एक नई सोच, एक नई धारा

NIT जमशेदपुर के छात्र तेजावत मनोज कुमार ने रचा इतिहास: GATE 2026 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1

1002529387

जमशेदपुर। लौहनगरी स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र तेजावत मनोज कुमार ने गेट (GATE) 2026 की परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान (AIR 1) प्राप्त कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है।

1002529387

100 में से 92 अंक और परफेक्ट स्कोर

​इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) पेपर में शामिल हुए मनोज कुमार (रोल नंबर: 2021UGEE095) ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए 100 में से 92 अंक अर्जित किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने 1000 का अधिकतम GATE स्कोर प्राप्त किया, जो इंजीनियरिंग की इस कठिनतम परीक्षा में एक दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है।

निदेशक ने दी बधाई: संस्थान के लिए गर्व का क्षण

​एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सुत्रधार ने छात्र की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “यह असाधारण उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। श्री मनोज कुमार की मेहनत और समर्पण एनआईटी जमशेदपुर की उच्च स्तरीय शिक्षा और वातावरण को दर्शाता है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।”

छात्रों के लिए बने प्रेरणा स्रोत

​मनोज कुमार की इस सफलता ने न केवल एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों, बल्कि देश भर के इंजीनियरिंग परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणा का एक नया मानक स्थापित किया है। संस्थान के शिक्षकों और सहपाठियों ने भी मनोज को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है।

​यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और कठोर परिश्रम से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज