु महाराज के स्वागत को अपने क्षेत्र में 22 फिट ऊँचा तोरण द्वार बनाये ताकि पालकी साहिब की सवारी को पार होने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। (जारी…)
चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि नगरकीर्तन के दौरान किसी भी प्रकार की आतिशबाजी करने से बचें साथ ही साथ सख्त हिदायत है कि कोई भी सज्जन नशा करके नहीं आये, पकडे जाने पर सख्त कार्यवाई की जाएगी। महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला ने नगरकीर्तन के सफल आयोजन को लेकर सीजीपीसी काफी गंभीर है और शोभायात्रा केवल और केवल संगत के सहयोग से ही सफलतापूर्वक संपन्न होगी। उन्होने बताया की पालकी साहब के सजावट, देखरेख और निगरानी की जिम्मेदारी तरनप्रीत सिंह बन्नी को दी गयी है। अमरजीत सिंह ने बताया कि नगरकीर्तन के ट्रैफिक नियंत्रण की सेवा का जिम्मा प्रधान अमरीक सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल सिख नौजवान सभा निभाएगी। प्रधान भगवान सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह ने विशेषतौर पर बीबियों से निवेदन किया है कि प्रकाशोत्सव पर आभूषण न धारण करें। सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की अगुवाई प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, सुखजीत कौर, महासचिव सुखवंत कौर और परमजीत कौर करेंगी। (जारी…)
27 नवंबर को बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा से निकलने वाले नगरकीर्तन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बार सीजीपीसी एक नया प्रयोग करने जा रही है। जिसके तहत जमशेदपुर के इतिहास में पहली बार पालकी सहिब के पीछे रस्से की सेवा इस दफा अमृतधारी सिख बीबियां करेंगी। शुक्रवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने बताया है कि इस बार अमृतधारी सिख बीबियां पालकी साहिब के पीछे संगत को कतारबद्ध रखने के लिए रस्से की सेवा करेंगी। यह निर्णय महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने तथा महिलाओं की धार्मिक समागमों के प्रति और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिया गया है। उन्होंने कहा की उक्त सेवा करने की इच्छुक बीबियां सीजीपीसी कार्यालय में संपर्क कर सकती है, शर्त यही है कि उनका अमृतधारी होना अनिवार्य है।
राँची : झारखंड प्रदेश काँग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त कमिटी में शहज़ाद क़ुरैशी को सचिव मनोनीत किया गया है। प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेदारी देने के लिए शहज़ाद क़ुरैशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, झारखंड प्रभारी उमैर खान, प्रदेश अध्यक्ष मंज़ूर अंसारी का शुक्रिया अदा किया और पार्टी एवं राष्ट्रीय हितों के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। (जारी…)
शहज़ाद क़ुरैशी को प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग में सचिव बनाये जाने पर मुजीब क़ुरैशी, सौरभ दत्ता, दीपेश पाठक, मोहम्मद तारिक, अखौरी अविनाश कुमार, जुबैर अहमद, शाहिद राजा, मोबिन आलम, इबरार उल हक, विनय मिंज ने बधाई दी है।
जमशेदपुर : आज रौशनी के त्योहार दिवाली के मौके पर जावेद हबीब सैलून कदमा एवं दुर्गादास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से ओल्ड एज होम आशीर्वाद भवन के बुजुर्गों के संग दिवाली मनाई गई। जावेद हबीब की टीम के द्वारा सभी बुजुर्गों को मुफ्त सेवाएं दी गई जो पिछले साल भी की गई थी। (जारी…)
इस अवसर पर ओल्ड एज होम के बुजर्गों की हेयरकटिंग, शेविंग, कलरिंग, फेशियल, नेल कटिंग, की सेवाएं प्रदान की गई। 80 वर्षीय के ऊपर की वृद्ध महिलाओं ने जिंदगी में पहली बार फेसियल कराई। उन्होंने दिवाली को यादगार बनाने के लिए जावेद हबीब सैलून कदमा की टीम का धन्यवाद किया और अपना आशीर्वाद दिया। (जारी…)
दुर्गादास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। परिसर में रंगोली बनाई गई और बुजुर्गों के संग दिवाली के पटाखे जलाए गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह, सौरभ दत्ता, डॉ शाज़िया परवीन, शहज़ाद क़ुरैशी, सुनीता, प्रभा, आर्यन, आदिल, प्रिया, तक़ब्ससुम उपस्थित थे।
जमशेदपुर : रविवार को संध्या 6:00 बजे से बिष्टुपुर स्थित हिंदू पीठ प्रांगण में जमशेदपुर के सनातन हिंदू धर्म रक्षकों के सम्मान में एक सम्मान समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया एंव विशेष आरती गणपति जी की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिंभूम विभाग संघ चालक अभय सामंत उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए जमशेदपुर के हिंदू हृदय सम्राट के नाम से विख्यात भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म के संवर्धन, संरक्षण एवं मान बिंदुओं की रक्षा के लिए एक बार क्या हम सब अनेकों बार जेल जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की हिंदू विरोधी नीतियां हिंदू समाज को अपमानित एवं कमजोर करने का प्रयास एवं षड्यंत्र प्रशासन के माध्यम से किया जा रहा है। आज आवश्यकता है कि हम सब सक्रिय लोग हिंदू समाज का नेतृत्व करें एवं हिंदू समाज को संगठित कर अपने खिलाफ हो रहे षडयंत्रों का मुंहतोड़ जवाब दें। (जारी…)
