एक नई सोच, एक नई धारा

कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली का करेगी आयोजन, झारखंड से 5000 कार्यकर्ता लेंगे भाग

रांची : झारखंड कांग्रेस के 5,000 से अधिक कार्यकर्ता कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ 14 दिसंबर को नयी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में शामिल होंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को यह जानकारी दी. वह राजधानी रांची में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे.

1002047657

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी विभिन्न राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ भी प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस ने कथित वोट चोरी और 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के मुद्दे पर 14 दिसंबर को दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के आयोजन की घोषणा की है.

केशव महतो कमलेश ने बताया कि झारखंड के सभी संभागों से 5,000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रस्तावित रैली में भाग लेंगे. सभी जिलाध्यक्षों को रैली में भाग लेने वाले सदस्यों की सूची तैयार करने को कहा गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि कई राज्यों में ‘वोट चुराकर’ एनडीए की सरकारें बनायी जा रहीं हैं.

उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाये. कहा कि निर्वाचन आयोग ने सत्ता में बैठे लोगों के इशारे पर काम करते हुए पूरी चुनावी प्रक्रिया की गरिमा को ठेस पहुंचायी है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अन्य दलों के साथ मिलकर इसके खिलाफ अभियान चलायेगी. दिल्ली में आयोजित महारैली का संचार के विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार किया जायेगा.

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि देश के लोकतंत्र, संविधान और आमजनों के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए जो लड़ाई कांग्रेस ने छेड़ी है, उसकी सफलता के लिए झारखंड इकाई संघर्ष के राह पर चलती रहेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा और उसका नेतृत्व चोरी के शासन में अपनी धमक देना चाहता है, जिसका प्रतिरोध किया जायेगा.

प्रदीप यादव ने कहा कि कहीं वोट चोरी करके, वोटर लिस्ट से मतदाताओं का नाम हटाकर, कभी विधायकों की खरीद-फरोख्त करके भाजपा सरकार बना रही है. संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सोनाल शांति, केदार पासवान और राजन वर्मा उपस्थित थे.

नहीं टूटा कदमा में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा घेरा गया सड़क का दीवार – विकास सिंह

जमशेदपुर : भाजपा के पूर्व नेता एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़े विकास सिंह ने चुनाव के परिणाम के एक वर्ष पूरा होने पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का पूरा वर्ष हत्या, चोरी, छीनतई और झूठ के लिफाफे से भरा रहा। विकास सिंह ने कहा कि जीतने भी वादे वर्तमान के विधायक ने चुनाव के पूर्व अथवा चुनाव के बाद किए थे उसमें एक भी वादे उन्होंने पूरे नहीं किया। विकास सिंह ने ध्यान आकर्षित कराते हुए बताया कि चुनाव के दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने कदमा के के.डी फ्लैट के पास तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा बंद किए गए सार्वजनिक रास्ते को परिणाम के ठीक दूसरे दिन हथौड़े से तोड़ने की बात कही थी, जो सीधे-सीधे एक बड़ा जुमला निकला। आज भी सार्वजनिक रास्ता पूर्व की तरह बंद पड़ा हुआ है।

1002047592

विकास सिंह ने कहा की विधायक ने प्रेस वार्ता कर मानगो को जाम से निजात दिलाने हेतु टाटा स्टील की नो एंट्री बंद करने के साथ-साथ उनके पार्टी के डेढ़ सौ कार्यकर्ता सड़क पर लगातार मौजूद रहने की बात कही थी, वह भी टांय टांय फीस रहा। विकास सिंह ने कहा कि पूरे एक वर्ष में जितने अपराधी घटनाएं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में हुई है उतनी घटना राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में नहीं हुई है। सोनारी में सोने के दुकान में दो बार डकैती, कदमा में बंधक बनाकर डकैती, सैकड़ो चोरियों के साथ-साथ दर्जनों हत्याएं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में हुई है। पूरे जिले में सबसे अधिक चोरी की घटनाएं भी इसी क्षेत्र में हुई है।

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा नशा के समान की खरीद बिक्री के साथ-साथ डेली लॉटरी की मंडी बना हुआ है। पश्चिम विधानसभा स्थित सभी सरकारी कार्यालयों और विशेष कर थानों में लगने वाले घुस का रकम दुगुना हो गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप है स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में मानगो थाने के ठीक बगल में मुख्य सड़क में बना कांग्रेस पार्टी का कार्यालय आज भी मुंह चिढ़ाने का काम कर रहा है। साकची बाजार की सड़के पूरी तरह दबंगो के कब्जे में हो गई है। साकची में करोड़ों रुपए का बना हुआ सेंट्रल लाइब्रेरी उद्घाटन की बाहें जोह रहा है।

मानगो में पेयजल की समस्या पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। मानगो का नित्यानंद नाला और देशबंधु लाइन का नाला में कुछ भी कार्य नहीं किया गया। मानगो एक भी सरकारी उच्च विद्यालय नहीं है उस पर भी किसी प्रकार की पहल नहीं की गई। पूरा पश्चिम विधानसभा विशेषकर मानगो को गंदगी और कचरे ने अपने आगोश में ले लिया है, कोई भी चौक चौराहा ऐसा नहीं जहां कचरो का अंबार नहीं लगा हुआ है।

विकास सिंह ने यह भी कहा कि मानगों के पायल सिनेमा के सामने यूको बैंक के बगल में बने नए जलमीनार का फर्जी उद्घाटन किया गया था, जब उन्होंने मामले को उजागर किया तो आनन फानन में स्थानीय विधायक मौके में पहुंचकर विभाग के अधिकारियों को लाज बचाने हेतु प्रतिदिन कम से कम एक घंटा इससे पानी देने को कहा, यह भी कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही बालीगुमा में बने जल मीनार की कोई सुध नहीं ले रहा है।

विकास सिंह ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में सिर्फ और सिर्फ वही कार्य हो रहे हैं अथवा हुए हैं जो पूरे झारखंड राज्य के 81 विधानसभा में झारखंड सरकार के द्वारा पारित किए गए हैं। कोई अजूबा और आश्चर्यजनक काम नहीं हुआ है। विकास सिंह ने स्थानीय विधायक का एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वह बोल रहे हैं कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा कदमा के डी फ्लैट पास बंद किया हुआ रास्ता को वह हथोड़ा से तोड़ेंगे। इस मामले पर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग विकास सिंह ने किया है।

जुगसलाई में अवैध हथियार के साथ सन्नी सरदार गिरफ्तार, आज़ाद गिरी ने बयान जारी किया, देखें वीडियो

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस ने घोड़ा चौक (अब वीर कुंवर सिंह चौक) के पास छापेमारी कर सन्नी सरदार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सन्नी सरदार शनिवार दोपहर ही जेल से जमानत पर बाहर आया था, और उसी रात वह फिर से क्षेत्र में सक्रिय होने की कोशिश कर रहा था।

1002046590

कुछ महीने पहले जुगसलाई में कांग्रेस नेता अभिजीत पर फायरिंग के मामले में सन्नी पर गंभीर आरोप लगा था, जिसके कारण वह जेल में बंद था। जमानत पर छूटने के बाद उसकी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घोड़ा चौक के पास उसकी घेराबंदी की और तलाशी के दौरान उससे अवैध हथियार बरामद किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हथियार आज़ाद गिरी द्वारा उपलब्ध कराया गया था। पुलिस अब इस मामले में आज़ाद गिरी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

फिलहाल सन्नी सरदार से जुगसलाई थाना में कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हथियार के साथ कहां और किस उद्देश्य से जा रहा था। बताया जा रहा है कि सन्नी नगाडीह कांड में भी आरोपी था, हालांकि उस मामले में वह बरी हो चुका है।

आज़ाद गिरी का बयान – “मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है”

मामले में नाम सामने आने के बाद आज़ाद गिरी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा:

> “मुझे जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं। प्रशासन का काम लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का होता है, लेकिन मेरा नाम बार-बार गलत मामलों में जोड़कर मेरी छवि खराब की जा रही है। मैं किसी भी केस में सज़ायाफ़्ता नहीं हूं, कुछ मामले अदालत में लंबित हैं, पर मुझे अपराधी घोषित न किया जाए।”

उन्होंने कहा कि उनका सन्नी सरदार या उसके गिरोह से कोई संबंध नहीं है।
आज़ाद गिरी ने यह भी दावा किया कि कुछ महीने पहले साकची में सन्नी सिंह के गिरोह के नदीम पर फायरिंग मामले में भी बेबुनियाद उनका नाम जोड़ा गया था।

उनके अनुसार—

> “सन्नी मुझे फंसाने की कोशिश कर रहा है, शायद नदीम फायरिंग मामले में बदला लेने के लिए।”

IMG 20251122 WA0026
सिखों के नौवें श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर झारखंड में राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग

सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के ऐतिहासिक और पवित्र अवसर पर, समाजसेवी करनदीप सिंह ने झारखंड सरकार से राज्य में 24 नवंबर को राजकीय अवकाश घोषित करने की पुरजोर मांग की है।

1002044153

इस संबंध में, सिंह ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर टैग करते हुए एक ट्वीट के माध्यम से आग्रह किया है।

करनदीप सिंह ने अपने संदेश में कहा, “गुरु तेग बहादुर जी का सर्वोच्च बलिदान धर्म, सत्य और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। यह दिवस केवल सिख समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरे मानवता के लिए महत्व रखता है। इस पवित्र अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित करना गुरु जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और राज्य की धार्मिक सहिष्णुता की भावना को भी मजबूत करेगा।

जमशेदपुर प्रखंड में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बैठक, कई अनियमितताओं पर जताई कड़ी आपत्ति; बहिष्कार का निर्णय

जमशेदपुर, आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के संचालन में अनियमितताओं, तैयारी बैठक के अभाव, कार्यक्रम की तिथि में अचानक परिवर्तन तथा मैया सम्मान योजना के फॉर्म में कथित कालाबाजारी को लेकर जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने की। इसमें उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, पंचायत समिति सदस्यों और कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अनियमितताओं पर गंभीर सवाल
बैठक में सदस्यों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम से पूर्व तैयारी समिति की बैठक नहीं की गई। कार्यक्रम की तिथि में अचानक बदलाव कर प्रमुख, उप प्रमुख और पंचायत समिति सदस्यों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। साथ ही, बागबेड़ा में मैया सम्मान योजना के फॉर्म निःशुल्क उपलब्ध कराने के बजाय कालाबाजारी होने की शिकायतें भी सामने आईं। कई विभागों को मिलाकर एक ही टेबल पर आवेदन लेने की प्रक्रिया में भी अव्यवस्था रही। कई स्थानों पर वरीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति और आवेदन पर प्राप्ति रसीद नहीं दिए जाने पर भी सदस्यों ने प्रश्न उठाए।
प्रमुख प्रमुख पानी सोरेन ने कहा

1002043671

“कार्यक्रम से पहले पंचायत समिति के साथ कोई तैयारी बैठक तक नहीं की गई। अचानक कार्यक्रम की तारीख बदल दी गई। मैया सम्मान योजना के फॉर्म की कालाबाजारी, आवेदन लेने की अव्यवस्थित प्रक्रिया और रसीद न देने जैसी गंभीर अनियमितताओं के कारण हम सभी ने कार्यक्रम के बहिष्कार का निर्णय लिया है।”
उप प्रमुख का आरोप
उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा ने कहा कि वर्षों से पंचायतों को विकास के लिए फंड उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, इसके विपरीत सेवा का अधिकार सप्ताह के नाम पर पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर आम जनता को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष का वक्तव्य
पूर्वी सिंहभूम पंचायत समिति सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष सतबीर सिंह बग्गा ने कहा कि शिविरों का संचालन सही ढंग से नहीं होने के कारण आम जनता परेशान हो रही है और उन्हें गुमराह किया जा रहा है।
डीसी से मिलकर सौंपेंगे मांग–पत्र
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी मंगलवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर एक मांग–पत्र सौंपा जाएगा। यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष धरना देने की चेतावनी भी दी गई।
उपस्थित सदस्य
बैठक में प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिवकुमार हांसदा, सत्यवीर सिंह बग्गा, मनोज यादव, रुद्रा मुंडा, सुनील गुप्ता, सुशील कुमार यादव, दीपू सिंह, जसमीन गुड़िया, साकरो सोरेन, संगीता पात्रो, मनीषा हाईबुरु, रुक्मणी टुडू, सुषमा जोरा सहित कई पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

मानगो फ्लाईओवर निर्माण को लेकर 25 नवंबर से 24 दिसंबर तक बड़े पैमाने पर यातायात व्यवस्था में बदलाव, जाने क्या हुआ बदलाव

जमशेदपुर : मानगो–आजादबस्ती फ्लाईओवर और स्वर्णरेखा नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण कार्य को तेजी देने के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने 25 नवंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक बड़े पैमाने पर यातायात व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है. निर्माण स्थल पर बढ़ते काम और मशीनरी की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि फ्लाईओवर का महत्वपूर्ण डाउन रैंप और संबंधित संरचनाएं बिना किसी बाधा के पूरी हो सकें. इस अवधि में आम नागरिकों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई मार्गों पर अस्थायी यातायात नियम लागू किए जाएंगे.

1002044029

नए आदेश के तहत मानगो चौक से पारडीह चौक के बीच भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. ट्रकों और बड़े कमर्शियल वाहनों को पारडीह चौक से मानगो की तरफ आने से रोक दिया गया है और उन्हें डिमना चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा. इस व्यवस्था का उद्देश्य फ्लाईओवर के नीचे बढ़ती भीड़ और जाम की स्थितियों को न्यूनतम करना है, जिससे निर्माण कार्य बिना रुकावट जारी रह सके.

स्कूलों के समय को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कुछ विशेष रियायतें दी हैं. बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक तक स्कूल बसों व स्कूल वैन को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आने की अनुमति होगी. हालांकि इसी अवधि में मानगो चौक से पारडीह की ओर जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा. सुबह 8 बजे के बाद अगले दिन सुबह 6 बजे तक मानगो चौक से पारडीह रोड की ओर वाहनों का आवागमन सामान्य रहेगा, लेकिन बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.

‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के दूसरे दिन 15 पंचायत और 1 नगर निकाय में शिविर का किया आयोजन

पंचायत स्तरीय शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण हो रहे शामिल, अबतक 5908 आवेदन प्राप्त हुए, उपायुक्त ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

1002043987

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत आज पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 15 पंचायत एवं 1 नगर निकाय क्षेत्र में शिविर आयोजित किया गया । जमशेदपुर सदर प्रखंड के उत्तर छोटागोविंदपुर, उत्तर पूर्वी गदड़ा एवं खाकड़ीपाड़ा पंचायत भवन, पोटका प्रखंड के जानमडीह पंचायत, पटमदा प्रखंड के पटमदा एवं लावा पंचायत, बोड़ाम के गौरडीह, मुसाबनी प्रखंड के दक्षिण इचड़ा, माटीगोड़ा एवं मुर्गाघूटू पंचायत भवन, डुमरिया के बड़ाकांजिया, बहरागोड़ा के छोटा पारूलिया पंचायत भवन, चाकुलिया में श्यामसुंदरपुर और चंदनपुर, गुड़ांबादा प्रखंड में गुड़ाबांदा पंचायत में शिविर आयोजित किया गया । वहीं शहरी क्षेत्र में मानगो नगर निगम अंतर्गत वार्ड नं- 8 में शिविर लगाकर आमजनों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें लाभ देने हेतु आवेदन जमा लिए गए । अबतक कुल 5908 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 247 का निष्पादन किया गया है। उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी तथा बीडीओ -सीओ को लंबित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया है।    

नगर निकाय एवं पंचायतों में आयोजित शिविरों के माध्यम से SHG/क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड वितरण, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 से संबंधित अन्य सेवाएँ—जैसे दाखिल-खारिज, नया राशन कार्ड, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए जा रहे हैं। 21 से 28 नवंबर तक संचालित ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में बड़ी संख्या में जिलेवासियों की भागीदारी देखी जा रही है ।

अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर कुड़मी समाज ने राज्यपाल से की मांग

आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज महतो टिडुआर के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विशेषकर कुड़मी समाज द्वारा विभिन्न संवैधानिक मुद्दों, अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध करने, कुड़मालि भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने एवं सारना धर्म कोड की मान्यता आदि की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से किए जा रहे आंदोलन में अनुसूचित जनजाति के एक विशेष वर्ग द्वारा आये दिन सभा, रैली एवं सोशल मीडिया में कुड़मी समुदाय के प्रति अभद्र टिप्पणी, गाली-गलौज, एवं भड़काऊ भाषण देते हुए कुड़मी शहीदों पर अभद्र टिप्पणी एवं माननीयों को धमकी दी जा रही है। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से राज्यपाल को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया एवं आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया गया है। मांगें इस प्रकार हैं :

1002043902

1. राज्य एवं केंद्र स्तर पर आदेश जारी कर यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी समाज, जनजाति, भाषा, संस्कृति या समुदाय के विरुद्ध अभद्र भाषा, अपमानजनक टिप्पणी या गाली-गलौज करने वालों पर तत्काल रोक लगे।

2. सोशल मीडिया (यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप) पर किसी भी समुदाय के विरुद्ध नफ़रत फैलाने, उकसाने या झूठे प्रचार से संबंधित वीडियो/पोस्ट डालने वालों की पहचान कर आईटी एक्ट, आईपीसी एवं संबंधित धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

3. मंच, सभा, रैली, राजनैतिक या सामाजिक कार्यक्रमों में समुदाय विशेष को नीचा दिखाने या अपमानित करने वाले वक्ताओं पर तत्काल प्रतिबंध/एफआईआर दर्ज की जाए।

4. सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को सामुदायिक तनाव से संबंधित प्रत्येक घटना पर तत्काल संज्ञान लेने एवं आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया जाए।

5. कुड़मी समाज सहित सभी आदिवासी एवं मूलवासी समुदायों के ऐतिहासिक शहीदों, आंदोलनकारियों और सामाजिक नायकों का अपमान करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

6. दोनों समाजों के बीच भाईचारा, संवाद एवं शांति स्थापित करने के लिए राज्य स्तर पर सौहार्द समिति का गठन किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या उत्तेजक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।


प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष निरंजन बंसरिआर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशु बानुआर, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार महतो, रामगढ़ जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण महतो शामिल हुए।

रांची में होने वाली भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका मैच की ऑनलाइन टिकट 3 घंटे में खत्म, जाने कब से मिलेगा ऑफलाइन टिकट

टिकट को लेकर रांची में जोश चरम पर है। JSCA स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले रोमांचक मुकाबले के लिए टिकट बिक्री ने पहले ही दिन रिकॉर्ड बना दिया। शुक्रवार सुबह बुकिंग पोर्टल खुलते ही सभी ऑनलाइन टिकटें तेजी से बिकनी शुरू हुईं और लगभग तीन घंटे के भीतर पूरी तरह “Sold Out” हो गईं। इससे फैन्स अब टिकटों की दूसरी लॉट का इंतजार कर रहे हैं।

1002043319

पहले दिन जिन टिकटों की सबसे ज्यादा मांग रही, उनमें ईस्ट और वेस्ट हिल स्टैंड (₹1200) सबसे ऊपर रहा। यहां की सीटें कुछ ही मिनटों में बिक गईं। इसके बाद विंग A और विंग C के अपर टीयर (₹1300) टिकटों ने भी तेजी से मार्केट से जगह खाली कर दी। बाद में अन्य कैटेगरी की टिकटें भी पूरी तरह समाप्त हो गईं।

जिन दर्शकों को ऑनलाइन टिकट नहीं मिल सकी, उनके लिए JSCA ने 25 नवंबर से ऑफलाइन टिकट बिक्री की व्यवस्था की है। स्टेडियम परिसर में कुल छह काउंटर बनाए गए हैं—दो काउंटर ऑनलाइन बुकिंग वालों के टिकट कलेक्शन के लिए, एक काउंटर महिलाओं के लिए और तीन काउंटर आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री हेतु। उम्मीद है कि ऑफलाइन टिकट के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही लगनी शुरू हो जाएगी।

यदि शनिवार को ticketgenie.in पर दूसरी लॉट उपलब्ध होती है, तो दर्शक आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच टैब चुनना होगा, निर्देश पढ़कर आगे बढ़ना होगा, सीट कैटेगरी चुननी होगी और पेमेंट पूरा करना होगा।

अतिक्रमण को लेकर साकची में प्रशासन ने की कार्रवाई, फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटाया, वाहनों पर भी हुई कार्रवाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची में जाम से मुक्ति के लिए शनिवार को अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया. अभियान साकची गोलचक्कर से आम बगान चौक चलाया गया. इस वृहत अभियान में काफी संख्या में ठेला खोमचा, दुकान के बाहर लगी गाड़ियां तथा फुटपॉथी दुकानदारों को हटाया गया. इससे साकची गोलचक्कर से आम बगान तक अभियान के दौरान अफरा-तफरी मच गयी. अभियान का नेतृत्व करते हुए जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी टीम द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है. जो आगे भी जारी रहेगा.

1002043296

इस दौरान ठेला, खोमचा हटाये गये थे, लेकिन अभियान के खत्म होते ही वापस से रोड पर सजने लगते है, जिन्हें फिर से हिदायत देकर हटाया गया. साथ ही सड़क के किनारे खड़े चार पहिया वाहन चालकों से वाहनों को हटाने का अनुरोध किया गया. बार-बार अनुरोध किये जाने पर चालकों ने वाहनों को नहीं हटाया, तो पुलिस ने हवा खोलनी शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने अनलॉक बाइकों की भी हवा खोली.

error: Content is protected !!