
जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के अंतिम दिन में भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सोय का जमशेदपुर में रोड शो के माध्यम से जन सम्पर्क रैली किया गया। यह रैली मोती मंदिर से होते हुए साकची गोलचक्कर से भालूबासा होते हुए एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ इस रैली को सफल बनाने का कार्य किया।


इस दौरान भाजपा नेता अभय सिंह ने पद यात्रा करते हुए इस रैली में अपना योगदान दिया। अभय सिंह ने बताया कि पद यात्रा के माध्यम से लोगों से जुड़ने का मौका मिला और उनके प्यार एवं आशीष पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। लोगों ने अपना भरपूर प्यार और समर्थन भाजपा को दिया है और रोड शो का यह नज़ारा इस बात को प्रमाणित करता है कि जनता श्री नरेन्द्र मोदी से कितना प्रेम करती है और यह प्रेम 4 जून को श्री विद्युत वरण महतो के विजय घोषणा के साथ देखने को मिलेगा।


इस रैली को देखकर श्री विष्णु देव सोय ने कहा कि जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं का जोश काबिले तारीफ़ है और जनता जिस तरह से इस रैली में शामिल हुई है यह इन कार्यकर्ताओं के मेहनत और लग्न का ही नतीजा है। जमशेदपुर के लोगों में मोदी जी का उत्साह देखने को बना और यह तय है कि भाजपा के प्रत्याशी श्री विद्युत वरण महतो जी यहाँ विशाल मतों से विजय हो रहे हैं।