आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज 6 स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक में बुधवार को अचानक लगने से कंपनी में काम कर रहे करीब सात मजदूर बुरी तरह से झुलस गए है. सभी मजदूरों को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.
आग कैसे लगी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के हीट ट्रीटमेंट मशीन के तेल लीकेज के दौरान अचानक चिंगारी भड़की और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. इसकी जद में कंपनी में काम कर रहे सात मजदूर आ गए. वही इस अगलगी से कंपनी को भी भारी नुकसान होने का अनुमान है, हालांकि इस संबंध में कंपनी प्रबंधन की ओर से किसी तरह का भी कोई बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं घायलों में ललन सिंह, सोमा जमुदा, दिलीप मुर्मू, अजय टांडी, सावन सोरेन, श्रीराम तप्पे शामिल है.
ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी आलमगीर आलम से उनके सचिव संजीव कुमार लाल के नौकर जहांगीर आलम के फ्लैट से 32 करोड़ 20 लाख रुपए बरामद होने और राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर रही थी।
झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम इस मामले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे थे। ईडी ने मंगलवार को उनसे सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर देर शाम तक पूछताछ की थी। ईडी ने घंटों की पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की है।
35.23 करोड़ रुपये जब्त किए जाने के बाद ऐक्शन ईडी ने आलमगीर आलम को 14 मई को रांची जोनल कार्यालय में पेश होने के लिए समन जारी किया था। आलमगीर को उनके पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक के फ्लैट से भारी नकदी की बरामदगी के मामले में तलब किया गया था। ईडी ने पिछले हफ्ते आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके घरेलू नौकर जहांगीर आलम को 35.23 करोड़ रुपये जब्त करने के एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। उनसे भी लगातार पूछताछ की जा रही है।
सात टीमों ने की थी छापेमारी ईडी राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। एजेंसी की कम से कम सात टीमों ने यह छापेमारी की थी। इसमें बड़ी रकम बरामद की गई थी। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, ये बरामदगी बड़े पैमाने पर रांची पहाड़ी के पास जहांगीर आलम के आवास से हुई थी। ईडी ने कहा था कि मामले में वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनेताओं के नाम सामने आए हैं जिसकी जांच की जा रही है। मंगलवार को नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से बाहर आए आलमगीर ने कहा था कि मुझसे जो भी सवाल पूछे गए मैंने उनका जवाब दिया है।
वरिष्ठ अधिकारियों और राजनेताओं को जाता था कमीशन उल्लेखनीय है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। यह मामला सितंबर 2020 में ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम एवं अन्य के खिलाफ झारखंड पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की ओर से दर्ज किए गए मामले और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की ओर से मार्च 2023 में दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है। ईडी ने वीरेंद्र कुमार राम को पिछले साल गिरफ्तार किया था। ईडी का दावा है कि वीरेंद्र कुमार राम कमीशन लेता था। इसका 1.5 फीसदी हिस्सा वरिष्ठ अधिकारियों और राजनेताओं को जाता था।
जमशेदपुर : झारखण्ड हाई कोर्ट ने मेसर्स चंदूका हाई टेक स्टील प्राइवेट लिमिटेड प्रकरण को खारिज कर दिया है। मून सिटी मानगो के अभिषेक कुमार झा ने मैसेज चंदूका हाई टेक, इसके निदेशक अमित गुप्ता एवं निदेशक अंशु गुप्ता के खिलाफ साल 2021 में स्थानीय न्यायालय में एक शिकायत वाद दर्ज कराया। अभिषेक के अनुसार उनकी पार्टनरशिप फर्म जेआर एंड कंपनी चंदूका हाई टेक्स्ट एंगल और पट्टी मैटेरियल्स का व्यवसाय 2019 से कर रहे हैं।
आरोपी अमित गुप्ता एवं अंशु गुप्ता ने दो करोड़ 89 लाख 41 हजार 702 रुपए लिए और सामग्री की आपूर्ति नहीं की। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 7 जुलाई 2022 को आईपीसी की धारा 406 और 420 और आपराधिक साजिश की धारा 120 बी के तहत संज्ञान लिया और सम्मन जारी कर दिया।
इस आदेश के खिलाफ आरोपी अमित गुप्ता एवं अंशु गुप्ता के वकील सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड हाई कोर्ट की शरण ली। झारखंड हाई कोर्ट में अमित गुप्ता एवं अंशु गुप्ता का पक्ष वरीय अधिवक्ता नितिन पंसारी ने रखा एवं अभियुक्त गण के विरुद्ध लिए गए संज्ञान को धारा 482 सीआरपीसी के अंतर्गत उच्च न्यायालय झारखंड रांची ने निरस्त कर दिया।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का गुरुवार सुबह एम्स में निधन हो गया. उन्होंने सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली. सिंधिया परिवार की राजमाता बीते कुछ दिनों से दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर थीं. माधवी राजे का पिछले तीन महीने से दिल्ली के प्रमुख अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं.