कार्यक्रम का संचालन हिंदू पीठ के संस्थापक अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन हिंदू पीठ के कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, बजरंग दल के विभाग संयोजक जनार्दन पांडे, वनवासी कल्याण केंद्र के रामनाथ सिंह, विश्व हिंदू परिषद के भगवान सिंह, देवेंद्र, गोपी राव, भीम यादव एवं चंदन चौबे शामिल थे।
जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाईं रोड नंबर 5 और 3 के बीच में मिथिलेश सिंह के घर दिनदहाड़े चोरों ने पूरे घर को खंगाल कर लगभग आठ लाख रु के घरेलु समान,जेवर ,चांदी के सिक्के लेकर रफू चक्कर हो गए । चोरों को भागते हुए सीसीटीवी कैमरा में देखा जा सकता है। (जारी…)
शंकोसाईं रोड नंबर 5 और 3 के बीच में रहने वाले मिथिलेश सिंह का टाटा मोटर्स कंपनी के बाय सिक्स कर्मचारी हैं वें 27 अक्टूबर से अस्पताल में ऑपरेशन करने हेतु भर्ती है अस्पताल में भर्ती रहने के कारण घर में मौजूद पत्नी और दोनों बच्चों को उन्होंने मायके भेज दिया था । आज अचानक मिथिलेश सिंह के पड़ोसी ने लगभग दोपहर को 1:30 बजे मिथिलेश के मोबाइल में फोन कर बताया कि आपके घर से चोर चोरी कर भाग रहे हैं। (जारी…)
मिथिलेश ने मजबूरन टाटा मोटर्स अस्पताल से छुट्टी लेकर जब घर आकर देखा तो पाया कि उनके घर के जितने अलमारी थे सभी को तोड़ दिया गया है, बॉक्स पलंग में रखे सारे बर्तन चोर लेकर भाग गए हैं। हद तो तब हो गई जब चोरों ने घर में लगे हुए पंखे के साथ-साथ बिजली के वायरिंग को भी काट कर ले गए । मिथिलेश ने मामले की सूचना उलीडीह थाने में दिया लेकिन तीन घंटा बीत जाने के बाद थाने का कोई भी पदाधिकारी मिथिलेश के घर में सुध लेने नहीं आया। (जारी…)
मिथिलेश ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। भाजपा नेता विकास सिंह ने मौके में पहुंचकर प्रशासन के वरीय अधिकारियों को चोरी की सूचना देते हुए कहा कि दिनदहाड़े व्यस्ततम सड़क के ऊपर बने मकान पर चोरी होना पुलिस और जिला प्रशासन की नाकामयाबी को दर्शाता है। मिथिलेश सिंह ने बताया कि लगभग आठ लाख रुपए के समान और जेवर लेकर चोर भाग गए हैं। सीसीटीवी में तीन चोर को तेज रफ्तार से भागते हुए देखा जा सकता है। (जारी…)
मायके से लौटी मिथिलेश की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया हैं। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा पुलिस के सांठ गांठ में अवैध नशा खुरानी का धंधा फल फूल रहा है, जिसके कारण अपराध सभी सीमाओं को पार गया हैं। विकास सिंह ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से चोरी हुए स्थान में तीन घंटे तक पुलिस के नहीं पहुंचने वाले मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके में मौजूद पुलिस के ऊपर कारवाई करने की मांग रखी है ।
जमशेदपुर : आसनसोल के ग्यारहवें सिख एजुकेशन एंड एक्सेलेंस अवार्ड समारोह में हैरतअंगेज करतब दिखने और कार्यक्रम की शान बढाने के लिए धर्म प्रचार कमिटी (डीपीसी), जमशेदपुर की गतका टीम को सम्मानित किया गया। रविवार को गुरु रामदास जी के 498वें जन्म दिहाड़े पर सिख वेलफेयर सोसाइटी, आसनसोल द्वारा रविंद्र भवन में आयोजित ग्यारहवें सिख एजुकेशन एंड एक्सेलेंस अवार्ड समारोह में जमशेदपुर की गतका टीम ने हैरतअंगेज युद्ध करतब दिखाकर समां बांध दिया। जसवंत सिंह जस्सू के नेतृत्व में गतका (सिख मार्शल आर्ट) की टीम के हर सदस्य ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। (जारी…)
आयोजन समिति ने गतका टीम के हर एक सदस्य जसवंत सिंह जस्सू, हरप्रीत कौर, तरणप्रीत कौर, सिमरप्रीत कौर, इश्लीन कौर, गगनदीप सिंह, मनिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, करणवीर सिंह, जसविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, अनमोल सिंह, जशन सिंह और लवप्रीत सिंह को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।
जमशेदपुर : सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने 1984 के सिख विरोधी नरसंहार की कानूनी लड़ाई लड़ने वाले चर्चित वकील हरविंदर सिंह फुल्का को झारखण्ड आने का न्योता दिया जिसे फुल्का के स्वीकार करते हुए जल्द झारखण्ड आकर 84 कत्लेआम के पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। (जारी…)
रविवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में आमत्रित हरविंदर सिंह फुल्का से अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करने गए सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने अन्य कई मुद्दों पर फुल्का से बातचीत की। फुल्का ने भगवान सिंह को झारखण्ड में 84 कत्लेआम के पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग करने आश्वासन भी दिया। (जारी…)
उन्होंने अंतिम साँस तक सिखों के हित के लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ते रहने की बात कही। आसनसोल में ग्यारहवें सिख एजुकेशन एंड एक्सेलेंस अवार्ड में दोनों सिख आगुओं ने मिल बैठकर सिखों के शैक्षणिक विकास को बढ़ाने पर भी गंभीरता से बात की। इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा प्रधान भगवान सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह को सम्मानित भी किया गया। (जारी…)
आसनसोल में सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह सहित महासचिव अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंदर सिंह छिन्दे और अर्जुन सिंह वालिया भी ग्यारहवें सिख एजुकेशन एंड एक्सेलेंस अवार्ड समारोह में शामिल हुए।