पिछले दिनों तीसरे चरण के मतदान (गुना लोकसभा) से ठीक पहले ही ज्यादा तबीयत बिगड़ने की वजह से सिंधिया परिवार की राजमाता को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था. दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा.
बता दें कि पिछले महीनों से दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाजरत माधवी राजे सिंधिया का स्वास्थ क्रिटिकल स्टेज पर पहुंच गया था. गुना संसदीय क्षेत्र बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे व बेटे महाआर्यमन सिंधिया को बीच-बीच में चुनाव प्रचार छोड़कर दिल्ली जाना पड़ा था. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पत्नी व बेटा चुनावी प्रचार में पिछले एक माह से गुना-अशोकनगर और शिवपुरी में ही थे. इसी बीच लगातार केंद्रीय मंत्री की मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत में उतार-चढ़ाव की सूचना आ रही थी.
भोजपूरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब एक अतिपिछड़ा जाति को लेकर की गई टिप्पणी पर दिल्ली के उत्तर पूर्वी क्षेत्र से निवर्तमान सांसद और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी मनोज कुमार तिवारी के विरुद्ध पटना के सीजेएम कोर्ट में दायर परिवाद को स्वीकृत कर लिया गया। इसके साथ ही उक्त परिवाद सुनवाई के लिए एमपी/एमएलए की विशेष अदालत में ट्रांसफर किया गया।
वहीं, अधिवक्ता अशोक कुमार ने परिवाद दायर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि मनोज कुमार तिवारी ने प्रतिद्वंद्वी सह कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार के नामांकन को लेकर एक जाति पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। सीजेएम की अदालत में आवेदक की ओर से अधिवक्ता राम संदेश राय और मणिलाल ने दलील ली। इसके साथ अधिवक्ताओं ने कहा कि मनोज कुमार तिवारी एक जिम्मेदार और संवैधानिक पद पर हैं। उनके द्वारा ऐसी टिप्पणी करना सभ्य एवं लोकतांत्रिक देश व समाज को स्वीकार्य नहीं है। उनका वक्तव्य संविधान विरोधी है। उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए।
दरअसल, सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसमें वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने खिलाफ चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार पर टिप्पणी कर रहे हैं। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप भी उनके साथ मौजूद रहे। इस वीडियो में मनोज तिवारी द्वारा कहार जाति को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान मच गया। बिहार ही नहीं झारखंड समेत अन्य जगहों पर भी चंद्रवंशी समाज के लोगों ने मनोज तिवारी के बयान पर आपत्ति जताई है।
आपको बताते चलें कि, राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए होने वाले मतदान में अब दो हफ़्तों से भी कम का समय शेष बचा है। छठे चरण में 25 मई को होने वाले मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी इंडिया गठबंधन, दोनों ही जोर-शोर और पूरे दम-खम से अपने चुनाव प्रचार में लगी हुई है। पिछली दफा मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के दलीप पांडे को 25 प्रतिशत मतों के अंतर से पराजित किया था। इस लोकसभा क्षेत्र में 10 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें अधिकतर आबादी पूर्वी यूपी व बिहार से है।
राजस्थान के खेतड़ी में बड़ा हादसा हुआ है. हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के खदान में लिफ्ट की चेन टूटने से 15 अधिकारी खदान में घंटों से फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने के लिए घंटों से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है.
हालात को देखते हुए कॉपर माइन में फंसे लोगों के लिए खाने के पैकेट अंदर भेजे गए हैं. फूड पैकेट्स के साथ जरूरी दवाइयां भी भेजी गई हैं, ताकि फंसे हुए लोगों को किसी तरह की कठिनाई न हो. वहीं, डॉक्टरों और एंबुलेंस की टीम को अलर्ट पर रखा गया है. बता दें कि हिन्दुस्तान कॉपर के कोलिहान खदान में 13 मई 2024 से निरीक्षण का काम चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, हिन्दुस्तान कॉपर के खदान में फंसे 15 अधिकारियों में से 3 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उन्हें एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल भेजा गया है. बता दें कि खेतड़ी कॉपर खदान में 13 मई से निरीक्षण का काम चल रहा है. कोकाता से आई विजिलेंस की टीम हिन्दुस्तान कॉपर माइन का निरीक्षण कर रही थी. टीम के सदस्य 14 मई को खदान के अंदर गए थे. तमाम तरह के काम को पूरा करने के बाद टीम लिफ्ट से वापस लौट रही थी. बताया जाता है कि देर शाम 8:10 बजे जब सभी लोग वापस लौटरहे थे तो उसी वक्त लिफ्ट की चेन अचानक से टूट गई. हादसे की वजह से सभी लोग खदान के अंदर ही फंस गए.
लागातर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन कॉपर के खदान में हादसे की सूचना मिलते ही हर तरफ हड़कंप मच गया. स्थानीय प्रशासन को तत्काल इसकी सूचना दी गई. इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पिछले 10 घंटे से भी ज्यादा के समय से बचाव कार्य चलाया जा रहा है. इसमें बुधवार को पहली सफलता तब मिली जब खदान में फंसे 15 में से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इन तीनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है. बता दें कि हालात को देखते हुए राहत एवं बचाव दल के सदस्यों ने खदान के अंदर जरूरी दवाइयों के साथ फूड पैकेट्स भी भिजवाए थे, ताकि न्यूनतम जरूरतों को पूरा किया जा सके.
1875 फीट नीचे हादसा झुंझुनू के कोलिहान में हिन्दुस्तान कॉपर की खदान है. यह खदान काफी महत्वपूर्ण है. खेतड़ी के इसी कोलिहान खदान में मंगलवार देर शाम को बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि जमीन के 1875 फीट नीचे कॉपर खदान में लिफ्ट की चेन अचानक से टूट गई. इस वजह से कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम अंदर ही फंस गई. हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एंबुलेंस की टीम को अलर्ट पर रखा गया. दूसरी तरफ, डॉक्टरों को भी अलर्ट पर रखा गया, ताकि खदान में फंसे लोगों को तत्काल मेडिकल सुविधाएं मिल सकें.
जमशेदपुर : बिरसानगर ज़ोन नंबर आठ में एक युवती के साथ हो रहे छेड़खानी कों रोकने का प्रयास दो भाई को मंहगा पड़ा। जब छेड़खानी करने वाले व्यक्ति एवं उनकी पत्नी ने मिलकर सभी की बेधड़क पिटाई कर डाली। आनन फानन में सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल पहँचाया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
घायल भाई के अनुसार उनके घर के पास राजेश नामक व्यक्ति निवास करता है और उसी के द्वारा उसके बहन के साथ रोजाना छेड़खानी की जाती थी। युवती ने राजेश के पत्नी को इसकी शिकायत की, तब राजेश की पत्नी ने युवती की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच युवती के दोनों भाइयों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया बीच में राजेश भी आ गया और उसने भी दोनों भाइयों की बेधड़क पिटाई कर डाली।
आनन फानन मे सभी घायलों कों परिजनों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहँचाया जहाँ सभी का इलाज चल रहा है। वहीँ घायलों ने घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने मे भी की है, जिसपर पुलिस जाँच कर रही है।
बिहार : पूर्णिया में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
घटना चंपानगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव की है. मंगलवार की दोपहर रंजना देवी अपने घर में अकेली सो रही थी. इसी दौरान उसका जेठ (भैसुर) पिंटू महतो अचानक आया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. सूचना मिलते ही ग्रामीण लहूलुहान हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि मृतक सीतामढी का रहने वाली है.
‘लुधियाना में किया था प्रेम विवाह’
मृतक के पति कन्हैया महतो ने बताया कि मेरी पत्नी की हत्या मेरे बड़े भाई ने कर दी है. उसने अपनी प्रेम कहानी बताते हुए कहा, मैं अपनी पत्नी से पहली बार पंजाब में मजदूरी करने के दौरान मिला था. इसके बाद हम दोनों ने अपने माता-पिता की सहमति से पंजाब के लुधियाना में प्रेम विवाह कर लिया. मेरी शादी को अभी 7 महीने ही बीते थे और मेरे सनकी भाई ने मेरी पत्नी की हत्या कर दी.
‘महिला के नाखून उखाड़े और आंख भी फोड़ दी’
मेरा भाई अपनी पत्नी को भी पीटता था. इस कारण वह उसे छोड़कर भाग गई. उसे उम्मीद नहीं थी कि मेरा भाई मेरी पत्नी की हत्या कर देगा. वहीं, मृतक के परिजनों की मानें तो हत्यारा भैसूर ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए दर्दनाक हत्या की है. हत्या करने के बाद उसने महिला के नाखून उखाड़ दिए और चाकू मारकर उसकी आंख भी फोड़ दी.
मामले में पुलिस ने कही ये बात
चंपानगर थाना पुलिस भोला ततमा ने बताया कि चंपानगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव में एक महिला की हत्या कर गयी है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी जेठ ने अपने भाई की पत्नी की हत्या की है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मुम्बई : सीबीआई ने डीएचएफएल (Dewan Housing Finance Corporation Ltd) के पूर्व निदेशक धीरज वधावन को 34,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वधावन को सोमवार शाम मुंबई से हिरासत में लिया गया और उसे मंगलवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उन्होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई ने उनके खिलाफ 2022 में पहले ही आरोपपत्र दायर कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि वधावन को एजेंसी ने यस बैंक भ्रष्टाचार मामले में पहले गिरफ्तार किया था और वह जमानत पर थे। सीबीआई ने 17 बैंकों के कंसोर्टियम से 34,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित डीएचएफएल मामला दर्ज किया था। इसे देश का सबसे बड़ा बैंकिंग ऋण धोखाधड़ी का मामला माना जाता है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज सुबह गाढाबासा, मथुरा बगान, खान बगान क्षेत्र में महा – जनसंपर्क अभियान मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।
जिसमें मुख्य रूप भाजपा वरिष्ठ नेता विजय सिंह, मिथलेश सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, खेमलाल चौधरी, प्रोबिर चटर्जी राणा, धीरज पासवान, आपा राव, सिन्नु राव, मानी मोहंती, दिनेश शर्मा, रंजीत गुप्ता, राजा कुमार, हेमंत अग्रवाल, मोहम्मद् नौशाद, पप्पू कलवार, देबाशिष् झा, विमला साहू, सरबजीत कौर, पार्वती देवी आदि उपस्थित रहे।